1 & 2 January 2026 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 1 & 2 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत और पाकिस्‍तान ने न्‍यूक्लियर इंस्‍टॉलेशन की लिस्‍ट एक-दूसरे को एक जनवरी 2026 को सौंपी, यह किस वर्ष हुए समझौते के तहत किया गया?
India and Pakistan exchanged lists of their nuclear installations on January 1, 2026. Under which year’s agreement was this done?

a. 1950
b. 1980
c. 1982
d. 1988

Answer: d. 1988 (31 दिसंबर 1988 में परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले के निषेध संबंधी समझौता हुआ और 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ। 1992 से हर साल लिस्‍ट सौंपी जाती है)

– एक जनवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची एक-दूसरे को सौंपी।
– यह आदान-प्रदान राजनयिक चैनलों के माध्यम से हुआ।
– यह वार्षिक प्रक्रिया 35वीं लगातार वर्ष है, जो 1992 से हर साल की जा रही है।
– भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार यह आदान-प्रदान 1988 के समझौते के तहत हुआ है, जिसका उद्देश्य है कि दोनों देश एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला न करें।
– यह एग्रीमेंट परमाणु हथियार विकास को बढ़ावा नहीं देता है बल्कि गलतफहमियों को कम करता है।

यह समझौता क्या है?
– एग्रीमेंट का नाम : परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले के निषेध संबंधी समझौता (Agreement on the Prohibition of Attack against Nuclear Installations and Facilities)
– यह एक सामूहिक सुरक्षा-सम्बन्धी समझौता है।
– 31 दिसंबर 1988 को इस पर हस्ताक्षर किये गये और 27 जनवरी 1991 को यह लागू हो गया।
– परमाणु हथियार पर हमला न करने और उसे नष्ट करने पर रोक लगाने पर सहमति बनी हुई है।
– इसके तहत दोनों पक्षों में हर साल 1 जनवरी को अपने-अपने न्‍यूक्लियर इंस्‍टॉलेशन की सूची में एक-दूसरे को शामिल किया जाता है।

समझौते के प्रमुख प्रावधान
– दोनों देश एक-दूसरे के परमाणु हमला पर कोई हमला नहीं करेंगे, न ही किसी तीसरे देश पर ऐसा करने की अनुमति दे दी जाएगी.
– सूची में सभी प्रमुख नागरिक और सैन्य परमाणु प्रतिष्ठान शामिल हैं।

भारत-पाकिस्‍तान के पास न्‍यूक्लियर हथियार (SIPRI इयरबुक 2025 के अ‍नुसार)
– भारत : 180
– पाकिस्‍तान : 170

—————
2. भारतीय वायु सेना के नए उप-प्रमुख एक जनवरी 2026 को कौन बने?
Who became the new Deputy Chief of the Indian Air Force on January 1, 2026?

a. एयर मार्शल अनिल सिन्‍हा
b. एयर मार्शल विजय कुमार
c. एयर मार्शल अजय सिंह
d. एयर मार्शल नागेश कपूर

Answer: d. एयर मार्शल नागेश कपूर

– एक जनवरी 2026 को एयर मार्शल नागेश कपूर ने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।
– उन्होंने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया।
– एयर मार्शल नागेश कपूर एक कुशल लड़ाकू पायलट हैं, जिनके पास मिग-21 और मिग-29 विमानों पर 3,400 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव है।

भारतीय वायु सेना के प्रमुख
– एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह
– स्‍थापना : 26 January 1950

—————
3. सीमा सड़क संगठन (BRO) के नए महानिदेशक (DG) एक जनवरी 2026 को कौन बने?
Who became the new Director General (DG) of the Border Roads Organisation (BRO) on January 1, 2026?

a. जनरल अमर वीर प्रताप
b. लेफ्टिनेंट जनरल एपी सिंह
c. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह
d. लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार

Answer: c. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह

– लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के 29वें महानिदेशक (DG) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया!
– उन्‍होंने लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन का स्‍थान लिया।
– BRO, रक्षा मंत्रालय का एक संगठन है।
– बीआरओ भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है।
– BRO ने कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण भूभागों में रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सीमा संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– इसमें 19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों ( अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित ) और पड़ोसी देशों जैसे अफगानिस्तान , भूटान , म्यांमार , ताजिकिस्तान और श्रीलंका में बुनियादी ढांचा संचालन शामिल है ।

BRO – स्‍थापना : 7 मई 1960

————–
4. यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के 20 साल बाद एक जनवरी 2026 को बुल्गारिया ने यूरो को अपनाया, इस मुद्रा को अपनाने वाला यह कौन सा वां देश बना?
Twenty years after joining the European Union, Bulgaria adopted the euro on January 1, 2026. Which country did it become to adopt this currency?

a. 19वां
b. 20वां
c. 21वां
d. 22वां

Answer: c. 21वां

– 1 जनवरी, 2026 को बुल्गारिया यूरो मुद्रा अपनाने वाला 21वां देश बन गया।
– बुल्‍गारिया को यूरोपीय यूनियन (EU) में शामिल होने के लगभग 20 साल बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है।
– उसने लेव मुद्रा को त्याग दिया, जो 19वीं शताब्दी के अंत से चलन में थी।
– इस उम्मीद में कि इससे यूरोपीय संघ के सबसे गरीब सदस्य देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, पश्चिम के साथ संबंध मजबूत होंगे और रूस के प्रभाव से सुरक्षा मिलेगी।

बुल्‍गारिया
– राजधानी : सोफिया
– राष्‍ट्रपति : रूमेन रादेव
– प्रधानमंत्री : रोसेन ज़ेल्याज़कोव
– भाषा : बल्गेरियाई
– पड़ोसी देश : रोमानिया, सर्बिया, नॉर्थ मेसोडोनिया, ग्रीस और तुर्किये
– समुद्र : ब्‍लैक सी
– इस देश की आबादी 64 लाख है।
– यह देश 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था।

यूरो के बारे में
– यूरो को पहली बार 1 जनवरी, 2002 को 12 देशों में लागू किया गया था।
– बुल्‍गारिया से पहले क्रोएशिया 2023 में इसमें शामिल होने वाला नवीनतम देश था।
– बुल्गारिया के शामिल होने से यूरो का उपयोग करने वाले यूरोपीय लोगों की संख्या 350 मिलियन से अधिक हो जाएगी।

यूरो मुद्रा वाले देश (21)
– ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, एस्टोनिया, फि‍नलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, बुल्गारिया
– नोट : यूरोपीय संघ में 27 देश शामिल हैं। इनमें से 21 ने यूरो को मुद्रा अपनाई हुई है।

यूरो अपनाने के फायदे
– मुद्रा जोखिम में कमी: यूरो अपनाने से मुद्रा में उतार-चढ़ाव का जोखिम कम हो जाएगा, जिससे उधार लेने की लागत कम होगी और विदेशी निवेश बढ़ेगा।
– ब्याज दरों में कमी: यूरो अपनाने से सरकारी और व्यावसायिक ऋणों पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
– निवेश में वृद्धि: यूरो क्षेत्र में शामिल होने से विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, जिससे बुल्गारिया में अधिक निवेश आएगा।
पर्यटन में वृद्धि: बुल्गारिया पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बन सकता है, जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
– यूरोपीय संघ के साथ एकीकरण: यूरो को अपनाना बुल्गारिया को यूरोपीय संघ के साथ और अधिक एकीकृत होने में मदद करेगा।

यूरो अपनाने के नुकसान
– कीमतों में वृद्धि
– राष्ट्रीय पहचान का नुकसान
– मुद्रास्फीति
– मौद्रिक नीति में बदलाव

————–
5. क्वाड देशों के दूतों ने चीन के किस शहर में दुर्लभ सार्वजनिक बैठक 31 दिसंबर 2025 को की?
In which Chinese city did the envoys of the Quad countries hold a rare public meeting on December 31, 2025?

a. शंघाई
b. बीजिंग
c. शेंजेन
d. वुहान

Answer: b. बीजिंग

– अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बने क्वाड देशों के राजदूतों ने बीजिंग में एक दुर्लभ सार्वजनिक बैठक की।
– इस संबंध में चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू ने सोशल मीडिया X पर पोस्‍ट किया – “चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में एक सकारात्मक शक्ति है। चारों देशों – संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान – के बीच संबंध स्थिर और मजबूत बने हुए हैं,”
– अमेरिकी राजदूत ने बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत सहित चारों राजदूतों की एक तस्वीर पोस्ट की।
– चीन वर्षों से क्वाड का कड़ा आलोचक रहा है और उसने अभी तक बैठक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
– अतीत में क्वाड बैठकों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजिंग ने कहा था कि वह देशों द्वारा गुट बनाने, समूह राजनीति में संलग्न होने और गुटगत टकराव का विरोध करता है।

क्वाड क्‍या है?
– क्‍वाड का गठन 2007 में हुआ था।
– इसमें चार देश शामिल हैं – इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑ‍स्‍ट्रेलिया
– QUAD यानी क्वाड्रीलेट्रल सिक्योरिटी डायलॉग।
– क्वाड्रीलेटरल शब्द चतुर्भुज से लिया गया है और इस तरह यहां इसका मतलब निकला चतुर्पक्षीय सुरक्षा संवाद। जैसे बाइलैट्रल या द्विपक्षीय और ट्राईलैट्रल या त्रिपक्षीय होता है वैसे ही क्वाड्रीलेट्रल मतलब चतुर्पक्षीय अर्थात चारपक्षीय या चतुष्कोणीय।

—————
6. भारत और किस देश के बीच सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ आयोजित हुआ?
Between which two countries was the military exercise ‘Desert Cyclone-II’ conducted?

a. सऊदी अरब
b. ओमान
c. यूएई
d. कजाकिस्‍तान

Answer: c. यूएई (सैन्‍य अभ्‍यास आबू धाबी के अल हमरा ट्रेनिंग सिटी में 18 से 30 दिसंबर 2025 तक हुआ)

– कब आयोजन : 18 से 30 दिसंबर 2025
– कहा आयोजन : आबू धाबी के अल हमरा ट्रेनिंग सिटी में
– कौन सा संस्‍करण : दूसरा
– भारतीय दल में 45 जवान शामिल थे, जिनमें मुख्य रूप से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन के जवान थे, जबकि यूएई थल सेना का प्रतिनिधित्व 53 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन द्वारा किया गया था।

—————
7. चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ से आई आपदा के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका ने किन दो युद्धपोतों को सम्‍मानित किया?
Which two warships did Sri Lanka honor for providing assistance during the disaster caused by Cyclone ‘Ditwah’?

a. INS हिमगिरी और INS उदयगिरी
b. INS प्रताप और INS विशाखा
c. INS विक्रांत और INS उदयगिरी
d. INS विक्रमादित्‍य और INS गोदावरी

Answer: c. INS विक्रांत और INS उदयगिरी

– श्रीलंका नौसेना ने एक जनवरी, 2026 को भारत के दो युद्धपोतों सहित आठ विदेशी जहाजों को सम्मानित किया।
– प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या की मौजूदगी में सम्‍मान समारोह हुआ।
– दरअसल, चक्रवात दितवाह आपदा के बाद भारत सहित कई देशों ने श्रीलंका की सहायता की थी।
– इस चक्रवात के दौरान 600 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

भारत का सागर बंधु अभियान
– चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ से आई आपदा के दौरान सहायता के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु चलाया था।
– सबसे पहले INS विक्रांत और INS उदयगिरि ने राहत सामग्री पहुंचाई।
– सागर बंधु अभियान के तहत 1,100 टन से अधिक राहत सामग्री वितरित की गई, जिसमें सूखा राशन, टेंट, तिरपाल, स्वच्छता किट, आवश्यक कपड़े और जल शोधन किट शामिल हैं।

—————
8. किस पड़ोसी देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन 30 दिसंबर 2025 को हो गया?
The former Prime Minister of which neighboring country, Khaleda Zia, passed away on December 30, 2025?

a. नेपाल
b. पाकिस्‍तान
c. श्रीलंका
d. बांग्‍लादेश

Answer: d. बांग्‍लादेश

– खालिदा जिया (Khaleda Zia) बांग्लादेश की एक प्रमुख राजनीतिक नेता और उस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
– उनका पूरा नाम खालिदा जिया उर-रहमान था।
– वे लंबे समय तक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष और उस पार्टी की सबसे बड़ी चेहरा रही।
– खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिनका जन्म भारत में हुआ था, उन्होंने बांग्लादेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– 1991–1996 और 2001–2006 तक उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद पर काम किया।
– राजनीतिक संघर्ष: उनके राजनीतिक जीवन में उनके और मुख्य प्रतिद्वंदी शेख हसीना के बीच काफी प्रतिद्वंद्विता रही, जो बांग्लादेश की राजनीति में दशकों तक चली।
– आरोप और जेल: 2018 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें जेल हुई और बाद में 2020 तक घर में ही नजरबंद रखा गया। बाद में 2024–25 में उन्हें कुछ मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी भी किया गया।
– निधन: उन्होंने 30 दिसंबर 2025 को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसके बाद बांग्लादेश में व्यापक शोक व्यक्त किया गया और भारत सहित कई देशों ने भी संवेदना जताई।
– दशकों तक, बांग्लादेश की राजनीति जिया और हसीना के बीच की कड़वी प्रतिद्वंद्विता से परिभाषित होती रही – एक ऐसा झगड़ा जिसे “बेगमों की लड़ाई” कहा जाता था।
– खालिदा जिया और भारत के बीच रिश्ता गहरा लेकिन जटिल रहा।

————-
9. बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्‍कार के दौरान भारत का प्रतिनिधित्‍व किसने किया?
Who represented India at the funeral of former Bangladesh Prime Minister Khaleda Zia?

a. राजनाथ सिंह
b. अमित शाह
c. एस जयशंकर
d. निर्मला सीतारामन

Answer: c. एस जयशंकर (विदेश मंत्री ने 31 दिसंबर 2025 को बांग्‍लादेश की यात्रा की)

– भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 दिसंबर को बांग्‍लादेश की यात्रा की।
– उन्‍होंने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। इस पत्र में पीएम मोदी ने शोक व्‍यक्त किया है।
– यह मुलाकात जातीय संसद (बांग्‍लादेश की संसद का नाम) परिसर में हुई।
– तारिक रहमान लगभग 18 वर्षों के स्वनिर्वासन के बाद 25 दिसंबर, 2025 को लंदन से लौटे थे।
– वह शेख हसीना की पिछली सरकार के साथ विवादों के कारण विदेश में रह रहे थे, जिसे 5 अगस्त, 2024 को छात्र विद्रोह द्वारा सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

राजनाथ ने उच्‍चायोग का दौरान किया
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश उच्चायोग का दौरा किया और खालिदा जिया के लिए शोक संदेश पर हस्ताक्षर किए।
– बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक प्रमुख रहीं जिया का मंगलवार तड़के ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

————–
10. चिली के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?
Who was elected as the new president of Chile?

a. जेनेट जारा
b. जोसे एंटोनियो कास्ट
c. जोस जेरी
d. गैब्रियल बोरिक

Answer: b. जोसे एंटोनियो कास्ट

– जोसे एंटोनियो कास्ट ने अपने तीसरे प्रयास में 58 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
– उन्होंने सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन की कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया।
– जोसे एंटोनियो कास्ट अपने कार्यकाल की शुरूआत 11 मार्च, 2026 को करेंगे।

चिली
राजधानी: सैंटियागो
आबादी: 2 करोड़
मुद्रा: चिली पेसो (CLP)
भाषा: स्पेनिश

————–

PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *