2 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 2 जुलाई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत के नए विदेश सचिव का नाम बताएं?
Name the new foreign secretary of India?

a. मनिका जैन
b. विक्रम मिस्री
c. विनय मोहन क्वात्रा
d. जावेद अशरफ

Answer: b. विक्रम मिस्री

– वह इससे पहले देश के डिप्‍टी एनएसए के रूप में काम कर रहे थे।
– उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2024 से होगी।
– वह विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे।
– मोहन क्वात्रा का कार्यकाल 30 अप्रैल 2024 को खत्म हो गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। उन्‍होंने 30 अप्रैल 2022 को विदेश सचिव का कार्यभार संभाला था।

विक्रम मिस्री
– वह वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं।
– वह 1997 से मार्च 1998 तक इंद्र कुमार गुजराल, अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मनमोहन सिंह और मई 2014 से जुलाई 2014 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रहे थे।
– केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 2018 में चीन में भारतीय राजदूत के तौर नियुक्त किया था।
– जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान विक्रम मिस्री ने दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत में हिस्सा लिया था।
– इसके अलावा वह स्पेन, म्यांमार में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं।
– उन्होंने पाकिस्तान, अमेरिका, बेल्जियम और श्रीलंका में भी कई भारतीय मिशनों पर भी काम किया।

————-
2. भारत ने किस टीम को हराकर ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीता?
Which team did India defeat to win the ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2024?

a. श्रीलंका
b. दक्षिण अफ्रीका
c. इंग्‍लैंड
d. अफगानिस्‍तान

Answer: b. दक्षिण अफ्रीका

– 2024 का ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया था।
– भारत की जीत के साथ यह समाप्त हो गया।
– भारत ने 17 साल बाद टी20 मुकाबला दूसरी बार अपने नाम किया।
– इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था।

– ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड का फाइनल मुकाबला बारबाडोस (वेस्‍ट इंडीज का देश) में 29 जून को हुआ।
– फाइनल मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

टीम को कितनी रकम मिली
– विजेता टीम : $2.45 मिलियन डॉलर (₹20.42 करोड़)
– उपविजेता : $1.28 मिलियन डॉलर (₹10.67 करोड़)

चार वर्ल्ड कप विजेता देश बना भारत
– 1983: कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी।
– 2007: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता।
– 2011: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता।
– 2024: रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता।

नोट – भारतीय टीम 4 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेट टीम बन गई है। पहले स्‍थान पर ऑस्ट्रेलिया (7 बार वर्ल्ड कप विजेता) और दूसरे स्‍थान पर वेस्टइंडीज (4 बार वर्ल्ड कप चैम्पियन) है।

————
3. ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड किस खिलाड़ी को मिला?
Which player got the ‘Player of the Tournament’ award of ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2024?

a. क्विंटन डी कॉक
b. जसप्रीत बुमराह
c. कगिसो रबादा
d. अर्शदीप सिंह

Answer: b. जसप्रीत बुमराह

– टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले पहले गेंदबाज बने।

————
4. ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 का ‘टॉप विकेट टेकर’ का अवॉर्ड किस खिलाड़ी को मिला?
Which player got the ‘Top Wicket Taker’ award of ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2024?

a. कुलदीप यादव
b. हार्दिक पंडया
c. अर्शदीप सिंह
d. अक्षर पटेल

Answer: c. अर्शदीप सिंह

– वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
– उन्‍होंने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप विकेट टेकर का अवॉर्ड जीता।

————
5. ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 के अन्‍य अवॉर्ड
– प्लेयर ऑफ द सेमीफाइनल: अक्षर पटेल
– प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली

टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
– रोहित शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, फजलहक फारूकी।

————-
6. रोहित शर्मा ने क्रिकेट के किस फॉर्मेट से सन्‍यास लेने का ऐलान जून 2024 में किया?
Rohit Sharma announced his retirement from which format of cricket in June 2024?

a. वनडे इंटरनेशनल
b. टेस्‍ट इंटरनेशनल
c. टी20 इंटरनेशनल
d. IPL

Answer: c. टी20 इंटरनेशनल

– टी20 विश्व कप 2024 में जीत के साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा ने इस फार्मेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। हालांकि वह टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे।
– रोहित, टेस्ट और वन-डे इंटरनेशनल (ODI) प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं।

सन्‍यास पर बोले
– प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, “यह मेरा आखिरी मैच था. जब से मैंने यह फॉर्मेट खेलना शुरू किया मैंने इंजॉय किया। इस फॉर्मेट को गुडबाय कहने के लिए इससे अच्छा वक़्त नहीं हो सकता। मैंने इस फॉर्मेट के साथ ही अपने इंडिया करियर की शुरुआत की थी. मैं कप जीतना चाहता था.”।

क्रिकेट करियर
– रोहित शर्मा का जन्‍म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
– टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के समय उनकी उम्र 37 वर्ष थी।
– रोहित ने 19 सितंबर, 2007 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
– रोहित, दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप जीता है।
– अंतरराष्ट्रीय छक्के, विश्व कप में सबसे अधिक छक्के और एकदिवसीय मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है।
– अब तक 488 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
– 59 टेस्ट मैचों में 4137 रन बनाए हैं।

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई
– रोहित शर्मा, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उनकी कप्‍तानी में टीम पांच बार आईपीएल की चैंपियन बनी।
– 2013 में टीम को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद वर्ष 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कैप्टेंसी में मुंबई ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था।

अवार्ड
– 2015 में भारत के दूसरे सर्वोच्च खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (जिसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया) से सम्मानित किया गया।

————-
7. विराट कोहली ने क्रिकेट के किस फॉर्मेट से सन्‍यास लेने का ऐलान जून 2024 में किया?
Virat Kohli announced his retirement from which format of cricket in June 2024?

a. वनडे इंटरनेशनल
b. टेस्‍ट इंटरनेशनल
c. टी20 इंटरनेशनल
d. IPL

Answer: c. टी20 इंटरनेशनल

विराट कोहली बोले
– फाइनल मुकाबले के बाद विराट ने कहा ,‘यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है। हम इसे जीतना चाहते थे।’ अब अगली पीढी को टी20 क्रिकेट को आगे ले जाना होगा।’

– कोहली का जन्‍म 5 नवंबर 1988 में दिल्‍ली में हुआ था।
– रिटायरमेंट के समय उनकी उम्र 35 वर्ष है।

क्रिकेट करियर
– विराट कोहली ने वर्ष 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू किया था।
– वह वर्ष 2008 की अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके हैं।
– वर्ष 2012 में पहली बार टी20 विश्व कप खेला था।
– अब तक 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उसमें से 16 बार वे प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।

विराट कोहली के आईसीसी अवॉर्ड्स
– 2012: ICC ODI Cricketer of the year
– 2017: ICC ODI Cricketer of the year
– 2017: ICC Cricketer of the year
– 2018: ICC ODI Cricketer of the year
– 2018: ICC Test Cricketer of the year
– 2018: ICC Cricketer of the year
– 2019: ICC Spirit of cricket
– 2020: ICC ODI Cricketer of the decade
– 2020: ICC Cricketer of the decade
– 2023: ICC ODI Cricketer of the year

सरकार द्वारा मिले अवॉर्ड
– 2013 में अर्जुन पुरस्कार
– 2017 में पद्म श्री
– 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न।

————-
8. रवींद्र जडेजा ने ने क्रिकेट के किस फॉर्मेट से सन्‍यास लेने का ऐलान जून 2024 में किया?
Ravindra Jadeja announced his retirement from which format of cricket in June 2024?

a. वनडे इंटरनेशनल
b. टेस्‍ट इंटरनेशनल
c. टी20 इंटरनेशनल
d. IPL

Answer: c. टी20 इंटरनेशनल

इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी
– रवींद्र जडेजा ने लिखा, पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं, टी20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कहता हूं। मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। आप लोगों के अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद। जय हिंद।

– रविंद्र जडेजा का जन्‍म 6 दिसंबर 1988 को नवागाम घेड जामनगर सौराष्ट्र गुजरात में हुआ।

क्रिकेट कर‍ियर
– बाएं हाथ के गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने वर्ष 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
– टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने कुल 74 मैच खेले।

अवार्ड
– 2008-09: रणजी टाफी में सर्वाधिक विकेट के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्‍कार
– 2013 में ODI टीम आफ इ ईयर
– 2019 में अर्जुन पुरस्‍कार।

————-
9. यूरोपियन (EU) काउंसिल का अध्यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया?
Who has been appointed as the President of the European (EU) Council?

a. एंटोनियो कोस्टा
b. विक्टर ओरबन
c. जियोर्जिया मेलोनी
d. चार्ल्स मिशेल

Answer: a. एंटोनियो कोस्टा

– पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को 27 जून 2024 को यूरोपीय काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है।
– उनका कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।
– एंटोनियो कोस्टा वर्ष 2015 से 2023 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे।
– नवंबर 2023 में भ्रष्टाचार के एक मामले से जुड़ी जांच के मद्देनजर उन्‍होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यूरोपीय परिषद
– यूरोपीय परिषद की स्थापना यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के बीच चर्चा के लिए एक अनौपचारिक मंच के रूप में की गई थी।
– परिषद का मुख्यालय ब्रुसेल्स में है।
– यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं।

————-
10. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Asteroid Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: d. 30 June

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– क्षुद्रग्रहों (Asteroids) और उनके प्रभाव से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

क्या होते हैं एस्टेरायड?
– एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं।
– एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं।
– हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।
– एस्‍टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्‍टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।

30 जून को ही क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– दरअसल, 30 जून 1908 की सुबह रूस के साइबेरिया क्षुद्रग्रह पृथ्‍वी के टकराने की घटना हुई थी।
– रूस के तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर मीटीऑराइट (उल्‍कापिंड – Asteroid), जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्‍फोट ने साइबेरिया के 2000 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के जंगल को नष्‍ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्‍टर स्‍केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) दिवस मनाया जाता है।

भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्‍टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।

एस्‍टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।

PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *