यह 20 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. एपस्टीन मामले में किस देश के सम्राट के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया?
Which country’s monarch’s brother and former Prince Andrew was arrested in the Epstein files case?
a. ब्रिटेन
b. थाईलैंड
c. सऊदी अरब
d. ओमान
Answer: a. ब्रिटेन
– ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
– दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था।
– हालांकि, एंड्रयू ने ग्रिफे के सभी आरोपों को खारिज किया था।
– गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी। इसकी वजह आत्महत्या बताई गई थी।
– इंग्लैंड में सार्वजनिक पद पर रहने हुए कदाचार गंभीर अपराध माना जाता है।
– इस अपराध में अधिकतम सजा उम्रकैद हो सकती है।
– किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू की गिरफ्तारी पर कहा है कि कानून को अपना काम करने दिया जाएगा।

मामला 2001 का है
– मामला उस समय से जुड़ा है जब एंड्रयू ब्रिटेन के ट्रेड एनवॉय (व्यापार दूत) थे।
– वह 2001 में इस पद पर नियुक्त हुए थे, लेकिन 10 साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
– उस समय उनका नाम अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर विवादों में आया था।
– अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी दस्तावेजों में बताया गया था कि पद पर रहते हुए एंड्रयू का एपस्टीन से संपर्क था।
वर्जिनिया गिफ्रे के खुलासे के बाद फंसे थे एंड्रयू
– वर्जिनिया गिफ्रे ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।
– उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी, तभी एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थीं।
– उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
– इसी इंटरव्यू में वर्जिनिया ने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था।
– वर्जिनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं।
– और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थीं।
– 21 अक्टूबर 2025 को उनका संस्मरण ‘नो बॉडीज गर्ल’ पब्लिश हुई थी।
एंड्रयू से शाही खिताब छीन लिए गए थे
– किंग चार्ल्स ने अक्टूबर 2025 में अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली थीं।
– उन्हें विंडसर स्थित उनके आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ को भी खाली करने का आदेश दिया गया।
– 65 वर्षीय एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं।
– एंड्रयू को ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ का खिताब इस्तेमाल करने से भी रोक दिया था।
– शाही उपाधियां छिन जाने के बाद अब प्रिंस एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना जाता है।
– भले ही किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से उनकी उपाधि और बाकी सारे शाही सम्मान छीन लिए हों, लेकिन एंड्रयू अब भी सिंहासन की दौड़ में आठवें स्थान पर हैं।
2021 में प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ केस दायर
– एंड्रयू ब्रिटिश नौसेना में अधिकारी रह चुके हैं।
– उन्होंने अस्सी के दशक में अर्जेंटीना के साथ हुई जंग में अपनी सेवाएं दी थीं। – लेकिन वर्जिनिया के साथ नाम आने के बाद उनकी बहुत बदनामी हुई।
– 2019 में उन्होंने सभी रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी।
– वर्जिनिया ने 2021 में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था।
– बाद में एंड्रयू और वर्जिनिया ने मिलकर करीब 12 मिलियन पाउंड (लगभग 125 करोड़ रुपए) में विवाद सुलझा लिया था।
– हालांकि एंड्रयू ने कोई गलती मानने से इनकार किया था।
————-
2. इनमें से किस संगठन ने नेशनल हाइवे के पास मधुमक्खी गलियारा (Bee Corridors) विकसित करने का ऐलान किया?
Which of these organizations announced the development of Bee Corridors near National Highways?
a. NHAI
b. ISRO
c. HUDCO
d. Ircon
Answer: a. NHAI
– NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 17 फरवरी 2026 को इस पर्यावरण-अनुकूल पहल की घोषणा की।
– इस योजना के तहत राजमार्गों के आसपास परागण-अनुकूल (पॉलिनेटर-फ्रेंडली) गलियारों का विकास किया जाएगा।
– इन कॉरीडोर में फूलदार पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि मधुमक्खियों और अन्य परागणकर्ताओं के संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
– इसका उद्देश्य जैव विविधता (biodiversity) को मजबूत करना है।
– वर्ष 2026–27 में 40 लाख पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य है, जिनमें से करीब 60% पौधारोपण बी कॉरिडोर पहल के तहत होगा।
– केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में तीन ऐसे गलियारे बनने की उम्मीद है।
– देशभर में स्थित एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय उन राष्ट्रीय राजमार्ग के खंडों की पहचान करेंगे, जहां लगभग 500 मीटर से 1 किलोमीटर के अंतराल पर फूलों वाले पेड़ों के समूह लगाए जा सकें, जो मधुमक्खियों और जंगली मधुमक्खियों की औसत चारा खोजने की दूरी के अनुरूप है।

बी कॉरिडोर कैसे विकसित किए जाएंगे?
– इस योजना के तहत पेड़, झाड़ियां, जड़ी-बूटियां और घास का मिश्रण लगेगा। – नीम, करंज, महुआ, पलाश, बॉटल ब्रश, जामुन और सिरिस जैसी देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
– विभिन्न मौसमों में अलग-अलग समय पर फूल खिलने की व्यवस्था की जाएगी ताकि पूरे वर्ष मधुरस उपलब्ध रहे।
– मधुमक्खियों की औसत उड़ान दूरी को ध्यान में रखते हुए 500 मीटर से 1 किलोमीटर के अंतराल पर फूलदार पेड़ों के समूह लगाए जाएंगे।
————–
3. किस राज्य ने ज्वारीय बाढ़ को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया?
Which state has declared tidal flooding as a state-specific disaster?
a. आंध्र प्रदेश
b. केरल
c. बिहार
d. तमिलनाडु
Answer: b. केरल
– यह भारत में पहली बार है जब किसी राज्य द्वारा ज्वारीय बाढ़ को आधिकारिक तौर पर आपदा श्रेणी के रूप में मान्यता दी गई है।
– इससे अब पीड़ितों को राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अधिकार मिल गया है।
– आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2(घ) में कहा गया है कि यदि ज्वार के बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ किसी समुदाय को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है, जिसके परिणामस्वरूप जानमाल का नुकसान होता है, और जीवन स्तर बिगड़ता है, तो ऐसी प्राकृतिक घटना को आपदा माना जा सकता है।
– यह कदम समुद्र के जल के बार-बार घुसने से संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में जान-माल और आजीविका के नुकसान की घटनाओं के बाद उठाया गया है।
– राज्य की कम से कम 10% आबादी ज्वार-भाटे से आने वाली बाढ़ से प्रभावित होती है।

ज्वारीय बाढ़ क्या है?
– केरल में ज्वारीय बाढ़ तब आती है जब अरब सागर का जलस्तर अस्थायी रूप से एक निर्धारित सीमा से ऊपर बढ़ जाता है।
– जिससे निचले तटीय क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं।
– चक्रवात से उत्पन्न तूफानी लहरों के विपरीत, यह घटना दिन में दो बार होती है और पूर्णिमा और अमावस्या के दौरान अधिक तीव्र हो जाती है।
– तटीय तूफानों और ज्वार-भाटे के साथ-साथ उच्च ज्वार आने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।
– नदियों, शांत जलधाराओं और नहरों के माध्यम से समुद्र का पानी अंतर्देशीय क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है, जिससे बाढ़ की गहराई और बढ़ जाती है।
– नौ तटीय जिले बार-बार होने वाले समुद्री जल-अतिक्रमण के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं।
केरल संवेदनशील क्यों है?
– केरल की तटीय स्थलाकृति के कारण समुद्री जल का खतरा बढ़ जाता है।
– अलाप्पुझा जिले के कुछ हिस्से, जिनमें कुट्टानाड क्षेत्र भी शामिल है, समुद्र तल से नीचे स्थित हैं।
– कोच्चि शहर समुद्र तल से थोड़ा ही ऊपर है।
– जिससे यह उच्च ज्वार रेखा से परे समुद्री जल के घुसपैठ के प्रति संवेदनशील हो जाता है।
– वाइपिन, चेलानम, एडाकोची, पेरुम्बाडप्पू और कुंबलांगी जैसे क्षेत्रों में अक्सर ज्वारीय बाढ़ आती है।
– नदियों में गाद जमा होना, जल वहन क्षमता में कमी और बाढ़ के मैदानों में निर्माण कार्य इस समस्या को और बढ़ा देते हैं।
– मानसून की बाढ़ के विपरीत, ज्वारीय बाढ़ साल भर आ सकती है।
केरल में राज्य-विशिष्ट अन्य आपदाएँ?
– पहले से तटीय कटाव, बिजली गिरने, तेज हवाओं, मिट्टी के कटाव, लू/सनस्ट्रोक/सनबर्न और मानव-वन्यजीव संघर्ष को राज्य-विशिष्ट आपदाओं के रूप में घोषित है।
————–
4. किस देश ने अपने सैन्य स्थलों पर चीनी कारों पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which country banned Chinese cars at its military sites?
a. बेलारूस
b. स्लोवाकिया
c. पोलैंड
d. यूक्रेन
Answer: c. पोलैंड
– वाहनों में तेजी से शामिल किए जा रहे डिजिटल सिस्टमों के जोखिम के बाद पोलिश सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख ने इस निर्णय की घोषणा की।
– अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अनियंत्रित डेटा अधिग्रहण, उपयोग के जोखिम को कम करना और संवेदनशील डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत करना है।
– पोलिश सेना ने कहा है कि स्थान, वीडियो और साउंड रिकॉर्ड करने में सक्षम कारों को सुरक्षित सैन्य क्षेत्रों में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
– चीन में निर्मित किसी भी वाहन में आधिकारिक सेना के फोन को इंफोटेनमेंट सिस्टम से जोड़ना भी प्रतिबंधित है।
– पोलिश सेना ने कहा है कि कमांडरों को सैन्य परिसरों के बाहर प्रतिबंधित वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल की व्यवस्था करनी चाहिए।
व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा में संतुलन
– पोलैंड नाटो का सदस्य बना हुआ है।
– चीन के साथ उसके सक्रिय व्यापारिक संबंध हैं।
– एमजी, बीवाईडी और चेरी सहित चीनी ऑटोमोबाइल ब्रांडों ने पोलिश बाजार में उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की है।
– इसके बावजूद, पोलिश सेना ने इस बात पर जोर दिया कि नए उपाय नाटो सहयोगियों द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं। अधिकारियों ने
पोलैंड
राष्ट्रपति: टोमाज़ स्लोम्का
प्रधानमंत्री: डोनाल्ड टस्क डोनाल्ड फ्रांसिजेक टस्क
आबादी: 3.9 करोड़
मुद्रा: ज़्लॉटी
भाषा: पोलिश
पड़ोसी देश: जर्मनी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बेलारूस, लिथुआनिया और रूस।
————–
5. इनमें से किस राज्य की पुलिस मुख्यालय ने राज्य को नक्सल मुक्त होने दावा किया?
The police headquarters of which of these states claimed the state to be Naxal-free?
a. झारखंड
b. बिहार
c. आंध्र प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
Answer: b. बिहार

– तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम के बुधवार को मुंगेर में आत्मसमर्पण कर दिया।
– इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने बिहार के पूरी तरह नक्सल मुक्त होने का दावा किया है।
– पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की है।
– सुरेश कोड़ा मुंगेर इलाके में सक्रिय अंतिम हथियारबंद नक्सल दस्ते का नेतृत्व कर रहा था।
– अब कोई भी हथियारबंद नक्सल दस्ता बिहार में शेष नहीं बचा है। 2012 में राज्य के 22 जिले नक्सल प्रभावित हुआ करते थे।
————-
6. विश्व दरियाई घोड़ा (हिप्पो) दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hippo Day celebrated?
a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी
Answer: d. 15 फरवरी

– दरियाई घोड़ा (हिप्पो) सबसे लुप्तप्राय बड़े स्तनधारियों में से एक है।
– आज, दरियाई घोड़े की आबादी दुनिया में 115,000 से 130,000 के बीच होने का अनुमान है।
नोट – विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है।
————–
7. भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने वैश्विक भुखमरी से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की किस एजेंसी को चावल की पांच वर्षीय आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया?
FCI has signed an agreement with which UN agency for a five-year supply of rice to combat global hunger?
a. खाद्य और कृषि संगठन (FAO)
b. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
c. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
d. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
Answer: b. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
– भारत के UN-WFP के साथ किए पांच साल समझौता के तहत चावल की लगातार आपूर्ति से वैश्विक स्तर पर भूख से राहत पहुंचाने में सहायता की जाएगी।
– यह कदम अफ्रीका, पश्चिम एशिया और संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में बढ़ते मानवीय संकटों के चलते लिया गया है।
– भारतीय खाद्य निगम (FCI) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
– इस समझौते के तहत, भारत आपातकालीन खाद्य सहायता कार्यों में सहयोग हेतु पांच वर्षों में 200,000 मीट्रिक टन तक चावल की आपूर्ति करेगा।
– फोर्टिफाइड चावल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों की कमी से होने वाले कुपोषण के एक रूप, छिपी हुई भूख से निपटने में बेहद मददगार है।
– आपूर्ति किए गए चावल में 25 प्रतिशत तक टूटे हुए दाने शामिल हो सकते हैं।
– अभी चावल की कीमत , 31 मार्च, 2026 तक 2,800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
– चावल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक भारत अंतरराष्ट्रीय अनाज बाजारों को स्थिर करने में केंद्रीय भूमिका निभाता है।
– भारत के समर्थन से WFP की संकटग्रस्त समुदायों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने की क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
– WFP संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता शाखा है और इसे 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
– FCI उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
– Headquarters: Rome, Italy
चावल को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य
– भारत 2024-25 में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना।
– दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश भारत है। 2025 में चावल निर्यात 21.55 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया
————–
8. सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में संशोधन कर किन मीडिया प्लेटफॉर्मों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा निर्मित सामग्री को लेबल करना अनिवार्य किया?
The government amended the Information Technology Rules, 2021 to make it mandatory for which media platforms to label content generated by artificial intelligence (AI)?
a. प्रिंट मीडिया
b. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
c. वीडियो गेम
d. सोशल मीडिया
Answer: d. सोशल मीडिया
– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में संशोधन अधिसूचित किया है।
– इस संशोधन के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा निर्मित सामग्री को लेबल करना अनिवार्य होगा।
– सभी प्रकार की सामग्री (केवल AI द्वारा निर्मित पोस्ट ही नहीं) को हटाने की समय सीमा 24-36 घंटे से घटाकर दो से तीन घंटे कर दी गई है।
– ये नियम 20 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे।
– नए नियमों को 10 फरवरी को नोटिफाई किया गया था।
– ये नियम ऐसे समय लागू हो रहे हैं, जब फ्रॉड, हैरेसमेंट और दूसरी गैर-कानूनी एक्टिविटीज में डीपफेक, झूठी जानकारी और सिंथेटिक मीडिया का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
नए नियम से ये होगा बदलाव
– AI जनरेटेड और एडिटेड कंटेट पर साफ-साफ नजर आने वाला लेबल होना चाहिए।
– इस लेबल को हटाया और टेंपर नहीं किया जा सकेगा।
– साथ ही प्लेटफॉर्म्स को कंटेट में यूनिक आइडेंटिफायर्स देने होंगे, – जिससे सिंथेटिक कंटेट को ट्रेस किया जा सके।
– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपलोड के समय ही यूजर से जानकारी लेनी होगी कि उसका कंटेट AI से जनरेटेड है।
– साथ ही उन्हें यूजर डिक्लरेशन को वेरिफाई करने के वाले टूल्स भी डिप्लॉय करने होंगे।
– पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी आपत्तिजनक कंटेट को हटाने के लिए 36 घंटे का समय दिया जाता था, लेकिन अब कुछ मामलों में यह टाइमलाइन कम कर दी गई है।
– अब इन प्लेटफॉर्म्स को कानून ऑर्डर या यूजर की शिकायत के तीन घंटे बाद आपत्तिजनक कंटेट डिलीट करना होगा।
इस नियम में भी हुआ बदलाव
– नए नियमों में साफ किया गया है कि अगर एआई जनरेटेड कंटेट को अनलॉफुल एक्टिविटीज में यूज किया जाता है तो इसे भी दूसरे इलीगल कंटेट की तरह ट्रीट किया जाएगा।
– प्लेटफॉर्म्स को यह इनश्योर करना होगा कि उनकी सर्विसेस को किसी गैर-कानूनी एक्टिविटीज के लिए यूज न किया जाए।
—————
9. किन्नर धर्म सम्मेलन में देश की पहली ‘किन्नर शंकराचार्य’ किसे घोषित किया गया?
Who was declared the country’s first ‘Kinnar Shankaracharya’ at the Kinnar Dharma Conference?
a. हिमांगी सखी
b. काजल ठाकुर
c. संजना
d. सोनल
Answer: a. हिमांगी सखी
– भोपाल में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी 2026 को आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया।
– हिमांगी सखी, मां वैष्णो किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हैं।
– वह किन्नर समाज में धार्मिक नेतृत्वकर्ता के रूप में जानी जाती हैं।
– वे पहले महामंडलेश्वर और जगद्गुरु पद पर रह चुकी हैं।
– अब उन्हें शंकराचार्य की उपाधि प्रदान की गई है।
– राजस्थान के पुष्कर को पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ भी घोषित किया गया।
– कार्यक्रम किन्नर वैष्णव अखाड़ा की ओर से आयोजित किया गया।
– इसमें किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास सहित विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्मा और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
– सम्मेलन में किन्नर परंपरा के अंतर्गत चार जगद्गुरुओं और पांच महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई।
परंपरागत मान्यता के अनुसार शंकराचार्य
– परंपरागत मान्यता के अनुसार चार (4) शंकराचार्य होते हैं। ये चारों Adi Shankaracharya द्वारा स्थापित चार प्रमुख मठों (पीठों) के प्रमुख होते हैं।
– इन चारों पीठों को “चार अम्नाय पीठ” कहा जाता है — चार दिशाओं में स्थापित।
– पूर्व दिशा, स्थान: Puri, पीठ: Govardhan Math, संबंधित वेद: ऋग्वेद
– दक्षिण दिशा, स्थान: श्रृंगेरी, पीठ: Sringeri Sharada Peetham, संबंधित वेद: यजुर्वेद
– पश्चिम दिशा, स्थान: Dwarka, पीठ: Dwarka Sharada Peeth, संबंधित वेद: सामवेद
– उत्तर दिशा, स्थान: Jyotirmath (बद्रीनाथ क्षेत्र), पीठ: Jyotir Math, संबंधित वेद: अथर्ववेद, शंकराचार्य: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
नोट – कुछ परंपराएँ Kanchi Kamakoti Peetham (कांचीपुरम) को भी शंकराचार्य पीठ मानती हैं। लेकिन ऐतिहासिक और शास्त्रीय रूप से चार पीठों की परंपरा अधिक स्वीकृत मानी जाती है। चार के आलावा अन्य शंकराचार्य की लोक मान्यता स्वीकृत नहीं है।
—————
10. मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Soil Health Card (SHC) Day celebrated?
a. 19 फरवरी
b. 20 फरवरी
c. 21 फरवरी
d. 22 फरवरी
Answer: a. 19 फरवरी
– हर साल भारत मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाता है।
– इस योजना का उद्देश्य हर दो वर्ष में सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया था।
—————
11. विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Social Justice Day celebrated?
a. 18 फरवरी
b. 19 फरवरी
c. 20 फरवरी
d. 21 फरवरी
Answer: c. 20 फरवरी
– विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है।
– वर्ष 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की थी।
– पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया था।




