Daily Current Affairs, Current Affairs 20 December 2019, Current Affairs 20 December, Current Affair 20 December 2019 Question, 20 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 20 December 2019,

यह 20 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 20 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत और अमेरिका के बीच दूसरी 2+2 वार्ता 18 दिसंबर 2019 को किस शहर में हुई?

a. नई दिल्‍ली
b. वाशिंगटन
c. न्‍यूयार्क
d. मुंबई

Answer: b. वाशिंगटन

– इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमेरिका की ओर से विदेश सचिव माइकल पोम्पेओ और अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने हिस्सा लिया।
– इस दौरान दोनों देशों रक्षा तकनीक हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
– इसके अलावा अन्तरिक्ष व रक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

2+2 संवाद (2+2 डायलॉग)
– यह भारत-जापान के 2+2 संवाद पर आधारित है जिसमे दोनों देशों के विदेश मंत्री व सचिव तथा रक्षा मंत्री व सचिव हिस्सा लेते हैं।
– यह संवाद भारत-अमेरिका सामरिक और व्यापारिक डायलॉग का स्थान लेगा।
– इस संवाद का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग को बढ़ावा देना है और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और शांति को बनाये रखना है।
– इस संवाद में सामरिक, रक्षा तथा रक्षा सम्बन्ध चर्चा के केंद्र बिंदु होते हैं।

———————————
2. राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के तहत किस वर्ष तक सभी गाँवों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है?

a. 2020
b. 2021
c. 2022
d. 2023

Answer: c. 2022

– देश के सभी गांवों को वर्ष 2022 तक 50 एमबीपीएस स्पीड वाले इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन शुरू किया गया है।
– इसमें सात लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा।
– मिशन के लिए 10 फीसद राशि का इंतजाम यूनिवर्सल ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) से किया जाएगा। बाकी राशि का निवेश उद्योग तथा अन्य स्टेकहोल्डरों द्वारा किया जाएगा।
– 17 दिसंबर 2019 को संचार, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन लांच किया।
– अभी देश में 22 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है जिसे इस मिशन के तहत बढ़ाकर 50 लाख किलोमीटर किया जाएगा और टेलीकॉम टॉवरों की संख्या भी 5.65 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी।
– पहले चरण में 50 एमबीपपीएस स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
– देश की 2,50,000 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।
– टेलीकॉम टॉवरों की संख्या भी 5.65 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी

————————-
3. किस राज्‍य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने 19 दिसंबर 2019 को मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू की?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. पुदुचेरी
d. दिल्‍ली

Answer: d. दिल्‍ली

– हालांकि इसका आगाज ऐसे समय हुआ, जब राजधानी के कई इलाकों में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों के चलते एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।
– मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली में 19 दिसंबर 2019 को 109 हॉटस्पॉट का उद्घाटन किया।
– फ्री वाई-फाई सेवा के तहत हर 500 मीटर की रेंज में लोगों को फ्री वाई-फाई सेवाएं मिलेंगी और करीब 22 लाख लोग एकसाथ इसे यूज कर सकेंगे।
– एक उपभोक्ता हर महीने 15 जीबी डेटा पा सकेगा।
– सीएम ने दावा किया कि दिल्ली दुनिया में पहला शहर बन गया है, जहां सरकार नागरिकों को फ्री वाईफाई देने जा रही है।

दिल्‍ली
उपराज्‍यपाल – अनिल बैजल
मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल

———————————-
4. NALCO का नया सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है?

a. श्रीधर पात्रा
b. राकेश शुक्‍ला
c. संबित पात्रा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. श्रीधर पात्रा

– National Aluminium Company Limited (NALCO) का चेयरमैन
– इससे पहले वे NALCO में वे निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत्त थे।

————————-
5. हाल ही में IAU (पेरिस बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ) ने किस भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर बौने सितारे के नाम रखा है?

a. बिभा चौधरी
b. एपीजे अब्‍दुल कलाम
c. जगदीश चंद्र बसु
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बिभा चौधरी

– पेरिस बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने सेक्सटन्स तारामंडल में स्थित एक बौने तारे (ड्वार्फ स्टार) का नाम भारतीय महिला वैज्ञानिक डॉ. बिभा चौधरी के नाम पर रखा है।

– बिभा चौधरी ने नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकशास्त्री पी.एम.एस. ब्लैकेट के साथ भी काम किया था।
– ब्लैकेट स्वतंत्र भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान की शुरुआत करने से संबंधित मामलों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के सलाहकार थे।
– देश और विदेश में भौतिक विज्ञान से जुड़ी बिरादरी के नामचीन लोगों के साथ काम करने के बावजूद चौधरी भारतीय विज्ञान क्षेत्र का एक गुमनाम नायक ही बनी रहीं।

———————————
6. ‘तानसेन समारोह-2019’ का आयोजन मध्य प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है?

a. जबलपुर
b. ग्वालियर
c. इंदौर
d. नागपुर

Answer: b. ग्वालियर

– यह शास्त्रीय संगीत उत्सव है।
– इसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खान कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया जा रहा है।
– इसका आयोजन महान संगीतकार तानसेन की स्मृति में किया जाता है।

मध्‍य प्रदेश
राजधानी: भोपाल
गवर्नर: लालजी टंडन
मुख्यमंत्री: कमल नाथ

————————-
7. महाराष्‍ट्र सरकार ने ‘मुंबई–नागपुर सुपर कम्युनिकेशन समृद्धि एक्सप्रेस’ का नया नाम किसपर रखने का फैसला किया है?

a. बाल केशव ठाकरे
b. शिवाजी महाराज
c. लाला लाजपत राय
d. नरेंद्र मोदी

Answer: a. बाल केशव ठाकरे

– महाराष्‍ट्र कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए उठाए जाने वाले ऋण के बोझ को कम करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शेयर पूंजी को भी मंजूरी दी।

मुंबई–नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस:
– यह 700 किलोमीटर का सुपर एक्सप्रेसवे है, जो 2021 में पूरा होने वाला है।
– इस एक्सप्रेसवे से मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा के समय में नौ घंटे की कटौती की उम्मीद है।
– परियोजना की अनुमानित कुल लागत लगभग रु 55,335 करोड़।
– परियोजना का सड़क निर्माण अगले 3 वर्षों के भीतर पूरा हो जाएगा।
– महाराष्‍ट्र की पिछली सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) के नाम पर एक्सप्रेसवे के नाम की योजना बनाई थी।

महाराष्‍ट्र
राजधानी: मुम्बई
गवर्नर: भगत सिंह कोश्यारी
मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे

—————————
8. 44वें कलकत्ता पुस्तक मेले में फोकस कंट्री किस देश को चुना गया है?

a. रूस
b. चीन
c. फ्रांस
d. यूएसए

Answer: a. रूस

– 44वें कलकत्ता पुस्तक मेले का आरम्भ 29 जनवरी, 2020 को कलकत्ता में होगा।
– इसमें रूस फोकल कंट्री होगा। इसमें 22 देश हिस्सा लेंगे।

————————-
9. प्रथम ग्लोबल रिफ्यूज फोरम का आयोजन 17-18 दिसम्बर, 2019 को किस शहर में किया गया?

a. न्‍यूयार्क
b. पेरिस
c. नई दिल्‍ली
d. जिनेवा

Answer: d. जिनेवा

– इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी तथा स्विट्ज़रलैंड की सरकार द्वारा किया गया।

————————-
10. किस राज्य सरकार ने ‘विजयअमृतम’ और ‘सहचरी’ नामक योजनायें लांच की हैं?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. केरल
d. तमिलनाडु

Answer: c. केरल

– इसके के तहत डिग्री में उच्च अंक हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

केरल
राजधानी: तिरुवनन्तपुरम
गवर्नर: आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account