Daily Current Affairs, Current Affairs 2 November 2019, Current Affairs 2 November, Current Affair 2 November 2019 Question, 2 November 2019 Current Affairs, Current Affairs 2 November 2019,

यह 2 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 2 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

1. प्रदूषण की वजह से किस जगह पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है?

a. गुरुग्राम
b. नोएडा
c. दिल्‍ली
d. दिल्‍ली – एनसीआर

Answer: d. दिल्‍ली – एनसीआर

– पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (EPCA) ने 01 नवंबर 2019 को जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है।
– इसके तहत पांच नवम्बर तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, और ग्रेटर नोएडा में सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया.
– पूरी ठंड के दौरान पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध है।
– पांच नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर के स्‍कूल बंद रहेंगे।
– यह घोषणा दिल्ली-एनसीआर में बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण के स्तर को देखते हुए की गई है.

– EPCA के अध्यक्ष भूरे लाल ने कहा है, ‘‘ हम इसे एक जन स्वास्थ्य आपातकाल की तरह ले रहे हैं क्योंकि वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव होगा , विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर।

EPCA क्‍या है {Environmental Pollution (Prevention and Control) Authority}
– यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश द्वारा निर्मित संस्था है, यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उपाय सुझाने का कार्य करती है।
– इसे 1998 में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित किया गया था।
– इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यावरण की गुणवत्ता की रक्षा और सुधार और पर्यावरण प्रदूषण को रोकना और नियंत्रित करना है।

———————–
2. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के भारत दौरे के समय दोनों देशों के बीच कितने समझौते हुए?

a. 10
b. 15
c. 17
d. 20

Answer: c. 17

– इसके अलावा भारत और जर्मनी के बीच पांच संयुक्त आशय पत्र (Joint Declaration) साझा किए गए।
– इनमें सामरिक परियोजनाओं पर सहयोग, शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए भागीदारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च और डेवलपमेंट तथा समुद्र में कचरे को रोकने में सहयोग शामिल हैं.

– एंजेला मर्केल दो दिनों के भारत यात्रा पर हैं।

भारत और जर्मनी के बीच 17 समझौते
1. इसरो और जर्मन एयरोस्पेस सेंटर के बीच कार्मिक आदान-प्रदान की व्यवस्था लागू करना।
2. नागर विमानन के क्षेत्र में सहयोग पर आशय की संयुक्त घोषणा
3. अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट शहरों के नेटवर्क में सहयोग के बारे में आशय की संयुक्त घोषणा।
4. कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग के बारे में आशय की संयुक्त घोषणा।
5. स्टार्ट-अप के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के बारे में आशय की घोषणा।
6. कृषि बाजार विकास के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग बनाने के बारे में आशय की संयुक्त घोषणा।
7. व्यावसायिक रोगों तथा दिव्‍यांग बी‍मित व्‍यक्तियों/कामगारों के पुनर्वास और व्‍यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन।
8. अंतर्देशीय, तटीय और समुद्री प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
9. वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने, स्थापित करने और विस्तार करने के बारे में समझौता ज्ञापन।
10. आयुर्वेद, योग और ध्यान में अकादमिक सहयोग की स्थापना पर समझौता ज्ञापन।
11. उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में भारत-जर्मनी भागीदारी की अवधि के विस्तार के लिए उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और जर्मनी के बीच समझौता ज्ञापन।
12. कृषि तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण में सहयोग पर निएनबर्ग शहर में जर्मन कृषि अकादमी डीईयूएलए और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट मैनेज के बीच समझौता ज्ञापन।
13. सतत विकास के लिए कौशल पर आर्थिक सहयोग और विकास के बारे में भारत सीमेंस लिमिटेड इंडिया, एमएसडीई और जर्मन मंत्रालय के बीच आशय की संयुक्त घोषणा।
14. उच्च शिक्षा में भारत-जर्मन भागीदारी के विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन।
15. नेशनल म्यूजियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, इंडियन म्यूजियम कोलकाता, प्रशियन कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन और बर्लिनर श्लॉस में स्टेफ्टुंग हम्बोल्ट फोरम के बीच सहयोग के बारे में समझौता ज्ञापन।
16. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और ड्यूशेरफुबॉल-बुंद ई.वी. (डीएफबी) के बीच समझौता ज्ञापन
17. इंडो-जर्मन प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते के प्रमुख तत्वों पर आशय का विवरण।

————————-
3. झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कितने चरण में होंगे?

a. एक चरण
b. दो चरण
c. तीन चरण
d. पांच चरण

Answer: d. पांच चरण

– वोटिंग डेट – 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर।
– मतगणना – 23 दिसंबर को होगी।
– झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म होगा; कुल 81 सीटें, बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी

निर्वाचन आयोग
– मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त: सुनील अरोड़ा

झरखंड
– मुख्‍यमंत्री: रघुवर दास
– राज्‍यपाल: द्रौपदी मुर्मू

—————————
4. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के अध्यक्ष का नाम बताएं, जिन्‍होंने कुलभूषण जाधव मामले में संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पाकिस्तान ने वियना संधि का उल्लंघन किया है?

a. दलबीर भंडारी
b. रॉनी अब्राहम
c. अब्दुलकवी अहमद युसूफ
d. जूलिया सेबुटिंडे

Answer: c. अब्दुलकवी अहमद युसूफ

– हाल ही में अब्दुलकवी अहमद युसूफ ने 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सम्मुख ICJ की रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए यह जानकारी दी.
– इससे पहले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा 17 जुलाई को दिए गये फैसले में कहा गया था कि संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख न्यायिक अंग ने पाकिस्तान को वियना संधि के नियम-36 के तहत अपने कर्तव्यों का उल्लंघन करते हुए पाया है.
– उस वक्‍त ICJ ने अपने फैसले में कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी और पाकिस्तान को उसे दी गई मौत की सजा की समीक्षा करने और पुनर्विचार करने का निर्देश दिया.
– कुलभूषण जाधव को कथित तौर पर “जासूसी और आतंकवाद” के आरोप में 3 मार्च, 2016 को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था।

ICJ
मुख्‍यालय – द हेग, नीदरलैंड
स्थापना: 26 जून 1945

—————————-
5. अक्‍टूबर में देश का जीएसटी कलेक्‍शन कितना रहा?

a. 95,380 करोड़
b. 100,710 करोड़
c. 91,916 करोड़
d. 94,442 करोड़

Answer: a. 95,380 करोड़

– यह सितंबर के मुकाबले ज्यादा, लेकिन पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले कम है।
– जीएसटी से सितंबर में सरकार को 91,916 करोड़ जबकि अक्टूबर 2018 में 1 लाख 710 करोड़ रुपए मिले थे।
– अक्‍टूबर का जीएसटी कलेक्‍शन (सितंबर महीने के लिए भरे गए जीएसटीआर 3बी का आंकड़ा है।)

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन
टैक्स कलेक्शन (रुपए करोड़)
सीजीएसटी : 17,582
एसजीएसटी : 23,674
आईजीएसटी : 46,517
सेस  : 7,607

—————————-
6. देश के आठ प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्योग (कोर सेक्टर) का उत्‍पादन सितंबर 2019 में कितना घट गया?

a. 5.2 फीसदी
b. 4.3 फीसदी
c. 4.9 फीसदी
d. 6.7 फीसदी

Answer: a. 5.2 फीसदी

– मतलब ग्रोथ रेट -5.2 प्रतिशत रहा।
– कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफायनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
– कोयला क्षेत्र के उत्‍पादन में 20.5 फीसदी की कमी आई है।
– कच्चे तेल का उत्पादन 5.4 फीसदी घट गया।
– प्राकृतिक गैस उत्पादन 4.9 फीसदी घटा।
– पेट्रोलियम रिफायनरी उत्पादन 6.7 फीसदी कम हुआ।
– सीमेंट उत्पादन 2.1 फीसदी कम हुआ।
– स्टील उत्पादन 0.3 फीसदी कम रहा।
– बिजली उत्पादन 3.7 फीसदी कम हो गया।
– उर्वरक उत्पादन में इस दौरान 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

——————————-
7. बिहार और राजस्थान के बाद किस राज्य सरकार ने गुटखा और पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया है?

a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. हरियाणा
d. पंजाब

Answer: a. पश्चिम बंगाल

– पश्चिम बंगाल में गुटखा, पान मसाला के उत्पादन, भण्डारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.
– यह निर्णय 7 नवंबर से अगले एक वर्ष तक प्रभावी होगा.
– इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मई 2013 में एक साल के लिए इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था.
– बंगाल के पड़ोसी राज्य बिहार ने भी इस साल अगस्त में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था.

————————
8. 35वां आसियान शिखर सम्मेलन (31 अक्‍टूबर से 4 नवंबर) किस शहर में आरंभ हुआ?

a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. शंघाई
d. बैंकॉक

Answer: d. बैंकॉक (थाईलैंड)

– थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने इसका उद्घाटन किया.
– भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन और चार नवम्बरर को इस कांफ्रेंस में शामिल होंगे.
– दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान में 10 सदस्यो देश हैं.

आसियान देश का नाम और राजधानी
1. ब्रुनेई – बंदर सेरी बेगावान
2. कंबोडिया – नामपेन्ह
3. इंडोनेशिया – जकार्ता
4. लाओस – वियनतियाने
5. मलेशिया – कुआलालम्पुर
6. म्यांमार – नाएप्यीडॉ
7. फिलीपींस – मनीला
8. सिंगापुर – सिंगापुर
9. थाईलैंड – बैंकाक
10. वियतनाम – हनोई

आसियान
– स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकाक, थाईलैंड
– मुख्‍यालय – जर्कार्ता (इंडोनेशिया)

– आसियान संगठन दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देता है.

————————–
9. प्रत्येक वर्ष भारत में 31 अक्टूबर को किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई जाती है?

a. जवाहर लाल नेहरू
b. आई के गुजराल
c. पंडित नेहरु
d. इंदिरा गाँधी

Answer: d. इंदिरा गाँधी

– इस साल इंदिरा गाँधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
– पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गईं थी.
– वर्ष 1971 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
– 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी.

————————–
10. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का क्या नाम है जिसके लक्षद्वीप से होकर गुजरने की घोषणा की गई है?

a. RAR
b. MAHA
c. RODS
d. PIX

Answer: b. MAHA

– तूफान MAHA को लेकर लक्षद्वीप में दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लक्षद्वीप के साथ ही केरल के भी छह जिले ऐसे हैं जहां पर इस तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account