Daily Current Affairs, Current Affairs 1 July, 1 July Current Affairs, 1 July Current Affair 2020, 1 July Current Affairs 2020 Question, Daily Current Affairs 2020, 1 July Current Affairs, 1 July Current Affairs Question

यह 1st July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस भारतीय कंपनी ने कोरोना की वैक्‍सीन Covaxin बनाई, जिसके ह्यूमन ट्रायल की अनुमति ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दी?

a. भारत बायोटेक इंडिया
b. इप्‍का लैबोरेटरीज
c. जाइडस कैडिला
d. वालेस फार्मास्‍यूटिक्‍ल

Answer a. भारत बायोटेक इंडिया

– यह हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी है।
– इस महीने इसका ट्रायल होना है।
– ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने पहले और दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

Covaxin ‘कोवाक्सिन’ क्‍या है और इसे कैसे विकसित किया गया?
– भारत बायोटेक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.कृष्णा एल्ला ने कहा ये यह देश में तैयार होने वाली कोरोना की पहली वैक्सीन है।
– इसे कंपनी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के साथ मिलकर वैक्‍सीन को बनाया गया है।
– इसमें डेड वायरस का यूज किया गया है। मतलब मृत वायरस। ऐसे वायरस निष्क्रिय होते हैं।
– इसकी वजह से शरीर एक एंटीबॉडी रिएक्‍शन करता है। एंटीबॉडी बनाता है। यह मानकर कि वायरस आ चुका है।
– चूकि यह डेड वायरस होता है, इसलिए इसका नुकसान नहीं होता है।

– भारत में दवा या वैक्‍सीन के प्रयोग और मार्केट में मरीजों के लिए लाने से पहले सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) किसी की पर्मिशन लेनी होती है।
– इसके चीफ को कहते हैं ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया।
– तो उसने लेवेल वन और लेवेल 2 के ट्रायल (परीक्षण) की अनुमति दे दी है।
– इस ट्रायल में देखा जाएगा कि मनुष्‍यों पर इस वैक्‍सीन का कितना असर हो रहा है और कोई नुकसान तो नहीं हो रहा।

वैक्‍सीन के ट्रायल में कितना वक्‍त लगेगा?
– यह क्‍लीनिकल ट्रायल जुलाई में होना है।
– एक महीने तक बड़े पैमाने पर लोगों की अनुमति से टीके लगाए जाएंगे और इसका बारीक‍ि से अध्‍ययन किया जाएगा।
– ट्रायल में वक्‍त ज्‍यादा लगता है, क्‍योंकि वैक्‍सीन देने के बाद ऐसा नहीं है कि उस व्‍यक्ति को ओरिजनल कोरोना वायरस से इंफेक्‍ट कर दिया जाए।
– उस व्‍यक्ति के मूवमेंट पर नजर रखी जाती है, कि वह कहां गया और उसके संपर्क के कितने लोग इन्‍फेक्‍टेड हुए।

अन्‍य भारतीय कंपनियां भी वैक्‍सीन डेवलपमेंट में जुटी?
– जाइडस कैडिला, सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया और पैनासिया बायोटिक।
– ये कंपनियां भी टीकों के विकास में काम कर रही हैं।

– दुनियाभर के बड़े-बड़े इंस्‍टीट्यूशंस कोविड-19 की वैक्‍सीन बनाने की कोशिश में लगे हैं।
– लेकिन अभी तक फाइनल स्‍टेज में सफलता नहीं मिली है।
– अगर भारतीय कंपनी की वैक्‍सीन जिसका नाम ‘कोवाक्सिन’ रखा गया है, वह ह्यूमन ट्रायल में सफल हो जाती है, तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

———————————
2. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार कब तक के लिए कर दिया है?

a. सितंबर 2020
b. अक्‍टूबर 2020
c. नवंबर 2020
d. दिसंबर 2020

Answer c. नवंबर 2020

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को देश को संबोधित किया।
– उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक करने का ऐलान किया है।
– इस योजना की तारीख बढ़ाने के कारण 90 हजार करोड़ रुपये अलग से खर्च होंगे।
– इसके तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ में एक किलो चना एक परिवार को मिलेगा।

क्या है गरीब कल्याण अन्न योजना?
– लॉकडाउन की घोषणा 25 मार्च को की गई थी।
– उसके अगले दिन सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की घोषणा की थी।
– इसके तहत गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त अनाज और महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों तथा अन्य को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल था।

– पीएम मोदी ने कहा कि पहले तीन महीने का बजट मिलाकर यह करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का हो जाता है।

– पीएम मोदी ने बिहार में छठ तक राशन मिलने का जिक्र किया।
– इसी साल बिहार में और 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

————————————
3. पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन दिये जाने वाली योजना को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. नबंवर 2020
b. अक्‍टुबर 2020
c. जनवरी 2021
d. जून 2021

Answer d. जून 2021

पश्चिम बंगाल
– मुख्‍यमंत्री – ममता बनर्जी
– राज्‍यपाल – जगदीप धनगढ़
– राजधानी – कोलकता

———————————
4. केके वेणुगोपाल को दोबारा भारत का अटॉर्नी जनरल कितने समय के लिए नियुक्त किया है?

a. एक साल
b. दो साल
c. छह माह
d. नौ माह

Answer a. एक साल

– 29 जून को दोबारा उन्‍हें नियुक्त किया है।
– उनका तीन वर्षीय कार्यकाल 30 जून को समाप्त होना है।
– केके वेणुगोपाल ने बतौर अटॉर्नी जनरल 30 जून 2017 को मुकुल रोहतगी का स्थान लिया था।
– अटार्नी जनरल भारत सरकार को कानूनी सलाह देते हैं।
– वह सुप्रीम कोर्ट में सभी मामलों में भारत सरकार का पक्ष रखते हैं।

———————————
5. किस राज्‍य सरकार ने ‘प्रोजेक्‍ट प्‍लेटिना’ शुरू किया, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा प्‍लाज्‍मा थेरेपी ट्रायल बताया गया है?

a. दिल्‍ली
b. महाराष्‍ट्र
c. उत्तर प्रदेश
d. गुजरात

Answer b. महाराष्‍ट्र

– इसे मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 मरीजों के लिए 29 जून 2020 को शुरू किया।
– उन्‍होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा प्‍लाज्‍मा ट्रांसप्‍लांट ट्रायल बताया है।
– इसके तहत 21 मेडिकल कॉलेज और अस्‍पतालों में प्‍लाज्‍मा ट्रांसप्‍लांट का ट्रायल किया जाएगा।
– कोशिश है कि इससे गंभीर रूप से बीमार 500 लोगों की जान बचाई जा सके।
– प्रोजेक्‍ट प्‍लेटिना के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने सीएम केयर फंड से 16.85 करोड़ रुपए उपलब्‍ध करवाए हैं।

– दरअसल, देश में कोरोना वायरस के इन्‍फेक्‍शन का बड़ा सेंटर महाराष्‍ट्र बन गया है।
– यहां 30 जून को ही 24 घंटे में 245 लोगों की मौत हो गई और 4878 लोग इन्‍फेक्‍टेड पाए गए हैं।

– दरअसल, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के प्‍लाज्‍मा एंडी बॉडीज होता है, जो कोरोना से संक्रमित अन्‍य लोगो की बीमारी से लड़ने में हेल्‍प करता है।
– इस लिए इस थैरेपी को काफी प्रभावी माना जा रहा है।
– महाराष्‍ट्र सरकार के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल-कम-ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट है।

(Note : दिल्‍ली में पहला प्‍लामा बैंक स्‍थापित हो रहा है।)

महाराष्‍ट्र
सीएम – उद्धव ठाकरे
राज्‍यपाल – भगत सिंह कोश्‍यारी

—————————————
6. किस राज्‍य ने भारत का पहला कवक पार्क (lichen park) विकसित किया है?

a. झारखंड
b. राजस्‍थान
c. गुजरात
d. उत्तराखंड

Answer d. उत्तराखंड

– भारत का यह पहला कवक पार्क (लाइकेन park) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कुमाऊँ के मुनस्यारी में स्थित है।
– 27 जून को यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
– उत्तराखंड वन विभाग ने इसे डेवलप किया है।

क्‍या है कवक (लाइकेन)
– कवक एक वनस्‍पति है, जो पेड़ों के तनों, दीवारों और चट्टानों पर पैदा होता है।
– यह कई रंग रूपों में पाया जाता है।
– यह पृथ्‍वी पर सबसे पुरानी जीवित चीजों में से एक है।
– ये आर्कटिक, टुंड्रा, गर्म शुष्क रेगिस्तान चट्टानी तटों, विषाक्त ढेर, छतें, नंगे चट्टानें, दीवारें, उजागर मिट्टी की सतह पर आसानी से पाए जाते है।

पार्क के लिए मुनस्‍यारी को क्‍यों चुना गया
– बर्फ से ढंकी चोटियों से घिरे मुनस्यारी को उद्यान विकसित करने के लिये इसलिये चुना गया क्योंकि इसे कवक के पनपने के लिये अनुकूल माना जाता है।
– कवक को स्थानीय भाषा में ‘झूला’ या ‘पत्थर के फूल’ भी कहा जाता है।
– यह पार्क लगभग दो एकड़ भूमि पर फैला हुआ है।
– इस पार्क में कवक की 80 से अधिक प्रजातियां हैं।
– इन्हें मशहूर हैदराबादी बिरयानी में भी डाला जाता है। यह पकवान को स्वादिष्ट बनाता है और इससे सुगंध भी आती है।

– ये प्रदूषण के स्तर के सबसे अच्छे जैव इंडाइटर माने जाते हैं।
– कवक की दुनिया भर में 20 हजार से अधिक प्रजातियां है।
– केवल भारत में 2714 प्रजातियां पाई जाती है, इसमें से उत्तराखंड में 600 है।

उत्तराखंड के इन इलाकों पाई जाती है लाइकेन:-
– चमोली
– चम्पावत
– पिथोरागढ़
– नैनीताल
– देहरादून

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

————————————–
7. भारत ने भूटान के साथ कितने मेगावाट जलविद्युत परियोजना पर सिग्‍नेचर किए है?

a. 700 मेगावाट
b. 600 मेगावाट
c. 500 मेगावाट
d. 400 मेगावाट

Answer b. 600 मेगावाट

– भारत और भूटान ने 600 मेगावाट की खोलोंगछू पनबिजली परियोजना (Kholongchhu Hydroelectric Project -KHEL) के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– यह समझौता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी की मौजूदगी में किया गया।
– इस परियोजना को 2025 की अंतिम छमाही तक पूरा किया जा सकता है।
– 600 मेगावाट की यह परियोजना भूटान के जिले तश्यायाग्त्से में खोलोंगचू पर स्थित है।

भूटान
प्रधानमंत्री: लोतेय त्शेरिंग
मुद्रा: भूटानी नोंग्त्रुम
राजधानी: थिम्पू

————————————–
8. अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस (International Asteroid Day) कब मनाया जाता है?

a. 30 जून
b. 29 जून
c. 28 जून
d. 27 जून

Answer a. 30 जून

– 2017 से एस्टॉरायड के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
– दरअसल, 2017, 30 जून 1908 को रूस की तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस विस्फोट की वर्षगाठ को चिन्हित करने और एस्टेरोइड के प्रभाव से होने वाले खतरे के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन मनाया जाने का निर्णय लिया।

क्या होता है एस्टॉरायड
– सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच में बहुत से ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जो अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं।
– ये सौर प्रणाली के निर्माण के समय बने चट्टानी पिंड हैं!
– जिसे एस्टॉरायड कहा जाता है।
– जब कोई एस्टॉरायड सूर्य का चक्कर लगाने के बाद पृथ्वी पर गिरकर बच जाता है तो उसे उल्का पिंड कहते हैं।
– पहले एस्टॉरायडकी खोज साल 1801 में खगोलशास्त्री गुइसेप पियाज़ी ने की।

– कई एस्टॉरायड (क्षुद्रग्रहों) का आकार इतना बड़ा होता है कि वे पूरी पृथ्वी को भी नष्ट कर सकते हैं।
– डायनासोर युग के अंत के लिए कहा जाता है कि एक बहुत बड़ा ऐस्टरॉइड धरती से टकराया था जिससे पैदा हुए विस्फोट ने इन विशालकाय जानवरों का वजूद खत्म कर दिया। … इसके परिणामस्वरूप पूरी धरती नाटकीय रूप से ठंडी हो गई और पूरे एक दशक तक इसी स्थिति में रही। उन हालात में अधिकतर जीवों की मौत हो गई।

——————————
9. लेखिका गीता नागभूषण का निधन 28 जून को हो गया वे किस भाषा की साहित्‍यकार थी?

a. भोजपुरी
b. कन्‍नड़
c. उर्दू
d. गुजराती

Answer b. कन्‍नड़

– वह कर्नाटक साहित्‍य अकादमी की अध्‍यक्ष भी रह चुकी हैं।

——————————–
10. अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism पार्लिमेंटिज्म) कब मनाया जाता है?

a. 1 जुलाई
b. 30 जून
c. 29 जून
d. 28 जून

Answer b. 30 जून

– इस दिवस की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव द्वारा 2018 में की गई।
– इसी दिन को अंतर संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) ने तय किया था।

– यूनाइटेड नेशंस ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि कोविड-19 के दौर में पार्लियामेंट की भूमिका और जरूरत पहले से अधिक हो गई है।

– दुनिया के बहुत सारे लोकतांत्रिक देशों में इस वक्‍त भी पार्लियामेंट चल रही हैं और कामकाज हो रहे हैं।
– कानून बन रहे हैं।
– ब्रिटेन में तो वहां के प्रधानमंत्री सांसदों के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
– बहुत सारे देशों में संसदीय समितियां भी काम कर रही हैं।

अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union (IPU))
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: गैब्रिएला क्यूवास बैरोन
स्थापना: 1889

———————————-
11. मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार किसे सौंपा गया है?

a. राम नाईक
b. आनंदीबेन पटेल
c. अनिल बैजल
d. कलराज मिश्रा

Answer b. आनंदीबेन पटेल

– आनंदीबेन पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल है।
– आनंदीबेन पटेल को राष्‍ट्रपति के बयान के अनुसार 28 जून को लाल जी टंडन की अनुपस्थिति पर मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
– मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल लाल जी टंडन फिलहाल बीमार है, उन्‍हें 11 जून को लखनऊ के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

——————————–
12. दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी के नये राष्‍ट्रपति कौन है?

a. जॉर्ज पीटरसन
b. लाजर मैकार्थी चकवेरा
c. माइकल मोंट
d. एल्‍बर्ट चैडविक

Answer b. लाजर मैकार्थी चकवेरा

– मलावी में न्‍यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद राष्‍ट्रपति चुनाव दुबारा कराए गए।
– दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में ‘न्यासालैंड’ (Nyasaland) कहा जाता था।

मलावी
राजधानी: लिलोंग्वे.
मुद्रा: मलावीयन क्वाचा


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account