Daily Current Affairs, Current Affairs 2 June 2021, Current Affairs 1st June 2021, Current Affair 1st June 2021 Question, Current Affairs 2nd June 2021, Current Affairs, 2nd June 2021 Current Affairs, 1st June 2021 Current Affairs, 2 June 2021 Current Affairs,

यह 1st & 2nd June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भारत में पाए गए कोविड-19 के वेरिएंट का नया नाम क्‍या रखा है?

a. अल्‍फा
b. डेल्‍टा
c. कप्‍पा
d. b और C

Answer: d. b और C

– WHO ने कोविड-19 के वेरिएंट के नामकरण के लिए एक नया सिस्टम बनाया है।
– इसके तहत अब WHO भारत, ब्रिटेन, दक्षिण अफ़्रीका समेत दूसरे देशों में पाये जाने वाले कोरोना वेरिएंट का नाम रखने के लिए ग्रीक भाषा के अक्षरों का इस्तेमाल करेगा।
– इसी नियम के तहत पहली बार भारत में पाये गए B.1.617.1 को कप्पा और B.1.617.2 को डेल्टा कहा जाएगा.
– ब्रिटेन में पाये गए वेरिएंट को अल्फ़ा और दक्षिण अफ़्रीका में पाये गए वेरिएंट को बीटा नाम दिया गया है।

– दरअसल, मई महीने की शुरुआत में भारत सरकार ने B.1.617.2 को ‘भारतीय वेरिएंट’ बुलाये जाने की आलोचना की थी.
– इसके बाद भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा था कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गईं उन सभी पोस्टों को हटाएं जिनमें कोविड-19 के ‘भारतीय वेरिएंट’ की बात की गई है।
– हालांकि WHO ने पहले भी आधिकारिक तौर पर किसी वेरिएंट के नाम को किसी देश के साथ नहीं जोड़ा था।
– WHO की कोविड-19 की टेक्नीकल प्रमुख मारिया वैन कर्खोव ने ट्‌वीट किया कि “किसी भी देश को वेरिएंट खोजने और उसकी जानकारी देने के लिए बदनाम नहीं करना चाहिए.”

—————————–
2. वित्‍त वर्ष 2020-21 में भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) विकास दर बताएं?

a. 7.3 प्रतिशत
b. -7.3 प्रतिशत
c. 5.3 प्रतिशत
d. -5.3 प्रतिशत

Answer: b. -7.3 प्रतिशत

– मतलब कि जीडीपी में पिछले फाइनेंशियल ईयर (2019-20) की तुलना में वित्‍त वर्ष 2020-21 में GDP में 7.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
– हमारे देश की अर्थव्‍यवस्‍था पहली की तुलना में 7.3 प्रतिशत सिकुड़ गई। इकोनॉमी की इस स्थिति की बड़ी वजह कोविड-19 के प्रभाव और सरकार की नीतियां हैं।
– 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ रेट +4.2% थी।
– भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।


क्या है GDP ?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

वर्ष 2020-21 में जीडीपी का आकार?
– वास्तिविक जीडीपी (Real GDP) : वर्ष 2020-21 में 135.13 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि वर्ष 2019-20 में जीडीपी 145.69 लाख करोड़ रुपये की थी।
– वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी (GDP at Current Prices/ nominal gdp) : वर्ष 2020-21 में 197.46 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि वर्ष 2019-20 में जीडीपी 203.51 लाख करोड़ रुपये की थी।

40 में अर्थव्‍यवस्‍था का सबसे बुरा दौर
– गिरावट के लिहाज से देखा जाए तो पिछले 40 साल में अर्थव्यवस्था का यह सबसे खराब दौर है।
– इससे पहले 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2% दर्ज की गई थी। इसकी वजह तब पड़ा सूखा था। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी दोगुना बढ़ गई थीं। उस समय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में थी, जो 33 महीने बाद गिर गई।

किस तिमाही कितनी जीडीपी ग्रोथ रेट
– पहली तिमाही (अप्रैल – जून 2020) : -24.4%
– दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर 2020) : -7.4%
– तीसरी तिमाही (अक्‍टूबर-दिसंबर 2020) : +0.5%
– चौथी तिमाही (जनवरी – मार्च 2021) : +1.6%

– पूरे साल की जीडीपी : -7.3 प्रतिशत

क्या है GDP ?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

वर्ष 2020-21 में जीडीपी का आकार?
– वास्तिविक जीडीपी (Real GDP) : वर्ष 2020-21 में 135.13 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि वर्ष 2019-20 में जीडीपी 145.69 लाख करोड़ रुपये की थी।
– वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी (GDP at Current Prices/ nominal gdp) : वर्ष 2020-21 में 197.46 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि वर्ष 2019-20 में जीडीपी 203.51 लाख करोड़ रुपये की थी।

किस तिमाही कितनी जीडीपी ग्रोथ रेट
– पहली तिमाही (अप्रैल – जून 2020) : -24.4% (पुराने कैल्‍कुलेशन के अनुसार 23.9%)
– दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर 2020) : -7.4%
– तीसरी तिमाही (अक्‍टूबर-दिसंबर 2020) : +0.5%
– चौथी तिमाही (जनवरी – मार्च 2021) : +1.6%

– पूरे साल की जीडीपी : -7.3 प्रतिशत

2016-17 से लगातार गिर रही अर्थव्यवस्था
– 2019- 20 में GDP की ग्रोथ रेट 4.18%
– 2018-19 में यह 6.12%
– 2017-18 में 7.04%
– 2016-17 में यह 8.26%
– इस गिरावट की अहम वजहें 2016, नवंबर में नोटबंदी और फिर 2017, जुलाई से GST लागू होना था।

40 में अर्थव्‍यवस्‍था का सबसे बुरा दौर
– गिरावट के लिहाज से देखा जाए तो पिछले 40 साल में अर्थव्यवस्था का यह सबसे खराब दौर है।
– इससे पहले 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2% दर्ज की गई थी। इसकी वजह तब पड़ा सूखा था। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी दोगुना बढ़ गई थीं। उस समय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में थी, जो 33 महीने बाद गिर गई।

बेराजगारी की स्थिति
– सरकार ने बेरोजगारी और रोजगार के आंकड़े देने बंद कर दिए हैं।
– प्राइवेट थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश में 1 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की नौकरी चली गई और 97% से ज्यादा परिवारों की कमाई घट गई है।

रोजगार पर कोरोना के साइड इफेक्ट्स
– जिन लोगों की नौकरी छूट गई है, उन्हें दोबारा मुश्किल से रोजगार मिलेगा।
– असंगठित क्षेत्र में नौकरियां जल्द मिलने लगेंगी, लेकिन क्वालिटी जॉब और संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर बनने में एक साल तक का वक्त लगेगा।
– इकोनॉमी खुलने लगी है। इससे बेरोजगारी की समस्या थोड़ी-बहुत सुलझेगी, लेकिन समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं होगी।

——————————-
3. वित्‍त वर्ष 2020-21 में देश का राजकोषीय घाटा (fiscal deficit) कितना रहा?

a. 9.3 प्रतिशत
b. 0.2 प्रतिशत
c. 9.5 प्रतिशत
d. 6.8 प्रतिशत

Answer: a. 9.3 प्रतिशत

– रकम के लिहाज से यह 18.21 लाख करोड़ रुपए है।
– कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स यानी CGA ने यह डेटा जारी किया है।
– हालांकि फिस्‍कल डेफेसिट का अनुमान पहले 9.5 प्रतिशत लगाया गया था, लेकिन एक्‍चुअल में यह 9.3 प्रतिशत रहा।

राजकोषीय घाटा
– सरकार ने जितना खर्च किया, उससे 9.3 प्रतिशत कम इनकम हुआ।

——————————
4. ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की 1 जून 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता किसने की?

a. एस जयशंकर
b. एर्नेस्टो अराजो
c. सर्गेई लावरोव
d. वांग यी

Answer: a. एस जयशंकर

– भारत इस वक्त ब्रिक्स देशों का अध्यक्ष है।
– ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना, साउथ अफ्रीका ) देशों के विदेश मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग की अध्‍यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की।
– मीटिंग में मुद्दा कोविड-19 महामारी और उससे पैदा हुए हालात रहे।
– इसके अलावा सदस्य देशों में विकास और आतंकवाद से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

——————————–
5. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 जून
b. 31 मई
c. 30 मई
d. 29 मई

Answer: b. 31 मई

– तंबाकू के इस्‍तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
– वर्ष 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें 7 अप्रैल, 1988 को ‘विश्व धूम्रपान निषेध दिवस’ के रूप में घोषित किया गया।
– यह अधिनियम 24 घंटे तक तंबाकू का उपयोग करने से रोकने के लिए प्रेरित करने के लिए पारित किया था।
– बाद में 1988 में, संगठन ने एक और प्रस्ताव पारित किया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा।
– वर्ष 2008 में, WHO ने तंबाकू के विज्ञापन या प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया, यह सोचकर कि शायद विज्ञापन युवाओं को धूम्रपान करने के लिए आकर्षित करते हैं.

2021 की थीम- “तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध” (Commit to quit)

——————————
6. खेल मंत्रालय ने प्रतिभाओं को निखारने के लिए कितने राज्यों में नए 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का फैसला किया है?

a. 9 राज्‍य
b. 8 राज्‍य
c. 7 राज्‍य
d. 6 राज्‍य

Answer: c. 7 राज्‍य

– इस पर 14.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
– इन केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित किया जाएगा।
– खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान में कहा, ”भारत को 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल करने का प्रयास है।
– मंत्रालय ने जून 2020 में चार साल में 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बनायी थी।
– इनमें से हर जिले में एक केंद्र खोलने की योजना है।
– 217 केंद्र पहले ही कई राज्यों में खोले जा चुके हैं. इसके अलावा मंत्रालय ने पूर्वोत्तर, जम्मू—कश्मीर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और लद्दाख के हर जिले में दो-दो केंद्र खोलने का फैसला किया था।

खेलो इंडिया
– दो तरह के गेम्‍स – Youth Games & School Games
– पहला एनुअल गेम्‍स – वर्ष 2018
– अगला खेलो इंडिया गेम्‍स कब और कहां : 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 को पंचकुला (हरियाणा) में।
– पिछले साल यह आयोजन गुवाहाटी (असम) में जनवरी 2020 में आयोजित हुआ था।

—————————-
7. स्मार्ट किचन योजना किस राज्‍य में शुरू की गई है?

a. राजस्‍थान
b. केरल
c. असम
d. बिहार

Answer: b. केरल

– इस स्मार्ट किचन योजना के तहत, केरल में महिलाओं को किश्त योजनाओं में कम ब्याज दर के साथ अपने रसोई घर के नवीनीकरण (upgradation) के लिए सरकार ऋण देगी।
– योजना का उददेश्‍य महिलाओं के घरेलू श्रम को कम करना है।

केरल के मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन
राज्‍यपाल- आर‍िफ मोहम्‍मद खान
राजधानी- तिरूवनंतपुरम

——————————-
8. विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) कब मनाया जाता है?

a. 3 जून
b. 2 जून
c. 1 जून
d. 31 मई

Answer: c. 1 जून

– स्वास्थ्य के लिए दूध कितना महत्व रखता है और ये हमारी डाइट का कितना जरूरी हिस्सा है, इसके प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है।
– इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने की थी।

2021 की थीम- पर्यावरण, पोषण और सामाजिक-अर्थशास्त्र के संदेशों के साथ डेयरी क्षेत्र में स्थिरता (Sustainability in the dairy sector with messages around the environment, nutrition and socio-economics)

——————————-
9. वैश्विक मातृ-पितृ दिवस (global parents day) कब मनाया जाता है?

a. 4 जून
b. 3 जून
c. 2 जून
d. 1 जून

Answer: d. 1 जून

– संयुक्त राष्ट्र दुनिया भर में सभी माता-पिता को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जून को Global Day of Parents मनाता है।
– यह दिवस, अपने बच्चों के पालन-पोषण और सुरक्षा में परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी को सम्मानित करता है.

——————————-
10. संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन (United Nations Peacekeeping Mission) के किन तीन भारतीय को मरणोपरांत (Posthumously) संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मेडल से मई 2021 को सम्मानित किया गया?

a. कॉर्पोरल युराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव
b. युराज सिंह, अभिजीत गुहा और मूलचंद यादव
c. रमेश सिंह, मूलचंद और इवान माइकल पिकार्डो
d. सार्जेंट रमेश सिंह, युराज सिंह और मूलचंद यादव

Answer: a. कॉर्पोरल युराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव

– संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में वर्ष 2020 में सेवा देने के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देने वाले इन तीन भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित किया गया है।
– यह सम्मान उन्हें ड्यूटी के दौरान दिखाई गई अदम्य वीरता और बलिदान के लिए दिया गया है।
– इस सम्मान से कुल 129 सैनिकों, पुलिसकर्मियों और असैन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया है।
– कॉर्पोरल युवराज सिंह दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में अपनी सेवा दे रहे थे।
– असैन्य शांतिरक्षक इवान माइकल पिकार्डो UNMISS से असैन्य शांतिरक्षक के रूप में जुड़े थे।
– जबकि मूलचंद यादव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMI) से जुड़े थे।
– इन्हें 29 मई 2021 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के मौक़े पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में डैग हैमर्शहोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
– दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 29 मई को मनाया जाता है।
– यह दिवस 3,900 से अधिक शांति सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
– शांति अभियान में वर्दीधारी कर्मियों की संख्या के मामले में योगदान देने वाला भारत पांचवां सबसे बड़ा देश है।

——————————–
11. ब्रॉडकास्टर्स के शीर्ष निकाय इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) का नाम बदलकर अब क्‍या किया जा रहा है?

a. इंडियन डिजिटल फाउंडेशन
b. इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF)
c. ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन
d. ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन

Answer: b. इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF)

– एसोसिएशन ने अपना दायरा बढ़ाते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, OTT (over the top) को एक छत के नीचे लाने के तहत यह निर्णय लिया है।
– IBDF भारत सरकार द्वारा 25 फरवरी 2021 को अधिसूचित नई इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड (new Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के अनुसार एक सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी भी बनाएगा।
– सरकार ने फरवरी 2020 में डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना नियंत्रण तेज कर दिया।
– IBF के प्रेजिडेंट के. माधवन का कहना है ऐसा करने से प्रसारण (Broadcasting) और डिजिटल दोनों क्षेत्रों में एक मजबूत आवाज इससे बनेगी।

IBDF
चेयरपर्सन – जस्टिस (रिटायर्ड) गीता मित्‍तल

——————————–
12. गोवा राज्य गठन दिवस (Goa Statehood Day) कब मनाया जाता है?

a. 31 मई
b. 30 मई
c. 29 मई
d. 28 मई

Answer: b. 30 मई

– 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत ने पुर्तगालियों से उनके क्षेत्रों को सौंपने का अनुरोध किया।
– हालांकि, पुर्तगालियों ने इनकार कर दिया।
– इसके बाद वहां के लोगों ने पुर्तगालियों का विरोध किया। इसके समर्थन में वर्ष 1961 में, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू किया और दमन व दीव, द्वीपों और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि के साथ जोड़ लिया।
– 30 मई 1987 को को भारतीय संघ में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
– दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश बने रहे।

गोवा की राजधानी- पनजी
मुख्‍यमंत्री- प्रमोद सावंत
राजभाषा- कोंकणी गोवा
राज्‍यपाल- भगत सिंह कोशियारी

—————————–
13. एशियाई मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप 2021 में भारत के किस खिलाड़ी ने सिल्‍वर मेडल जीता?

a. अंकुशिता बोरो
b. एमसी मैरी कॉम
c. शशि चोपड़ा
d. गुलि ज्‍योति

Answer: b. एमसी मैरी कॉम

– एमसी मैरी कॉम छह बार की विश्‍व चैंपियन रह चुकी हैं।
– उन्‍होंने 51 किग्रा भार वर्ग में 30 मई 2021 को एशियाई मुकक्‍केबाजी महिला चैंपियनशिप में सिल्‍वर मेडेल जीता।
– यह आयोजन दुबई (यूएई) में आयोजित किया गया।
– इस टूर्नामेंट में मैरी कॉम का ये सातवां पदक था।
– पहला स्वर्ण पदक उन्‍होंने 2003 में जीता था।

—————————–
14. UEFA (European Football Associations) चैंपियंस लीग का खिताब किस टीम के नाम रहा?

a. बायर्न म्यूनिख
b. मैनचेस्‍टर सिटी
c. इंग्लिश क्लब चेल्सी
d. लिवरपुल

Answer: c. इंग्लिश क्लब चेल्सी

– यह क्‍लब लंदन में स्थित है।
– इंग्लिश क्लब चेल्सी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
– टीम ने फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया।
– इससे पहले टीम 2012 में पहली बार चैंपियंस लीग खिताब जीती थी।

——————————-
15. हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 27 मई
b. 28 मई
c. 20 मई
d. 30 मई

Answer: d. 30 मई

– हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 को कलकत्ता (अब कोलकाता) से निकाला गया था।
– इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पं. जुगल किशोर ने सोच नहीं था कि हिंदी पत्रकारिता का जो पौधा उन्‍होंने रोपा है, वह एक दिन विशाल वटवृक्ष बन जाएगा।
– हालांकि आज हिंदी पत्रकारिता का दौर बदल चुका है।
– पत्रकारिता में आर्थिक निवेश होने के कारण इसे उद्योग का दर्जा भी हासिल हो चुका है।
– हिंदी के पाठकों की संख्या में भी लगातार इजाफा जारी है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account