यह 16 to 19 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत के एआई सुपरकम्प्यूटर ‘परम सिद्धी’ को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली 500 नॉन-डिस्ट्रीब्यूटेड कम्प्यूटर प्रणालियों में कौन सा स्थान मिला?
a. पहला
b. 10वां
c. 63वां
d. 87वां
Answer: c. 63वां
– रैंकिंग का परिणाम 16 नवंबर 2020 को जारी किया गया है।
– इस रैंकिंग में भारत के दो सुपरकंप्यूटर को दुनिया के टॉप-500 लिस्ट में शामिल किया गया है।
– परम सिद्धी को 63 रैंक और मिहिर को 146 रैंक मिला है।
– दोनों सुपरकंप्यूटर को सी-डैक और राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के तहत विकसित किया गया है।
– परम सिद्धी की स्पीड = Rpeak : 5.267 पेटाफ्लॉप्स और आरमैक्स (सस्टेन्ड) : 4.6 पेटाफ्लॉप्स है।
————————————-
2. केंद्र सरकार ने ASI संरक्षित स्मारकों पर किस तरह की फिल्मों की शूटिंग की फीस पर छूट देने का फैसला किया है?
a. राष्ट्रीय महत्व
b. राष्ट्रीय संस्कृति
c. राष्ट्रवादी
d. राजनीतिक
a. राष्ट्रीय महत्व (national importance)
– यह छूट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से अगले साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2021) तक लागू रहेगी।
– अगले एक साल तक राष्ट्रीय महत्व की फिल्मों की शूटिंग स्मारकों (monuments) पर होने पर फीस नहीं लगेगी।
– केंद्रीय संस्कृति मंत्री (Union Culture Minister) प्रहलाद सिंह पटेल ने यह ऐलान किया है।
– यह ऐलान देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के सेलिब्रेशन का हिस्सा भी है।
———————————–
3. भारत निर्वाचन आयोग ने किस एक्टर को पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया?
a. सुनील शेट्टी
b. अक्षय कुमार
c. सोनू सूद
d. सलमान खान
Answer: c. सोनू सूद
– सोनू सूद अब पंजाब में चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आएंगे।
– पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनोरे ने सोनू सूद को बधाई दी।
– आपको बता दें कि सोनू सूद ने बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से अपील की और कहा कि सभी लोग मतदान के लिए आगे आएं और अपना कर्तव्य निभाएं।
पंजाब
राज्यपाल: वीपी सिंह बदनौर
सीएम: अमरिंदर सिंह
राजधानी: चंडीगढ़
————————————
4. पुस्तक ‘I Am No Messiah’ के लेखक कौन हैं?
a. अनुराधा पौडवाल
b. अमिताभ बच्चन
c. सोनू सूद
d. शाहरुख खान
Answer: c. सोनू सूद
– सोनू ने कहा कि वह अपनी आत्मकथा लेकर आ रहे है।
– इस आत्मकथा का नाम ‘मैं मसीहा नहीं हूं’ रखा है।
– यह पुस्तक दिसंबर में लांच होगी।
– इसे पेंग्विन रैंडम हाउस में प्रकाशित किया है।
——————————————
5. 16 नवंबर 2020 को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की कौन सी वीं बार शपथ ली?
a. सातवीं बार
b. पांचवीं बार
c. चौथी बार
d. दूसरी बार
Answer: a. सातवीं बार
– बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई।
– नीतीश रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।
– सीएम नीतीश ने 2 डेप्युटी सीएम सहित अन्य मंत्रियो के साथ शपथ ली।
– जिसमें गठबंधन पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।
————————————–
6. बिहार के उपमुख्यमंत्री का नाम बताएं?
a. तारकिशोर प्रसाद
b. रेणु देवी
c. सुशील कुमार मोदी
d. a और b
Answer: d. a और b
– तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को डेप्युटी सीएम बनाया गया है।
– इस शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस और सुशील कुमार मोदी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
– आपको बता दें कि कोरोना काल में यह भारत का पहला चुनाव है, जिसे सफलता पूर्वक पूरा किया गया।
—————————————–
7. मृदुला सिन्हा का निधन 18 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस राज्य की पूर्व राज्यपाल रह चुकी थी?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. मिजोरम
d. गोवा
Answer: d. गोवा
– वह 26 August 2014 से 23 October 2019 तक गोवा की गवर्नर रही।
– वह गोवा की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी थीं।
– वह हिन्दी भाषा की साहित्यकार थी।
– उन्होंने कई पुस्तकें लिखी थी।
– एक बायोग्राफी राजमाता विययाराजे सिंधिया पर भी लिखी थी। पुस्तक का नाम – एक थी रानी ऐसी भी.
– मृदुला सिन्हा बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।
——————————–
8. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण (16 नवंबर 2020) किया?
a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. झारखंड
d. बिहार
Answer: a. राजस्थान
– पीएम मोदी ने जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज के सम्मान में बनाई गई प्रतिमा का अनावरण किया है।
– ये अनावरण जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की जयंती के अवसर पर राजस्थान के पाली में जेतपुरा में किया।
– वर्ष 2020 में उनकी 151वीं जयंती मनाई गई।
– इसके उपलक्ष्य में 151 इंच ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया गया।
– बता दें कि इस प्रतिमा का निर्माण अष्टधातु यानि 8 धातु से किया गया है।
– मूर्ति जमीन से 27 फीट ऊंची है, इसका वजन 1300 किलो है
राजस्थान
राज्यपाल: कलराज मिश्र
मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत
राजधानी: जयपुर
—————————————
9. वर्ल्ड COPD (chronic obstructive pulmonary disease) डे कब मनाया जाता है?
a. नवंबर के तीसरे बुधवार
b. नवंबर के पहले बुधवार
c. नवंबर के चौथे बुधवार
d. 19 नवंबर को
Answer: a. नवंबर के तीसरे बुधवार
– इस बार यह दिवस 18 नवंबर 2020 को मनाया गया।
– इस दिवस का उद्देश्य फेफड़े से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना, जिससे रोगों को रोका जा सके।
– और विश्व भर में COPD की देखभाल में इम्प्रूव किया जा सके।
– पहली बार इस दिवस को वर्ष 2002 में मनाया गया था।
– इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और COPD रोगी ग्रुप के मदद से ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव लंग डिजीज (GOLD) के द्वारा मनाया जाता है।
– वर्ष 2020 की थीम– Living Well with COPD-Everybody, Everywhere. है।
‘लिविंग वेल विद सीओपीडी-एवरीबडी, एवरीवेयर’
————————————–
10. गायों की सुरक्षा (Safety of cows) के लिए किस राज्य ने देश की पहली ‘गौ कैबिनेट’ बनाने का फैसला किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. बिहार
Answer: b. मध्य प्रदेश
– यह छह विभागों की गौ-कैबिनेट बनाई गई है, इसके लिए 22 नवंबर को पहली बैठक होगी।
– 22 नवंबर को गोपाष्टमी का दिन है।
– पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, वन, गृह, और किसान कल्याण विभाग शामिल है।
– इस कैबिनेट बैठक को गौ अभ्यारण सालरिया आगर-मालवा में रखा गया।
– इस बैठक के अध्यक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान है।
– पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव को कैबिनेट में प्रभारी सचिव रखा गया है।
– गौ-कैबिनेट गायों की सुरक्षा और मदद के लिए कार्य करेगी।
मध्य प्रदेश
सीएम – शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल – आनंदी बेन पटेल
राजधानी- भोपाल
—————————————-
11. वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक कब मनाया जाता है?
a. 18 से 24 नवंबर
b. 15 से 22 नवंबर
c. 19 से 25 नवंबर
d. 22 से 29 नवंबर
Answer: a. 18 से 24 नवंबर
– यह सप्ताह WHO द्वारा घोषित है।
– वर्ष 2020 का स्लोगन – एंटीमाइक्रोबैल्स : हैंडिल विद केयर
– दरअसल, बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए दी जाने वाली दवाएं यानी एंटीबायोटिक्स बेअसर साबित हो रही हैं।
– बैक्टीरिया अपनी संरचना बदल रहा है, इसलिए ये दवाएं उन पर काम नहीं कर रहीं।
– 22 ग्रुप की 118 एंटीबायोटिक दवाएं चलन में हैं।
– जिनमें से 24 से ज्यादा दवाओं के प्रति बैक्टीरिया ने प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है।
– यानी ये दवाएं अब बेअसर हैं।
– उदाहरण के तौर पर टाइफाइड के लिए फ्लॉक्सोसिन ज्यादातर मरीजों में बेअसर है।
– एंटीबायोटिक्स के बारे में सबसे जरूरी बात यह समझना है कि ये बैक्टीरिया को मारती है वायरस को नहीं।
– ज्यादातर लोग इससे अंजान रहते हैं और किसी तरह का संक्रमण होने पर मनमर्जी से इसे खाने लगते हैं।
– इसलिए इसका कब इस्तेमाल करें और कब नहीं इसे समझाने के लिए हर साल 18 से 24 नवम्बर के बीच वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक मनाया जाता है।
————————————
12. पंद्रहवें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. एस जयशंकर
d. राहुल गांधी
Answer: c. एस जयशंकर
– विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पीएम मोदी की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
– इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वियतनाम के प्रधान मंत्री गुयेन जुआन फुक (Vietnam Nguyen Xuan Phuc) ने की।
– इस सम्मेलन में 18 देशों ने हिस्सा लिया।
————————————–
13. भारत ने COVID-19 ASEAN रिस्पॉन्स फंड में कितनी रकम की वित्तीय सहायता का विस्तार किया?
a. एक मिलियन अमेरिकी डॉलर
b. पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर
c. दस मिलियन अमेरिकी डॉलर
d. एक बिलियन अमेरिकी डॉलर
Answer: a. एक मिलियन अमेरिकी डॉलर
– यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में किया।
– इसकी सह अध्यक्षता पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुच (Nguyen Xuan Phuc) के साथ की।
क्या है आसियान
– दक्षिणपूर्वी एशियाई 10 राष्ट्रों के संगठन आसियान को क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली समूह माना जाता है।
– आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यामांर और कंबोडिया शामिल हैं।
—————————————-
14. इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज 2020 के विजेता का नाम बताएं?
a. अमर सिंह
b. विश्वरूप दिवाकर
c. सादत रहमान
d. आजम खान
Answer: c. सादत रहमान
– वह बांग्लादेश के हैं।
– उन्हें यह सम्मान साइबर बुलिंग को रोकने के लिए उनके द्वारा स्थापित सामाजिक संगठन और मोबाइल ऐप ‘Cyber Teens’ को विकसित करने में उनकी भागीदारी के लिए किया गया है।
– वह 17 वर्ष के हैं।
– यह सम्मान उन्हें नीदरलैंड में आयोजित समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दिया।
इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज के बारे में:
नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठन KidsRights द्वारा वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार दिया जाता है।
—————————————–
15. तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2020 के विजेता का नाम बताएं?
a. सर्जियो पेरेज
b. लुईस हैमिल्टन
c. माइकल शूमाकर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. लुईस हैमिल्टन
– यह आयोजन तुर्की के इस्तांबुल पार्क में हुआ।
– लुई हैमिल्टन ब्रिटेन के हैं और मर्सिडीज चलाते हैं।
——————————————–
16. राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?
a. 14 नवंबर
b. 15 नवंबर
c. 16 नवंबर
d. 17 नवंबर
Answer: c. 16 नवंबर
– वर्ष 1956 में, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक प्रेस परिषद के गठन के लिए पहले प्रेस आयोग की योजना बनाई गई थी।
– भारत में 4 जुलाई 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी।
– यह 16 नवंबर 1966 से प्रभावी हुआ। इसलिए, 16 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
—————————————-
17. अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन 15 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस राज्य के थे?
a. पश्चिम बंगाल
b. ओडीशा
c. बिहार
d. महाराष्ट्र
Answer: a. पश्चिम बंगाल
– उन्होंने चौदह फिल्मों में काम किया। उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार जीते थे।
अवार्ड
– 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण
– 2012 में सिनेमा में दिए जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड
—————————————
18. रवि बेलगेरे (Ravi Belagere) का निधन 13 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस काम की वजह से प्रसिद्ध थे?
a. संगीत
b. रंगमंच
c. लेखन और पत्रकारिता
d. कला
Answer: c. लेखन और पत्रकारिता
– वह कर्नाटक से थे।
– बेलागेरे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार, कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार और कई अन्य शामिल हैं।
——————————–
19. भारत का पहला ट्राम पुस्तकालय किस राज्य में शुरू हुआ?
a. दिल्ली
b. पश्चिम बंगाल
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
Answer: b. पश्चिम बंगाल
– इसे पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (West Bengal Transport Corporation) और एपीजे आनंद चिल्ड्रन्स लाइब्रेरी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 1,000 किताबें होंगी।
———————————
20. RBI ने नवंबर 2020 में किस बैंक से 25 हजार से ज्यादा नकद निकासी पर रोक लगा दी?
a. एसबीआई
b. एचडीएफसी
c. आईसीआईसीआई
d. लक्ष्मी विलास बैंक
Answer: d. लक्ष्मी विलास बैंक
– भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋणदाताओं की वित्तीय स्थिति में आई गंभीर गिरावट के कारण लक्ष्मी विलास बैंक को एक महीने (30 दिन) के लिए मोरेटोरियम के अंतर्गत रखने का आदेश जारी किया है।
– RBI ने बैंक के निदेशक मंडल को भी हटा दिया है।
लक्ष्मी विलास बैंक
मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
स्थापना: 1926
——————————–
21. RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक का नया प्रशासक (administrator) किसे बनाया है?
a. टीएन मनोहरन
b. वीके राजशेखरन
c. विजय हजारे
d. राजेश कुमार
Answer: a. टीएन मनोहरन
– वह केनरा बैंक के पूर्व नॉन एग्जेक्यूटिव चेयरमैन हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।