2 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – दुनिया की पहली वैदिक घड़ी किस शहर में स्थित है?

यह 2 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. दुनिया की पहली वैदिक घड़ी किस शहर में स्थित है, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?
In which city is the world’s first Vedic clock located, which was inaugurated by PM Modi?

a. मुंबई
b. पटना
c. गांधीनगर
d. उज्जैन

Answer: d. उज्जैन (मध्य प्रदेश)

– वैदिक घड़ी का नाम – विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से दुनिया की पहली विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी (उज्‍जैन में स्थित) का उद्घाटन किया।
– इस वैदिक घड़ी की आधारशिला नवंबर 2022 रखी गई थी।
– इसका उद्देश्य लोगों को वैदिक समय की कैलकुलेशन से परिचित कराना है।
– उज्जैन में जंतर मंतर के भीतर 85 फुट ऊंचे टावर पर वैदिक घड़ी लगी हुई है।

300 साल पुरानी वेधशाला में निर्माण हुआ
– वैदिक घड़ी का निर्माण 300 साल पुरानी वेधशाला में जीवाजी वेधशाला (observatory) में हुआ।
– जयपुर के महाराजा सवाई राजा जयसिंह ने वर्ष 1719 में उज्‍जैन में जीवाजी वेधशाला का निर्माण करवाया था।
– राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में इस परियोजना के लिए 1.62 करोड़ रुपये का आवंटन किया था।

विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी
– वैदिक घड़ी समय की वैदिक कैलकुलेशन पर आधारित होगी।
– घड़ी एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के समय की गणना करेगी।
– दो सूर्योदयों के बीच की अवधि को 30 भागों में विभाजित किया जाएगा, जिसका एक घंटा 48 मिनट का होगा।
– मतलब कि एक घंटा 48 मिनट का होगा और एक दिन में 24 नहीं बल्कि 30 घंटे होंगे।
– जिसमें घंटों को मुहूर्त में बांटा गया है।
– देश और दुनिया में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर सूर्योदय और सूर्यास्त में बदलाव को भी सिंक्रोनाइज किया जाएगा।
– वैदिक घड़ी की रीडिंग के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन होगा।
– एप्लिकेशन का उपयोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टेलीविजन और अन्य उपकरणों पर किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश
– राजधानी: भोपाल
– राज्यपाल: मंगूभाई C पटेल
– मुख्यमंत्री: मोहन यादव

—————
2. नफरत फैलाने वाले शो की वजह से न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBDSA) ने किन न्‍यूज चैनलों पर जुर्माना और वीडियो हटाने का आदेश दिया?
On which news channels has the News Broadcasting and Digital Standards Authority (NBDSA) ordered fine and removal of videos due to hate shows?

a. आजतक, न्‍यूज18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत
b. भारत समाचार और न्‍यूज नेशन
c. न्‍यूज25, न्‍यूज नेशन और एनडीटीवी
d. a और b दोनों

Answer: a. आजतक, न्‍यूज18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत

– न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBDSA) ने 3 टीवी चैनलों पर दिखाए गए नफरती शो पर कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना और वीडियो हटाने का निर्देश जारी किया है। इनमें एंकर अमीश, अमन और सुधीर चौधरी के शो शामिल हैं।

—————

————–
3. न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBDSA) ने किन न्‍यूज एंकर के नफरत फैलाने वाले शो पर 28 फरवरी 2024 को कार्रवाई की और वीडियो हटाने का आदेश दिया?
News Broadcasting and Digital Standards Authority (NBDSA) took action against which news anchor’s hate show on 28 February 2024 and ordered to remove the video?

a. श्वेता सिंह, चित्रा त्रिपाठी
b. सुधीर चौधरी, हिमांशु दीक्षित
c. अमन चोपड़ा, अमीश देवगन
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (सुधीर चौधरी (आजतक), हिमांशु दीक्षित (टाइम्स नाउ नवभारत), अमन चोपड़ा (न्यूज18 इंडिया), अमीश देवगन (न्यूज18 इंडिया)

– न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBDSA) ने 3 टीवी चैनलों पर दिखाए गए नफरती शो पर कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना और वीडियो हटाने का निर्देश जारी किया है।
– इनमें एंकर अमीश, अमन और सुधीर चौधरी के शो शामिल हैं।
– श्रद्धा वालकर मर्डर केस और रामनवमी हिंसा पर दिखाए गए शो के लिए टाइम्स नाउ नवभारत पर एक लाख और न्यूज 18 इंडिया पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। आज तक को चेतावनी दी गई है। तीनों चैनलों को 7 दिन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से विवादित वीडियो हटाने को कहा है।
– तीनों चैनलों को 7 दिन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से विवादित वीडियो हटाने को कहा।

NBDSA ने क्‍या कहा
– NBDSA के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी ने कहा है कि हर अंतरधार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत है।
– जस्टिस सीकरी ने समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करने वाले प्रोग्राम चलाने वाले तीन टीवी चैनलों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
– जस्टिस सीकरी ने हिदायत दी कि भविष्य में लव जिहाद शब्द का उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए, इसका गैर जिम्मेदाराना उपयोग देश के सेक्युलर ढांचे को चरमरा सकता है। एक्टिविस्ट इंद्रजीत घोरपाड़े ने कुछ चैनलों के खिलाफ NBDSA को शिकायत दर्ज कराई थी।
– एनबीडीएसए ने कहा कि मीडिया किसी भी मुद्दे पर शो कर सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के कृत्य के कारण पूरे समुदाय को टारगेट करना गलत है।

क्या है NBDSA
– समाचार प्रसारण और डिजिटल मानक प्राधिकरण (एनबीडीएसए) एक स्वतंत्र निकाय है जो प्रसारण के बारे में शिकायतों पर विचार करता है और निर्णय लेता है।
– NBDSA की स्थापना 3 जुलाई 2007 को न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) द्वारा की गई थी।
– इसका काम – (1) समाचार प्रसारण में उच्च मानकों, नैतिकता और प्रथाओं को स्थापित करना और बढ़ावा देना। (2) प्रसारकों के विरुद्ध या उनके संबंध में शिकायतों पर विचार करना और निर्णय लेना।
– एनबीडीएसए कोई सरकारी या कानूनी संस्था नहीं है, लेकिन इसके फैसले इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं।
– NBDSA के वर्तमान अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ए.के. हैं। सीकरी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश।

—————
4. संसद सुरक्षा का प्रमुख (संयुक्‍त सचिव, सुरक्षा) किस IPS अधिकारी को बनाया गया?
Which IPS officer was made the head of Parliament Security (Joint Secretary, Security)?

a. अनुराग अग्रवाल
b. विशाल अग्रवाल
c. विज्ञनेष पासवान
d. रंजन मेघवाल

Answer: a. अनुराग अग्रवाल

– IPS ऑफिसर अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
– वह 1998 बैच के असम-मेघालय कैडर के IPS हैं।
– संयुक्त सुरक्षा सचिव संसद भवन की सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख होते हैं।
– 20 अक्टूबर 2023 से यह पद खाली था।
– दरअसल, 13 दिसंबर, 2023 को संसद भवन की सुरक्षा में सेंधमारी हुई थी।
– सेंध की प्राथमिक जांच के बाद पाया गया था कि एक महीने से संयुक्त सचिव सुरक्षा खाली था।
– इसकी के चलते संसद भवन परिसर की सुरक्षा में व्यापक बदलाव किया गया है।
– सुरक्षा का जिम्‍मा CISF को सौंपा गया।

————–
5. वित्‍त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में भारत की GDP विकास दर कितनी रही?
What was India’s GDP growth rate in the third quarter of the financial year 2023-24?

a. 8.4%
b. 7.8%
c. 7.6%
d. 6.8%

Answer: a. 8.4%

जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने यह आंकड़े 29 फरवरी 2024 को जारी किए।

2023-24 की तीसरी तिमाही : अक्‍टुबर से दिसंबर 2023
– जीडीपी विकास दर : 8.4% (पिछले वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में)
– रुपए में कुल जीडीपी : ₹43.72 लाख करोड़ (43,72,136 करोड़)

2023-24 की दूसरी तिमाही : जुलाई से सितंबर 2023
– जीडीपी विकास दर : 7.6% (पिछले वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में)
– रुपए में कुल जीडीपी : 41.74 लाख करोड़ (41,74,312 करोड़)

2023-24 पहली तिमाही : अप्रैल से जून 2023
– जीडीपी विकास दर : 7.8%

GDP क्‍या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।
– GDP किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

दो तरह की होती है GDP
– GDP दो तरह की होती है – रियल GDP और नॉमिनल GDP
– रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है।
– वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।

किस वजह से उम्‍मीद से ज्‍यादा ग्रोथ रेट
– तीसरी तिमाही का GDP ग्रोथ RBI के अनुमान से 1.9% ज्यादा है।
– RBI ने तीसरी तिमाही में इसके 6.5% रहने का अनुमान लगाया था।
– उम्मीद से ज्यादा ग्रोथ की वजह मजबूत शहरी खपत, मैन्युफैक्चरिंग और उच्च सरकारी खर्च है।
– मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 11.6% रही, जबकि कंस्ट्रक्शन ग्रोथ 9.5% रही।

किस सेक्‍टर में कितना ग्रोथ
– कृषि, पशुपालन, वानिकी, मछलीपालन : -0.8%
– खनन : 7.5%
– मैन्‍युफैक्‍चरिंग : 11.6%
– बिजली, गैस, वाटर सप्‍लाई व अन्‍य यूटिलिटी सर्विस : 9.0%
– कंस्‍ट्रक्‍शन : 9.5%
– ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्‍युनिकेशन : 6.7%
– फाइनेंशियल, रियल एस्‍टेट, प्रोफेशनल सर्विस : 7.0%
– पब्लिक एडमेनिस्‍ट्रेशन, डिफेंस व अन्‍य सर्विस : 7.5%

GVA: 6.5% रहा, इसका 6.9% रहने का अनुमान था
– ग्रॉस वैल्यू ऐडेड, यानी GVA तीसरी तिमाही में 6.5% रहा। – इसका 6.9% रहने का अनुमान था।
– वहीं दूसरी तिमाही में GVA 7.4% रहा था। इसका 6.8% रहने का अनुमान था।

GVA क्या है?
– साधारण शब्दों में कहा जाए तो GVA से किसी अर्थव्यवस्था में होने वाले कुल आउटपुट और इनकम का पता चलता है।
– यह बताता है कि एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपए की वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन हुआ। इसमें सब्सिडी को हटा दिया जाता है।
– इससे यह भी पता चलता है कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हुआ है।
– नेशनल अकाउंटिंग के नजरिए से देखें तो मैक्रो लेवल पर GDP में सब्सिडी और टैक्स निकालने के बाद जो आंकड़ा मिलता है, वह GVA होता है।

– मुख्य आर्थिक सलाहकार : वी अनंत नागेश्वरन
– वित्‍त मंत्री : निर्मला सीतारमण

—————
6. भारतीय नागरिकों की टेक्निकल टीम किस देश में स्थित तीन एविएशन प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह लेने किस देश में पहुंची?
The Indian technical team arrived in which country to take the place of Indian military personnel operating three aviation platforms?

a. चीन
b. मालदीव
c. यूक्रेन
d. अफगानिस्‍तान

Answer: b. मालदीव

– भारत सरकार ने 29 फरवरी को कहा कि उनकी पहली टेक्निकल टीम भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह लेने के लिए अड्डू, मालदीव पहुंची। वहां वह तीन एविएशन प्‍लेटफॉर्म में से एक का कार्यभार संभालेंगे।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार 10 मार्च से पहले भारतीय सैन्य कर्मियों पहले समूह को भारत वापस भेज दिया जाएगा।
– मालदीव में लगभग 88 भारतीय सैनिक हैं। ये दो हेलिकॉप्टर और एक एयरक्राफ्ट का ऑपरेशन संभालते हैं।
– कई वर्षों से मालदीव में इंडियन हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट मानवीय सहायता और मेडिकल इमरजेंसी में वहां के लोगों की मदद कर रहे हैं।
– इन ऑपरेशन को हैंडल करने के लिए ही टेक्निकल स्टाफ भेजा मालदीव गया है।

बाकि के सैन्य कर्मी कब वापस आएंगे?
– भारत और मालदीव के बीच 2 फरवरी को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत 10 मई तक बाकि सभी सैन्य कर्मियों को वापस भेज दिया जाएगा।

तीन एविएशन प्‍लेटफॉर्म तैनात भारतीय सैन्य कर्मी
– मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के अनुसार मालदीव में भारत के तीन एविएशन प्‍लेटफॉर्म (दो हेलीकॉप्टर और एक एयरक्राफ्ट) हैं।
– इन प्‍लेटफॉर्म पर भारतीय सैनिक मौजूद हैं।
– हालांकि भारत, मालदीव को करीब 40 साल से रक्षा उपकरण दे रहा है।

मोहम्‍मद मोइज्‍जू ने सैनिकों कब हटाने को कहा
– कुछ समय पहले मालदीव के राष्ट्रपति चीनी समर्थक मोहम्‍मद मोइज्‍जू ने कहा था कि भारत अपने सैनिकों को उनके देश से वापस बुला ले।
– उनका कहना था कि अपने यहां उन्हें किसी दूसरे मुल्क की मौजूदगी नहीं चाहिए।
– इसके बाद दोनों देशों के संबंध में कड़वाहट बढ़ गई।

भारत मालदीव संबंध
– भारत और मालदीव के बीच संबंध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हैं।
– 1965 में मालदीव को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिलने के बाद, दोनों देशों ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
– मालदीव की आज़ादी को स्वीकार करने वाले पहले देशों में से एक भारत था।
– 1988 में ऑपरेशन कैक्टस जैसे कई बार मालदीव की सहायता करने के लिए भारत खुलकर सामने आया।
– 2004 की सुनामी के दौरान मानवीय राहत प्रदान करने वाला पहला देश भारत था।
– भारत और मालदीव के बीच संबंध इंडो-पैसिफ़िक की स्थिरता और इसकी समुद्री सुरक्षा के लिए ज़रूरी हैं।
– भारत सरकार की “नेबरहुड फ़र्स्ट” रणनीति के हिस्से के रूप में, भारत सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए एक समर्पित विकास भागीदार बना रहा है।
– भारत, मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के लिये सबसे बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्रदान करता है, जो उनकी लगभग 70% रक्षा प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करता है।
– हालांकि मोहम्‍मद मोइज्‍जू के राष्‍ट्रपति बनने के बाद से मालदीव और भारत के रिश्‍ते में कड़वाहट आई है।
– मोइज्‍जू ने भारत से कहा है कि वह मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटा ले।
– इसके बाद पर्यटन को लेकर कड़वाहट और ज्‍यादा बढ़ गई है।

मालदीव में विभिन्न ऑपरेशन:
– ऑपरेशन कैक्टस 1988: ऑपरेशन कैक्टस के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने तख्तापलट की कोशिश को नाकाम करने में मालदीव सरकार की मदद की है।
– ऑपरेशन नीर 2014: ऑपरेशन नीर (Operation Neer) के तहत भारत ने पेयजल संकट से निपटने के लिये मालदीव को पेयजल की आपूर्ति की।
– ऑपरेशन संजीवनी: भारत ने मालदीव को ऑपरेशन संजीवनी के तहत COVID-19 से निपटने के लिये सहायता के रूप में 6.2 टन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की।

मालदीव
– राजधानी : माले
– राष्‍ट्रपति : मोहम्मद मुइज्जू (चीन समर्थक माने जाते हैं)
– जनसंख्‍या : 5 लाख 15 हजार
– मुद्रा : मालदीवियन रूफिया

—————

—————
7. सुप्रीम कोर्ट ने किस कानून का उल्‍लंघन करने पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के विज्ञापनों पर अस्‍थाई प्रतिबंध लगाया और अवमानना का नोटिस जारी किया?
The Supreme Court imposed a temporary ban on the advertisements of Patanjali Ayurved Limited and issued a contempt notice for violating which law?

a. इंडियन पीनल कोड
b. ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ अधिनियम (DOMA), 1954
c. कंज्यूमर प्रोटेक्‍शन एक्‍ट (CPA), 2019
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ अधिनियम (DOMA), 1954 और कंज्यूमर प्रोटेक्‍शन एक्‍ट (CPA), 2019)

ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ अधिनियम (DOMA), 1954
– यह कानून जादुई गुणों का दावा करने वाली दवाओं और उपचारों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है।
– यह कानून 54 विशिष्ट चिकित्सा स्थितियों, जिनमें कैंसर , मधुमेह, हृदय रोग और रक्तचाप शामिल हैं, उसके उपचार और इलाज के लिए लक्षित दवाओं का प्रचार स्पष्ट रूप से वर्जित है।

कंज्यूमर प्रोटेक्‍शन एक्‍ट 2019 (CPA)
– यह कानून देश के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एवं उनके साथ होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए है।

– सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 27 फरवरी 2024 को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के उत्‍पादों के विज्ञापना पर बैन लगाया।
– दरअसल, कोर्ट ने पिछले साल कंपनी को झूठे और भ्रामक विज्ञापनों विज्ञापन नहीं देने का निर्देश दिया था। कंपनी ने इसे नजरअंदाज किया।

पतंजलि
– फाउंडर : बाबा रामदेव
– मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) : आचार्य बालकृष्ण
– स्‍थापना : जनवरी 2006
– पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पूरी तरह से स्वदेशी (भारतीय) कंपनी है।
– पतंजलि की वस्तुएँ वस्तुतः जड़ी बूटी और प्रक्रतिक चीज़ों से बनती है।
– पतंजलि का मुख्यालय हरिद्वार में है।

पतंजलि पर क्या हैं आरोप?
– इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अगस्त 2022 में शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की, जब पतंजलि ने “एलोपैथी द्वारा फैलाई गई गलतफहमियां: फार्मा और मेडिकल उद्योग द्वारा फैलाई गई गलतफहमियों से खुद को और देश को बचाएं” शीर्षक से एक विज्ञापन प्रकाशित किया था।
– याचिका में अन्य उदाहरणों का विवरण दिया गया है जहां रामदेव ने एलोपैथी को “बेवकूफ और दिवालिया विज्ञान” कहा था।
– और दावा किया कि एलोपैथिक दवा कोविड-19 मौतों के लिए जिम्मेदार है। यही सभी आरोप पतंजलि पर लगे हैं।

ऐसे विज्ञापन किस अधिनियम का उल्लंघन है?
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार आईएमए ने दावा किया कि विज्ञापन, ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ अधिनियम (DOMA), 1954 और कंज्यूमर प्रोटेक्‍शन एक्‍ट 2019 (सीपीए) का सीधा उल्‍लंघन है।
– झूठे और भ्रामक विज्ञापनों का प्रकाशन दोनों क़ानूनों के तहत अपराध है।

————–
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस कंपनी द्वारा निर्मित भारत की पहली स्‍वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका (Ferry) को थूथुकुडी (तमिलनाडु) में हरी झंडी दिखाई?
Prime Minister Narendra Modi flagged off India’s first indigenous hydrogen fuel cell ferry manufactured by which company in Thoothukudi (Tamil Nadu)?

a. हिंदुस्तान शिपयार्ड
b. कोचीन शिपयार्ड
c. गोवा शिपयार्ड
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. कोचीन शिपयार्ड

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को वर्चुअल मोड में भारत की पहली स्‍वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका (Ferry) को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन थूथुकुडी (तमिलनाडु) से वर्चुअल मोड में किया।
– इस जहाज या नौका को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सेवा के लिए तैनात किया जाएगा।

हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका की खासियत
– इस जहाज का निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया है।
– पायलट जहाज 24 मीटर का कैटामरन (एक जलयान) है।
– यह पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है।
– यह एक साथ 50 यात्रियों को ले जा सकता है।
– इसमें पांच हाइड्रोजन सिलेंडर हैं जो 40 किलोग्राम हाइड्रोजन ले जा सकते हैं।
– ये आठ घंटे के ऑपरेशन का सपोर्ट कर सकते हैं।
– जहाज में 3 किलोवाट का सौर पैनल भी लगा हुआ है।
– यह शहरी गतिशीलता को सहज और आसान बना देगा।

– ईंधन सेल से चलने वाले जहाज जीरो एमिशन (शून्य उत्सर्जन), जीरो नॉइज (शून्य ध्वनि) पैदा करते हैं।
– ये ऊर्जा कुशल होते हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करते हैं।

किस वर्ष तक नेट जीरो एमिशन का लक्ष्‍य
– समुद्री ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन को अपनाना भारत की एक सतत भविष्य के लिए प्रतिबद्धता के मामले में सबसे आगे है, जिसका लक्ष्य 2070 तक और नेट जीरो एमिशन (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) हासिल करना है।

एग्‍जाम्‍स के लिए महत्‍वपूर्ण पॉइंट
– भारत की पहली स्‍वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका का उद्घाटन थूथुकुडी (तमिलनाडु) में हुआ।
– देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस सितंबर 2023 में दिल्‍ली में संचालित हुई।
– एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चीन में लॉन्च हुई।
– दुनिया में सबसे पहले हाइड्रोजन ट्रेन जर्मनी में लॉन्च हुई थी।

तमिलनाडु
मुख्‍यमंत्री : एमके स्‍टालिन
राजधानी : चेन्‍नई
गवर्नर : आर. एन. रवि

—————
9. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मार्टिन ब्रायन मुलरोनी का निधन 29 फरवरी 2024 को हो गया?
Which country’s former Prime Minister Martin Brian Mulroney passed away on 29 February 2024?

a. बांग्‍लादेश
b. जापान
c. कनाडा
d. रूस

Answer: c. कनाडा

ब्रायन मुलरोनी
– जन्म 20 मार्च 1939 को हुआ था।
– निधन 29 फरवरी 2024 को हो गया।
– वह 84 वर्ष के थे, वह कनाडा से थे।
– मार्टिन ब्रायन मुलरोनी एक कनाडाई वकील, व्यवसायी और राजनीतिज्ञ थे।
– उन्‍होंने 1984 से 1993 तक कनाडा के 18वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था।

कनाडा
– यहां की जनसंख्‍या 40 मिलियन (लगभग 4 करोड़) है।
– कनाडा उत्तरी अमेरिका में एक देश है। इसके दस प्रांत और तीन क्षेत्र अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक और उत्तर की ओर आर्कटिक महासागर तक फैले हुए हैं।
– संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी सीमा दुनिया की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा है।
– पीएम : जस्टिन ट्रूडो
– राजधानी : ओटावा
– मुद्रा : कैनेडियन डॉलर

—————-
10. WHO द्वारा विश्‍व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?
When is World Hearing Day celebrated by WHO?

a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 6 March

Answer: b. 3 March

2024 की थीम
– बदलती मानसिकता: आइए कान और सुनने की देखभाल को सभी के लिए वास्तविकता बनाएं
– Changing mindsets: Let’s make ear and hearing care a reality for all

– दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– WHO ने अंतर्राष्‍ट्रीय कान देखभाल दिवस पहली बार वर्ष 2007 में मनाया।
– वर्ष 2016 में, कान देखभाल दिवस का नाम बदलकर विश्‍व श्रवण दिवस कर दिया गया।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में कहा गया है कि, विश्व की 5 प्रतिशत आबादी में सुनने की समस्या का आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान है।
– रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी में से ज्यादातर दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत और उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्रों में हैं।

WHO
स्थापना: 7 अप्रैल 1948
महानिदेशक: डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
हेडक्‍वाटर: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *