20 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 20 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2024 में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है?
How many nuclear weapons has India’s arsenal increased to, according to SIPRI’s annual report 2024?

a. 476
b. 172
c. 160
d. 164

Answer: b. 172

SIPRI (सिपरी) : Stockholm International Peace Research Institute
– यह संगठन अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हथियारों का डेटा जारी करता है। इसके आंकड़े दुनियाभर में विश्‍वसनीय माने जाते हैं।
– सिपरी का मुख्‍यालय : स्‍टॉकहोम, स्‍वीडेन
– रिपोर्ट कब जारी : 17 जून 2024

भारत में न्‍यूक्लियर हथियार
– वर्ष 2024 : 172 (पिछले एक साल में 8 नए परमाणु हथियार)
– वर्ष 2023 : 164
– वर्ष 2022 : 160
– वर्ष 2021 : 156

– हालांकि भारत ने किसी भी न्‍यूक्लियर हथियार को तैनात नहीं किया है।
– मतलब कि न्‍यूक्लियर हथियारों की संख्‍या बढ़ी है, लेकिन इन्‍हें तैनात नहीं किया है।

– परमाणु हथियारों के मामले में भारत की no-first-use policy है। मतलब कि पहले हम इसका उपयोग नहीं करेंगे।

पड़ोसी देशों के पास परमाणु हथियार

पाकिस्‍तान
– पाकिस्‍तान के पास परमाणु हथियारों की संख्‍या 170 ही है। पिछली साल उसके पास इतने ही हथियार थे।
– पाकिस्‍तान, भारत से इस मामले में पिछड़ा है। भारत के पास 172 न्‍यूक्लियर वेपन हैं।

चीन
– चीन ने न्‍यूक्लियर वेपंस का जखीरा सबसे तेजी से बढ़ाया है। उसके पास कुल 500 न्‍यूक्लियर वेपन हैं। इनमें से 24 को तैनात किया हुआ है।
– 2023 में चीन के पास 410 न्‍यूक्लियर वेपन थे, लेकिन 2024 में 500 हो गए हैं।

भारत में किसके जिम्‍मे हैं न्‍यूक्लियर हथियार
– न्‍यूक्लियर वेपंस का जिम्‍मा स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC) के पास है।
– इसे 4 जनवरी 2003 को वाजपेयी सरकार द्वारा बनाया गया था।
– यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) की एक कमांड है।
– स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC), जिसे कभी-कभी स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर कमांड कहा जाता है।
– यह भारत के न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (NCA) का हिस्सा है।
– यह देश के नॉन-स्ट्रेटेजिक और स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर वेपन्स के भंडार के प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार है।

भारत के पास परमाणु हथियार लॉन्‍च करने की क्षमता
एयरक्राफ्ट और रेंज
– मिराज 2000H (1850 km)
– जगुआर IS (1600 km)
– राफेल (2000 km)

सतह आधारित मिसाइल और रेंज
– पृथ्‍वी II (250 km)
– अग्नि – I (>700 km)
– अग्नि – II (>2000 km)
– अग्नि – III (>3200 km)
– अग्नि – IV (3500 km)
– अग्नि – V (5000 km)
– अग्नि – P (6000 km)

समुद्र आधारित मिसाइल और रेंज
– धनुष (400 km)
– K15 (700 km)
– K-4 (3500 km)

————–
2. SIPRI की एनुअल रिपोर्ट 2024 के अनुसार दुनिया में सबसे ज्‍यादा परमाणु हथियार किस देश के पास हैं?
According to SIPRI’s Annual Report 2024, which country has the maximum number of nuclear weapons in the world?

a. अमेरिका
b. रूस
c. ब्रिटेन
d. भारत

Answer: b. रूस (5580)

– कुल 9 देशों के पास न्‍यूक्लियर हथियार हैं।
– दुनिया में अब 12,121 परमाणु हथियार हैं।
– जिसमें से सबसे ज्‍यादा 5580 परमाणु हथियार रूस के पास हैं।
– इसके बाद 5044 परमाणु हथियार अमेरिका के पास है।
– तीसरे नंबर पर चीन है। चीन के पास 500 परमाणु हथियार है।

विश्व परमाणु शक्तियाँ 2024
देश : 2023 : 2024
रूस : 5889 : 5580 (कुल संख्‍या में कमी)
यूएसए : 5244 : 5044 (कुल संख्‍या में कमी)
चीन : 410 : 500
फ्रांस : 290 : 290
यूके : 225 : 225
भारत : 164 : 172
पाकिस्‍तान : 170 : 170
इजरायल : 90 : 90
उत्‍तर कोरिया : 30 : 50
कुल : 12512 : 12121

नोट:
– वर्ष 2024 रिपोर्ट में रूस और यूएसए के परमाणु हथियार में कमी देखने को मिली है।
– इन 9 देशों में से कुछ की संख्‍या में कोई बदलाब नहीं हुआ और कुछ की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है।

कुल कितने न्‍यूक्लियर हथियार तैनात
देश : 2023 : 2024
– रूस : 1674 : 1710
– अमेरिका : 1770 : 1770
– फ्रांस : 280 : 280
– यूके : 120 : 120
– चीन : 0 : 24
– इन सभी देशों के कुल 3904 न्‍यूक्लियर हथियार मिसाइलों या एयरक्राफ्ट में तैनात हैं।

नोट – रूस ने न्‍यूक्लियर हथियार की तैनाती में बढ़ोत्‍तरी की है। हालांकि उसने न्‍यूक्लियर हथियार के कुल संख्‍या में कमी की है। अमेरिका ने भी कुल संख्‍या में कमी की है।

परमाणु हथियार के बारे में
– दुनिया में सबसे घातक माने जाने वाले परमाणु हथियार या न्‍यूक्लियर वेपन सामूहिक विनाश के हथियार हैं। ये तबाही मचाने के लिए न्‍यूक्लियर एनर्जी का इस्‍तेमाल करते हैं।
– अमेरिका के रॉबर्ट ओपनहीमर को ‘फादर ऑफ न्‍यूक्लियर बम’ कहा जाता है।
– दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण 16 जुलाई 1945 को अमेरिका के न्‍यू मैक्सिको में हुआ था।
– न्‍यूक्लियर वेपन दो तरह के होते हैं – स्‍ट्रैटजिक और टेक्टिकल
– स्‍ट्रैटजिक परमाणु हथियार भारी-भरकम होते हैं और लंबी दूरी तक तबाही मचा सकते हैं। जैसे मॉस्‍को से वाशिंगटन तक।
– जबकि टेक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन कम वजन के होते हैं।
– ये कम दूरी में तबाही मचाते हैं।
– टेक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल कुछ किलोमीटर के दायरे में तबाही मचाने में किया जाता है।
– युद्ध में परमाणु बम का इस्‍तेमाल एकमात्र इस्‍तेमाल अमेरिका ने जापान (हिरोशिमा और नागासाकी) पर किया था।

————–
3. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Refugee Day observed?

a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून

Answer: a. 20 जून

2024 की थीम
– शरणार्थियों के साथ एकजुटता
– Solidarity with Refugees

– यह दिवस दुनिया भर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।

दुनिया में शरणार्थियों की स्थिति
– UNHCR (यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल) का अनुमान है कि 2023 के मध्य तक, दुनिया भर में 110 मिलियन (11 करोड़) से अधिक व्यक्ति जबरन विस्थापित हो गए, जिनमें से 40% बच्चे थे।
– इन विस्थापित व्यक्तियों में से 75% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में आश्रय लिए हुए हैं।

————–
4. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2024 में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country ranks first in the Environmental Performance Index (EPI) 2024?

a. एस्‍तोनिया
b. लक्जमबर्ग
c. जर्मनी
d. फिनलैंड

Answer: a. एस्‍तोनिया

Estonia
– राजधानी – ताल्लिन
– राष्‍ट्रपति – अलार करिस
– प्रधानमंत्री – काजा कल्लास
– मुद्रा – यूरो
– समुद्र – बाल्‍टिक सागर
– पड़ोसी देश – रूस और लात्‍वीया

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) क्‍या है?
– यह द्विवार्षिक सूचकांक है।
– इसे प्रारंभ में 2002 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा पर्यावरण स्थिरता सूचकांक (ESI) के नाम से लॉन्च किया गया था।
– बाद में इसे येल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क ने जारी करना शुरू किया। नई रिपोर्ट भी इन संगठनों ने जारी की है।
– कब जारी किया गया : 5 जून 2024

मूल्यांकन लक्ष्य:
– यह संयुक्त राष्ट्र स्थिरता लक्ष्य, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता (2015), और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे जैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण नीति लक्ष्यों को पूरा करने के लिए राष्ट्रों के प्रयासों का मूल्यांकन करता है।

टॉप 10 देश
1. एस्तोनिया
2. लक्जमबर्ग
3. जर्मनी
4. फिनलैंड
5. यूनाइटेड किंगडम
6. स्वीडन
7. नॉर्वे
8. ऑस्ट्रिया
9. स्विट्ज़रलैंड
10. डेनमार्क

– रिपोर्ट से पता चलता है कि केवल पांच देश – एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, तिमोर-लेस्ते और यूनाइटेड किंगडम – ने 2050 तक नेट जीरो तक पहुंचने के लिए आवश्यक दर पर अपने जीएचजी उत्सर्जन में कटौती की है।

EPI स्‍कोर का मतलब क्‍या हुआ?
– ईपीआई स्कोर यह बताता है कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए देशों ने किस तरह के प्रयास किए और उनका प्रदर्शन कैसा रहा।
– देशों के बीच इस बात की भी तुलना की गई है कि किस देश का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।
– इसमें संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों, 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के पालन के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया है।

किस आधार पर सूचकांक: 2024 ईपीआई 3 नीति उद्देश्यों के साथ 11 मुद्दा श्रेणियों में 58 प्रदर्शन संकेतक हैं:
– पर्यावरण संबंधी स्वास्थ्य
– पारिस्थितिकी तंत्र की जीवन शक्ति
– जलवायु परिवर्तन

————–
5. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2024 में भारत की क्‍या रैंक है?
What is the rank of India in the Environmental Performance Index (EPI) 2024?

a. 170वें
b. 176वें
c. 175वें
d. 174वें

Answer: b. 176वें

भारत की स्थिति
– भारत 27.6 अंकों के साथ 180 देशों में 176वें स्थान पर है, जो केवल पाकिस्तान, वियतनाम, लाओस और म्यांमार से ऊपर है।
– वायु गुणवत्ता, उत्सर्जन और जैव विविधता संरक्षण के मामले में इसका प्रदर्शन खराब है, जिसका मुख्य कारण कोयले पर इसकी भारी निर्भरता है, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण के स्तर में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
– विशेष रूप से, भारत वायु गुणवत्ता में 177वें स्थान पर है तथा 2025 तक अनुमानित उत्सर्जन में 172वें स्थान पर होगा।

– जबकि जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत 35 अंकों के साथ 133वें स्थान पर है।
– हालांकि वर्ष 2023 की तुलना में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी इसे दुनिया के सबसे निचले प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक बनाता है।
– भारत, ग्रीनहाउस गैसों का तीसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक है।

भारत ने कुछ क्षेत्र में बेहतर काम किया
– रिपोर्ट में भारत ने जलवायु परिवर्तन में बेहतर रैंक (133) हासिल की है, जिसका मुख्य कारण उसने रिन्‍यूबल एनर्जी में बेहतर किया।
– वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की दिशा में संक्रमण का लक्ष्य हासिल किया है।
– रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि , “भारत को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जलवायु परिवर्तन निवेश में प्रति वर्ष अतिरिक्त 160 बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी।”

————–
6. ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 पुरुष एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the Australian Open Badminton Championship 2024 men’s singles title?

a. अकाने यामागुची
b. युकी फुकुशिमा
c. ली ज़ी जिया चैंपियन
d. कोडाई नाराओका

Answer: c. ली ज़ी जिया चैंपियन (मलेशिया)

– 15 जून 2024 को हुए मुकाबले में मलेशिया के ली ज़ी जिया ने जापान के कोडाई नाराओका को हराकर खिताब अपने नाम किया।
– यह वर्ल्‍ड विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) टूर पर उनकी छठी जीत थी।

पुरुष युगल (men’s doubles)
– पुरुष युगल फाइनल चीन के ही जी टिंग और रेन जियांग यू ने जीता।
– उन्‍होंने इस मुकाबले में इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी को हराया।

————–
7. ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 महिला एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the Australian Open Badminton Championship 2024 women’s singles title?

a. केनिची तागो
b. नोज़ोमी ओकुहारा
c. अकाने यामागुची
d. अया ओहोरी

Answer: d. अया ओहोरी (जापान)

– जापान की अया ओहोरी ने 35वीं रैंक की इंडोनेशियाई किशोरी एस्टर नुरूमी ट्राई वार्डोयो को हराकर शानदार वापसी की।
– यह टूर पर उनका केवल दूसरा खिताब था, उन्होंने वर्ष 2024 में थाईलैंड मास्टर्स में पहला खिताब जीता था।

महिला युगल (women’s doubles)
– इंडोनेशियाई जोड़ी, फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा और अमालिया काहया प्रातिवी ने जीत हासिल की।
– उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के लाई पेई जिंग और लिम चियू सिएन को हराया।

मिश्रित युगल (mix doubles)
– चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जियांग जेन बांग और वेई या ज़िन ने हमवतन गुओ शिन वा और चेन फांग हुई को दो गेम-एक से हराया।

————–
8. हरपाल सिंह बेदी का निधन 15 जून 2024 को हो गया वह किसलिए जाने जाते थे?
Harpal Singh Bedi passed away on 15 June 2024 What was he known for?

a. क्रिकेट खिलाड़ी
b. साहित्‍यकार
c. खेल पत्रकार
d. खेल सचिव

Answer: c. खेल पत्रकार

– हरपाल सिंह बेदी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के पूर्व खेल संपादक रह चुके हैं।
– पिछले कुछ वर्षों से स्टेट्समैन समाचार पत्र के सलाहकार संपादक के रूप में काम कर रहे थे।
– 72 वर्ष की उम्र में उनका लंबी बीमारी के बाद दिल्‍ली में निधन हो गया उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं।
– उन्‍होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, क्रिकेट, हॉकी के विश्व कप, एथलेटिक्स और अन्य प्रमुख ओलंपिक खेलों की विश्व और राष्ट्रीय चैंपियनशिपों का बेहतर कवरेज किया था।
– वह दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के करीबी मित्र थे और अक्सर लोग हरपाल सिंह बेदी को भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी समझ लिया करते थे।

————–
9. संघर्ष में यौन हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Elimination of Sexual Violence in Conflict observed?

a. 21 जून
b. 20 जून
c. 19 जून
d. 18 जून

Answer: c. 19 जून

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 जून, 2015 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
– संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

————–
10. विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Sickle Cell Awareness Day observed?

a. 18 जून
b. 19 जून
c. 20 जून
d. 21 जून

Answer: b. 19 जून

वर्ष 2024 की थीम
-प्रगति के माध्यम से आशा: वैश्विक स्तर पर देखभाल को आगे बढ़ाना।
– Hope Through Progress: Advancing Care Globally.

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2008 को इस दिवस की घोषणा की थी।

सिकल सेल रोग क्‍या होता है?
– सिकल सेल रोग (एससीडी) या सिकल सेल एनीमिया लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता (जेनेटिक इंबैलेंस) है।
– जिसमें इन लाल रक्त कोशिकाएं का आकार अर्धचंद्र/हंसिया(सिकल) जैसा हो जाता है।
– लाल रक्त कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी हो जाती हैं।
– खून, नसों में फंस जाती हैं, जिससे शरीर के कई हिस्सों में ब्‍लड और ऑक्सीजन का फ्लो कम या रुक जाता है।
– बॉडी के ऑर्गन को परेशानी होती है।
– इससे एनीमिया या कहें तो खून की कमी हो जाती है।

————–
11. भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 के मिशन डायरेक्टर का नाम बताएं जिनका निधन 14 जून 2024 को हो गया?
Name the mission director of India’s first lunar mission Chandrayaan-1, who passed away on 14 June 2024?

a. पी वीरमुथुवेल
b. श्रीनिवास हेगड़े
c. राजेंद्र कुमार
d. अनिल शर्मा

Answer: b. श्रीनिवास हेगड़े (71 वर्षीय)

– श्रीनिवास हेगड़े का निधन 14 जून 2024 को बेंगलुरु में एक अस्‍पताल में हो गया।
– उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
– वह तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े रहे।
– और स्‍पेस एजेंसी के कई ऐतिहासिक मिशनों से जुड़े रहे।
– इनमें वर्ष 2008 में लॉन्च चंद्रयान-1 भी उल्लेखनीय है।

चंद्रयान-1 के बारे में
– लॉन्च तिथि: 22 अक्टूबर 2008
– रॉकेट का नाम: PSLV-C11
– लॉन्च स्थान: श्रीहरिकोटा, भारत
– उद्देश्य: चंद्रमा की सतह का नक्शा बनाना, खनिजों का अध्ययन करना और चंद्रमा पर पानी की खोज करना
– उपलब्धि: चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणु पाए, जो इसकी सबसे बड़ी सफलता थी।
– समाप्ति: चंद्रयान-1 से संपर्क अगस्त 2009 में टूट गया, जिससे मिशन समाप्त हो गया।

चंद्रयान-3 के महत्वपूर्ण पॉइंट
– लॉन्‍च : 14 जुलाई 2023
– रॉकेट : लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3)
– साफ्ट लैंड‍िंग : 23 अगस्त की शाम
– कहां उतरा : चांद के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर सॉफ्ट लैंडिंग
– चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्‍टर एम श्रीकांत हैं।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *