यह 19th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ‘अम्फान’ अब सुपर साइक्लोन (महा तूफान) में बदल गया है, इससे पहले ऐसा महा-तूफान कब आया था?
a. वर्ष 2019
b. वर्ष 2005
c. वर्ष 1999
d. वर्ष 1990
Answer: c. वर्ष 1999
– इंडिया मीटीअरलाजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पिछले दो दशकों में यह दूसरा सुपर साइक्लोन है।
– इससे पहले 1999 में ऐसा महा तूफान आया था। लेकिन उसका नाम तय नहीं हुआ था।
क्या है स्पीड और ऊंचाई?
– अम्फान सुपर साइक्लोन, की स्पीड 220 से 230 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार है।
– इसकी ऊंचाई धरती से 15 किलोमीटर है। कवरिंग एरिया 700 किलोमीटर है।
– जब इतनी वेग से हवाएं और साथ में सैलाब आता है तो मिनटों में गांव के गांव तबाह हो जाते हैं।
– अम्फान तूफान 16 मई को बंगाल की खाड़ी में उठा था और 18 मई को सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया।
– 20 मई को दोपहर से शाम के बीच इसके सुंदरबन में दीघा और हटिया द्वीप के बीच तट से टकराने का अनुमान है।
– इस दौरान इसकी रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है।
राहत के लिए क्या तैयारी?
– देश पहले से ही कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इस बीच एक और बड़ी प्राकृतिक आपदा (नेचुरल डिजास्टर) आ गई है।
– नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF) के चीफ एसएन प्रधान ने कहा है कि ओडीशा और पश्चिम बंगाल में तटीय जिलों और प्रभावित होने वाले जिलों से लोगों को विस्थापित किया गया है।
– सेना, वायुसेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमों को अलर्ट पर रखा गया
——————————-
2. पहला यूरोपीय देश का नाम बताएं, जिसने खुद को कोरोना-मुक्त घोषित किया है?
a. ब्रिटेन
b. स्लोवेनिया
c. पेरू
d. ग्रीस
Answer: b. स्लोवेनिया
– बहुत ही अच्छी न्यूज है। स्लोवेनिया मेजर कंट्री है यूरोपीय यूनियन का।
– इसने खुद को कोरोना एपिडेमिक से Free घोषित किया है। उसने पेंडेमिक नहीं बोला है।
– एपिडेमिक एक खास क्षेत्र या देश में फैली बीमारी को कहते हैं और पेंडेमिक मतलब दुनिया के बड़े हिस्से में फैली डिजीज।
– लंबे समय तक कोरोना वायरस से जूझने के बाद स्लोवेनिया कोरोना मुक्त देश बन गया है।
– स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज जंसा (Janez Jansa) ने इसकी घोषणा की।
मैप में कहां पर है स्लोवेनिया
– यह है वर्ल्ड मैप। यहां रहा इंडिया।
– यहां से इस तरफ ये रहा यूरोप।
– इटली,ऑस्ट्रिया, हंगरी और क्रोएशिया के बीच में यह है स्लोवेनिया।
– यह यूरोपीय यूनियन का पार्ट है। मुद्रा यूरो है।
– राजधानी जुब्लजाना है।
कितनी आबादी, कितने मरीज?
– इस देश की कुल आबादी बीस लाख है।
– यहां 4 मार्च को कोरोना वायरस महामारी का पहला केस दर्ज किया गया था।
– यहां कोरोना वायरस से 1466 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिनमें 273 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 104 लोगों की मौत हो चुकी है।
– अब वहां नए केस नहीं आ रहे हैं।
लॉकडाउन खत्म
– अगले सप्ताह यानी 23 मई से होटल्स, मॉल्स, रेस्त्रां आदि भी खोल दिए जाएंगे।
– स्लोवेनिया की सीमाएं क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से लगती हैं। इस कदम से व्यापार के मार्ग भी खुल गए हैं।
– हालांकि, सरकार ने देश के लोगों को अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है, इनमें मास्क पहनना, हैंडवाश करना और 5 फुट की सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी का पालन करना मुख्य है।
– इसके साथ सरकार ने यह भी घोषणा की है कि यूरोपीय संघ से आने वाले किसी व्यक्ति को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।
—————————
3. जम्मू एंड कश्मीर बैंक के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) कौन बनाए गए?
a. परवेज अहमद
b. आरके छिब्बर
c. जुबैर इकबाल
d. सरोज मलिक
Answer: c. जुबैर इकबाल
– एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रहे हैं उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।
– J&K के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director) आर. के. छिब्बर अगले तीन वर्षों तक बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।
– इस नियुक्ति की अनुमति RBI ने दी है।
——————————–
4. जियो प्लेटफार्म में अब जनरल अटलांटिक ने कितना प्रतिशत हिस्सा खरीदने का ऐलान किया?
a. 1.34 प्रतिशत
b. 1.33 प्रतिशत
c. 1.30 प्रतिशत
d. 1.29 प्रतिशत
Answer: a. 1.34 प्रतिशत
– हालांकि इस निवेश को अभी नियामक की मंज़ूरी का इंतज़ार है।
– 6,598 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में होने वाला ये चौथा बड़ा निजी निवेश है।
– इससे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक ने 9.99 प्रतिशत।
– सिल्वर लेक ने 1.15 प्रतिशत।
– विस्टा इक्विटी ने 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
– अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स की 14.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा चुकी है।
—————————-
5. चीन के किस साहित्यकार की पुस्तक ‘वुहान डायरी: डिस्पैचेज फ्रॉम ए क्वारंटाइन्ड सिटी’ भारत में रिलीज हुई है, जिसमें 60 दिनों के लॉकडाउन की पूरी दास्तां है?
a. मान-मो-यान
b. वांग या-फिंग
c. फांग फांग
d. यू फेंग
Answer: c. फांग फांग
– वह चीन की जानी-मानी साहित्यकार हैं।
– इस बुक को भारत में ईबुक फॉरमेट में जारी कर दिया गया है।
– हार्पर नॉन-फिक्शन द्वारा प्रकाशित इस किताब का ऑडियो 26 मई को आएगा।
– डायरी पूरी कहानी जर्मन और अंग्रेजी में छपने के बाद चीन में फैंग-फैंग को खलनायिका बना दिया गया और उन्हें मौत की धमकियां मिलने लगीं।
– 15 भाषाओं में अनुवादित होने वाली यह पुस्तक, लेखक की डायरी प्रविष्टियों और सोशल मीडिया की उन पोस्ट का संकलन है।
– 25 जनवरी, 2020 को चीन सरकार द्वारा वुहान में लॉकडाउन किए जाने के बाद, फांग फांग ने एक ऑनलाइन डायरी प्रकाशित करना शुरू किया था।
– उसके बाद के दिनों और हफ्तों में इस लेखक ने हर रात की जाने वाली पोस्ट ने भय, कुंठाओं, क्रोध और लाखों साथी नागरिकों की आवाज उठाई।
– लेखक ने अलगाव के मनोवैज्ञानिक प्रभाव को दर्शाया है।
————————————
6. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लॉकडाउन-4 में किन चार राज्यों के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. गुजरात, महाराष्ट्र,दिल्ली और उत्तर प्रदेश
b. गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु
c. गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और तमिलनाडु
d. गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु
Answer: d. गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु
– कर्नाटक सरकार ने राज्य में सरकारी और निजी बसों के संचालन की इजाजत दी है।
– मुख्यमंत्री ने राज्य के भीतर ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी दी गई है।
– साथ ही ये भी कहा गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से लोगों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
– मुख्यमंत्री ने बताया बसों में केवल 30 यात्रियों को ही इजाजत दी जाएगी।
– मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबके लिए जरूरी होगा।
– बस का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
कर्नाटक
– मुख्यमंत्री : बीएस येदयुरप्पा
– राज्यपाल : वजुभाई वाला
—————————–
7. सिक्किम राज्य दिवस कब मनाया जाता है?
a. 6 मई
b. 16 मई
c. 26 मई
d. 30 मई
Answer: b. 16 मई
– 16 मई, 2020 को सिक्किम ने अपना 45वां राज्य दिवस मनाया।
– 1975 में इसी दिन यह राज्य अस्तित्व में आया था।
– 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद, सिक्किम ने भारत के साथ रक्षा का दर्जा प्राप्त करना जारी रखा।
– हालाँकि 1973 में राज्य में शाही विरोधी दंगे हुए।
– अंततः 1975 में सम्राट को पदच्युत कर दिया गया। एक जनमत संग्रह के द्वारा यह भारत में शामिल हो गया।
– सिक्किम भारत में शामिल होने वाला 22वां राज्य था।
– सिक्किम की सीमाएँ तीन देशों से लगती हैं – चीन, भूटान और नेपाल।
——————————–
8. ‘ICGS सचेत’ पोत को किस संगठन ने तैनात किया?
a. भारतीय नौसेना
b. भारतीय वायु सेना
c. भारतीय तटरक्षक बल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)
– इसकी लंबाई 105 मीटर है और 23,50 टन भार ले जाने में सक्षम है।
——————————
9. किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय’ योजना शुरू करने का फैसला किया है?
a. छत्तीसगढ़
b. बिहार
c. पंजाब
d. कर्नाटक
Answer: a. छत्तीसगढ़
– इस योजना के तहत राज्य के किसानो को उनकी धान की फसल पर लाभ पहुंचाया जायेगा.
– समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का लाभ मुहैया कराई जाएगी.
– उम्मीद है कि किसानो की आय में भी बढ़ोतरी होगी जिससे गरीबी के स्तर में कमी आएगी.
———————————
10. किस केंद्रीय योजना के तहत हाल ही में हरियाणा और जम्मू कश्मीर सरकार ने सभी घरों को नल कनेक्शन देने का ऐलान किया है?
a. हर घर जल मिशन
b. जल जीवन मिशन
c. जल ही जीवन मिशन
d. स्वच्छ जल मिशन
Answer: b. जल जीवन मिशन
– इस मिशन का उद्देश्य हर घर में पीने योग्य का साफ पानी उपलब्ध कराना है।
– बिहार सहित कई राज्यों में यह योजना पहले से चल रही है।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।