यह 2 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 2 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 किसने जीता?
a. अक्कितम अच्युतन नंबूदरी
b. प्रतिभा राय
c. शमीम हनफ़ी
d. सुरंजन दास
Answer: a. अक्कितम अच्युतन नंबूदरी
– वह मलयालम कवि हैं।
– वह अक्कितम के नाम से लोकप्रिय हैं.
– ज्ञानपीठ पुरस्कार में 11 लाख रुपये, वाग्देवी की एक मूर्ति, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल हैं.
ज्ञानपीठ पुरस्कार
– ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है.
– भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं में से किसी में लिखता है, इस पुरस्कार के लिए पात्र है.
————————–
2. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कौन बने?
a. नाना पटोले
b. कथोरे ठाणे
c. देवेंद्र फडणवीस
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. नाना पटोले
– वह विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
————————–
3. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
a. 30 नवंबर
b. 1 दिसंबर
c. 2 दिसंबर
d. 3 दिसंबर
Answer: b. 1 दिसंबर
– इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है।
————————-
4. वैश्विक प्रवासन रिपोर्ट (ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट) के अनुसार प्रवासी, किस देश में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजते हैं?
a. चीन
b. भारत
c. फ्रांस
d. बांग्लादेश
Answer: b. भारत
– भारतीय प्रवासियों ने साल 2018 में करीब 78.6 अरब डॉलर की राशि देश में भेजी.\
– इस सूची में 67.4 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. वहीँ, 35.7 अरब डॉलर के साथ मेक्सिको तीसरे स्थान पर है.
– भारत के सबसे अधिक संख्या (1.75 करोड़) में प्रवासी विदेशों में कार्यरत हैं.
– इसके बाद मेक्सिको का स्थान आता है जहां के 1.18 करोड़ लोग और चीन के 1.07 करोड़ प्रवासी अन्य देशों में कार्यरत हैं.
– 68 बिलियन डॉलर बाहर भेजने वाला अमेरिका पहले स्थान पर है.
– रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब भी ज्यादातर प्रवासियों हेतु सबसे अच्छा जगह अमेरिका बनी हुई है. अमेरिका में फिलहाल लगभग 5.1 करोड़ प्रवासी लोग रहते हैं.
– अनुमान है कि वर्ष 2019 में दुनिया भर में 27 करोड़ लोग प्रवासी हैं।
——————————
5. वर्ष 2018 में सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों की यात्रा वाला राज्य कौन सा रहा?
a. मध्य प्रदेश
b. ओडीशा
c. तमिलनाडु
d. मणिपुर
Answer: c. तमिलनाडु
– पर्यटन मंत्रालय ने 2018 में विदेशी पर्यटकों की भारत यात्रा पर अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपी।
– तमिलनाडु में भारत और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों दोनों द्वारा पर्यटन स्थलों का सबसे अधिक दौरा किया जाता है.
राज्य की रैंकिंग और विदेशी पर्यटक
i. तमिलनाडु
ii. महाराष्ट्र
iii. उत्तर प्रदेश
vi. दिल्ली
विदेशी पर्यटक आगमन
i. बांग्लादेश
ii. संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस)
iii. यूनाइटेड किंगडम (यूके)
iv. श्री लंका
– सबसे ज्यदा बांग्लादेश से विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। इसके बाद यूएसए और यूके है।
—————————
6. भारत में पहली बार ग्लोबल बायो–इंडिया समिट (2019) किस शहर में आयोजित किया गया?
a. नई दिल्ली
b. मुंबई
c. चंडीगढ़
d. आगरा
Answer: a. नई दिल्ली
– 21-23 नवंबर 2019 को आयोजन हुआ।
– शिखर सम्मेलन का उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
– लगभग 25 देशों के 3000 प्रतिनिधियों और भारत के 15 से अधिक राज्यों ने इस आयोजन में भाग लिया।
——————————
7. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने नवंबर 2019 में “वार्म जुपिटर” TOI-677 b एक्सोप्लैनेट खोजा?
a. इसरो
b. नासा
c. स्पेस एक्स
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. नासा
– यह बृहस्पति से लगभग 23% बड़ा और विशाल है।
– वार्म जुपिटर : वार्म जुपिटर गैस विशाल ग्रह होते हैं, जिनमें बृहस्पति के द्रव्यमान के आस-पास होता है और यह 10 से 100 दिनों के बीच अपने सितारों की परिक्रमा करता है।
—————————
8. पृथ्वी के सबसे निर्जन स्थान ‘डॉलोल जियोथर्मल फील्ड’ की खोज किस देश में हुई है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. फ्रांस
c. इथियोपिया
d. स्पेन
Answer: c. इथियोपिया
– ‘ नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन ’जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चला कि इथियोपिया में डॉलोल जियोथर्मल फील्ड के गर्म, खारे, हाइपर-अम्लीय तालाबों में जीवन पूरी तरह से असंभव है।
डबोल जियोथर्मल फील्ड के बारे में:
– यह नमक से भरे ज्वालामुखी पर स्थित है।
– हाइड्रोथर्मल गतिविधियों के कारण उबलते पानी और जहरीली गैसें लगातार इस गड्ढे से निकलती हैं।
– सर्दियों में भी इस जगह का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है और यह पृथ्वी के सबसे गर्म जलवायु क्षेत्रों में से एक है।
– इन तालाबों में किसी भी प्रकार के कोई सूक्ष्म जीवाणु मौजूद नहीं थे।
– मंगल जैसा वातावरण यहां पर देखने को मिला है।
—————————
9. केंद्र सरकार ने किस राज्य में लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास को मंजूरी दी है?
a. मध्य प्रदेश
b. ओडीशा
c. महाराष्ट्र
d. मणिपुर
Answer: d. मणिपुर
– केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने मणिपुर में लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है.
– राज्य सरकार लंबे समय से इस परियोजना के विकास की मांग कर रही थी.
– इससे मणिपुर में पर्यटन को फायदा मिलेगा।
– कुल लागत 25.58 करोड़ रुपये है
लोकटक झील
– लोकटक झील मणिपुर के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के रूप में भी प्रसिद्ध है. लोकटक झील मोइरांग, मणिपुर में स्थित है.
– यह झील तैरते हुए द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है. तैरते हुए हिस्से को “कुंदी” कहा जाता है।
– झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप “केयबुल लामजाओ” कहलाता है और इसका क्षेत्रफल ४० वर्ग किमी है।
– झील 980 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है.
————————-
10. फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग प्रणाली की शुरुआत 24 नवंबर 2019 को किसने की?
a. केंद्र सरकार
b. मध्य प्रदेश सरकार
c. ओडीशा सरकार
d. महाराष्ट्र सरकार
Answer: a. केंद्र सरकार
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग प्रणाली की शुरुआत की।
– यह प्रणाली देश में छात्रों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराई गई फिटनेस गतिविधियों और सुविधाओं के आधार पर स्कूलों को रैंक करती है।
– पीएम ने दिसंबर के पहले सप्ताह में छात्रों और शिक्षकों द्वारा ‘ फिट इंडिया सप्ताह ‘ मनाने की भी घोषणा की। यह सप्ताह सीबीएसई के द्वारा आयोजित होगा।
————————-
11. बीएसएफ स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 30 नवंबर
b. 1 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 5 दिसंबर
Answer: b. 1 दिसंबर
– BSF की स्थापना 1 दिसम्बर, 1965 को हुई थी। BSF का आदर्श वाक्य “जीवंत पर्यंत कर्तव्य” है।
– BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है।
– BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।