Daily Current Affairs, Current Affairs 20 February 2020, Current Affairs 20 February, Current Affair 20 February 2020 Question, 20 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 20 February 2020,

यह 20 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 20 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत में 2 नवंबर 2020 से शुरू हो रहे, फीफा अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 को कितने शहरो में खेला जायेगा?

a. तीन
b. चार
c. पॉंच
d. छ:

Answer c. पॉंच

– खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने यह ऐलान किया।
– यह विश्‍व कप भारत के 5 शहरो में खेला जायेगा।
– अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में खेले जायेगा।
– इस टूर्नामेंट कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी
– इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे।
– ग्रुप दौर में कुल 24 मैच होंगे जबकि आठ मैच नॉकआउट दौर के होंगे।
– फाइनल 21 नवम्बर को नवी मुंबई में खेला जाएगा।

———————-
2. मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card Day) दिवस कब मनाया जाता है?

a. 17 फरवरी
b. 18 फरवरी
c. 19 फरवरी
d. 20 फरवरी

Answer c. 19 फरवरी

– प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना शुरूआत की थी।
– इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना तथा मिट्टी की खामियों को दूर करने के लिए करना है।

———————–
3. जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

a. पाकिस्‍तान
b. इंग्‍लेंड
c. बांग्‍लादेश
d. भारत

Answer d. भारत

– स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने कहा कि यह प्रतियोगिता 2021 के अंत में खेली जाएगी।
– इस जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
– भारत दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, पहली बार 2016 में उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष: मोहम्मद मुश्ताक अहमद

————————
4. केंद्र सरकार ने ‘इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस’ (IDSA) का नाम बदलकर किसके नाम पर रख दिया?

a. सुषमा स्‍वराज
b. मनोहर पर्रिकर
c. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी
d. अटल बिहारी वाजपेयी

Answer b. मनोहर पर्रिकर

– नया नाम – मनोहर पर्रिकर इंस्‍टीट्यूट फॉर डिफेंस स्‍टडीज एंड एनालिसिस।

———————–
5. हरियाणा सरकार ने अंबाला सिटी बस स्टैंड का नाम बदलकर किसके नाम पर रख दिया है?

a. सुषमा स्वराज
b. मनोहर पर्रिकर
c. अटल बिहारी वाजपेयी
d. मनोहर लाल खट्टर

Answer a. सुषमा स्वराज

– यह बदलाव 14 फरवरी को अंबाला कैंट में जन्मी देश की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय स्वराज की जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है।

– इससे पहले ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ और ‘फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट’ का नाम बदलकर सुषमा स्‍वराज के नाम पर रखा गया था।

हरियाणा
मुख्यमंत्री : मनोहर लाल खट्टर
राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

———————-
6. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘काशी एक रूप अनेक’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?

a. योगी आदित्‍यनाथ
b. अखिलेश यादव
c. राहुल गांधी
d. नरेंद्र मोदी

Answer d. नरेंद्र मोदी

– इस प्रदर्शनी में समूचे उत्तर प्रदेश के 10,000 से अधिक कारीगरों के साजो-सामानों को प्रदर्शित किया गया।
– इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की’ महत्वाकांक्षी योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) लॉन्च की।

उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
राजधानी: लखनऊ

———————–
7. किस देश ने 600 किलोमीटर तक सटीक हमला करने वाली क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ (cruise missile Raad-II) का परीक्षण किया?

a. नेपाल
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश

Answer c. पाकिस्तान

– यह मिसाइल परमाणु शक्ति से भी लैस है।

——————–
8. अफगानिस्‍तान में दूसरी बार राष्‍ट्रपति चुनाव किसने जीता?

a. अशरफ गनी
b. हसन रूहानी
c. अल अबीबी उल सईदी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. अशरफ गनी

——————–
9. लुईस हैमिल्‍टन और किसने संयुक्त रूप से ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020’ का पुरस्कार जीत लिया है?

a. टाइगर वुड्स
b. लियोनेल मेसी
c. राफेल नडाल
d. इलियूड किपचोगे

Answer b. लियोनेल मेसी

– इस पुरस्कार के 20 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है जब दो दिग्गज खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड दिया गया.

——————–
10. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने किस केन्द्र शासित प्रदेश को जल्दी ही केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के दायरे में लाया?
a. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
b. चण्डीगढ़
c. दादरा और नगर हवेली
d. दमन और दीव

Answer a. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account