यह 18 & 19 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत ने म्यांमार को पहला पनडुब्बी लीज पर देने का ऐलान किया, इसका नाम बताएं?
a. INS सिंधुवीर
b. INS राजवीर
c. INS सागरवीर
d. INS मित्रवीर
Answer: a. INS सिंधुवीर
– भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी है। इसके तहत जो ईस्ट साइड के जो देश हैं, उनके साथ बेहतरी रिलेशन के लिए है।
– म्यांमार और भारत 1,640 किलोमीटर लंबी बॉर्डर शेयर करता है।
– यह काफी लंबा बॉर्डर है।
– म्यांमार से सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर.
– बॉर्डर पर लोग ट्रेडिंग करते हैं, व्यापार करते हैं।
आईएनएस सिंधुवीर
– यह सबमरीन देना भारत की नेवल डिप्लोमेसी का पार्ट है।
– ये पनडुब्बी इंडिया ने बेची नहीं है, बल्कि लीज पर दी है।
– यह लीज कितने वर्ष का है, इसके बारे में सरकार ने नहीं बताया है।
– यह ऑटोरिन्यूअल का प्रॉसेस भी इसमें होगा।
– तो म्यांमार दो साल या पांच साल के लिए इसे यूज करके फिर से लीज बढ़वा सकता है।
INS सिंधुवीर
– यह एक किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन (Kilo-class diesel electric submarin) है।
– किलो क्लास एक इंटरनेशनल टर्म है।
– इंडिया में इसे हम सिंधुघोष क्लास सबमरीन कहते हैं।
– 1980 में इंडिया को सबमरीन की जरूरत थी।
– उस समय इंडिया ने USSR (सोवियत संघ) से एग्रीमेंट किया।
– तब डिसाइड हुआ कि प्रोजेक्ट 877 के तहत आठ से दस पनडुब्बी बनाई जाएगी।
– इसके तहत सोवियत संघ ने किलो क्लास सबमरीन बनाई।
इंडियन नेवी में कब शामिल हुई थी?
– इसे 26 अगस्त 1988 में शामिल किया गया था।
– आज किलो क्लास सबमरीन को यूज किया जा रहा है।
– इसका डिस्पेसमेंट वजन 3000 टन.
– गहराई में जाने की क्षमता 300 मीटर.
– टॉप स्पीड 18 नॉट.
– पानी के अंदर 45 दिन तक रह सकती है।
म्यांमार के साथ एग्रीमेंट
– इंडिया ने ऑफर दिया कि इस सबमरीन को लीज पर दे सकते हैं।
– इसे हिन्दुस्तान शिपयार्ड में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
– म्यांमार के लिए भी यह एट्रैक्टिव डील थी।
– ट्रेनिंग, सर्विसिंग भी दी जाएगी।
– यह एक्सपोर्ट 37.9 मिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट का पार्ट है।
– इसके तहत इंडिया ने कुछ टॉरपिडो (पनडुब्बी से लांच होने वाली मिसाइल) भी दिए हैं। इसे भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने डेवलप किया है।
– इसका नाम Shyena टोरपिडो।
इंडिया यह सब क्यों कर रहा है?
– इंडिया के पास सबमरीन की कमी है।
– चीन के पास करीब 70 सबमरीन हैं, जबकि इंडिया के पास 20 के आस-पास सबमरीन हैं।
– इसमें भी ज्यादातर 1980-90 में बने हुए हैं।
– यह सब चीन के प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है।
– दरअसल, चीन ने 2017 में 200 मिलियन डॉलर की डील साइन की थी बांग्लादेश नीवी के साथ।
– इसके तहत दो मिंग क्लास सबमरीन चीन से बांग्लादेश को मिला।
– यह इंडिया के लिए शॉक था, कि इंडिया पर निर्भर देश कैसे चीन का कस्टमर बन गया।
– इसी को देखते हुए इंडिया ने बहुत जल्दी संदेश देने के लिए म्यांमार को INS सिंधुवीर सबमरीन देने का फैसला किया।
म्यांमार
राजधानी : नैप्यीदा
राष्ट्रपति : यू विन मिंट
स्टेट काउंसलर : आंग सान सू की
—————————————-
2. Globel TB Report 2020 के अनुसार दुनिया के कितने प्रतिशत टीबी मरीज भारत में हैं?
a. 21 फीसदी
b. 26 फीसदी
c. 31 फीसदी
d. 36 फीसदी
Answer: b. 26 फीसदी
रिपोर्ट किसने जारी की?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने.
किस देश में कितने प्रतिशत टीबी मरीज
– भारत : 26%
– इंडोनेशिया : 8.5%
– चीन : 8.4%
– फिलिपींस : 6.0%
– पाकिस्तान : 5.7%
– नाइजीरिया : 4.4%
– बांग्लादेश : 3.6%
– साउथ अफ्रीका : 3.6%
– इन देशों में दुनिया के दो तिहाई मरीज हैं।
—————————————
3. Globel TB Report 2020 के अनुसार भारत में January-June 2020 में इस बीमारी के नए मरीजों की सूचना में कितनी फीसदी कमी आई है?
a. 20 फीसदी
b. 25 फीसदी
c. 30 फीसदी
d. 35 फीसदी
Answer: b. 25 फीसदी
– इसकी एक बड़ी वजह कोरोना वायरस हो सकता है।
– क्योंकि मार्च में लॉकडाउन होने के बाद ज्यादातर काम ठप पड़ गए थे।
– भारत और दुनिया में टीबी प्रोग्राम के तरह मरीजों को ढूंढना बड़ा टार्गेट होता है।
– इंडिया में मरीज को ढूंढकर इलाज करना मकसद है, टीबी प्रोग्राम का।
– क्योंकि दुनिया के 26 प्रतिशत मरीज भारत में हैं।
– ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से जून 2020 के दौरान 25 प्रतिशत मरीजों में कमी आई, तो इसका मतलब हो सकता है कि कोरोना की वजह से भारत इतने मरीजों को नहीं ढूंढ सका।
लॉकडाउन से पहले 50,000 से ज्यादा थे नए मामले
– भारत में लॉकडाउन लागू होने से पहले टीबी के नए केस 50,000 थे।
– ये आंकड़ा टीबी की साप्ताहिक रिपोर्ट जो आई थी उसके आधार पर दिया गया है।
– इसके बाद मई के बीच सप्ताह तक करीब 35,000 नए मामले पहुंचे थे।
– जब लॉकडाउन लागू हुआ था। सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में गिरावट आई।
टीबी बीमारी
– भारत में 2019 में ट्यूबरक्यूलॉसिस (टीबी) के 24 लाख केस सामने आए।
– 79,000 लोगों की टीबी से मौत हुई।
– हर तिमाही में लगभग 20,000 लोगों की मौत टीबी से होती है।
टीबी बीमारी क्या होती है?
– टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो ट्यूबरक्युलोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है।
– इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव फेफडों पर होता है।
– फेफड़ों के अलावा ब्रेन, यूटरस, मुंह, लिवर, किडनी, गले आदि में भी टीबी हो सकती है।
– सबसे कॉमन फेफड़ों का टीबी है, जो कि हवा के जरिए एक से दूसरे इंसान में फैलती है।
– टीबी के मरीज के खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वालीं बारीक बूंदें इन्हें फैलाती हैं। फेफड़ों के अलावा दूसरी कोई टीबी एक से दूसरे में नहीं फैलती।
————————————
4. भारत में रूस की किस कोरोना वैक्सीन को ट्रायल की मंजूरी दी?
a. EpiVacCorona
b. स्पूतनिक-V
c. कोरोना वॉर
d. कोविशील्ड
Answer: b.स्पूतनिक-V
– ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने रूस की वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है।
कौन करेगा ट्रायल
– डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड.
– Sputnik-V वैक्सीन की मार्केटिंग रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) और डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड कर रहा है।
– सितंबर 2020 में डॉक्टर रेड्डी और आरडीआईएफ ने स्पूतनिक-V के क्लिनिकल ट्रायल और भारत में इस वैक्सीन के वितरण को लेकर एक साझेदारी की थी।
– इसे अक्टूबर 2020 में पर्मिशन मिली।
– साझेदारी के तहत भारत को स्पूतनिक के 10 करोड़ खुराक दिए जाएंगे।
– डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-चेयरमेन जीवी प्रसाद ने कहा- हम सुरक्षित और कारगर वैक्सीन लाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन
– रूस ने स्पूतनिक लांच करने के साथ दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया था।
– रूस की स्पुतनिक वी का वहां के 40,000 लोगों पर ही परीक्षण हुआ था।
– इसलिए उसके तीसरे चरण के ट्रायल पर सवाल उठ रहे थे।
रूस ला रही दूसरी वैक्सीन
– रूस ने अपनी दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona को रूस में रजिस्टर्ड किया गया।
– तीसरी वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के लिए नोवोसिबिर्स्क, सेंट पीटसबर्ग और किरोव के स्वास्थ्य केन्द्रों में क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली है।
———————————-
5. विश्व आघात दिवस (World trauma day) कब मनाया जाता है?
a. 16 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 18 अक्टूबर
d. 19 अक्टूबर
Answer: b. 17 अक्टूबर
– यह दिन हमें ये बताता है कि दुर्घटनाओं, चोटों और मानसिक बीमारियों की दर लगातार बढ़ती जा रही है।
– WHO का कहना है कि ट्रॉमा यानी चोट या कोई दुर्घटना दुनिया में मौत और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण है।
———————————–
6. किस देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न दूसरी बार चुनी गईं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूज़ीलैंड
c. जिम्बाम्बे
d. कनाडा
Answer: b. न्यूज़ीलैंड
– न्यूजीलैंड के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (40) की ‘सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी’ ने शानदार जीत हासिल की है।
– न्यूजीलैंड मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी को 49 फीसदी वोट और कुल 64 सीटें मिलीं।
– 120 वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 61 है।
– 24 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राजनीतिक दल को इतना बड़ा बहुमत मिल रहा है।
कोविड-19 को बेहतर संभाला
– 2017 से शुरू हुए उनके प्रधानमंत्री के पहले कार्यकाल में भीषण आतंकवादी हमले और कोरोना महामारी जैसे बड़े संकट आए।
– न्यूजीलैंड की आबादी 5 मिलियन यानी 50 लाख है।
– और कोरोना की वजह से यहां पर बस 25 लोगों की मौत हुई है।
– इसके बावजूद आर्डेर्न के कार्यकाल में उसे दुनिया में बेहतरीन शासन के एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता रहा है।
– जेसिंडा ने इन चुनावों को ‘कोविड इलेक्शंस’ नाम दिया है।
– साथ ही उन्होंने अपनी सरकार का प्रचार भी महामारी को खत्म करने और वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने में हासिल सफलताओं के आधार पर किया है।
न्यूजीलैंड
राजधानी – वेंलिंगटन
मुद्रा – न्यूजीलैंड डॉलर
—————————————
7. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) कब मनाया जाता है?
a. 18 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 16 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर
Answer: b. 17 अक्टूबर
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया में, विशेष रूप से विकासशील देशों में गरीबी और उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर, 1992 को अपनाए गए प्रस्ताव के माध्यम से 17 अक्टूबर को गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था।
– विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार, 2021 तक 15 करोड़ लोगों को ‘अत्यधिक गरीबी’ की रेखा में धकेलने का अनुमान है।
– 2020 की थीम: “सभी के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने के लिए एक साथ अभिनय करना”। (Acting together to achieve social and environmental justice for all)
————————————–
8. विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) कब मनाया जाता है?
a. 18 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 16 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर
Answer: c. 16 अक्टूबर
– इसी दिन साल 1846 में पहली बार एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया गया था।
– 16 अक्टूबर, 1846 को विलियम थॉमस ग्रीन मॉर्टन (1819-1868) द्वारा ईथर एनेस्थेसिया के पहले सफल प्रदर्शन का स्मरण कराता है।
– आपको बता दें सर्जरी टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ भी होता है।
– यह दिन एनेस्थीसिया के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
————————————–
9. आविष्कार के पेटेंट के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “बौद्धिक संपदा साक्षरता और जागरूकता शिक्षा अभियान” ‘कपिला’ कलाम कार्यक्रम किस पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर लांच हुआ?
a. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
b. शंकर दयाल शर्मा
c. राजेंद्र प्रसाद
d. एपीजे अब्दुल कलाम
Answer: d. एपीजे अब्दुल कलाम
– पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की 89 वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे शुरू किया गया था।
– केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 15 अक्टूबर 2020 को अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया।
—————————————–
10. शिक्षा मंत्रालय ने कब से कब तक ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ (Intellectual Property Literacy Week) मनाने का फैसला किया?
a. 15 से 23 अक्टूबर
b. 16 से 24 अक्टूबर
c. 17 से 25 अक्टूबर
d. 18 से 26 अक्टूबर
Answer: a. 15 से 23 अक्टूबर
– मंत्रालय ने 15 से 23 अक्टूबर के सप्ताह को ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
– रमेश पोखरियाल ने बताया अभियान के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को अपने आविष्कार को पेटेंट कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी मिलेगी।
—————————————–
11. 16 अक्टूबर 2020 को किस राष्ट्रीय एजेंसी का 36वां स्थापना दिवस मनाया गया?
a. रॉ यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW)
b. विशेष सुरक्षा समूह (SPG)
c. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
d. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)
Answer: c. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
– भारत के सुरक्षा तंत्र में NSG की अहम भूमिका है।
– NSG आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से निपटने की शक्ति है।
– ये ऐसी ताकत है जो विशिष्ट स्थिति से निपटने के लिएप्रशिक्षित है।
– इसे 1984 में स्थापित किया गया था।
– एनएसजी को ब्लैक कैट के रूप में जाना जाता है।
NSG मुख्यालय: नई दिल्ली।
NSG के Director General (महानिदेशक): अनूप कुमार सिंह.
NSG का आदर्श वाक्य: सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा।
—————————————–
12. किस पड़ोसी देश ने 12 अक्टूबर 2020 को दुष्कर्म के मामलों में मृत्युदंड संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दी है?
a. श्री लंका
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
Answer: b. बांग्लादेश
– बांग्लादेश में अब तक ऐसे मामलों में अधिकतम सजा उम्रकैद थी।
– राष्ट्रपति ने कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दी और महिला एवं बाल अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधी अध्यादेश जारी किया।
– बर्बर दुष्कर्म का एक वीडियो सामने आने के आद बांग्लादेश में पिछले हफ्ते व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।
बांग्लादेश
– प्रधानमंत्री – शेख हसीना
– राष्ट्रपति- अब्दुल हमीद
– राजधानी- ढाका
– मुद्रा- बांग्लादेशी टका
——————————————
13. उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए किस मिशन की शुरुआत की?
a. मिशन मुक्ति
b. मिशन महिला
c. मिशन आरोग्य
d. मिशन शक्ति
Answer: d. मिशन शक्ति
– ‘मिशन शक्ति’ के तहत प्रदेश भर में शोहदों व मनचलों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी.
– इसके साथ ही सभ्य समाज के दुश्मनों की तस्वीर चौराहों पर लगेगी.
उत्तर प्रदेश
– सीएम – योगी आदित्यनाथ
– राज्यपाल – आनंदी बेन पटेल
——————————————-
14. भारतीय मूल के शिक्षाविद श्रीकांत दातार को किस स्कूल का डीन नामित किया गया है?
a. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
b. गार्गी कॉलेज
c. स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल
d. लंदन बिजनेस स्कूल
Answer: a. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
– वह एक जनवरी 2021 से यह पद संभालेंगे.
– श्रीकांत दातार काफी लंबे समय से इस बिजनेस स्कूोल से जुड़े हैं और अपनी जिंदगी के 25 साल इसे दे चुके हैं.
—————————————
15. किस राज्य सरकार ने हाल ही में जल परीक्षण के लिए मोबाइल वैन सेवा शुरू की?
a. बिहार
b. झारखंड
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. हरियाणा
– यह वैन जल परीक्षण की बहु-आयामी प्रणाली से लैस है, जिसमें सेंसर और विभिन्न उपकरण लगे हैं.
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।