यह 2 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोरोना वायरस की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में दुनिया में कितनी नौकरियां खत्म होने का अनुमान लगाया है?
a. 50 लाख से ढ़ाई करोड़ नौकरियां
b. एक करोड़ से पांच करोड़ नौकरियां
c. 5 करोड़ से 10 करोड़ नौकरियां
d. 100 करोड़ नौकरियां
Answer: a. 50 लाख से ढ़ाई करोड़
– कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में नौकरियां खत्म होंगी।
– 50 लाख से ढ़ाई करोड़ जॉब लॉस होगा।
– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने 31 मार्च को यह रिपोर्ट जारी की है।
– रिपोर्ट का नाम – SHARED RESPONSIBILITY, GLOBAL SOLIDARITY: Responding to the socio-economic impacts of COVID-19.
– मतलब कि कोविड-19 की वजह से जो सामाजिक और आर्थिक इंपैक्ट आने वाला है, उसके बारे में बताया गया है।
– रिपोर्ट में जो बातें हैं, वो भयावह हैं।
– इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन’ का अनुमान है कि दुनिया में 5 मिलियन (50 लाख) से 25 मिलियन (ढ़ाई करोड़) जॉब लॉस होगा।
– स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (छोटे और लघु उद्योग), सेल्फ एंप्लायड और डेली वेज पर काम करने वालों के लिए अर्निंग बहुत कठिन हो जाएगी।
– खासकर जो माइग्रेंट वर्कर हैं, उनकी जॉब लॉस सबसे ज्यादा होगी।
यूएन की रिपोर्ट में मानवता के संकट की बात कही गई है
– रिपोर्ट की पहली लाइन है –
– ‘संयुक्त राष्ट्र के पिछले 75 सालों के इतिहास में ऐसा संकट पहले नहीं देखा गया। ऐसा संकट जो लोगों की जान ले रहा है, इंसान को पीड़ा दे रहा है, लोगों की जिंदगी को दुरूह कर रहा है।’
– यह हेल्थ क्राइसिस से कहीं ज्यादा है।
– यह मानव संकट है।
– द कोरोना वायरस डिजीज इज अटैकिंग सोसायटी एट देयर कोर।
– UN महासचिव ने इस रिपोर्ट को ऑनलाइन जारी करते हुए कहा, ‘एक ओर एक बीमारी है जो पूरी दुनिया में हर किसी के लिए खतरा है और दूसरी ओर इसके आर्थिक प्रभाव हैं जिससे मंदी आएगी और ऐसी मंदी आएगी कि हाल के इतिहास में ऐसा भयानक संकट नहीं पैदा हुआ था। यह अस्थिरता, अशांति और संघर्षो को जन्म देगा … इनसे हमें यह मानने को मजबूर होना पड़ रहा है कि वास्तव में यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा संकट है।’
– सलाह दी गई है कि, नुकसान को कम करने के लिए – जांच क्षमता बढ़ाने, प्रभावितों का पता लगाने, उन्हें अलग थलग रखने और लोगों की आवाजाही को सीमित किए जाने की तत्काल जरूरत है।
—
(यूनाइटेड नेशंस की सतत विकास लक्ष्य – Sustainable Development Goals) को पाने दिक्कत होगी।
कोविड-19 का क्या असर होगा?
1. गरीबी बढ़ेगी।
2. भूख की समस्या बढ़ेगी, क्योंकि फूड प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन प्रभावित हो सकता है।
3. स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। हमारा सारा ध्यान कोरोना पर है।
4. शिक्षा प्रभावित हो रही हैं। क्योंकि दुनियाभर के ज्यादातर देशों में स्कूल बंद हैं।
5. जेंडर इन्इक्वैलिटी बढ़ेगी। महिलाओं के आर्थिक लाभ और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के स्तर में वृद्धि होगी।
6. क्लीन वाटर की सप्लाई बाधित होगी।
7. अर्फोडेबल और क्लीन एनर्जी पर प्रभाव पड़ेगा।
8. बेरोजगारी बढ़ेगी, इकोनॉमिक ग्रोथ रुकेगा।
9. गैरबराबरी बढ़ेगी- अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ जाएगी।
10. स्लम एरिया में रहने वाले लोग कोविड-19 के सबसे ज्यादा खतरे में होंगे। क्योंकि यहां घनी आबादी है और सैनिटेशन सही से नहीं है।
—————————–
2. दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीज के इलाज करते हुए डॉक्टर या किसी भी कर्मचारी के मृत्यु होने पर कितनी रकम का मुआवजा देने का ऐलान किया है?
a. 10 लाख रुपए
b. 50 लाख रुपए
c. एक करोड़ रुपए
d. 10 करोड़ रुपए
Answer: c. एक करोड़ रुपए
– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है।
– उन्होंने कहा कि यह निजी और सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा।
—————————–
3. World war II के बाद पहली बार विंबलडन प्रतियोगिता 2020 रद कर दी गई, अब यह अगले वर्ष 2021 में कब होगी?
a. 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2021
b. 28 अप्रैल से 11 मई, 2021
c. 28 जून से 11 जुलाई, 2021
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. 28 जून से 11 जुलाई, 2021
– ऐसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ है जब ग्रासकोर्ट पर होने वाला यह टूर्नमेंट रद्द हुआ है।
– यह आयोजन 29 जून 2020 से होना था।
– यह आयोजन लंदन में होता है।
– कोरोना वायरस के आज सुबह के अपडेट के अनुसार इटली में 12 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
– स्पेन में 9 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
– दुनिया के 178 देशों में साढ़े आठ लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
– दुनिया भर में 42 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
—————————–
4. ओडिशा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 4 अप्रैल
d. 3 अप्रैल
Answer: a. 1 अप्रैल
– 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा प्रांत अस्तित्व में आया था।
– उड़ीसा देश का पहली भाषाई प्रांत था।
– स्वतंत्रता के बाद ओडिशा का क्षेत्रफल लगभग दोगुना हो गया और इसकी जनसँख्या में एक तिहाई की वृद्धि हुई।
– इसमें 24 पूर्व राजसी रियासतों को शामिल किया गया था।
उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया था, यह ओड़िया भाषा का शब्द है।
– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं।
– राज्यपाल – गणेशी लाल
——————————–
5. भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 5 अप्रैल
b. 1 अप्रैल
c. 14 अप्रैल
d. 4 अप्रैल
Answer: b. 1 अप्रैल
– 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी।
– शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था।
– 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।
—————————
6. प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन कब हुआ?
a. 29 मार्च 2020
b. 30 मार्च 2020
c. 31 मार्च 2020
d. एक अप्रैल 2020
Answer: a. 29 मार्च 2020
– उन्होंने आधुनिक और समकालीन भारत और विश्व पर NCERT के लिए कई बेहद लोकप्रिय पाठ्यपुस्तकें लिखीं।
– एनसीईआरटी में अपने कार्यकाल के दौरान अर्जुन देव ने आजादी के बाद से भारत के कुछ सबसे बड़े पेशेवर इतिहासकारों को सहयोग किया था, जैसे रोमिला थापर, आर.एस. शर्मा, सतीश चंद्र और विपिन चंद्रा।
—————————–
7. अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने 30 मार्च, 2020 को किस मिशन की घोषणा की?
a. NaSaSuraj
b. Suraj
c. SUNRISE
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. SUNRISE (सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट )
– इस मिशन के द्वारा सूर्य के विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन किया जाएगा।
– यह अध्ययन भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह की यात्रा करने और सौर तूफानों से बचाने में भी मदद करेगा।
– इस मिशन के तहत 6 क्यूबसैट को जियोसिंक्रोनस-ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।
——————————-
8. आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की नई सीमा क्या है?
a. 15%
b. 25%
c. 20%
d. 05%
Answer: a. 15%
– भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की सीमा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बकाया स्टॉक का 15% है।
– वर्तमान में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में 3.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस सीमा में बढ़ोतरी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड के 4.29 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं ।
– अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक के दौरान 5.41 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।
———————————–
9. ‘इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ कब मनाया जाता है?
a. 28 मार्च
b. 29 मार्च
c. 30 मार्च
d. 31 मार्च
Answer: d. 31 मार्च
– यह दिन हर साल दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाज में दिए गए उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।
————————————
10. सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए ब्याज दर 8.4 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दी गई है?
a. 7.1 प्रतिशत
b. 7.3 प्रतिशत
c. 7.5 प्रतिशत
d. 7.6 प्रतिशत
Answer: d. 7.6 प्रतिशत
– कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में बड़ी कटौती हो गई है।
– आर्थिक सुस्ती के दौर में सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही में सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड खातों, सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट समेत कई अहम योजनाओं की ब्याज दर में कमी की है।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।