20 December 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 20 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 किसने जीती?
Who won the Syed Mushtaq Ali Trophy 2025?

a. झारखंड
b. हरियाणा
c. महाराष्ट्र
d. तमिलनाडु

Answer: a. झारखंड

– सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू T20 टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर की टीमें हिस्सा लेती हैं। इसे BCCI आयोजित करवाता है।
– झारखंड की टीम ने 18 दिसंबर 2025 को फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 69 रन के अंतर से हराकर पहली बार ये ट्रॉफी जीती।
– फाइनल पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
– दोनों टीमें पहली बार फाइनल मैच खेल रहीं थी।
– भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने टीम की कप्‍तानी की।
– उन्होंने 49 बॉल पर 101 रन बना प्लेयर ऑफ द फाइनल का ख्रिताब हासिल किया।
– ईशान किशन झारखंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 94 छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बने।

————-
2. किस राज्‍य की पोंडुरु खादी को भौगोलिक संकेत (GI टैग) दिया गया?
Which state’s Ponduru Khadi has been granted a Geographical Indication (GI tag)?

a. केरल
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. तेलंगाना

Answer: b. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पोंडुरु गांव में ये खादी उत्‍पाद बनते हैं।
– केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 12 दिसंबर 2025 को एक आदेश जारी कर इस खादी को GI टैग दिया।
– इसकी महात्मा गांधी ने 100 साल पहले सराहना की थी।
– पूर्व स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सत्यनारायण ने 1942 में दुसी रेलवे स्टेशन पर रुकने के दौरान महात्मा गांधी को पोंडुरु की खादी से बनी एक धोती भेंट की थी और गांधीजी यहाँ उत्पादित खादी की बारीकी से प्रभावित हुए थे।
– यहाँ की हाथ से काती और बुनी खादी की गुणवत्ता के कारण उसका टेक्सचर 125 काउंट का होता है।

आंध्र प्रदेश
राजधानी: अमरावती
मुख्‍यमंत्री: नारा चंद्रबाबू नायडू
राज्‍यपाल: एस. अब्दुल नज़ीर
आबादी: 4.95 करोड़ (2011)
भाषा: तेलु्गु

————–
3. ओमान के सुल्‍तान का नाम बताइए, जिन्‍होंने PM मोदी को अपना सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा?
Name the Sultan of Oman who bestowed his country’s highest honor, the ‘Order of Oman’, upon Prime Minister Modi?

a. थेयाज़िन बिन हैथम
b. हैथम बिन तारिक
c. मोहम्‍मद बिन सलमान
d. रोशन जहां आरा

Answer: b. हैथम बिन तारिक

– ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने 19 दिसंबर 2025 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ दिया।
– PM मोदी ओमान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए थे।
– ऑर्डर ऑफ ओमान ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1970 में सुल्तान कबूस बिन सईद ने की थी।
– वर्ष 2025 में भारत और ओमान के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिसंबर 2025 तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

————–
4. भारत और ओमान के बीच दिसंबर 2025 में किस तरह का ट्रेड एग्रीमेंट हुआ?
What type of trade agreement was signed between India and Oman in December 2025?

a. CETA
b. CECA
c. PTA
d. CEPA

Answer: d. CEPA (कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट)

भारत-ओमान CEPA समझौता
– पूरा नाम: Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) — एक व्यापक मुक्त व्यापार/आर्थिक साझेदारी समझौता।
– हस्ताक्षर: 18 दिसंबर 2025 को मस्कट, ओमान में भारत और ओमान के बीच यह समझौता साइन हुआ।
– उद्देश्य: द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ाना, व्यापार बाधाओं को कम करना, सेवाएँ और निवेश प्रवाह सुगम बनाना।
– भारत-ओमान व्यापार (FY 2024-25): लगभग $10.5 अरब, जिसमें भारत का निर्यात करीब $4.06 अरब और आयात $6.5 अरब रहा।
– समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है—यह पूंजी आकर्षित करना, श्रम गतिशीलता, और निवेश को सशक्त बनाना भी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
– ओमान की भौगोलिक स्थिति (हॉरमज़ जलडमरूमध्य के पास) भारत के ऊर्जा सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रमुख विशेषताएँ
शुल्क मुक्त पहुँच : टैरिफ सुधार
– ओमान भारत को अपने लगभग 98.08% टैरीफ लाइनों पर ड्यूटी-फ्री एक्सेस देगा, जो भारत के कुल निर्यात का लगभग 99.38% कवर करता है।
– भारत ओमान के लगभग 77.79% टैरीफ लाइनों पर टैरिफ खुला रखेगा, जो आयात के लगभग 94.81% मूल्य को कवर करता है।
– संवेदनशील वस्तुओं की सूची: कृषि वस्तुएँ (दूध, चाय, कॉफी), कीमती धातुएँ, कुछ घरेलू उद्योग की वस्तुएँ, जिन्हें विशेष सुरक्षा दी गई है।

सेक्टर-वाइज अवसर
– वस्त्र (textiles), रत्न-आभूषण (gems & jewellery), चमड़ा, फुटवियर, खेल सामान, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन (autos) आदि को निर्यात में लाभ मिलेगा।

सेवा और निवेश क्षेत्रों में अवसर:
– सेवाएँ जैसे IT, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजाइन/आर्किटेक्चर आदि क्षेत्रों में प्रवेश सुगम किया जा रहा है।
– 100% FDI की अनुमति – अन्य सेवाओं में भारतीय कंपनियों के लिए निवेश को बढ़ावा।

पेशेवर और श्रमिक mobility
– ओमान ने इंडियन कंपनियों को कर्मचारियों की भर्ती में लचीलेपन (hiring flexibility) देने पर भी सहमति दी, जिससे भारतीय कंपनियों को संसाधन उपलब्ध कराना सरल हो जाएगा।

आर्थिक एवं रणनीतिक महत्व
– समझौता भारत के निर्यातकों को एक नए बाजार में लगभग पूर्ण ड्यूटी-फ्री पहुँच देता है, जिससे विशेष रूप से कर्मचारी-घरेलू क्षेत्रों का विस्तार सम्भव है।
– ओमान, खाड़ी क्षेत्र में मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण भारत को मध्य पूर्व, अफ़्रीका और ईस्टर्न यूरोप को व्यापारिक द्वार के रूप में उपयोग करने का अवसर मिलेगा।


क्‍या होता है ट्रेड एग्रीमेंट
– यह ऐसा समझौता होता है जो दो या अधिक देशों के बीच होता है, ताकि वे आपस में सामान और सेवाओं का व्यापार आसानी से कर सकें और उस पर कम टैक्स (ड्यूटी) लगाएं या बिल्कुल टैक्स न लगाएं।
– इससे दोनों देशों की कंपनियों को फायदा होता है, क्योंकि उनका सामान सस्ता हो जाता है जिससे लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं।
– व्‍यापार समझौतों को आमतौर पर FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) कह दिया जाता है। हालांकि FTA का मतलब पूरी तरह से टैरिफ (आयात शुल्‍क) पर छूट है। चूकि इसके लिए देशों की अपनी प्राथमिकता होती है, ऐसे में वे सीमित क्षेत्रों में टैरिफ कम करने का एग्रीमेंट करते हैं। इसलिए अलग-अलग नाम से एग्रीमेंट होते हैं। पूरी तरह से FTA एग्रीमेंट सिर्फ श्रीलंका के साथ हुआ था।

व्‍यापार समझौता कितने प्रकार होते हैं?
– FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) : सभी तरह के सामानों व सेवाओं पर सीमा शुल्‍क नहीं लगाया जाता है। जैसे – श्रीलंका
– CETA (कॉम्‍प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट) : नई पीढ़ी का व्यापक व्यापार समझौता, जैसे UK के साथ। इसमें वस्तु + सेवा + निवेश सहयोग का एग्रीमेंट होता है।
– CECA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट): इसमें इकोनॉमिक और इन्‍वेस्‍टमेंट कोऑपरेशन भी होता है। जैसे – ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के साथ अलग-अलग।
– CECPA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड पार्टनरशिप एग्रीमेंट) : “पार्टनरशिप” शब्द द्विपक्षीय सहयोग की गहराई दिखाता है। जैसे भारत – मॉरीशस के बीच
– CEPA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट : जैसे भारत, कोरिया और जापान के बीच।
– PTA (प्रेफेरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट): कुछ खास वस्तुओं पर शुल्क हटा दिया जाता है (जैसे भारत-थाईलैंड समझौता)
– RTA (रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट): यह एक क्षेत्र के कई देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट होता है।
– TEPA (ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट) : वस्तु, सेवा, निवेश का विस्तारित संस्करण

————–

5. फीफा मेल प्‍लेयर ऑफ द ईयर 2025 का खिताब किसे मिला?
Who won the FIFA Men’s Player of the Year 2025 award?

a. ओस्मान डेंबेले
b. लामिन यामल
c. किलियन एम्बाप्पे
d. लिजाबेथ ओवाले

Answer: a. ओस्मान डेंबेले (फ्रांस के खिलाड़ी)

– फीफा बेस्ट फ़ुटबॉल अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को क़तर की राजधानी दोहा में किया गया।
– 28 वर्षीय ओस्मान डेंबेले फ्रांस के स्टार फुटबालर हैं।
– डेंबले ने पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब को उसके इतिहास का पहला चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
– उन्होंने पिछले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए थे, जिनमें लीग 1 में 21 गोल शामिल हैं, जिससे वह शीर्ष स्कोरर रहे थे।

————–
6. फीफा महिला प्‍लेयर ऑफ द ईयर 2025 का खिताब किसने जीता?
Who won the FIFA Women’s Player of the Year 2025 award?

a. मारियोना काल्डेंटे
b. एलेक्सिया पुटेल्यास
c. ऐताना बोनमाटी
d. साकिना कारचौई

Answer: c. ऐताना बोनमाटी (स्पेन की खिलाड़ी)

– ऐताना बोनमाटी स्पेन की दिग्गज मिडफील्डर हैं।
– बोनमाटी ने स्पेन की राष्ट्रीय टीम और बार्सिलोना के लिए बेहतरीन खेल दिखाते हुए महिला फुटबाल में अपना दबदबा कायम रखा।
– बोनमाटी ने 2025 में लगातार तीसरी बार महिला बैलोन डी’ओर पुरस्कार भी जीता था।

————–
7. फीफा बेस्‍ट पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the FIFA Best Men’s Goalkeeper of the Year award in 2025?

a. जियानलुइजी डोनारुम्मा
b. केसी केलर
c. एमिलियानो मार्टिनेज
d. मैनुअल नेउर

Answer: a. जियानलुइजी डोनारुम्मा (इटली के खिलाड़ी)

– इटली के डोनारुम्मा ने PSG के साथ अपने शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड जीता, जिसमें चैंपियंस लीग और घरेलू लीग खिताब शामिल हैं।
– उन्हें पहली बार ये अवार्ड मिला है।

————–
8. फीफा बेस्‍ट फीमेल गोलकीपर ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the FIFA Best Women’s Goalkeeper of the Year award in 2025?

a. अन्‍ना मूरहाउस
b. हान्नाह हैम्पटन
c. चियामाका ननाडोजी
d. कैटा कोल

Answer: b. हान्नाह हैम्पटन (इंग्‍लैंड के खिलाड़ी)

– 25 वर्षीय हान्नाह इंग्लैंड और चेल्सी की गोलकीपर हैं।
– वह ये पुरस्‍कार जीतने वाली दूसरी इंग्‍लैंड की खिलाड़ी हैं।

ये कप जीत चुकी हैं
– यूईएफए महिला यूरो 2025
– महिला सुपर लीग 2024/25
– महिला एफए कप 2024/25
– एफए महिला लीग कप 2024/25

————-
9. फीफा अवॉर्ड 2025 की लिस्‍ट
FIFA Awards 2025 list

– मेल प्‍लेयर ऑफ द ईयर : ओस्मान डेंबेले (फ्रांस के खिलाड़ी)
– फीमेल प्‍लेयर ऑफ द ईयर : ऐताना बोनमाटी (स्पेन की खिलाड़ी)
– बेस्‍ट पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर : जियानलुइजी डोनारुम्मा (इटली के खिलाड़ी)
– बेस्‍ट महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर : हान्नाह हैम्पटन (इंग्‍लैंड के खिलाड़ी)
– बेस्‍ट गोल ऑफ द ईयर : लिजाबेथ ओवाले (मैक्सिको की खिलाड़ी) और सैंटियागो मोंटिएल (अर्जेंटीना के खिलाड़ी)
– बेस्‍ट पुरुष टीम 11 ऑफ द ईयर : पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG)
– फीफा फैन अवार्ड : ज़ाखो एससी क्लब
– बेस्‍ट मेल कोच ऑफ द ईयर : लुइस एनरिक (स्पेन के खिलाड़ी)
– बेस्‍ट महिला कोच ऑफ द ईयर : सरीना विगमैन (इंग्लैंड की कोच)

————-
10. मूर्तिकार राम वानजी सुतार का 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया, वह किस ऊंची प्रतिमा को बनाने के लिए मशहूर थे?
Sculptor Ram Vanji Sutar passed away on 18th December 2025. Which tall statue was he famous for creating?

a. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
b. रामलला की मूर्ति
c. बी आर आंबेडकर प्रतिमा
d. भगवान शिव नाथद्वारा (राजस्थान)

Answer: a. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

– वह 100 वर्ष के थे।
– ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भारत के गुजरात राज्य में, नर्मदा नदी के तट पर केवड़िया के पास स्थित है।
– यह भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊँची दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा है, और यह एकता, देशभक्ति का प्रतीक है।
– इसके अलावा राम सुतार ने संसद भवन परिसर में ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी की मूर्ति, दिल्ली में घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मशहूर प्रतिमा भी बनाई थी।
– वह कठोर पत्थर में भी इतनी जान डाल देते थे कि मूर्तियां जीवंत लगती थीं।
– उन्होंने अपने जीवन में 1150 से अधिक मूर्तियां बनाईं।
– पहली मूर्ति उन्होंने 22 साल की उम्र में बनाई थी, जो एक बॉडीबिल्डर की थी।
– अपने जीवन के 100वें वर्ष में उन्होंने गोवा में 77 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा तैयार की।
– वह गांधीवादी विचारों से प्रभावित थे और उनकी सबसे पसंदीदा कृतियों में संसद भवन परिसर की गांधी की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा शामिल थी।
– संसद भवन की सभी 16 मूर्तियां बनाई थीं।

अवॉर्ड
– उन्‍हें वर्ष 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
– वर्ष 2025 में ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ मिला।

राम सुतार का जीवन
– उनका जन्‍म 19 जनवरी 1925 को महाराष्ट्र में हुआ था।
– बचपन से ही उनका झुकाव मूर्तिकला की ओर था।
– मुंबई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से स्वर्ण पदक प्राप्त राम सुतार के नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं।
– वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार थे, जहां वह पंचवर्षीय योजनाओं के लिए मॉडल डिजाइन करते थे।
– उन्होंने 1959 में सरकारी नौकरी छोड़ दी।
– इसके बाद वह पूरी तरह से शिल्प के लिए समर्पित हो गए।
– राम सुतार को पहली बड़ी पहचान मध्य प्रदेश में गांधी सागर बांध पर बनी चंबल नदी की प्रतिमा से मिली।
– यह 45 फीट ऊंची प्रतिमा एक ही चट्टान से तराशी गई थी।

————–
11. किस भारतीय कंपनी को ट्रैवल + लीजर इंडिया एंड साउथ एशिया बेस्ट अवॉर्ड्स 2025 में ‘सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन’ का खिताब मिला?
Which Indian company won the title of ‘Best Domestic Airline’ at the Travel + Leisure India & South Asia Best Awards 2025?

a. विस्‍तारा
b. स्‍पाइसजेट
c. एयर इंडिया
d. इंडिगो

Answer: c. एयर इंडिया

– यह लगातार दूसरा वर्ष है जब एयर इंडिया को यह सम्मान मिला है।
– ट्रैवल + लीजर इंडिया एंड साउथ एशिया अवॉर्ड्स का आयोजन Travel + Leisure India and South Asia द्वारा किया जाता है।
– ये पूरी तरह पाठक/यात्री आधारित (reader-voted) पुरस्कार हैं, न कि जूरी द्वारा तय किए गए।
– यात्री अपने वास्तविक यात्रा अनुभव के आधार पर वोट करते हैं।
– इसका मूल्यांकन सेवा गुणवत्ता, आराम,
परिचालन विश्वसनीयता और यात्रा अनुभव के आधार पर किया जाता है।
– एयरलाइन ने अपने फ्रंटलाइन स्टाफ, केबिन क्रू और ग्राउंड ऑपरेशंस टीम की भूमिका को भी रेखांकित किया।
– एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष यह पुरस्कार जीतना एयरलाइन की विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

————-
12. मेरियम-वेबस्टर का 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर किस शब्‍द को घोषित किया गया?
Which word was declared Merriam-Webster’s Word of the Year for 2025?

a. स्लोप
b. ध्रुवीकरण
c. क्रैकन
d. मलार्की

Answer: a. स्लोप

– मेरियम-वेबस्टर एक अमेरिकी कंपनी है जो संदर्भ पुस्तकें प्रकाशित करती है और मुख्यतः अपने शब्दकोशों के लिए जानी जाती है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे पुराना शब्दकोश प्रकाशक है।

स्लोप का मतलब
– अजीबोगरीब, सनकी और स्पष्ट रूप से नकली सामग्री को अक्सर “स्लॉप” कहा जाता है।
– ऑनलाइन में इस शब्द का व्यापक प्रसार, जिसका श्रेय आंशिक रूप से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की व्यापक उपलब्धता को जाता है।
– मेरियम-वेबस्टर के अध्यक्ष ग्रेग बार्लो ने 15 दिसंबर, 2025 को इसकी जानकारी दी।
– “स्लोप” शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1700 के दशक में नरम कीचड़ के लिए किया गया था, लेकिन बाद में इसका अर्थ अधिक व्यापक हो गया और अब इसका अर्थ कम मूल्य की वस्तु हो गया। – तब से इसकी परिभाषा का विस्तार हुआ है और अब इसका अर्थ “कम गुणवत्ता वाली डिजिटल सामग्री है जो आमतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से बड़ी मात्रा में उत्पादित की जाती है।”


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *