यह 1st & 2nd December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. लोकसभा का नया महासचिव (Secretary-General) किसे नियुक्त किया गया है?
a. उत्पल कुमार सिंह
b. टीना डाबी
c. गोपालकृष्णन के
d. गायत्री कृष्णन बी
Answer: a. उत्पल कुमार सिंह
– सेक्रेट्री जनरल का रैंक और स्टेटस कैबिनेट सेक्रेट्री (भारत सरकार के सर्वोच्च रैंक के अधिकारी) के बराबर होता है।
– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीनियर आईएएस अधिकारी उत्पाल कुमार सिंह को लोकसभा और लोकसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया है।
– उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी हुई।
– वह स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।
– उत्पाल सिंह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– इससे पहले उन्होने लोकसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्य किया है।
– वह उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।
सेक्रेट्री जनरल
– इस पद पर मौजूद व्यक्ति स्पीकर के कुर्सी के ठीक नीचे बैठते हैं।
– महासचिव के चुनाव का विशेष अधिकार सदन के स्पीकर के पास होता है जिसका चुनाव वो सदन के नेता और सदन के विपक्ष नेता को संज्ञान में लेकर करते है.
सेक्रेट्री जनरल के कार्य
– जनरल सेक्रेटरी सदन के अध्यक्ष (स्पीकर) के सलाहकार होते हैं.
– वह सदन के सभी प्रशासनिक कामकाज के लिए जिम्मेदार होते हैं.
– सदन में किसी भी ऐसे वक्तव्य जो असंवेदनशील हैं उसे स्पीकर की इजाज़त से रिकॉर्ड से हटाना उन्हीं की जिम्मेदारी होती है.
– शपथ के वक़्त स्पीकर के उपलक्ष्य में जनरल सेक्रेटरी ही सांसदों का नाम पुकारती हैं.
– सदन के सभी प्रशासनिक ऑफिसर्स के हेड होते हैं.
– लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जनरल सेक्रेटरी होते हैं और दोनों का काम भी लगभग एक जैसा ही होता है.
————————————-
2. वित्त वर्ष 2020-2021 की पहली छमाही (अप्रैल- सितंबर) में भारत का सबसे बड़ा FDI स्रोत कौन सा देश रहा?
a. जापान
b. मॉरीशस
c. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. सिंगापुर
Answer: d. सिंगापुर
– सिंगापुर ने भारत में 8.30 अरब डॉलर का एफडीआई किया।
————————————-
3. वित्त वर्ष 2020-2021 की पहली छमाही में भारत का दूसरा सबसे बड़ा FDI स्रोत कौन सा देश बना?
a. जापान
b. मॉरीशस
c. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. रूस
Answer: c. संयुक्त राज्य अमेरिका
– वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI – foreign direct investment) के दूसरे सबसे बड़े स्रोत के तौर पर उभरा है।
– भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से 7.12 बिलियन अमरीकी डालर का FDI लिया है।
– मॉरीशस से 2 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश भारत में किया गया है।
– पिछले फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में भारत में मॉरीशस FDI का दूसरा सबसे बड़ा सोर्स था।
– कोरोना संकट में भी भारत FDI को लाने में सफल रहा है।
– भारत में सबसे ज्यादा एफडीआई सिंगापुर से आया है, इस दौरान सिंगापुर ने भारत में 8.30 अरब डॉलर का एफडीआई किया।
दोनों देशों के बीच बढ़ी मजबूती-
– संयुक्त राज्य अमेरिका से बढ़ता FDI इन दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के बारे में जानकारी देता है।
– संयुक्त राज्य अमेरिका वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारत का शीर्ष व्यापार भागीदार भी था।
– JNU में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर बिस्वजीत धर का कहना है कि अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनियां भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद रही हैं, इसी वजह से एफडीआई में बढ़ोतरी दिख रही है।
————————————-
4. वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी में कितनी गिरावट हुई?
a. 23.9%
b. 15.9%
c. 10.5%
d. 7.5%
Answer: d. 7.5%
– अगर ग्रोथ रेट के नजरिए से बात होगी तो यह -7.5 प्रतिशत रहा।
– इसका मतलब हुआ कि पिछली साल इसी तिमाही की तुलना में इस बार 7.5 प्रतिशत कम माल और सवाओं (goods and services) का उत्पादन हुआ।
– जबकि पिछले वित्त वर्ष (2019-20) की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
– इस बार जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है।
– इससे पहले कोविड-19 महामारी और इससे जुड़े लॉकडाउन के कारण पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9% की अभूतपूर्व गिरावट आई थी।
तकनीकी तौर पर मंदी आई?
– लगातार दो तिमाही में निगेटिव ग्रोथ को तकनीकी तौर पर मंदी माना जाता है।
– यानी सरकार ने आधिकारिक तौर पर मंदी को स्वीकार कर लिया है। – अर्थव्यवस्था में मान्य परिभाषा के मुताबिक अगर किसी देश की जीडीपी लगातार दो तिमाही निगेटिव में रहती है यानी ग्रोथ की बजाय उसमें गिरावट आती है तो इसे मंदी की हालत मान लिया जाता है।
– तकनीकी तौर पर देश आर्थिक मंदी में फंस चुका है।
– मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, जिसमें पिछली तिमाही में 39.3 प्रतिशत गिरावट थी, इस बार पॉजिटिव ग्रोथ (0.6 प्रतिशत) हुआ है।
क्या है जीडीपी (GDP – ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट)
– यह देश की आर्थिक हेल्थ के बारे में बताता है। भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।
– यह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Statistics and Programme Implementation Ministry) के अंतर्गत है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
————————————-
5. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने सबसे तेजी से 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकार्ड हासिल किया है?
a. रोहित शर्मा
b. यजुवेंद्र चहल
c. विराट कोहली
d. के एल राहुल
Answer: c. विराट कोहली
– दरअसल, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 22 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
– भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी 462 वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया।
– उन्होंने 29 नवंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की।
– उनके बाद ब्रायन लारा (511 पारी) और रिकी पोंटिंग (514 पारी) हैं।
– विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 250 मैच पूरे कर लिए हैं, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
– सभी फोर्मट्स में 50 से अधिक की औसत के साथ कोहली ने टेस्ट में 7240 रन, वनडे में 12834 रन और T20 में 2794 रन बनाए है।
————————————-
6. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– यह दिवस भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
– भोपाल गैस कांड 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुआ था।
– राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के जरिए हवा, पानी और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण के बारे में जागरूकता पैदा की जाती है, और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।
———————————-
7. किस अरब देश ने इजरायली विमानों को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी पहली बार दी है?
a. इराक
b. सऊदी अरब
c. कुवैत
d. मोरक्को
Answer: b. सऊदी अरब
-सऊदी अरब ने इजराइल के सिविलियन एयक्राफ्ट्स को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
– 1 दिसंबर 2020 से तेल अवीव और दुबई के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होंगी।
– ये सभी उड़ानें सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजरेंगी।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से तेल अवीव से कई देशों की फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के 3 से 8 घंटे तक बचेंगे।
– इससे भारतीयों को भी फायदा होगा।
चंद घंटे में फैसला
– इजराइल के अखबार ‘यरूशलम पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एडवाइजर जेरार्ड कुश्नर ने 30 नवंबर 2020 को सऊदी अरब के प्रिंस सलमान से रियाद में लंबी बातचीत की।
– इसके कुछ घंटे बाद ही सऊदी सरकार ने इजराइली एयरक्राफ्ट्स को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।
-अब तक इजराइल से यूएई या यूएई से इजराइल जाने वाली इजराइली फ्लाइट्स दूसरे रास्तों से जातीं थीं।
– इजराइल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मिरि रेगेव ने सऊदी अरब के फैसले का स्वागत किया।
– माना जा रहा है कि दिसंबर में हजारों इजराइली नए साल के मौके पर दुबई और अबुधाबी जाएंगे।
————————————-
8. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– बीएसएफ 2020 में अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है।
– भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्धों के बाद, बीएसएफ का गठन 1 दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था।
– ताकि भारत की सीमाएँ और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बीएसएफ के महानिदेशक: राकेश अस्थाना
मुख्यालय: नई दिल्ली
————————————-
9. बहरीन ग्रां प्री 2020 का खिताब किसने जीता है?
a. माइकल शूमाकर
b. लारेन टार्वो
c. लुईस हैमिल्टन
d. सेबेस्टियन वेटल
Answer: c. लुईस हैमिल्टन
– ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने 29 नवंबर को रोमेन ग्रोसजेन को पछाड़कर मर्सिडीज टीम के लिए बहरीन ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया।
– सात बार के विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले ब्रिटिश के 35 वर्षीय ड्राइवर हैमिल्टन की यह 95वीं जीत है।
– रेड बुल रेसिंग टीम मेंबर मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड्स) और अलेक्जेंडर एल्बोन (थाईलैंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
————————————-
10. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किसे किया गया है?
a. रीता सतारा
b. समीक्षा नारायण
c. मीरा अहलूवालिया
d. वर्षा जोशी
Answer: d. वर्षा जोशी
– आईएएस अधिकारी वर्षा अभी मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में संयुक्त सचिव (CDD) के पद पर हैं।
– उनकी नियुक्ति दिलीप रथ के स्थान पर की गई है।
– जिनका NDDB के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 30 नवंबर, 2020 को खत्म हुआ है।
– जोशी की नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से अगले आदेश तक जारी रहेगी।
– दिलीप NDDB के एमडी थे और 1 अगस्त 2016 से अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड मुख्यालय: गुजरात.
————————————-
11. देहरादून में सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए 29 नवंबर 2020 को झील का लोकार्पण किया, इसका क्या नाम है?
a. मानस बल झील
b. सूर्यधार झील
c. मानस कंठ झील
d. सातताल झील
Answer: b. सूर्यधार झील
– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील का लोकार्पण किया है।
– यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसक नाम उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ता स्व.गजेंद्र दत्त नैथानी के नाम पर रखा।
– और झील परिसर वाले क्षेत्र में स्थापित की गई उनकी प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।
– यह झील 550 मीटर लंबी, 28 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है, और जिसकी क्षमता 77,000 क्यूबिक मीटर है।
– यह झील राज्य के 18-20 गांवों की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के अलावा, इस क्षेत्र में जल संसाधनों को दुरुस्त करेगी।
– इस झील के बनने से अब यहां पर प्रवासी पक्षियों का आकर्षण बढ़ेगा।
– सीएम को उम्मीद है कि ये झील पर्यटन का नया डेस्टिनेशन होगा।
उत्तराखंड की राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
————————————-
12. भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज की 1 दिसंबर 2020 को कोरोना वायरस से मौत हो गई, वह किस राज्य से थे?
a. राजस्थान
b. गुजरात
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
Answer: b. गुजरात
– उन्हें चेन्नई के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।
– डॉक्टर्स के मुताबिक, हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
– वह 4 महीने पहले ही भारद्वाज गुजरात से राज्यसभा के लिए सदस्य चुने गए थे।
————————————-
13. सहकारी विकास निगम की पहल का 24 नवंबर 2020 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अनावरण किया, उसका क्या नाम है?
a. सहकार प्रज्ञा
b. अजीविका प्रज्ञा
c. प्रशिक्षण सहकारी
d. प्रज्ञा प्रशिक्षण
Answer: a. सहकार प्रज्ञा
– सहकार प्रज्ञा, भारत में प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी क्षेत्र की क्षमता के विकास में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की एक पहल है।
– इस पहल के तहत, किसानों के लिए 45 नए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गए हैं।
– जिनमे एनसीडीसी द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
– प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य जानकारी देना है और देश भर में प्राथमिक सहकारी समितियों को तैयार करने का प्रयास करना है।
– जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल में एक बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बन सके।
नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं।
————————————-
14. अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) कब मनाया जाता है?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित है।
– इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गुलामी के सभी रूपों, जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, सबसे बुरे रूप बाल श्रम, जबरन शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों के उन्मूलन के लिए सार्थक प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करना है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।