यह 1 और 2 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 1 और 2 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस भारतीय शास्त्रीय संगीतकार के नाम पर एक छोटे ग्रह का नाम रखा गया है?
a. पंडित भीमसेन जोशी
b. लता मंगेशकर
c. कुमार गंधर्व
d. पंडित जसराज
Answer: d. पंडित जसराज
– International Astronomical Union (IAU) इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 13 साल पहले 11 नवम्बर 2006 को इस ग्रह की खोज की थी।
– यह मंगल और बृहस्पति के बीच में एक मामूली ग्रह है।
– उस वक्त इसका नंबर 2006 वीपी 32 (नंबर-300128)रखा गया था।
– अब 23 सितंबर 2019 को इसका नाम ‘पंडितराज’ रखा गया है।
– पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 है.
– पंडित जसराज भारत के पहले संगीतकार हैं और विश्व भर में चौथे संगीतकार हैं, जिनके नाम पर अंतरिक्ष में ग्रहों के नाम रखे गए हैं.
– उनसे पहले अब तक महान संगीतकार मोजार्ट, बीठोवेन और टेनर लुसीआनो पावारोत्ति के नाम पर ग्रहों के रखे गए हैं।
पंडित जसराज के बारे में
– उनका जन्म 28 जनवरी 1930 को हिसार में हुआ था।
– वह संगीत के मेवात घराने से ताल्लुक रखते हैं।
– उन्हों पद्म विभूषण (2000), पद्म भूषण (1990), पद्म श्री (1975) तथा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
—————————
2. नीति आयोग के स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में बड़े राज्यों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
a. केरल
b. राजस्थान
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. केरल
– सूचकांक को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है – बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश.
– 20 बड़े राज्यों में केरल पहले स्थान पर हैं जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर और कर्नाटक तीसरे स्थान पर हैं.
– जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है.
– नीति आयोग ने साल 2016-17 के आंकड़ों के आधार पर इस सूचकांक को तैयार किया है.
केरल
– राजधानी – तिरुअनंतपुरम
– राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
– मुख्यमंत्री – पी विजयन (CPI M)
——————————–
3. नीति आयोग के स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में बड़े राज्यों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
a. त्रिपुरा
b. गोवा
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मणिपुर
Answer: d. मणिपुर
– पहले स्थान पर मणिपुर, दूसरे पर त्रिपुरा और तीसरे पर गोवा है।
केंद्र शासित प्रदेश की रैंकिंग
1. चंडीगढ़
2. दादरा और नगर हवेली
3. दिल्ली
नीति आयोग
उपाध्यक्ष – राजीव कुमार
सीईओ – अमिताभ कांत
————————
4. बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में कालिया का किरदार निभाने वाले कलाकार का क्या नाम है जिनका निधन 30 सितंबर 2019 को हो गया?
a. संजय सिंह
b. वीजू खोटे
c. वीरेन प्रजापति
d. अरुण नाथ
Answer: b. वीजू खोटे
– वीजू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का यादगार किरदार निभाया था.
– इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ उनका डायलॉग ‘तेरा क्या होगा कालिया’ काफी मशहूर हुआ था.
– उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.
– एक्टर विजू खोटे का जन्म 17 दिसंबर 1941 को मुंबई में हुआ था. वे हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर थे.
———————–
5. नासा ने छोटा उपग्रह रमनसैट 2 को लांच किया है, इसे किस भारतीय छात्र ने तैयार किया?
a. आभास सिक्का
b. अभिनव शर्मा
c. राकेश विजय
d. अखिल श्रीवास्तव
Answer: a. आभास सिक्का
– नासा ने हाल ही में सफलतापूर्वक रमनसैट 2 उपग्रह को लांच किया।
– आभास सिक्का ने इस उपग्रह को स्पेस इंडिया के साथ इंटर्नशिप के दौरान तैयार किया।
– इसमें सूर्य तथा अन्तरिक्ष के विकिरण को मापने के लिए उपकरण लगे हुए हैं।
– आभास सिक्का वह दिल्ली के द्वारका में रहने वाले हैं और उम्र 17 साल है।
————————
6. किस देश ने हाल ही में अंडर 18 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप-2019 का खिताब जीता लिया है?
a. नेपाल
b. जापान
c. बांग्लादेश
d. भारत
Answer: d. भारत
– भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.
– भारत ने नेपाल में खेले गए खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को 2-1 से हराया.
————————–
7. पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार (वर्ष 2017-18) जीता?
a. बिहार
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. गुजरात
Answer: c. आंध्र प्रदेश
– राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 27 सितम्बर, 2019 को 2017-18 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये। आंध्र प्रदेश ने पर्यटन के विस्तृत विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता।
राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार-2019
– आंध्र प्रदेश में पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए पुरस्कार जीता।
– गोवा और मध्य प्रदेश को साहसिक पर्यटन श्रेणी में संयुक्त विजेता घोषित किया गया। – उत्तराखंड ने फिल्म निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता।
– तेलंगाना ने आईटी के नवोन्मेषी उपयोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता।
—————————
8. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 26 सितम्बर
b. 27 सितम्बर
c. 28 सितम्बर
d. 29 सितम्बर
Answer: b. 27 सितम्बर
– इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘पर्यटन व नौकरियां – सबके लिए बेहतर भविष्य’ है।
————————–
9. महाराष्ट्र चुनावों के लिए गुडविल एम्बेसडर (सद्भावना राजदूत) किसे नियुक्त किया गया है?
a. गोविंदा
b. माधुरी दीक्षित
c. एश्वर्या रॉय
d. सोनाली बिंद्रे
Answer: b. माधुरी दीक्षित
– महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा।
– गुडविल एम्बेसडर के रूप में माधुरी दीक्षित मतदान को प्रोत्सहित करने के लिए कार्य करेंगे।
—————————-
10. किस अमेरिकी फर्राटा धावक ने World athletics championship में 9.76 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. क्रिस्टियन कोलमैन
b. जस्टिन गैटलिन
c. आंद्रे डि ग्रास
d. उसेन बोल्ट
Answer: a. क्रिस्टियन कोलमैन
– 23 वर्षीय क्रिस्टियन कोलमैन ने 9.76 सेकेंड का समय निकाला जो इस साल का सबसे तेज और कुल मिलाकर छठा सर्वकालिक सबसे तेज समय है.
– 100 मीटर की रेस का विश्व रिकॉर्ड 9.58 सेकेंड के साथ उसेन बोल्ट के नाम है.
– कोलमैन ने अपने करियर में पहली बार विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.
– इस स्वर्ण के साथ फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हो गए हैं, जो जमैका के महान एथलीट बोल्ट से एक ज्यादा है.
– बोल्ट 2017 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आखिरी बार उतरे थे.
– 2019 की चैंपियनशिप दोहा, कतर में हो रही है।
————————-
11. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति जाक शिराक का 86 वर्ष की आयु में 26 September 2019 को निधन हो गया?
a. बांग्लादेश
b. फ्रांस
c. पाकिस्तान
d. श्रीलंका
Answer: b. फ्रांस
– जाक शराक साल 1995 से साल 2007 तक 12 साल तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे. – उन्हीं के कार्यकाल में राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को सात साल से घटाकर पांच साल किया गया था।
————————
12. सरस्वती सम्मान, 2018 (28वें) किसे प्रदान किया गया?
a. अमर जानी
b. राजू शिवा
c. के. शिवा रेड्डी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. के. सिवा रेड्डी
– उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह “पक्काकी ओट्टीगिलिते” के लिए प्रदान किया गया।
– इस काव्य संग्रह का प्रकाशन 2016 में हुआ था।
– यह सम्मान के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है।
– पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।
– सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में बिरला फाउंडेशन द्वारा की गयी थी।
– संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में प्रकाशित साहित्यिक कृति को यह सम्मान दिया जाता है।
————————–
13. अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: a. 1 अक्टूबर
– भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक देश है, भारत विश्व की कुल 4% कॉफ़ी का उत्पादन करता है।
– भारत में कॉफ़ी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (54%), केरल (19%) तथा तमिलनाडू (8%) हैं।
– भारत में उत्पादित की जाने वाली कॉफ़ी का 70-80% हिस्सा निर्यात किया जाता है।
———————–
14. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: c. 30 सितंबर
– देशों को निकट लाने, संवाद में सहायता करने तथा सहयोग के लिए अनुवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह विश्व शांति तथा विकास में काफी योगदान देता है।
———————
15. विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: a. 28 सितंबर
– इसका उद्देश्य रेबीज बिमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है।
– विश्व रेबीज दिवस 2019 की थीम “रेबीज : समाप्त करने के लिए टीकाकरण” है।
रेबीज
– रेबीज एक वायरल बिमारी है, इसके कारण गर्म रक्त वाले जीवों के मस्तिष्क के सूजन (एक्यूट इन्सेफेलाइटिस) होती है।
– यह एक जूनोटिक बिमारी है मतलब यह एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में फैलती है।
– यह आमतौर पर कुत्तों के काटने अथवा संक्रमित जानवरों से खरोंच लगने के कारण होता है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।