यह 18 & 19 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. पहला ‘डार्क स्काई नेशन’ कौन है?
a. नीयू
b. नीदरलैंड
c. ओहियो
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer a. नीयू (Niue)
– अंतर्राष्ट्रीय डार्क स्काई प्लेस, वे स्थान होते हैं, जो रात के समय के वातावरण को स्वाभाविक रूप से अंधेरा रखते हैं।
– पार्क, रिज़र्व और स्थानीय समुदायों सहित दुनिया भर में इन मान्यता प्राप्त 130 से अधिक डार्क साइट हैं।
– लेकिन यह सम्मान कभी भी इस तरह से पूरे देश को नहीं दिया गया था।
– नीयू अब ‘डार्क स्काई प्लेस’ (‘Dark Sky Place’) के रूप में मान्यता प्राप्त दुनिया का पहला पूर्ण देश बन गया है, यह दक्षिण प्रशांत महासागर में एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है।
– यह केवल 1600 लोगों की आबादी वाला देश है।
नीयू (Niue)
कैपिटल: अलोफी;
मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर।
—————————-
2. ‘फूल देई’ उत्सव किस राज्य में आयोजित होता है?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. उत्तराखंड
d. मणिपुर
Answer c. उत्तराखंड
– यह त्योहार चैत्र के पहले दिन या मार्च के मध्य में मनाया जाता है (ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार).
– इस त्योहार में लडकियां ऋतु के पहले फूलों को तोडती हैं और अपने घरों को सजाती हैं।
– ‘देई’ एक प्रकार का मिष्ठान है जिसे गुड़, वाइटफ्लौर और दही से बनाया जाता है और सभी को प्रदान किया जाता है.
उत्तराखंड
राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
———————————
3. यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ किसे बनाया गया है?
a. आशीष मेहता
b. प्रशांत कुमार
c. महेश कृष्णमूर्ति
d. अतुल भेड़ा
Answer b. प्रशांत कुमार
– वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं.
– रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि यस बैंक का नया बोर्ड 26 मार्च को कामकाज संभाल लेगा.
– इससे पहले रिजर्व बैंक ने बीते 6 मार्च को यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके बोर्ड को भंग कर दिया था.
नया बोर्ड
– सुनील मेहता (पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी) अब यस बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन होंगे।
– महेश कृष्णामूर्ति और अतुल भेड़ा बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक होंगे
– SBI के पास यस बैंक के निदेशक मंडल में दो निदेशक नामित करने का अधिकार होगा.
यस बैंक
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
स्थापना : 2004.
—————————-
4. केंद्र सरकार ने RBI के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में (मार्च में) किसे नामित किया है?
a. देवप्रिय अवस्थी
b. राकेश मारिया
c. अखिल श्रीवास्तव
d. देवाशीष पांडा
Answer d. देवाशीष पांडा
– RBI के बोर्ड में केंद्र सरकार द्वारा नामित दो निदेशक होते हैं.
– इससे पहले अतनु चक्रवर्ती को भी निदेशक बनाया गया था।
– देवाशीष पांडा का नामांकन 11 मार्च, 2020 और अगले आदेशों तक प्रभावी है.
RBI
25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास;
मुख्यालय: मुंबई;
स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
——————————-
5. केंद्र सरकार ने Covid-19 से बचाव व इलाज के लिए सार्क देशों के लिए कितनी रकम की आपातकालीन निधि जारी की?
a. 1 मिलियन डॉलर
b. 5 मिलियन डॉलर
c. 10 मिलियन डॉलर
d. 15 मिलियन डॉलर
Answer c. 10 मिलियन डॉलर
SAARC : साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन)
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को सार्क देशों के लीडर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह ऐलान किया।
– भारत ने सार्क देशों के लिए डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी एक साथ रखने की योजना बनाई है.
– भारत ने एकीकृत रोग निगरानी पोर्टल (IDSP) का सुझाव दिया जिसका उपयोग संक्रमित रोगियों का पता लगाने और संपर्क ट्रेसिंग के लिए किया जा रहा है.
सार्क
स्थापना: 8 दिसंबर 1985
मुख्यालय: काठमांडू, नेपाल.
सदस्य देश: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका.
———————————-
6. भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है?
a. 15 मार्च
b. 16 मार्च
c. 17 मार्च
d. 18 मार्च
Answer b. 16 मार्च
– राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को पोलियो से बचाव के लिए जागरूक करना और इसे पूरी तरह से दुनिया से मिटाना है.
————————-
7. किस राज्य ने मार्च 2020 में कौशल सतरंग योजना, युवा हब योजना, मुख्यमंत्री अपरेंटिसशिप योजना शुरू की है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. उत्तर प्रदेश
d. हरियाणा
Answer c. उत्तर प्रदेश
कौशल सतरंग योजना
– कौशल सतरंग में सात घटक होंगे जो युवाओं को अवसर प्रदान करेंगे.
– यूपी सरकार ने राज्य के युवाओं को विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करने और 2 लाख युवाओं के रोजगार के लिए IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)-कानपुर और अन्य प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ समझौता किया है.
युवा हब योजना
– युवा हब योजना को राज्य के बजट में 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
– इसका उद्देश्य वित्तीय मदद करके हजारों कुशल युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।
– यह राज्य में 30,000 स्टार्टअप स्थापित करने की सुविधा भी प्रदान करेगा. IIM (भारतीय प्रबंधन संस्थान) लखनऊ इस योजना का ज्ञान भागीदार है.
मुख्यमंत्री अपरेंटिसशिप योजना
– मुख्यमंत्री अपरेंटिसशिप योजना राज्य के युवाओं को 2500 रुपये का वजीफा प्रदान करेगी.
—————————–
8. ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में भारत का स्कोर बताएं?
a. A
b. B
c. C
d. D
Answer c. C
– यह इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण चैरिटी “वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन” द्वारा जारी किया जाता है।
– भारत को ये स्थान स्पेन, मैक्सिको, फ्रांस और न्यूजीलैंड के साथ दिया गया है।
– स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रिया को अधिकतम स्कोर यानि A के साथ शीर्ष स्थान पर रखा गया है।
वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
——————————-
9. किस कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया?
a. एप्पल
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. गूगल
d. आईबीएम
Answer b. माइक्रोसॉफ्ट
– वह वैश्विक स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने में अपनी फिलान्थ्रोपिक प्राथमिकताओं के लिए अधिक समय समर्पित करना चाहते हैं.
– उन्होंने वारेन बफेट के बर्कशायर हैथवे इंक के बोर्ड से भी इस्तीफ़ा दे दिया है, जहाँ वे 2004 से सेवा में थे.
– हालांकि, वह सीईओ सत्या नडेला और कंपनी के अन्य लीडर के तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करना जारी रखेंगे.
माइक्रोसॉफ्ट
– सीईओ: सत्या नडेला.
– स्थापना: 4 अप्रैल, 1975
– मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
——————————
10. कवि पुथुसेरी रामचंद्रन का निधन 14 मार्च 2020 को हो गया, वह किस भाषा के विद्वान थे?
a. हिन्दी
b. मराठी
c. असमी
d. मलयालम
Answer d. मलयालम
– उन्हें उनके प्रयासों के लिए भी जाना जाता है जिसके कारण 2013 में मलयालम को अंततः केंद्र सरकार द्वारा एक शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
– उनका जन्म 23 सितंबर 1928 को हुआ था।
—————————
11. “An Extraordinary Life: A biography of Manohar Parrikar” के लेखक कौन हैं?
a. सदगुरु पाटिल
b. मायाभूषण नागवेकर
c. आरव भूषण
d. a और b
Answer d. a और b (सदगुरु पाटिल और मायाभूषण नागवेकर)
– वे वरिष्ठ पत्रकार हैं।
– इस पुस्तक का प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा किया जाएगा।
– मनोहर पर्रिकर ने 2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री रहे। वह गोवा के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे।
—————————–
12. भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौन बनाया है?
a. शैलेंद्र कुमार
b. हिरदेश कुमार
c. आदेश कुमार
d. रमेश कुमार
Answer b. हिरदेश कुमार
– वह 1999 बैच के IAS अधिकारी हैं
– उन्होंने शैलेन्द्र कुमार का स्थान लिया।
——————————
13. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है?
a. 15 मार्च
b. 16 मार्च
c. 17 मार्च
d. 18 मार्च
Answer a. 15 मार्च
– 2020 का थीम: “द सस्टेनेबल कंज्यूमर” (“The Sustainable Consumer”).
—————————-
14. ITTF ओमान ओपन (टेबल टेनिस) 2020 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
a. अचंता शरथ कमल
b. मार्कोस फ्रीटास
c. दाना जेटोपकोवा
d. रंजन मेहता
Answer a. अचंता शरथ कमल
– वह भारतीय हैं।
– उन्होंने ITTF चैलेंजर प्लस ओमान ओपन पुरुष एकल खिताब जीता।
– उन्होंने मस्कट में खेले गए फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीयता प्राप्त मार्कोस फ्रीटास को 4-2 से हराया.
– अचंता शरथ कमल ने 10 साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता!
– उन्होंने पिछला टूर्नामेंट 2010 में जीता था, तब इजिप्ट ओपन का खिताब अपने नाम किया था
– ITTF : International Table Tennis Federation
ओमान
कैपिटल: मस्कट
मुद्रा: ओमानी रियाल
——————————-
15. मराठी के लोकप्रिय अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन कब हुआ?
a. 15 मार्च 2020
b. 16 मार्च 2020
c. 17 मार्च 2020
d. 18 मार्च 2020
Answer c. 17 मार्च 2020
-अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन 17 मार्च 2020 को पुणे में हुआ, वह 88 साल के थे।
– कुलकर्णी ने 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।