यह 1 & 2 अक्टूबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. अमेरिका में 1 अक्टूबर 2025 से सरकारी शटडाउन क्यों हुआ?
Why did the US government shutdown start on October 1, 2025?
a. कांग्रेस में बजट विधेयक पास न होना
b. संघीय कर्मचारियों की हड़ताल
c. कर और विदेशी सहायता विवाद
d. न्यायालय द्वारा संघीय व्यय पर रोक
Answer: a. कांग्रेस में बजट विधेयक पास न होना

– संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में एक अक्टूबर 2025 को शटडाउन लागू हो गया है।
– इसकी वजह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से बजट के फंडिंग बिल (विधेयक) को पास नहीं करा पाए।
– इससे कई गैरजरूरी सरकारी कामकाज ठप हो गए हैं, जिससे करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों को बिना सैलरी छुट्टी पर भेजने की नौबत आ गई है।
– दरअसल, 30 सितंबर 2025 की देर रात बिल (विधेयक) पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी।
– ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसदों का समर्थन जरूरी था, लेकिन डेमोक्रेट्स ने बिल के खिलाफ वोट किया।
– हालांकि रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि जब तक डेमोक्रेट्स बिल को समर्थन नहीं देंगे, तब तक इस बिल को रोजाना पेश किया जाएगा।
अमेरिका में वित्त वर्ष कब से कब तक?
– एक अक्टूबर से अगले वर्ष के 30 सितंबर तक (जबकि भारत में वित्त वर्ष 1 अप्रैल से अगले वर्ष के 31 मार्च होता है)
– अमेरिका का फिस्कल ईयर यानी खर्च का साल 1 अक्टूबर से शुरू होता है। यह एक तरह से सरकार का आर्थिक साल होता है, जिसमें वह अपना पैसा खर्च करने और बजट बनाने की योजना बनाती है।
– इस दौरान सरकार तय करती है कि कहां पैसा लगाना है, जैसे सेना, स्वास्थ्य या शिक्षा में। अगर इस तारीख तक नया बजट पास नहीं होता, तो सरकारी कामकाज बंद हो जाता है। इसे शटडाउन कहते हैं।
अमेरिका में कैसे बजट पास होते हैं?
– इसकी तुलना भारत से करते हैं – भारत सरकार के बजट में खर्च और आय का पूरा लेखा-जोखा होता है। इसे संसद से पास करवाना होता है। इसे वित्त विधेयक के तौर पर जाना जाता है। जबकि अमेरिका बजट कई हिस्से में होता है।
– अमेरिकी बजट पर कांग्रेस (US संसद) की House और Senate समितियाँ चर्चा करती हैं और इससे जुड़े 12 Appropriations Bills (विधेयक) तैयार करती हैं।
– हर बिल किसी विभाग/कार्यक्रम के खर्च की कानूनी अनुमति देता है।
– अगर बजट या Appropriations Bills (विधेयक) समय पर पास नहीं होते, तो सरकारी खर्च करने की कानूनी अनुमति नहीं रहती।
सरकारी शटडाउन का मतलब?
– अमेरिका में सरकार को हर साल अपना बजट पास कराना पड़ता है। अगर संसद बजट पर सहमत नहीं होती, तो फंडिंग बिल पास नहीं होता और सरकार को मिलने वाला पैसा रुक जाता है।
– इस वजह से कुछ सरकारी विभागों और सेवाओं को पैसे नहीं मिलते। गैर-जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। इसे ही सरकारी शटडाउन कहा जाता है।
– ट्रम्प ने इस शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। वे पहले ही सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे चुके है।
– अमेरिका में 2019 के बाद 2025 में सरकारी शटडाउन लगा है। इससे पहले ट्रम्प के कार्यकाल में ही 35 दिन का शटडाउन लगा था।
विपक्ष किस मुद्दे पर समर्थन नहीं दे रहा है?
– अमेरिका के दोनों प्रमुख दल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन में ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी प्रोग्राम को लेकर ठन गई थी। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थ केयर (स्वास्थ्य बीमा) की सब्सिडी बढ़ाई जाए।
– रिपब्लिकन को डर था कि अगर सब्सिडी बढ़ाई गई तो सरकार को खर्च करने के लिए और पैसे की जरूरत पड़ेगी, जिससे बाकी सरकारी काम प्रभावित होंगे।
– शटडाउन रोकने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और डेमोक्रेटिक नेताओं ने सोमवार को व्हाइट हाउस में बैठक की थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
ट्रम्प को शटडाउन लगने से फायदा या नुकसान
– शटडाउन के दौरान, ट्रम्प प्रशासन ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) के जरिए जरूरी और गैर-जरूरी सेवाओं का फैसला कर सकता है।
– इससे वे डेमोक्रेट समर्थित प्रोग्राम्स जैसे शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य सब्सिडी को गैर-जरूरी कर सकते हैं, जबकि डिफेंस और इमिग्रेशन को जरूरी का दर्जा दे सकते हैं। ट्रम्प ने खुद कहा है शटडाउन से कई अच्छी चीजें होंगी।
– शटडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है। 2025 में पहले ही संघीय नौकरियों में 3 लाख की कटौती का जा चुकी है। यह ट्रम्प की नीति का हिस्सा है।
– अमेरिका में पिछले 50 साल में फंडिंग बिल अटकने की वजह से 20 बार शटडाउन हुआ है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में ही 3 बार सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ा था।
————–
2. भारत और यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के किन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ?
The Free Trade Agreement (FTA) between India and which countries of the European Free Trade Association (EFTA) came into effect on October 1, 2025?
a. हंगरी, आयरलैंड
b. आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन
c. नॉर्वे, स्विट्जरलैंड
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड)

– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 1 अक्टूबर, 2025 को कहा कि भारत और चार यूरोपीय देशों के समूह (ईएफटीए) के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है।
– इस समझौते से व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसर खुलेंगे, जिससे लोगों और व्यवसायों को लाभ होगा।
कब हुआ था एग्रीमेंट
– भारत ने 10 मार्च 2024 को चार देशों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) के ग्रुप यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किया था।
– ये चारों देश यूरोपीय संघ (27 देशों का एक समूह) का हिस्सा नहीं हैं।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्या है?
FTA – फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौता)
– इस एग्रीमेंट का प्रयोग व्यापार को सरल बनाने के लिये किया जाता है।
– एफटीए के तहत दो देशों या अधिक के बीच आयात-निर्यात के तहत उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।
– शुल्क बेहद कम या नहीं लगाया जाता है। प्रोडक्ट के आयात-निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं होती है।
समझौता में क्या है?
– इस समझौते का लक्ष्य 15 वर्षो के भीतर भारत में 100 अरब डॉलर (लगभग 8.27 लाख करोड़) के निवेश करना और 10 लाख जॉब्स तक पहुंचना है।
– इसका मतलब है कि ये चार यूरोपीय देश भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।
– स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे और पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।
– आईटी, ऑडियो-विजुअल और स्किल्ड प्रोफेशनल के मूवमेंट जैसे डोमेस्टिक सर्विसेज सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने में मदद के लिए यह समझौता किया गया है।
पहली बार EFTA देशों से भारत में निवेश
– वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहली बार हम EFTA देशों से भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की बाध्यकारी प्रतिबद्धता (binding commitment ) के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर किया।
किस वर्ष से FTA पर हो रही चर्चा?
– इस ट्रेड समझौते लिए वर्ष 2008 में बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से वर्ष 2013 के अंत में यह बातचीत रूक कई थी।
– और एक दशक के लंबे अंतराल के बाद 2023 में फिर से शुरू हुई।
– समझौते पर फ़ाइनल मुहर लगने से पहले कुल 21 दौर की बातचीत हुई। 10 मार्च 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
भारत क्या फायदा होगा?
– जिन चार देशों साथ समझौते हुए हैं, उनमें से स्विट्जरलैंड का भारत के साथ सबसे बड़ा कारोबार है।
– भारत अब कुछ समय के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्विस उत्पादों जैसे स्विस घड़ी, चॉकलेट, बिस्कुट जैसी चीज़ों पर कस्टम ड्यूटी कम कर देगा या हटा देगा। भारत चॉकलेट्स पर 30% और घड़ियों पर 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगाता है।
– EFTA देशों की ग्लोबल लीडरशिप से डिजिटल ट्रेड, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग और क्लीन एनर्जी जैसे कई सेक्टर में कोलैबोरेशन (सहयोग) के नए द्वार खुलेंगे।
– भारत का यूएई और ऑस्ट्रेलिया साथ भी ऐसा ही समझौता है।
आइसलैंड
– आइसलैंड, एक नॉर्डिक द्वीप राष्ट्र, ज्वालामुखी, गीजर, गर्म झरने और ज्वालामुखी हैं।
– राजधानी : रेक्जाविक
– पीएम : क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टडॉटिर
– मुद्रा : आइसलैंडिक क्रोन
नॉर्वे
– नॉर्वे एक नॉर्डिंग देश है जो पहाड़ों, ग्लेशियरों और गहरे तटीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है।
– राजधानी : ओस्लो
– सम्राट : हेराल्ड वी
– प्रधानमंत्री : जोनास गहर स्टोर
– मुद्रा : नॉर्वेजियन क्रोन
स्विट्जरलैंड
– यह मध्य यूरोप का एक देश है।
– राजधानी : बर्न
– राष्ट्रपति : करिन केलर-सटर
– मुद्रा : स्विस फ्रैंक
लिकटेंस्टाइन
– यह यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है।
– राजधानी : वादुज़
– प्रधानमंत्री : ब्रिजित हास
– मुद्रा : स्विस फ़्रैंक
– क्षेत्रफल : 160 वर्ग किलोमीटर (भारतीय शहर झांसी के क्षेत्रुल के बराबर)
——
UPSC और State PCS प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न
Q1. भारत–EFTA मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. आयात-निर्यात पर सभी सीमा शुल्क खत्म करना
b. 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन
c. केवल ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना
d. यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत का व्यापार बढ़ाना
Answer: b. 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन
—–
Q2. भारत–EFTA FTA के बारे में कौन सा कथन सही है?
a. EFTA के सभी सदस्य यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा हैं।
b. समझौते पर कुल 21 दौर की बातचीत हुई और हस्ताक्षर 10 मार्च 2024 को हुए।
c. यह समझौता केवल वस्तुओं के व्यापार पर लागू होता है, सेवाओं को नहीं।
d. भारत ने केवल नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ ही समझौता किया।
Answer: b. समझौते पर कुल 21 दौर की बातचीत हुई और हस्ताक्षर 10 मार्च 2024 को हुए।
——
Q3. भारत–EFTA FTA का निवेश संबंधी प्रतिबद्धता किस प्रकार की है?
विकल्प:
a. केवल सिफारिशी (Non-binding)
b. बाध्यकारी (Binding commitment)
c. अस्थायी (Temporary)
d. शर्तों पर निर्भर (Conditional)
सही उत्तर: b. बाध्यकारी (Binding commitment)
—–
UPSC और State PCS मेंस एग्जाम लेवेल के प्रश्न
– GS Paper 2 (Governance, Constitution, Polity, Social Justice & International Relations)
– GS Paper 3 (Economic Development, Technology, Environment)
Q. भारत ने UAE और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी FTA किया है। EFTA FTA के दृष्टिकोण से इन समझौतों के लाभ और चुनौतियों की तुलना करें।
उत्तर कैसे लिखें :
– EFTA: यूरोपीय बाजार, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, डिजिटल ट्रेड, वित्तीय सेवाओं पर फोकस।
– UAE/Australia: क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखला, प्राकृतिक संसाधन, कृषि और सेवाएँ।
– चुनौती: घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धा, निवेश प्रबंधन, संवेदनशील सेक्टर की सुरक्षा।
– लॉजिकल लिंक: हर FTA का क्षेत्रीय और सेक्टोरल महत्व अलग, नीति-निर्धारण में संतुलन जरूरी।
————–े
————–
3. जेन गुडॉल (Jane Goodall) किस क्षेत्र से संबंधित थीं, जिनका निधन एक अक्टूबर 2025 को 91 वर्ष की उम्र में हो गया?
Jane Goodall, who died on October 1, 2025, at the age of 91, was related to which field?
a. परमाणु भौतिकी
b. प्राइमेटोलॉजी और संरक्षणवादी
c. अंतरिक्ष विज्ञान
d. जलवायु भूगोल
Answer: b. प्राइमेटोलॉजी और संरक्षणवादी

– जेन गुडॉल का निधन एक अक्टूबर 2025 को 91 वर्ष की उम्र में अमेरिका में हो गया।
– 1934 में लंदन में जन्म; बोरनमाउथ (इंग्लैंड) में पली-बढ़ीं।
– पिता से मिले स्टफ्ड गोरिल्ला खिलौने और “टार्ज़न” तथा “डॉ. डूलिटल” जैसी किताबों से प्रेरित।
– केन्या यात्रा: 1957 में नौका से केन्या पहुंचीं। लुई लीकी (प्रसिद्ध मानववादी) और उनकी पत्नी मैरी लीकी से मुलाकात के बाद प्राइमेट अध्ययन शुरू किया।
प्राइमेटोलॉजिस्ट और पर्यावरण संरक्षक के रूप में जेन
– जेन गुडॉल ने गोम्बे नेशनल पार्क, तंज़ानिया में चिंपांज़ियों पर अपना प्रमुख अध्ययन किया था।
– जेन गुडॉल की खोजों ने इथोलॉजी (प्राणी व्यवहार अध्ययन) की दिशा बदल दी।
– उन्होंने चिंपांज़ियों के सामाजिक व्यवहार, उपकरण उपयोग और भावनात्मक जीवन पर काम किया।
– उन्होंने यह दिखाया कि चिंपांज़ी समूह, खासकर चिंपांज़ी, सिर्फ सरल जीव नहीं, बल्कि जटिल सामाजिक व्यवहार, उपकरण उपयोग और भावनात्मक जीवन के धनी प्राणी हैं।
– उनके इस दृष्टिकोण ने मनुष्य–प्राणी विभाजन की पुरानी धारणाओं को चुनौती दी।
– 1977 में उन्होंने Jane Goodall Institute की स्थापना की, जो प्राइमेट संरक्षण, पारिस्थितिकी शिक्षा और स्थानीय समुदायों में जागरूकता का कार्य करती है।
– उन्होंने पहली बार दिखाया कि चिंपांज़ी पत्तों की टहनी से कीड़े निकालते हैं — यह उस समय की मान्यता को चुनौती थी कि केवल मनुष्य ही उपकरण बना सकते हैं।
– लंबे समय बाद उन्हें लगा कि चिंपाजी व अन्य जीवों का संरक्षण प्रकृति के संरक्षण से जुड़ा है।
– तब वह पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई
प्राइमेटोलॉजिस्ट का मतलब
– प्राइमेटोलॉजी (Primatology) प्राइमेट्स (Primates) के अध्ययन का विज्ञान है, जिसमें मानव सहित वानरों, लोमड़ियों और अन्य प्राइमेट प्रजातियों का व्यवहार, विकास, पारिस्थितिकी और संरक्षण शामिल है।
– यह एथोलॉजी (पशु व्यवहार विज्ञान), मानवविज्ञान (Anthropology) और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ा है।
– प्राइमेटोलॉजी (Primate अध्ययन) और जेन गुडॉल का कार्य सीधे-सीधे चार्ल्स डार्विन की Evolution Theory (Theory of Evolution by Natural Selection, 1859) से जुड़ा हुआ है।
– उनका मानना था कि सभी जीव एक ही सामान्य पूर्वज (common ancestor) से विकसित हुए हैं। जो प्राणी अपने परिवेश के अनुसार बेहतर अनुकूलन (adaptation) कर पाए, वही जीवित रहे (Survival of the Fittest)।
डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत
– डार्विन ने अपनी पुस्तक ‘द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज़’ में जो निष्कर्ष लिखे हैं, उनके अनुसार, प्रजातियाँ प्राकृतिक चयन के माध्यम से विकसित होती हैं।
– उनका मानना है कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों के कुछ सामान्य पूर्वज होते हैं।
– चूँकि प्रकृति के संसाधन सीमित हैं और जलवायु परिवर्तन आम हैं, इसलिए किसी विशेष प्रजाति के कुछ जीव बाकी जीवों की तुलना में बेहतर अनुकूलन सीख लेते हैं।
– उनके जीवित रहने की संभावना उन जीवों की तुलना में बेहतर थी जो गतिशील वातावरण के अनुकूल न हो पाने के कारण नष्ट हो गए।
– जो जीव जीवित बचे, वे प्रजनन करते हैं और अपनी विशेषताओं को अपनी संतानों में स्थानांतरित करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल सबसे योग्य पीढ़ियाँ ही जीवित रहें।
– विभिन्न प्रजातियों को जीवित रहने में मदद करने वाले गुणों को प्राप्त करने को विकास कहा जा सकता है।
——-
————–
4. किस राज्य सरकार ने बालोद जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Which state government declared Balod district as India’s first child marriage free district?
a. मध्य प्रदेश
b. ओडिशा
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
Answer: c. छत्तीसगढ़

—————
5. छत्तीसगढ़ सरकार ने किस जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Which district was declared as India’s first child marriage free district by the Chhattisgarh government?
a. बालोद
b. कबीरधाम
c. महासमुंद
d. बस्तर
Answer: a. बालोद
– छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 सितंबर 2025 को दावा किया कि बालोद भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक तौर पर बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है।
– यहां की सभी 436 ग्राम पंचायतों और नौ शहरी निकायों को राज्य सरकार द्वारा औपचारिक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।
– पिछले दो सालों में बालोद में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आया।
– बालोद जिले के कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस उपलब्धि की श्रेय जिले के प्रशासन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सामूहित प्रयासों को दिया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
– बालोद जिले को यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 अगस्त, 2024 को शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्राप्त हुई।
बाल विवाह मुक्त राज्य का लक्ष्य
– मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि साल 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त करना है।
– यह सिर्फ सरकार की योजना नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव लाने की एक मजबूत कोशिश है।
– उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा पंचायतों और नगर निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया को अब तेजी से किया जा रहा है।
बाल विवाह कानून क्या है?
– बाल विवाह निषेध अधिनियम , 2006, (PCMS एक्ट, 2006) बाल विवाह को रोकने और समाज से उनके उन्मूलन को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था।
– यह एक ऐसा कानून है, जिसका उद्देश्य बाल विवाहों पर अंकुश लगाना और इसमें शामिल लोगों को सजा देना है।
– लड़की की शादी की उम्र 18 साल और लड़के की 21 साल है।
– बाल विवाह अवैध है, लेकिन अमान्य नहीं।
– बाल विवाह पर दो साल तक की सजा का प्रावधान है।
– अदालत बाद विवाह को रोकने का आदेश जारी कर सकती है।
– इस एक्ट के तहत अपराध गैर-जमानती है।
भारत में प्रतिवर्ष कितने बाल विवाह
– समाज में प्रचलित बाल विवाह लैंगिक असमानता और भेदभाव का प्रमाण है।
– यूनिसेफ के अनुमान के मुताबिक भारत में 18 वर्ष से कम आयु की 1.5 मिलियन (15 लाख) लड़कियों की शादी हर साल होती है।
– आज दुनिया में सबसे ज्यादा बाल-विवाह भारत में होते हैं। जोकि पूरी दुनिया में होने वाले कुल बाल विवाहों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा बाल विवाह
– पश्चिम बंगाल
– बिहार
– झारखंड
– राजस्थान
– त्रिपुरा
– असम
– आंध्र प्रदेश
—————
6. PM मोदी ने RSS के शताब्दी समारोह में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, भारतीय मुद्रा पर पहली बार कौन सा चित्र अंकित किया गया है?
PM Modi released a commemorative coin of Rs 100 at the centenary celebrations of RSS, which picture has been inscribed on Indian currency for the first time?
a. महात्मा गांधी
b. ताज महल
c. भारत माता
d. लाल किला
Answer: c. भारत माता

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया, जिसमें पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता का चित्रण किया गया है। इस दौरान PM मोदी ने डाक टिकट भी जारी किया।
सिक्के और डाक टिकट पर क्या क्या अंकित
– 100 रुपये के सिक्के में एक तरफ राष्ट्रीय प्रतीक अंकित है।
– दूसरी तरफ सिंह के साथ वरद मुद्रा (आशीर्वाद देने या देने का प्रतीक हाथ की मुद्रा) में भारत माता की भव्य छवि अंकित है।
– सिक्के पर आरएसएस का आदर्श वाक्य “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय, इदं न मम ” भी अंकित है।
– जिसका अर्थ है “सब कुछ राष्ट्र को समर्पित, सब कुछ राष्ट्र का है, कुछ भी मेरा नहीं”।
– डाक टिकट पर 1963 के गणतंत्र दिवस परेड में आरएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी को दर्शाया गया है।
आरएसएस के बारे में (द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार)
– आरएसएस की शुरुआत 1925 में नागपुर में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। यह एक ऐसा संगठन है, जो स्वयंसेवकों पर आधारित है और इसका मकसद लोगों में संस्कृति की समझ, अनुशासन, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना है।
————–
7. सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDUAI) कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Universal Access to Information (IDUAI) observed?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: a. 28 सितंबर
2025 की थीम
– डिजिटल युग में पर्यावरणीय जानकारी तक पहुँच सुनिश्चित करना
– Ensuring Access to Environmental Information in the Digital Age
– यह दिन इस बात को रेखांकित करता है कि सूचना का अधिकार केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकतांत्रिक शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए अनिवार्य है।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) और UNESCO का मानना है कि सही जानकारी तक पहुँच नागरिकों को सशक्त बनाती है, भ्रष्टाचार को घटाती है और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में मदद करती है।
————–
8. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Translation Day celebrated?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: c. 30 सितंबर
2025 की थीम
– अनुवाद, एक ऐसे भविष्य को आकार देना जिस पर आप भरोसा कर सकें
– Translation, shaping a future you can trust
– यह दिवस भाषाई विविधता, संवाद और अंतरसंस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– 1953 में International Federation of Translators (FIT) ने पहली बार इस दिन को मनाना शुरू किया।
– दरअसल, 30 सितम्बर को सेंट जेरोम (St. Jerome) का निधन हुआ था, जिन्हें बाइबिल का अनुवाद करने वाला महान विद्वान और अनुवादकों का संरक्षक संत (Patron Saint of Translators) माना जाता है।
– 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने आधिकारिक रूप से 30 सितम्बर को “International Translation Day” घोषित किया।
—————
9. मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC दफ्तर में जमा कराई
– पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है।
– दरअसल, 28 सितंबर को हुए एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।
– इसके बाद ACC के किसी अन्य अधिकारी से टीम को ट्रॉफी दिलवाने की जगह नकवी इसे अपने साथ होटल लेते गए थे। वे इस बात पर अड़ गए थे कि भारतीय टीम को ट्रॉफी वही देंगे।
– इसके दो दिन बाद मंगलवार को ACC की सालाना बैठक हुई। इसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नकवी को जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस करने को कहा था।
– NDTV ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारतीय अधिकारियों ने नकवी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाभियोग लाकर उनको ACC प्रमुख के पद से हटाया जा सकता है।
– इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी ने जमा कराई है। अब यह ट्रॉफी भारत को कैसे दी जाएगी, इस पर फैसला होना बाकी है।
————–
10. CISF के नए महानिदेशक (DG) कौन बने?
Who has become the new Director General (DG) of CISF?
a. राकेश कुमार
b. अजय वर्मा
c. रश्मि कुमारी
d. प्रवीर रंजन
Answer: d. प्रवीर रंजन
– उन्होंने 30 सितंबर, 2025 को ज्वाइन किया।
– वह 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।




