यह 16 to 20 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मानव विकास सूचकांक (human Development Index) 2020 में भारत का कौन सा स्थान है?
a. 133वां
b. 131वां
c. 129वां
d. 135वां
Answer: b. 131वां
– संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) 15 दिसंबर 2020 को जारी की गई रिपोर्ट में वर्ष 2020 की रैंकिंग में 189 देशों को शामिल किया गया है।
– भारत इस वर्ष इस सूचकांक में दो रैंक गिर गया है।
– वर्ष 2019 की जारी रिपोर्ट में भारत 129वें स्थान पर था।
– मानव विकास सूचकांक किसी राष्ट्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन के स्तर का मापन है।
– हालांकि, यदि सूचकांक को प्रत्येक देश के विकास के कारण उत्पन्न दबाव का आकलन करने के लिए समायोजित किया, तो भारत रिपोर्ट के अनुसार रैंकिंग में आठ स्थानों पर आगे बढ़ेगा।
– पहली बार, यूएनडीपी ने प्रत्येक देश के प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और उसके कारण होने वाले प्रभाव को दर्शाने के लिए एक नई मीट्रिक की शुरुआत की।
– यूएनडीपी इंडिया के प्रतिनिधि शोको नाडा ने कहा कि रिपोर्ट से हम ये नहीं कह सकते कि भारत ने अच्छा नहीं किया, बल्कि इसका मतलब यह है कि दूसरे देशों ने बेहतर किया।
– शोको नाडा ने भारत द्वारा कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयासों की भी सराहना की।
– रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पेरिस समझौते के तहत भारत ने कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
Top 10 देश
– मानव विकास श्रेणी में 189 वें स्थान पर नाइजर सबसे कम रैंक वाला देश है, जिसका स्कोर 0.394 है।
भारत (131 रैंक) के पड़ोसी देशों की हालत
– चीन (85)
– भूटान (129)
– बांग्लादेश (133)
– नेपाल (142)
– पाकिस्तान (154)
आर्थिक शक्ति वाले देश
– जर्मनी (6)
– यूनाइटेड किंगडम (13)
– यूएसए (17)
– फ्रांस (26)
– रूस (52)
– ब्राजील (84)
– मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार, वर्ष 2019 में भारतीयों की जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) 69.7 साल थी।
– बांग्लादेश में यह 72.6 साल और पाकिस्तान में 67.3 साल थी।
– वहीं रिपोर्ट के अनुसार क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर 2018 में भारत की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 6,829 अमेरिकी डॉलर थी, जो 2019 में गिरकर 6,681 डॉलर हो गई।
– इस साल जो रैंक जारी की गई है उसमें कोविड-19 के प्रभाव का कोई उल्लेख नहीं है।
यूएनडीपी
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
प्रमुख: अचिम स्टेनर.
—————————-
2. भारत और किस देश के बीच ‘स्वाधीनता सड़क’ का शुभारंभ 26 मार्च, 2021 को होगा?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. पाकिस्तान
d. चीन
Answer: b. बांग्लादेश
– बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के. अब्दुल मोमन ने यह जानकारी दी।
– उन्होंने यह भी कहा कि, यह सड़क भारत में संचालित है, जबकि यह मेहरपुर, मुजीबनगर जिले से होकर बांग्लादेश में जाएगी।
– आपको यह भी बता दें कि 26 मार्च को बंगलादेश के स्वतंत्रता दिवस की 50वीं वर्षगांठ भी है।
– भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समारोह में शामिल भी होंगे।
– दोनों देशों ने मार्च 1972 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की थी।
– उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ढाका की यात्रा की थी।
– दोनों देशों ने “भारत-बांग्लादेश संधि, सहकारिता और शांति संबंध” पर हस्ताक्षर किए थे।
– इस संधि को 1972 की ‘इंदिरा-मुजीब संधि’ के रूप में भी जाना जाता है।
– दोनों देश सार्क, बिम्सटेक, आईओआरए और राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं।
———————————-
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने 17 दिसंबर 2020 को भारत-बांग्लादेश वर्चुअल समिट में रेल लिंक का उद्घाटन किया, इसका क्या नाम है?
a. ढाका सिलीगुड़ी रेल लिंक
b. चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक
c. हल्दीबाड़ी-कोलकाता रेल लिंक
d. चिल्हटी-ढाका रेल लिंक
Answer: b. चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक
– चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक भारत-पाकिस्तान के बीच हुई साल 1965 की लड़ाई के समय बंद किया गया था।
– इस लिंक के शुरू होने से बांग्लादेश से असम, बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी।
– शुरुआत में इस लिंक का इस्तेमाल सामान लाने-जाने के लिए किया जाएगा, बाद में पैसेंजर सेवा शुरू हो सकती है।
– बांग्लादेश 1971 में हुए युद्ध में जीत की वर्ष 2020 में 49वीं वर्षगांठ मना रहा है।
– इसके चलते इस वर्चुअल समिट का आयोजन किया गया.।
– चिलहटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक शुरू होने से रिश्तों की डोर और मजबूत हुई है।
– दोनों देशों के बीच ढाका से सिलीगुड़ी तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की भी योजना है।
– 7.5 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के जरिए वाया बांग्लादेश पश्चिम बंगाल का असम तक संपर्क आसान हो जाएगा।
– इस ट्रेन के चलने से दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते भी मजबूत होंगे, इसके अतिरिक्त टूरिजम को भी बल मिलेगा।
– फिलहाल इस रेल संपर्क के चालू होने से माल ढुलाई में सुविधा होगी, जल्द ही बुनियादी ढांचे की व्यवस्था के बाद दोनों तरफ से यात्रियों की आवाजाही भी होने लगेगी।
‘नेबरहुड फर्स्ट-
– डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का एक स्तंभ है।
दो और रेल सेवा-
– भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता से ढाका तक एक रेल सेवा पहले से ही चलती है।
– मैत्री और बंधन एक्सप्रेस सेवा दोनों देशों को जोड़ती है।
– मैत्री एक्सप्रेस का परिचालन कोलकाता से ढाका के बीच जबकि बंधन एक्सप्रेस कोलकाता से खुलना शहर के बीच चलती है।
5 घंटे की बचत होगी-
– इस रूट पर यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने से कोलकाता से जलपाईगुड़ी जाने वाले लोगों सात घंटे का समय लगेगा।
– पहले समय 12 घंटे लगता था।
– गुवाहाटी के मालीगांव में स्थित एनईएफ का मुख्यालय पूर्वोत्तर क्षेत्र, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर करता है।
—————————-
4. भाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 42वां संचार उपग्रह (Communication satellite) 17 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया इसका क्या नाम है?
a. EOS-1
b. सीएमएस-02
c. सीएमएस-01
d. मिशन-03
Answer: c. सीएमएस-01
– उपग्रह सीएमएस-01 को पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए लांच किया गया है।
– कोरोना काल वर्ष 2020 में इसरो का यह दूसरा मिशन है।
– यह सैटेलाइट देश की मुख्य भूमि के साथ-साथ अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूहों को एक्सटेंडेड सी-बैंड की सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
– इससे पहले सात नवंबर को पीएसएलवी-सी49 के जरिये भू-निगरानी उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया था।
इससे होने वाले फायदे-
– सीएमएस-01 सैटेलाइट की वजह से टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में सुधार होगा।
– इसकी सहायता से टीवी चैनलों की पिक्चर क्वालिटी सुधरने के साथ ही सरकार को आपदा प्रबंधन के दौरान मदद मिलेगी।
– यह सैटेलाइट साल 2011 में लांच की गई जीसैट-2 टेलीकम्युनिकेशन सैटेलाइट की जगह लेगा।
– सीएमएस-01 वर्ष 2021 तक सेवाएं देगा।
– लॉन्चिंग के बाद ISRO के चैयरमेन के सिवन ने कहा कि सैटेलाइट बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है।
– यह अगले 4 दिन में तय जगह पर प्लेस हो जाएगा।
—————————-
5. नीति आयोग ने दिसंबर 2020 में ‘विजन 2035’ का एक श्वेत पत्र जारी किया है, इसे क्या नाम दिया गया है?
a. जन स्वास्थ्य निगरानी
b. कोविड-19 निगरानी
c. जन स्वास्थ्य देखभाल
d. स्वास्थ्य ही धन है
Answer: a. जन स्वास्थ्य निगरानी (Health Surveillance System)
– भारत में जन स्वास्थ्य निगरानी’ (Vision 2035: Public Health Surveillance in India) नाम से श्वेत पत्र जारी किया गया है।
श्वेत पत्र जारी करने का लक्ष्य-
– भारत की जन स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली को अधिक बेहतर बनाकर हर स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी को बढ़ाना।
– नागरिकों के अनुकूल जन स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (health surveillance system) ग्राहक फीडबैक तंत्र तैयार कर व्यक्ति की निजता और गोपनीयता को सुनिश्चित करेगी।
– भारत का लक्ष्य ऐसी जन स्वास्थ्य आपदा जिस पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा होती है, के प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक नेतृत्व प्रदान करना है।
नीति आयोग के अध्यक्ष: पीएम नरेंद्र मोदी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमिताभ कांत
——————————–
6. केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र (वर्ष 2020) को किस वजह से आयोजित न करने का फैसला किया?
a. कोविड-19
b. शीतलहर
c. भारत-चीन तनाव
d. प्राकृति आपदा
Answer: a. कोविड-19
——————————-
7. केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र (वर्ष 2020) को आयोजित नहीं करने का फैसला किया, अब अगला सत्र कब होगा?
a. फरवरी 2021
b. जनवरी 2021
c. मार्च 2021
d. अप्रैल 2021
Answer: b. जनवरी 2021
– केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार जनवरी के बजट सत्र में ही शीतकालीन सत्र के काम को भी पूरा किया जाएगा।
– यह फैसला कोरोनावायरस के चलते लिया है।
– विपक्षी दल जल्द शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे थे।
– पिछले मानसून सत्र की 10 लगातार बैठकों में कुल 27 बिल पास किए गए थे।
– इनमें कृषि कानून से जुड़ा विधेयक भी था।
– इसे ही लेकर अब किसान आंदोलन कर रहे हैं।
– विपक्षी दलों का आरोप है कि जब दुनिया के देशों में संसद सत्र चल रहा है, तो यहां क्यों नहीं आयोजित हो सकता था।
– कोविड-19 के बावजूद चुनावी सभाएं और रैलियां हो रही हैं, लेकिन संसद सत्र आयोजित नहीं किया जा रहा है।
– ऐसा करके केंद्र सरकार किसान आंदोलन के मुद्दे पर बहस से बच रही है।
——————————-
8. कोविड-19 की वजह से किस देश के प्रधानमंत्री अंब्रोस मांडवुलो डलामिनी का निधन 13 दिसंबर 2020 को हो गया?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. एस्वातिनी
c. इजरायल
d. ईराक
Answer: b. एस्वातिनी
– यह अफ्रीकी देश है। लैंड लॉक्ड कंट्री है। इसकी सीमा साउथ अफ्रीका और मोजांबिक से मिलती है।
– पहले इस देश का नाम स्वाजीलैंड था, जिसे 2018 में बदलकर ये नया नाम दिया गया है।
– एस्वातिनी गरीब देशों में गिना जाता है. यहां पर राजशाही सत्ता अभी भी लागू है. यहां पर राजा मस्वाती तृतीय की सत्ता चलती है.
एस्वातिनी की राजधानियाँ: मेबाबेन, लोबम्बा
मुद्रा: स्वाज़ी लिलंगैनी.
——————————-
9. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme-UNEP) ने लाइफटाइम एचीवमेंट श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2020 पुरस्कार किसे दिया?
a. फ्रैंक बैनिमारामा
b. प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड
c. मिंडी लुबेर
d. निमांटे नेन्क्विमो
Answer: b. प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड
– वह अमेरिका निवासी प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड हैं।
– उन्हें पर्यावरण न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा के लिए चैंपियन ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
———————————
10. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने प्रेरणा और कार्रवाई (Inspiration and Action) श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2020 पुरस्कार किसे दिया?
a. फ्रैंक बैनिमारामा
b. याकोबा सवदोगो
c. मिंडी लुबेर
d. निमांटे नेन्क्विमो
Answer: b. याकोबा सवदोगो
– याकोबा सवदोगो को किसानों को अपनी मिट्टी को फिर से उगाने और बंजर भूमि को अफ्रीका में कृषि योग्य भूमि में बदलने के लिए किसानों को उनके पारंपरिक प्रकृति आधारित समाधान सिखाने के लिए सम्मानित किया गया।
———————————
11. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme-UNEP) ने नीति नेतृत्व (Policy Leadership) श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2020 पुरस्कार किसे दिया?
a. फ्रैंक बैनिमारामा
b. प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड
c. मिंडी लुबेर
d. निमांटे नेन्क्विमो
Answer: a. फ्रैंक बैनिमारामा
– फिजी के प्रधान मंत्री फ्रैंक बैनिमारामा को वैश्विक जलवायु कार्रवाई कार्यों और जलवायु-प्रतिक्रिया राष्ट्रीय विकास में उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
———————————
12. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme-UNEP) ने उद्यमी दृष्टि (Entrepreneur Vision) श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2020 पुरस्कार किसे दिया?
a. डॉ. फेबियन लेएंडर्ट्ज़
b. प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड
c. मिंडी लुबेर
d. निमांटे नेन्क्विमो
Answer: c. मिंडी लुबेर
– अमेरिका की मिंडी लुबेर को कंपनियों को जुटाने और जलवायु कार्रवाई और स्थिरता के लिए व्यापार का मामला बनाकर पूंजी बाजार को पर्यावरण रंग देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए उद्यमी विजन श्रेणी में सम्मानित किया गया।
———————————
13. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme-UNEP) ने विज्ञान और नवाचार (Science and Innovation) श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2020 पुरस्कार किसे दिया?
a. डॉ. फेबियन लेएंडर्ट्ज़
b. प्रोफेसर रॉबर्ट डी. बुलार्ड
c. मिंडी लुबेर
d. निमांटे नेन्क्विमो
Answer: a. डॉ. फेबियन लेएंडर्ट्ज़
– जर्मनी की डॉ. फेबियन लेएंडर्ट्ज़ जूनोटिक में उनकी खोजों और वन हेल्थ में उनके काम के लिए विज्ञान और नवाचार श्रेणी में सम्मानित किया।
——————————–
14. अमेरिका ने रूस के एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद को लेकर किस देश पर प्रतिबंध लगा दिया?
a. तुर्की
b. ईरान
c. पाकिस्तान
d. ईराक
Answer: a. तुर्की
– अमेरिका ने नाटो-सहयोगी तुर्की के रक्षा उद्योगों और उसके अध्यक्ष समेत तीन अन्य अधिकारियों पर रूस के एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए प्रतिबंध लगाए हैं।
– अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने 14 दिसंबर 2020 को इस बारे में बताया।
– उन्होंने कहा कि तुर्की ने नियमों को तोड़ा है, जिसकी वजह से हम प्रतिबंध लगाने को मजबूर हैं।
– तुर्की ने रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद वर्ष 2019 में की थी।
S-400 मिसाइल की खूबियां-
– इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है, यह जमीन से हवा में मार करने में सक्षम है।
– यह मिसाइल सिस्टम एयरक्राफ्ट, क्रूज मिसाइल और परमाणु मिसाइल को 400 किलोमीटर पहले ही नष्ट कर सकता है।
– इसके तीन प्रमुख अंग हैं जिनमें मिसाइल लॉन्चर, रडार और कमांड सेंटर शामिल है।
– S-400 में लगा रडार 600 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को देख सकता है।
– यह मिसाइल सिस्टम एक साथ 36 लक्ष्यों पर निशाना लगा सकता है, इसे पांच मिनट के अंदर तैनात किया जा सकता है।
– इसके अत्याधुनिक रडार दुश्मन का पता लगाते ही अपने कंट्रोल कमांड को सिग्नल भेजते हैं।
– इसमें टारगेट की दूरी, उसकी स्पीड समेत सभी जरूरी सूचनाएं शामिल होती हैं।
अर्दोआन को रोकने की कोशिश
– दरअसल, ट्रंप के कार्यकाल में अमरीका ने अपनी परंपरागत भूमिका से पीछे हटते हुए ऐसी ख़ाली जगह बना दी है, जिसे भरने की कोशिश कई देश कर रहे हैं.
– अन्य देशों की तरह तुर्की भी अपने आसपास के क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है.
– तुर्की ऐसे समय में अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है,
– जब राष्ट्रपति ट्रंप अंतरराष्ट्रीय अभियानों से अमरीका को पीछे हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
———————————
15. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने वर्ष 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के किस राज्य को सौंपने की घोषणा की है?
a. ओडिशा
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. दिल्ली
Answer: a. ओडिशा
– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य एक बार दोबारा 2023 में होने वाले मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
– हॉकी महासंघ की 28 नवंबर 2020 को हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई थी।
– मुख्यमंत्री ने बताया विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।
– भुवनेश्वर ने 2018 में मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है।
– इस विश्व कप की मेजबानी में तीन देश अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे जिनमें भारत के अलावा मलेशिया और बेल्जियम भी थे।
– कई राउंड तक चली प्रक्रिया में भारत ने बाजी मारी।
– आपको जरूरी बात भी बता दें कि FIH हॉकी विश्व कप प्रत्येक चार साल के बाद आयोजित किया जाता है।
ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
——————————–
16. ICC ने महिला विश्व कप 2022 का शेडयूल जारी किया है, इसका आयोजन किस देश में होगा?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. भारत
c. न्यूजीलैंड
d. दक्षिण अफ्रीका
Answer: c. न्यूजीलैंड
– पहले यह विश्वकप इसी साल होने वाला था फिर कोरोना वायरस की वजह से इसे 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
– भारतीय टीम को पहला मुकाबला 6 मार्च 2022 को क्वालीफायर टीम के साथ खेलना है।
– टूर्नामेंट में टीम इंडिया सात लीग मैच खेलेगी, कुल 31 मैच होने हैं।
– पहला मैच 04 मार्च 2022 को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व और इसका फाइनल 03 अप्रैल 2022 को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा।
– यह महिला विश्व कप का 12वां संस्करण होगा।
– इंग्लैंड ने साल 1973 में पहली बार अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट जीता था।
———————————–
17. पहलवान श्रीपति खानचानले का निधन 14 दिसंबर 2020 को हो गया, उन्हें कौन सा बड़ा पुरस्कार मिला था?
a. भारत भीम
b. हिंद केसरी
c. रूस्तम-ए-हिंद
d. अर्जुन पुरस्कार
Answer: b. हिंद केसरी
– श्रीपति खानचानले ने वर्ष 1959 में दिल्ली के न्यू रेलवे स्टेडियम में पहलवान रुस्तम-ए-पंजाब बटासिंह को हराकर ‘हिंद केसरी’ का खिताब जीता था।
– भारतीय कुश्ती में इस खिताब को बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है।
– उन्हें इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले शिव छत्रपति पुरस्कार का भी गौरव हासिल है।
——————————-
18. किस राज्य की विधानसभा (Assembly) और विधान परिषद (Legislative Council) ने अर्नब गोस्वामी के मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के किसी भी नोटिस का जवाब नहीं देने का प्रस्ताव पास किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. आंध्र प्रदेश
d. हिमाचल प्रदेश
Answer: b. महाराष्ट्र
– विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने 15 दिसंबर 2020 को इस बिल के पास होने की जानकारी दी।
– रिपब्लिक टीवी ग्रुप के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार उल्लंघन प्रस्ताव पर विधायिका और न्यायपालिका आमने-सामने आ गई है।
– महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में एक प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें कहा गया है कि अर्नब मामले में सदन हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी भी नोटिस का न तो संज्ञान लेगा और न ही इसका जवाब देगा।
संविधान के आधारभूत ढांचे के खिलाफ-
– सदन में पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि कोर्ट के किसी नोटिस का जवाब देने का मतलब होगा कि न्यायपालिका आगे विधायिका की निगरानी कर सकती है।
– और यह संविधान के आधारभूत ढांचे के खिलाफ होगा।
– विधानसभा में स्पीकर नाना पटोले ने कहा कि संविधान ने सरकार के तीनों अंग- न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित की हैं।
अर्नब के खिलाफ इसलिए जारी हुआ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
– विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना सदन की कार्यवाही की प्रति हाईकोर्ट में जमा करने के मामले में महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय ने रिपब्लिक टेलीविजन के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया है।
– अर्नब को 13 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया था और इसके बाद उन्हें चार बार अपना स्पष्टीकरण दर्ज करवाने का नोटिस भेजा गया।
– लेकिन वे एक भी बार उपस्थित नहीं हुए।
———————————-
19. कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (Managing Director) दुबारा किसे बनाया गया है?
a. अनिल प्रकाश
b. सुधीर नारायण
c. उदय कोटक
d. राजकमल जैयसवाल
Answer: c. उदय कोटक
– भारतीय रिजर्व बैंक ने 14 दिसंबर 2020 को उदय कोटक को फिर से तीन साल के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी है।
– उदय कोटक की नियुक्ति एक जनवरी 2021 से प्रभाव में आएगी।
– उदय बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक हैं।
कोटक महिंद्रा
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
———————————-
20. विजय दिवस कब मनाया जाता है?
a. 17 दिसंबर
b. 16 दिसंबर
c. 15 दिसंबर
d. 14 दिसंबर
Answer: b. 16 दिसंबर
– भारत वर्ष 2020 में ये 49 वां विजय दिवस मनाया जा रहा है।
– 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान 16 दिसंबर को ही भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी।
– भारत-पाकिस्तान के बीच 3 दिसंबर को शुरू हुआ 1971 का युद्ध 13 दिनों तक चला और 16 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद इसकी समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की गई।
– इस दिन 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के समक्ष बिना शर्त समर्पण किया था।
– इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया था।
———————————-
21. अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. रोद्दम नरसिम्हा का निधन 14 दिसंबर 2020 को हो गया, उन्हें कौन सा बड़ा सम्मान मिला था?
a. बेस्ट साइंटिस्ट
b. भारत रत्न
c. पद्म भूषण
d. पद्म विभूषण
Answer: d. पद्म विभूषण
– उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद आठ दिसंबर को बंगलूरू के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
– प्रो. रोद्दम नरसिम्हा सिर्फ एयरोस्पेस वैज्ञानिक नहीं थे, वो फ्लूड डायनेमेसिस्ट विशेषज्ञ भी थे।
– भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में 1962 से 1999 तक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की शिक्षा दी।
– वर्ष 2013 में इन्हें दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
– प्रो. नरसिम्हा ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ मिलकर ‘डेवलपमेंट्स इन फ्लूड मैकेनिक्स एंड स्पेस टेक्नोलॉजी’ शीर्षक से किताब भी लिखी थी।
———————————-
22. 16 दिसंबर 2020 को पृथ्वी की कक्षा के बेहद करीब से एक ऐस्टरॉयड गुजरा, इसका क्या नाम है?
a. 2020 XF4
b. फ्लोरेंस
c. एस्टेरायड वॉच
d. xxप्लेटे-1
Answer: a. 2020 XF4
– अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक यह ऐस्टरॉयड करीब 62 फुट का है।
– नासा ने कहा कि पृथ्वी के इतना करीब से गुजरने के बाद भी ऐस्टरॉयड के टकराने की आशंका नहीं है।
– ऐस्टरॉयड 2020 XF4 पृथ्वी से 0.00229 ऑस्ट्रोनॉमिकल यूनिट या 3,42,577 किमी करीब से गुजरेगा।
– यह दूरी चांद से पृथ्वी के बीच दूरी से भी कम है।
– ये ऐस्टरॉयड 2020 XF4 15,234 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चक्कर काट रहा है।
———————————-
23. एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ (एबीयू) का उपाध्यक्ष किसे चुना गया है?
a. शशि शेखर वेम्पति
b. जवाहर सर्कार
c. मृणाल पाण्डे
d. सुधीर चक्रवर्ती
Answer: a. शशि शेखर वेम्पति
– प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर को दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संघों में शुमार एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ (एबीयू) का उपाध्यक्ष चुना गया।
– कोविड-19 के चलते 17 दिसंबर 2020 को डिजिटल माध्यम से हुई संघ की महासभा के दौरान चुनाव हुआ।
– एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ की स्थापना 1964 में प्रसारण संगठनों के पेशेवर संघ के रूप में हुई थी।
– मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) दुनिया में सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक है।
– 57 देशों और क्षेत्रों में इसके 286 से अधिक सदस्य हैं।
– केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर वेम्पति को बधाई दी।
प्रसार भारती का मुख्यालय: नई दिल्ली
———————————-
24. ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई तारीखो की घोषणा एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल (ATP) ने 17 दिसंबर 2020 को की, अब ये कब से खेला जाएगा?
a. 10 से 21 फरवरी तक
b. 18 से 27 फरवरी तक
c. 10 से 21 फरवरी तक
d. 8 से 21 फरवरी तक
Answer: d. 8 से 21 फरवरी तक
– सीजन का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन पहली बार जनवरी के बजाए फरवरी में होगा।
– क्वालिफाइंग मुकाबले दोहा और कतर में खेले जाएंगे।
– यह 10 से 13 जनवरी के बीच होंगे।
– तीन वॉर्म अप मैच 31 जनवरी से शुरु होंगे।
– प्लेयर्स को 15 से 18 जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा। – इसके बाद 14 दिन वे क्वारैंटाइन रहेंगे।
– सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम में फैन्स को एंट्री मिलेगी।
– कोरोना की वजह से यूएस और फ्रेंच ओपन देरी से हुए थी।
– दोनों ही टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेले गए थे।
– दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार था जब विंबलडन को रद्द किया गया।
—————————-
25. खेल मंत्रालय ने दिसंबर 2020 में किस खेल समिति पर लगा बैन तुरंत प्रभाव से हटा दिया है?
a. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति
b. युवा तीरंदाज समिति
c. युवा खेल विकास समिति
d. भारतीय पैरालंपिक समिति
Answer: d. भारतीय पैरालंपिक समिति
– खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) पर लगा बैन 16 दिसंबर 2020 से हटा दिया है।
– पैरालंपिक समिति पर खेल मंत्रालय ने वर्ष 2019 में खराब संचालन के कारण यह बैन लगाया था।
– इसके बाद पीसीआई ने अपने अध्यक्ष राव इंद्रजीत को बर्खास्त करने का फैसला किया था।
– राव इंद्रजीत केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (योजना) हैं।
– मंत्रालय ने कहा, शिकायत पर 11 जुलाई 2019 और 28 अगस्त 2019 को नोटिस जारी करके पीसीआई से जवाब मांगा था। – पीसीआई ने जो जवाब दिया वह संतोषजनक नहीं था।
– इंद्रजीत को बहुमत से हटाया गया।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।