यह 17 to 19 March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से 2020 के बीच हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक (Largest Arms Exporter) देश कौन रहा?
a. अमेरिका
b. चीन
c. रूस
d. भारत
Answer: a. अमेरिका
– यह रिपोर्ट स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री ) ने 15 मार्च 2021 को जारी की।
– यह स्वीडन का संस्थान है, जो दुनिया में हथियारों के कारोबार पर नजर रखता है। इसकी रिपोर्ट को अहमियत दी जाती है।
– सिप्री का कहना है कि 2016 से 2020 के बीच बीते पांच सालों की तुलना में अंतरराष्ट्रीय हथियारों की बिक्री स्थिर थी।
हथियार निर्यात में टॉप 10 देश और और हिस्सा (% में)
रैंक एक्सपोर्टर 2016-20 2011-15
1. यूएसए : 37% 32%
2. रूस : 20% 26%
3. फ्रांस : 8.2% 5.6%
4. जर्मनी : 5.5% 4.5%
5. चीन : 5.2% 5.6%
6. यूनाइटेड किंगडम: 3.3% 4.6%
7. स्पेन : 3.2% 3.5%
8. इजरायल : 3.0% 1.9%
9. साउथ कोरिया: 2.7% 0.9%
10. इटली : 2.2% 2.8%
– हथियारों के निर्यात के मामले में पांच सालों में अमेरिका की वैश्विक भागीदारी 2011-15 की तुलना में 2016-20 के दौरान 32 प्रतिशत से बढ़कर 37 फ़ीसदी हो गई है।
– अमेरिका से क़रीबन आधा (47 फ़ीसदी) निर्यात मध्य पूर्व देशों में होता है, जिसमें से सिर्फ़ सऊदी अरब 24 फ़ीसदी अमेरिकी हथियार खरीदता है।
– अमेरिका इस समय 96 देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है।
रूस का निर्यात घटा-
– रूस के हथियारों के निर्यात में 22 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। क्योंकि भारत ने 53 फीसदी हथियार कम लिए।
– जबकि फ्रांस का हथियारों का निर्यात 44 फ़ीसदी और जर्मनी का 21 फ़ीसदी तक बढ़ा है।
– इजराइल और दक्षिण कोरिया दोनों ने अपने निर्यात को तेज़ी से बढ़ाया है लेकिन दोनों अभी भी हथियारों के निर्यात के मामले में छोटे देश हैं।
——————————–
2. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से 2020 के बीच हथियारों के निर्यातकों की रैंकिंग में भारत का स्थान बताएं?
a. 11वां
b. 16वां
c. 24वां
d. 34वां
Answer: c. 24वां
निर्यात में भारत का स्थान
रैंक एक्सपोर्टर 2016-20 2011-15
24. भारत : 0.2% 0.1%
——————————-
3. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से 2020 के बीच हथियारों का सबसे बड़ा आयातक (Largest Arms Importer) देश कौन रहा?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. भारत
d. सऊदी अरब
Answer: d. सऊदी अरब
हथियार आयात में टॉप 10 देश और हिस्सा (% में)
रैंक एक्सपोर्टर 2016-20 2011-15
1. सऊदी अरब : 11% 7.1%
2. भारत 9.5% 14%
3. मिस्र (Egypt) 5.8% 2.4%
4. ऑस्ट्रेलिया 5.1% 3.6%
5. चीन 4.7% 4.4%
6. अल्जीरिया 4.3% 2.6%
7. साउथ कोरिया 4.3% 2.7%
8. कतर 3.8% 0.8%
9. यूएई 3.0% 4.7%
10. पाकिस्तान 2.7% 3.4%
मध्य पूर्व में हथियारों के आयात में बढ़ोत्तरी-
– मध्य पूर्व हथियारों का तेज़ी से फलता-फूलता बाज़ार है जिसमें 2016-20 के मुक़ाबले में पांच सालों की तुलना में 25 फ़ीसदी आयात की बढ़ोतरी हुई।
– इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी सऊदी अरब (61%), मिस्र (136%) और क़तर (361%) में हुई है।
– एशिया और ओसियानिया ऐसे दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं जो सबसे अधिक हथियारों का आयात करते हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया के कई देश चीन को अपने लिए खतरा मानते हैं, इसलिए बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद कर रहे हैं।
——————————-
4. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पांच वर्षों (2016-2020) में हथियारों का आयात (Import of weapons) में कितने प्रतिशत की कमी की है?
a. 10 प्रतिशत
b. 20 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 33 प्रतिशत
Answer: d. 33 प्रतिशत
– सिपरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की जटिल खरीद प्रक्रिया (Purchase process) और रूसी हथियारों पर निर्भरता (Russian arms dependence) कम करने की कोशिशों के तहत भारतीय हथियार आयात में कमी आई है।
– आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे भारत ने 5 साल में विदेशों से हथियारों के आयात में वर्ष 2011-15 और 2016-20 के बीच हथियारों के आयात में 33 फीसदी की कमी आई है।
– वह भी तब जब पूर्वी लद्दाख में भारत का चीन के साथ तनाव चरम पर है।
– रूस, भारत को सबसे ज्यादा हथियार बेचता है, लेकिन उसे झटका लगा है।
– भारत अब इजरायल और फ्रांस से हथियारों की खरीद पर तरजीह दे रहा है।
– रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका से भी भारत में हथियारों के आयात में 46 फीसदी की कमी आई।
फ्रांस और इजरायल से बढ़ी डील-
– वर्ष 2016 से 2020 के बीच भारत का फ्रांस से हथियार आयात 709 फीसदी बढ़ा है।
– वहीं भारत का इजरायल के साथ हथियार आयात 82 प्रतिशत बढ़ गया है।
– भारत ने इसी अवधि के दौरान राफेल डील की थी जिससे फ्रांस से हथियारों के आयात में इतनी वृद्धि हुई है।
– राफेल विमान और उसमें लगी मिसाइलों को खरीद भारत के कुल आयात का आधा है।
भारत करेगा हथियारों की बंपर खरीदारी-
– सिप्री ने अनुमान जताया है कि भारत ने पिछले 10 साल में भले ही हथियारों के आयात में काफी कमी की हो, लेकिन आने वाले साल में भारत की बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने की योजना है।
– इसमें लड़ाकू विमान, एयर डिफेंस सिस्टम, युद्धक जहाज और सबमरीन शामिल है। इससे भारत का आयात काफी बढ़ सकता है।
– रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2016 से 2020 के बीच पाकिस्तान के हथियार आयात में 23 फीसदी की गिरावट आई है।
– पाकिस्तान अपने हथियार आयात का 61 फीसदी हिस्सा चीन से लेता है।
– पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद कर रहा है जो उसे वर्ष 2028 तक उसे मिल जाएंगे।
– पाकिस्तान 50 लड़ाकू विमान, 8 सबमरीन और 4 फ्रीगेट्स चीन से और 4 फ्रीगेट्स तुर्की से खरीद रहा है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया के कई देश चीन को अपने लिए खतरा मानते हैं, इसलिए बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद कर रहे हैं।
——————————–
5. केंद्रीय कैबिनेट ने ‘डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूट’ की स्थापना के लिए विधेयक को मंजूरी दी, यह इंस्टीट्यूट किसे फंडिंग करेगा?
a. छोटे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
b. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
c. लघु उद्योग
d. बैंक
Answer: b. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
– डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूट, नेशनल बैंक की तरह काम करेगा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Infrastructure Projects) की फंडिंग करेंगे।
– बजट में 20 हजार करोड़ रुपए इस इंस्टीट्यूशन को एलॉट किए गए हैं।
– अगले कुछ साल में बाजार के माध्यम से इसका फंड तीन लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
– इसमें निवेश करने वाले को 10 साल का टैक्स लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
क्यों जरूरत पड़ी ‘डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूट’ की?
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि कोई भी पुराना बैंक बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की फंडिंग को तैयार नहीं था।
– इस समय देश में करीब 6,000 प्रोजेक्ट्स को फंडिंग की जरूरत है।
– बैंकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन के गठन का फैसला लिया गया।
– इस इंस्टिट्यूशन के बोर्ड मेंबर्स में इंफ्रा सेक्टर के दिग्गजों को जगह दी जाएगी।
——————————
6. अप्रैल से दिसंबर 2020 के दौरान कितने “कर्मचारी भविष्य निधि खाता” (employees’ provident fund) बंद हुए?
a. 10 लाख
b. 25 लाख
c. 51 लाख
d. 71 लाख
Answer: d. 71 लाख
क्यों बंद हुए ईपीएफ खाते?
– इसकी कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में इनकी नौकरी चले जाना माना जा रहा है।
– पीएफ अकाउंट बंद होने का आंकड़ा केंद्रीय श्रम मंत्री (Labour Minister) संतोष गंगवार ने 15 मार्च 2021 को लोकसभा में एक सांसद के सवाल के लिखित जवाब में दिया।
– दरअसल, मार्च 2020 के अंतिम हफ्ते में लॉकडाउन लगने के बाद अप्रैल से पीएफ अकाउंट बंद (PF Account) होने का सिलसिला शुरू हो गया था।
– सिर्फ अप्रैल 2020 में करीब 2.30 लाख खाते क्लोज किए गए।
– दिसंबर तक पीएफ खाता बंद होने वालों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है।
– मतलब कि अप्रैल से दिसंबर 2020 के बीच करीब 6.5 फीसदी पीएफ खाते बंद हो गए।
– जबकि 2019-20 के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर 2019) में 66.7 लाख अकाउंट बंद हुए थे।
—————————–
7. ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज का नाम बताएं?
a. सीए भवानी देवी
b. बीए रचना देवी
c. सीए विभव देवी
d. विभानी देवी
Answer: a. सीए भवानी देवी
– सीए भवानी देवी ने जुलाई 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।
– उनका पूरा नाम चाडालवदा आनंद सुंदररमण भवानी देवी है।
– आठ बार की यह राष्ट्रीय चैंपियन रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थीं।
– इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई तलवारबाज ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई हुआ/हुई है।
– उनसे पहले इस खेल के लिए किसी भी खिलाड़ी ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया था।
– इस महिला खिलाड़ी ने 14 मार्च, 2021 को “एडजस्टेड ऑफिशियल रैंकिंग” विधि द्वारा टोक्यो ओलंपिक में स्थान लिया।
– अब वह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी, जो 23 जुलाई, 2021 से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जायेगा।
– केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर भवानी देवी को शुभकामनाएं दी।
भवानी का सफर
– वर्ष 2004 में चेन्नई के स्कूल में तलवारबाजी के साथ अन्य खेलों के ट्रायल हुए, दूसरे खेलों में कोटा फुल होने के बाद तलवारबाजी में जगह बची थी।
– वहीं से भवानी देवी के तलवारबाजी का सफर शुरू हुआ।
– वर्ष 2010 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
—————————-
8. कतर ओपन टूर्नामेंट 2021 में किस खिलाड़ी ने जीत हासिल की है?
a. डेनिल एवांस
b. रोजर फेडरर
c. रॉबर्तो बोतिस्ता एगुट
d. निकोलस बासिलाश्विली
Answer: d. निकोलस बासिलाश्विली
– दोहा में 27 फरवरी से 13 मार्च 2021 तक चले कतर ओपन टूर्नामेंट में जॉर्जियाई खिलाड़ी निकोलस बासिलाश्विली ने स्पेन के रॉबर्तो बोतिस्ता एगुट को मात दी।
– निकोलस की वर्ल्ड रैंकिंग 42 है जबकि रॉबर्तो की 13 है।
– क्वार्टर फाइनल में निकोलस ने 20 ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को हराया।
– रोजर फेडरर 3 बार कतर ओपन टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
– निकोलस का यह चौथा Association of Tennis Professionals (ATP) खिताब है।
—————————-
9. कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का निधन 15 मार्च 2021 को हो गया, उन्हें कौन सा पुरस्कार मिला था?
a. पदमभूषण
b. संगीत कला अकादमी पुरस्कार
c. पद्मश्री
d. कला रत्न
Answer: c. पद्मश्री
– 105 साल के कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का केरल के कोझिकोड जिले में कोइलांडी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है।
– 85 सालों से भी ज्यादा समय तक उन्होंने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
– नायर को कथकली नृत्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– इसके अलावा उनको केरल संगीत नाट्य अकादमी और केरल कलामंडलम समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था।
—————————-
10. अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर भारतीय अनुसंधान परिषद (ICRIER – Indian Council for Research on International Economic Relations) का निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी (Director and chief executive) किसे बनाया गया है?
a. रजत कठूरिया
b. दीपक मिश्रा
c. अवनीश अवस्थी
d. अखिल श्रीवास्तव
Answer: b. दीपक मिश्रा
– विश्व बैंक के दीपक मिश्रा को ये जिम्मेदारी दी गई है, वह रजत कठूरिया की जगह लेंगे।
– दीपक मिश्रा इससे पहले विश्व बैंक में मैक्रोइकोनॉमिक्स, कारोबार एवं वैश्विक निवेश के प्रैक्टिस मैनेजर थे।
– इसके अलावा वह विश्व विकास रिपोर्ट 2016 के सह-निदेशक, इथियोपिया, पाकिस्तान, सूडान और वियतनाम जैसे देशों में विश्व बैंक के अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं।
– दीपक मिश्रा 2001-04 तक भारत में भी विश्व बैंक के अर्थशास्त्री रहे हैं।
ICRIER – Indian Council for Research on International Economic Relations
– स्थापना : 1981
– यह केंद्र सरकार से जुड़ा एक थिंक टैंक है। अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सम्मेलन करना और माहौल बनाना इसका काम है।
—————————-
11. इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) का शूटिंग वर्ल्ड कप किस देश में 19 मार्च 2021 को शुरू हुआ?
a. चीन
b. भारत
c. जापान
d. रूस
Answer: b. भारत
– यह आयोजन दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हो रहा है।
– अमेरिका, कोरिया, UAE और पाकिस्तान सहित कई देशों के शूटर दिल्ली पहुंच भी गए हैं।
– हालांकि जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर शामिल नहीं होंगे।
– चीन ने कहा है कि कोरोना के कारण वह अपने शूटर्स को भारत नहीं भेज सकता।
– ISSF शूटिंग वर्ल्डकप में भारत के 57 शूटर भाग ले रहे हैं।
– इसमें ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले 15 शूटर भी शामिल हैं।
ओलिंपिक में 19 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे भारतीय शूटर-
– भारत को 23 जुलाई 2021 से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिंपिक में सबसे ज्यादा उम्मीद निशानेबाजों से है।
– चीन के बाद भारत, एशिया में सबसे ज्यादा कोटा हासिल करने वाला देश है, चीन के पास 25 कोटा है।
——————————-
12. किस केंद्रीय मंत्री को ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का चेयरमैन बनाया गया?
a. रवि शंकर प्रसाद
b. नितिन गडकरी
c. प्रकाश जावड़ेकर
d. डॉ. हर्षवर्धन
Answer: d. डॉ. हर्षवर्धन
– केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को तीन साल के लिए इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
– वह जुलाई 2021 में चार्ज लेंगे, भारत से 2025 तक ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य है।
– स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो विश्वभर के विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर टीबी के विरुद्ध संघर्ष का अभियान चलाती है।
– टीबी पार्टनरशिप का गठन वर्ष 2000 में किया गया था।
—————————–
13. कर्नाटक विधानसभा में 8 मार्च 2021 को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया गया, यह कितनी रकम का है?
a. 3,50, 207 करोड़
b. 2,46, 207 करोड़
c. 1,46, 200 करोड़
d. 2,25, 100 करोड़
Answer: b. 2,46, 207 करोड़
– कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ये बजट पेश किया।
– यह एक राजस्व घाटा बजट था, 2021-22 के लिए अनुमानित राजस्व घाटा 15,134 करोड़ रुपये है।
– हालांकि बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
– बजट में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की गई है।
घोषणाएं-
– येदियुरप्पा ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में यात्री निवास के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
– बेंगलुरु के विकास के लिए बजट में 7,795 करोड़ रुपये का प्रविधान है।
GDP 2.6 फीसदी घटा-
– येदियुरप्पा अब तक राज्य विधानसभा में कुल आठ बजट पेश कर चुके हैं।
– उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GDP) 2.6 प्रतिशत घटा है।
——————————–
14. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) का महानिदेशक (Director General) किसे बनाया गया?
a. राहुल सचदेवा
b. अजय माथुर
c. मोहन अग्रवाल
d. शंकर दास
Answer: b. अजय माथुर
– अजय माथुर ने 15 मार्च 2021 को ये चार्ज लिया।
– 15 फरवरी 2021 को ISA के सभा ने अजय को इस पद के लिए चुना।
– अजय माथुर जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री काउंसिल के सदस्य हैं।
– वह टेरी और बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक रह चुके हैं।
– उनकी नियुक्ति चार साल के लिए की गई है।
—————————–
15. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)पर कितने करोड़ का जुर्माना लगाया है?
a. चार करोड़ रुपये
b. दो करोड़ रुपये
c. तीन करोड़ रुपये
d. एक करोड़ रुपये
Answer: b. दो करोड़ रुपये
-RBI ने 15 मार्च 2021 को ये जुर्माना लगाया है।
-RBIने यह जुर्माना कमीशन के रूप में कर्मचारियों को पारितोषिक को लेकर SBI को जारी दिशा निर्देश के उल्लंघन को लेकर लगाया है।
-बैंक नियमन कानून के कुछ प्रावधानों और कमीशन के रूप में भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारियों को पारितोषिक के भुगतान को लेकर जारी स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।
-बयान के मुताबिक 31 मार्च, 2017 और 31 मार्च 2018 को बैंक की वित्तीय स्थिति की रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट में यह पाया कि बैंक ने कमीशन के रूप में अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले पारितोषिक में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। -इसके बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उसके जवाब पर विचार करने के बाद RBIने जुर्माना लगाया।
RBI के गवर्नर- शक्तिकांत दास
—————————–
16. पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या ने अपने किस पड़ोसी देश के साथ समुद्री सीमा विवाद पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) की कार्यवाही में भाग लेने से इनकार कर दिया है?
a. मैडागास्कर
b. तंजानिया
c. सोमालिया
d. इथियोपिया
Answer: c. सोमालिया
– केन्या की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र (UN)के शीर्ष निकाय पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
– सोमालिया और केन्या के बीच हिंद महासागर में समुद्री सीमा के परिसीमन को लेकर विवाद है।
विवादित क्षेत्र कहां है-
– दोनों पड़ोसियों के बीच असहमति का मुख्य बिंदु वह दिशा है जिसमें हिंद महासागर में उनकी समुद्री सीमा का विस्तार होना चाहिए।
– सोमालिया के अनुसार, समुद्री सीमा की उसी दिशा का विस्तार होनी चाहिए, जिसमें उनकी भूमि सीमा चलती है क्योंकि यह हिंद महासागर, यानी दक्षिण-पूर्व की ओर जाती है।
– दूसरी ओर, केन्या का तर्क है कि प्रादेशिक दक्षिण-पूर्व सीमा को 45 डिग्री मोड़ लेना चाहिए क्योंकि यह समुद्र तक पहुँचता है, और फिर एक अक्षांशीय दिशा (latitudinal direction)में चलता है।
– अर्थात भूमध्य रेखा के समानांतर।
– ऐसी व्यवस्था केन्या के लिए फायदेमंद होगी, जिसकी 536 किमी की तटरेखा सोमालिया के (3,333 किमी) की तुलना में 6 गुना छोटी है।
– इस प्रकार विवाद से बना त्रिकोणीय क्षेत्र लगभग 1.6 लाख वर्ग किमी बड़ा है, और समृद्ध समुद्री भंडार का दावा करता है।
– यह भी माना जाता है कि इसमें तेल और गैस जमा है।
-अल जज़ीरा ने बताया कि सोमालिया और केन्या दोनों ने एक दूसरे पर इस क्षेत्र से ब्लॉकों की नीलामी करने का आरोप लगाया है।
कैसे मुददे को हल कर रहे हैं दोनों देश-
– इस मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत के बाद, सोमालिया ने 2014 में ICJ को स्थगित करने के लिए कहा।
– दोनों पड़ोसियों के बीच 2009 के तर्क के आधार पर कि केन्या ने विवाद को अदालत से बाहर निपटाने की प्रतिबद्धता जताई।
-ICJ ने सुनवाई की तारीख मार्च 2021 की दी थी लेकिन केन्या ने जनवरी में चौथी बार स्थगन की मांग की।
-सोमालिया के विरोध के बाद, ICJ 15 मार्च 2021 से सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। ।
दोनों ने लगाए आरोप-
– 2019 में, दो सोमालियाई विधायकों और एक मंत्री के प्रवेश को नैरोबी हवाई अड्डे पर बैन कर दिया था।
– दिसंबर में, केन्या ने सोमालीलैंड के नेता की मेजबानी की, एक इकाई जिसने 1991 से सोमालिया से स्वतंत्रता की घोषणा की है।
– सोमालिया ने केन्या के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने की बात कही, यह आरोप लगाते हुए कि वह उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।
– असहमति के कई बिंदुओं के बावजूद, दोनों देश इस्लामी आतंकवादी संगठन अल-शबाब के खिलाफ अपनी लड़ाई में सहयोगी बने हुए हैं।
—————————–
17. वैश्विक पुनरावर्तन दिवस (Global Recycling Day) कब मनाया जाता है?
a. 16 मार्च
b. 17 मार्च
c. 18 मार्च
d. 19 मार्च
Answer: c. 18 मार्च
– यह दिन रीसाइक्लिंग की अवधारणा और अभ्यास को भी बढ़ावा देता है. कारण को बढ़ावा देने के लिए हर साल पर्यावरणविद और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
– 2021 में, वैश्विक पुनरावर्तन दिवस का विषय “रीसायकलिंग हीरोज (Recycling Heroes)” है
—————————–
18. पुस्तक “बैटल रेडी फॉर 21 सेंचुरी (Battle Ready for 21st Century)” का विमोचन (लांचिंग) किसने किया?
a. जनरल बिपिन रावत
b. एडमिरल अशोक मेहता
c. राजनाथ सिंह
d. नरेंद्र मोदी
Answer: a. जनरल बिपिन रावत
– इस पुस्तक को लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और ब्रिगेडियर नरेंद्र कुमार ने संपादित किया है।
– पुस्तक भविष्य के संघर्षों के रणनीतिक प्रबंधन के लिए वैचारिक ढांचे को पूरा करती है.
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here