यह 2 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 2 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर खर्च बढ़ाने की मुहिम के तहत अगले पांच साल के लिए किस योजना की घोषणा की है?
a. National Infrastructure Pipeline
b. National Project Pipeline
c. National Project Plan
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. National Infrastructure Pipeline
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में पहली बार एक नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) की घोषणा की।
– यह घोषणा 31 दिसंबर 2019 को की।
– इसके तहत अगले पांच साल में 105 लाख करोड़ रुपए की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
– फिलहाल 102 लाख करोड़ की योजनाओं की पहचान की गई है।
टास्क फोर्स ने तैयार किया पाइपलाइन
– सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही थी।
– इसके बाद एक टास्क फोर्स गठित किया गया था, जिसने पक्षकारों के साथ 70 बैठकें कर 102 लाख करोड़ रुपए की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की पहचान की है।
– उनमें बिजली, रेलवे, शहरी सिंचाई, मोबिलिटी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टरों की परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यत: किन क्षेत्र में कितनी रकम
– ऊर्जा क्षेत्र की करीब 25 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं हैं।
– सड़क क्षेत्र की 20 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं हैं।
– रेलवे की करीब 14 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं हैं।
किसकी कितनी भागीदारी
– केंद्र सरकार की परियोजनाओं की हिस्सेदारी 39 फीसदी है।
– इसमें राज्यों की परियोजनाओं की हिस्सेदारी भी 39 फीसदी है।
– निजी क्षेत्र की परियोजनाओं की हिस्सेदारी इसमें 22 फीसदी है।
– पहले वर्ष में सिर्फ 18.44 लाख करोड़ के प्रॉजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
– दूसरे साल खर्च बढ़कर 21.62 लाख करोड़ हो जाएगा।
————————————-
2. भारत और पाकिस्तान ने 1 जनवरी, 2020 को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान किया, ऐसा किस समझौते के तहत किया गया है?
a. ताशकंद समझौता
b. सिंधु जल समझौता
c. सीमा समझौता
d. परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौता
d. परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौता
(Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear Installations and Facilities)
– इस समझौते पर भारत और पाकिस्तान ने 31 दिसम्बर, 1988 को हस्ताक्षर किये थे।
– यह समझौता 27 जनवरी, 1991 को लागु हुआ था।
इस समझौते के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं :
– भारत और पाकिस्तान प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान करेंगे। यह आदान-प्रदान सूची में परिवर्तन के समय भी किया जाया है।
– भारत और पाकिस्तान इस प्रकार की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे जिससे दूसरे देश के परमाणु ठिकाने को किसी भी प्रकार का नुकसान हो।
————————————-
3. भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नया नाम क्या रखा है?
a. रेलवे सुरक्षा सेना
b. रेलवे सुरक्षा बल सेवा
c. भारतीय सुरक्षा बल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. रेलवे सुरक्षा बल सेवा
– रेल मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप-A का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है.
– आदेश के मुताबिक, ‘कोर्ट के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय को देखते हुए आरपीएफ को संगठित ग्रुप-A (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है और सूचित किया जाता है कि RPF को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के तौर पर जाना जाएगा.’
– आरपीएफ रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे की सम्पत्तियों की रक्षा तथा देश विरोधी गतिविधियों में रेल सुविधाओं के इस्तेमाल की निगरानी रखता है
– RPF केन्द्रीय रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
– RPF को गिरफ्तार, छान-बीन तथा आपराधिक मुकद्दमा चलाने का अधिकार प्राप्त है।
– RPF की स्थापना 27 जुलाई, 1984 को की गयी थी।
——————————-
4. उम्र को लेकर धोखाधड़ी के लिए DDCA के लोकपाल ने क्रिकेटर मनजोत कालरा को कितने वक्त के लिए रणजी ट्रोफी खेलने से निलंबित कर दिया है?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. पांच वर्ष
d. दस वर्ष
Answer: a. एक वर्ष
– उन्होंने पिछले अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक लगाया था।
– ताजा फैसले से वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा को बड़ा झटका लगा है।
– दरअसल अंडर 16 और अंडर 19 मैच के लिए दिए गए उम्र के दस्तावेज में फर्क है। इसलिए यह सजा मिली है।
– निवर्तमान लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) बदर दुरेज अहमद ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आदेश पारित किया।
– नए लोकपाल न्यायमूर्ति दीपक वर्मा।
———————————
5. किस राज्य के परिवहन विभाग ने वर्ष 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. राजस्थान
d. आंध्र प्रदेश
Answer: c. राजस्थान
– ऐसा, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए किया गया है।
– राजस्थान परिवहन विभाग ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
– परिवहन विभाग के कर्मचारी कार्यालय आने के लिए अपने वाहन की बजाय साइकिल अथवा सार्वजनिक यातायात का उपयोग करेंगे।
– हालांकि जो कर्मचारी प्रवर्तन ड्यूटी में लगे है या दिव्यांग है, या जो लोग बीमारी या कुछ अन्य कारणों से इन दिशा निर्देशों का पालन करने में असमर्थ हैं, उन्हें इससे छूट दी गई है.
——————————–
6. किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है?
a. स्वास्थ्य मंत्रालय
b. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
c. रेल मंत्रालय
d. श्रम व रोज़गार मंत्रालय
Answer: d. श्रम व रोज़गार मंत्रालय
– इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना है।
———————————
7. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर 21 दिसबंर 2020 तक के लिए कर दिया गया है?
a. विनोद कुमार यादव
b. आशीष कुमार यादव
c. उम्मेद सिंह
d. रजनीश त्यागी
Answer: a. विनोद कुमार यादव
– यादव को उनके पहले कार्यकाल में एक जनवरी 2019 को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
– अब एक साल के लिए और एक्सटेंशन दिया गया है।
– वह भारतीय रेलवे सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के 1980 बैच के अधिकारी हैं।
– वह रेलवे बोर्ड के पहले सीईओ भी हो सकते हैं।
– रेलवे में हाल ही में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) का पद सृजित किया गया है।
——————————–
8. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने किस नाम से ऑनलाइन ग्रोसरी (किराना) स्टोर लांच किया है?
a. जिओ मार्ट
b. रिलायंस मार्ट
c. रिलायंस जियो मार्ट
d. जियो ब्रिक्री
Answer: a. जिओ मार्ट
– देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को चुनौती देने के लिए अपने नए ई-कॉमर्स वेंचर ‘जियो मार्ट’ का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है।
– इसे ‘देश की नई दुकान’ नाम दिया गया है।
– कंपनी ने अभी सिर्फ मुंबई में अपनी जियो मार्ट सेवा को शुरू किया है, लेकिन इसे बहुत जल्द अन्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा।
————————————-
9. दृष्टिबाधित लोगों को मुद्रा नोट पहचानने में आसानी के लिए RBI ने कौन सा एप लांच किया है?
a. RUPIA
b. MANI
c. RBI NOTE
d. NOTE
Answer: b. MANI
(Mobile Aided Note Identifier Application)
– इस एप्प में मोबाइल का कैमरा नोट का स्कैन करता है और ऑडियो के द्वारा व्यक्ति को नोट का मूल्य बताता है।
——————————–
10. मई 2020 में एशियाई शेरों की गणना का काम कौन सा संस्थान करेगा?
a. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
b. भारतीय भूसर्वेक्षण
c. आईआईटी, दिल्ली
d. भारतीय वन्यजीव संस्थान
Answer: d. भारतीय वन्यजीव संस्थान
– 2015 की जनगणना में गुजरात में 523 एशियाई शेर पाए गये थे, उम्मीद जताई जा रही है कि अब इन एशियाई शेरों की जनसँख्या 1000 से भी ज्यादा हो गयी है।
– इसके लिए 10,000 कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
– भारत में एशियाई शेर मुख्य रूप से गुजरात में पाए जाते हैं।
– 2015 की गणना के अनुसार गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में 523 एशियाई शेर हैं।
– गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में गिर राष्ट्रीय उद्यान, गिर वन्यजीव अभ्यारण्य, पनिया अभिरान्य, मितियाला अभ्यारण्य तथा निकटवर्ती क्षेत्र हैं, इसक कुल क्षेत्रफल 1,648.79 वर्ग किलोमीटर है।
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।