19 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 19 जनवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. शिक्षा मंत्रालय ने कितनी उम्र के छात्रों को कोचिंग सेंटर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया?
Education Ministry bans students of what age from entering coaching centres?

a. 20 वर्ष से कम
b. 18 वर्ष से कम
c. 16 वर्ष से कम
d. 14 वर्ष से कम

Answer: c. 16 वर्ष से कम

– शिक्षा मंत्रालय (केंद्र सरकार) ने देशभर के कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के लिए गाइडलाइन जारी की हैं।
– इसके तहत अब कोचिंग इंस्टीट्यूट्स 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों को एडमिशन नहीं दे सकेंगे।
– इसके अलावा भ्रामक वादे करना और अच्‍छे नंबरों की गारंटी देने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

किन कोचिंग इंस्‍टीट्यूट के लिए गाइडलाइन
– 12वीं के बाद JEE, NEET, CLAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग सेंटर्स.

शिक्षा मंत्रालय ने क्‍यों उठाया यह कदम
– स्‍टूडेंट्स की आत्महत्या के बढ़ते मामलों, क्‍लास में आग की घटनाओं और कोचिंग सेंटर्स में सुविधाओं की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह गाइडलाइंस जारी की हैं।
– नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो (NCRB) के अनुसार 2019 से 2021 के बीच 35 हजार स्‍टूडेंट्स ने सुसाइड किया है।

काचिंग सेंटर्स के लिए नई गाडलाइंस
– 16 वर्ष से कम उम्र के स्‍टूडेंट्स का इनरोलमेंट नहीं कर सकते
– ट्यूटर ग्रेजुएट से कम योग्‍यता वाले नहीं होंगे
– अच्‍छे नंबर और रैंक की गारंटी नहीं दे सकते
– हर कोर्स की ट्यूशन फीस फिक्‍स होगी, बीच में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी, रसीद देनी होगी
– तय समय पहले कोर्स छोड़ने पर 10 दिन में बची फीस वापस करनी होगी
– स्‍टूडेंट हॉस्‍टल में रह रहा हो तो हॉस्‍टल फीस और मेस फीस भी लौटानी होगी
– मोरल क्राइम के दोषी फैकल्‍टी में नहीं हों
– काउंसलिंग सिस्‍टम बगैर कोचिंग का रजिस्‍ट्रेशन नहीं होगा
– वेबसाइट पर फैकल्‍टी की योग्‍यता, कोर्स पूरा होने की अवधि बतानी होगी
– हॉस्‍टल सुविधा, फीस की पूरी जानकारी देनी होगी
– बच्‍चों के मेंटल स्‍ट्रेस पर ध्‍यान रखना होगा, अच्‍छे परफॉर्मेंस का प्रेशर नहीं बनाया जाएगा
– छात्र मुश्‍किल या तनाव में हों तो मदद के लिए सिस्‍टम बनाना होगा
– कोचिंग सेंटर में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की व्‍यवस्‍था हो
– साइकोलॉजिस्‍ट, काउंसलर के नाम और वर्किंग टाइम की जानकारी पैरेंट्स को देनी होगी
– ट्यूटर भी स्‍टूडेंट्स को गाइडेंस देने के लिए मेंटल हेल्‍थ के टॉपिक्‍स में ट्रेनिंग ले सकते हैं।
– गाइडलाइंस फॉलो न करने पर कोचिंग सेंटर्स पर 1 लाख तक का जुर्माना
– ज्‍यादा फीस वसूलने पर रजिस्‍ट्रेशन रद्द होगा
– राज्य सरकार कोचिंग सेंटर की गतिविधियों की निगरानी करने और पंजीकरण की आवश्यक पात्रता की पूर्ति और कोचिंग सेंटर की संतोषजनक गतिविधियों के संबंध में किसी भी कोचिंग सेंटर के बारे में पूछताछ करने के लिए जिम्मेदार होगी।

शिक्षा मंत्री – धर्मेंद्र प्रधान

—————–
2. चीन और फिलीपींस किस समुद्र में टकराव कम करने पर जनवरी 2024 में सहमत हुए?
In which sea did China and the Philippines agree to reduce conflict in January 2024?

a. फिलीपींस सागर
b. दक्षिण चीन सागर
c. सेलीबीज सागर
d. जावा सागर

Answer: b. दक्षिण चीन सागर

– चीन और फिलीपींस ने कहा कि वे दक्षिण चीन सागर में अपने जहाजों के बीच एक साल से जारी तनावपूर्ण टकराव के तनाव कम करने पर काम करने पर सहमत हुए हैं।
– दोनों देशों के बीच उप विदेश मंत्री स्‍तर की बातचीत के बाद शांति की कोश‍िश हुई है।

चीन और फिलीपींस में टकराव
– दरअसल दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में दक्षिण चीन सागर में चीन के कॉस्ट गार्ड्स ने फिलीपींस के जहाजों पर हमला किया था।
– उन्होंने मछुआरों के जहाज पर वाटर कैनन चलाई थी।
– चीन ने पहले जहाजों की घेराबंदी की, फिर पानी से हमला किया था।
– फिलीपींस ने चीन की इस अवैध और आक्रामक कार्रवाई की निंदा की थी।
– चीन ने दक्षिण चीन सागर में फ्लोटिंग बैरियर लगा दिए थे, ताकि फिलीपींस के जहाजों उसके दावे के इलाके में न आएं।
– सितंबर 2023 में फिलीपींस के कोस्‍ट गार्ड ने इन फ्लोटिंग बैरियर को हटा दिया था।
– दिसंबर 2023 में इंडियन नेवी के साथ फिलीपीस नेवी ने युद्धभ्‍यास किया था, जिसमें भारत की तरफ से INS कदमत और फिलीपींस की तरफ से BRP रेमन अल्कराज जहाज ने हिस्सा लिया था। इस पर भी चीन ने आपत्ति जताई थी। कहा था कि दो देशों के बीच रक्षा सहयोग से किसी तीसरे देश की शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
– चीन और फिलीपींस के बीच टकराव की वजह से इस क्षेत्र में सशस्त्र भागीदारी की चिंता बढ़ गई थी।

फिलीपींस ने 2022 में भारत से मिसाइल डील की थी
– जनवरी 2022 में, भारत और फिलीपींस ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तीन बैटरियों की आपूर्ति के लिए 375 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
– ब्रह्मोस रूस के साथ संयुक्त रूप से विकसित और भारत में उत्पादित मिसाइल है।
– इसकी रेंज 290 किमी है।
– इसकी अधिकतम गति मैक 2.8 है और यह समुद्र में 3-4 मीटर तक नीचे तैर सकता है।

फिलीपींस
राजधानी – मनीला
राष्‍ट्रपति – बोंगबोंग मार्कोस
मुद्रा – फिलीपीन पेसो
जनसंख्‍या – 10.9 करोड़
समुद्र – साउथ चाइना सी, फिलीपींस सी, सेलीबीज सी

चीन
राष्‍ट्रपति – शी जिनपिंग
राजधानी – बीजिंग
मुद्रा – चाइनीज येन रॅन्मिन्बी

—————
3. वर्ष 2024 के लिए असम के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘असम बैभव’ पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया?
Who has been selected for Assam’s highest civilian honor ‘Assam Baibhav’ award for the year 2024?

a. रंजन गोगोई
b. हिमा दास
c. तपन सैकिया
d. यू यू ललित

Answer: a. रंजन गोगोई (पूर्व CJI और राज्यसभा सांसद)

– भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (पूर्व CJI) और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम बैभव’ के लिए चुने गए।
– इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 जनवरी 2024 को की।
– ये पुरस्‍कार 10 फरवरी 2024 को गुवाहाटी में असम के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया देंगे।
– रंजन गोगोई 46वें सीजेआई और पूर्वोत्तर से यह पद संभालने वाले पहले न्यायाधीश थे।
– उनके कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।
– पुरस्कार के रूप में गोगोई को प्रशस्ति पत्र, प्रमाणपत्र, पदक और 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
– इसके अलावा वर्ष 2024 के लिए असम राज्य सरकार चार असम सौरव और 17 असम गौरव पुरस्कारों सहित कुल 22 हस्तियों को नागरिक पुरस्कार देगी।

पिछले विजेता
– ‘असम बैभव’ अवॉर्ड 2022 में रतन टाटा और 2023 में तपन सैकिया को प्रदान किया गया था।

—————
4. असम सरकार ने वर्ष 2024 के ‘असम सौरव’ अवॉर्ड के लिए किन्‍हें चुना?
Whom has the Assam Government selected for the ‘Assam Saurav’ Award for the year 2024?

a. डॉ. किशन चंद नौरियाल
b. एल्विस अली हजारिका
c. हिमा दास और नादिराम देउरी
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

असम सौरव अवॉर्ड (असम का दूसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान)
– गाजियाबाद के डॉ. किशन चंद नौरियाल (कला और संस्कृति)
– एल्विस अली हजारिका (तैराकी)
– हिमा दास (एथलेटिक्स)
– नादिराम देउरी (तिवा नृत्य)

– विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 4 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

असम गौरव अवॉर्ड (असम का तीसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान)
1.रंजीत गोगोई (लोक और बिहू नृत्य प्रतिपादक)
2.पार्वती बरुआ (पशु संरक्षण गतिविधियां)
3.देबोजीत चियांगमाई (साउंड इंजीनियर)
4.द्रोणो भुयान (ओजा पाली)
5.नीलम दत्ता (जैविक खेती)
6. अनुपम डेका (उद्योगपति)
7. सौम्यदीप दत्ता (वन्यजीव संरक्षण)
8. बसंत चिरिंग फुकन (मशरूम की खेती)
9. मनेंद्र डेका (हस्तशिल्प)
10. मीनाक्षी चेतिया (सामाजिक सेवा)
11. पखिला लेखटेपी (कार्बी लोक)
12. तेनजिंग बोडोसा (हाथी के अनुकूल चाय बागान)
13. निर्मल डे (चटाई)
14. जेसीन कुम्बांग पाओ (बुनाई)
15. मैरी हस्सा (सामाजिक सेवा)
16. उपेन्द्र राभा (काले चावल की खेती)
17. राहुल गुप्ता (हाइड्रोपोनिक खेती)

– असम गौरव पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, पदक और 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

असम की राजधानी: दिसपुर
मुख्‍यमंत्री: हेमंत बिस्‍वा सरमा
राज्‍यपाल: गुलाब चंद कटारिया
भाषा: असमिया

—————
5. एशिया का सबसे बड़ा विमानन एक्सपो ‘विंग्स इंडिया’ 2024 कहां आयोजित हुआ?
Where was Asia’s largest aviation expo ‘Wings India’ 2024 held?

a. लखनऊ
b. हैदराबाद
c. बेंगलुरू
d. पटना

Answer: b. हैदराबाद

– आयोजन हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर हुआ।
– सिविल एविएशन मिनिस्‍टर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने 18 जनवरी 2024 को इसका उद्घाटन किया।
– विमानन एक्सपो ‘विंग्स इंडिया’ हर दो साल पर आयोजित होता है।
– इसे एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय उद्योग मंडल परिसंघ-फिक्की के साथ मिलकर आयोजित किया है।
– विंग्‍स इंडिया-2024 की थीम – ‘अमृत काल में भारत को विश्व के साथ जोड़ना’ है।
– कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के डेढ़ हजार से अधिक प्रतिनिधि और पांच हजार व्‍यापार प्रतिनिधि और कई विमानन कंपनियों ने हिस्‍सा लिया।

—————
6. भारतीय वायु सेना के किस विमान का संभावित मलबा, इसके गायब होने के 7 साल बाद जनवरी 2024 में बंगाल की खाड़ी में ढूंढा गया?
The probable debris of which Indian Air Force aircraft was discovered in the Bay of Bengal in January 2024, 7 years after its disappearance?

a. AN-32
b. F-14
c. Sukhoi SU-57
d. IL-76

Answer: a. AN-32 (एयरफोर्स ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट)

विमान कब गायब हुआ था
– 22 जुलाई 2016

किस परिस्थिति में गायब हुआ
– AN-32 ने चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरा था.
– इसमें छह चालक दल के साथ कुल 29 कर्मचारी सवार थे.
– यह नियमित साप्ताहिक कूरियर उड़ान थी. लेकिन वह कभी पहुंच नहीं सका और बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था।

कैसे ढूंढा गया
– एक अंडरवाटर व्हीकल (AUV) द्वारा खोजा गया. इसे 2024 के मध्‍य में नार्वे से आयात किया गया था।
– इस AUV को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने संभावित दुर्घटना स्‍थल पर तैनात किया था।
– इसने मल्टी-बीम सोनार (साउंड नेविगेशन एंड रेंजिंग), सिंथेटिक एपर्चर सोनार और उच्च रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी सहित कई पेलोड का उपयोग करके 3400 मीटर की गहराई पर खोज की।
– विश्लेषण से पता चला कि चेन्नई तट से लगभग 140 समुद्री मील, करीब 310 KM दूर समुद्र तल पर एक दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे का संकेत मिला था।
– जांच में एएन-32 विमान के अनुरूप पाया गया।
– भारतीय वायु सेना ने कहा कि संभावित दुर्घटना स्थल पर यह खोज, उसी क्षेत्र में किसी अन्य विमान के लापता होने का मामला दर्ज नहीं है।
– संभवतः दुर्घटनाग्रस्त An-32 से संबंधित है।

लापता होने के बाद हुई थी तलाश
– विमान के लापता होने के बाद नौसेना और अन्य एजेंसियों के प्रयासों के अलावा, भारतीय वायुसेना ने 300 से अधिक उड़ानें और 1000 घंटे से अधिक उड़ान भरी थी।
– दो अनुसंधान जहाजों, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के समुद्र विज्ञान पोत समुंद्र रत्नाकर और एनआईओटी के सागर निधि द्वारा दूर से संचालित वाहन के साथ पानी के भीतर भी खोज की गई।
– जिसने 3.5 किलोमीटर की गहराई तक स्कैन किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। लेकिन अब इसमें सफलता पाई गई है।

इंडियन एयरफोर्स
– CDS : जनरल अनिल चौहान
– एयर चीफ मार्शल : विवेक राम चौधरी

—————-
7. गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM – non aligned movement) के सदस्य देशों का 19वां शिखर सम्‍मेलन कहां आयोजित हुआ?
Where was the 19th summit conference of the member countries of the Non-Aligned Movement (NAM) held?

a. कोच्‍ची (भारत)
b. कंपाला (युगांडा)
c. न्‍यूयार्क (यूएसए)
d. काहिरा (मिस्र)

Answer: b. कंपाला (युगांडा)

– गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM – non aligned movement) के सदस्य देशों का 19वां शिखर सम्‍मेलन 19 और 20 जनवरी 2024 को युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित हुआ।

– 2024 समिट की थीम : ‘साझा वैश्विक समृद्धि के लिए गहन सहयोग’
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत एनएएम के लिए युगांडा में समिट की थीम का पूरे दिल से समर्थन करता है और युगांडा के नेतृत्व में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है। गुटनिरपेक्ष के अग्रणी और संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में, भारत आंदोलन के सिद्धांतों और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है।’’

—————-
8. गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के 19वां शिखर सम्‍मेलन (जनवरी 2024) में भारत का प्रतिनिधित्‍व किसने किया?
Who represented India at the 19th Summit of the Non-Aligned Movement (NAM) (January 2024)?

a. राष्‍ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. विदेश मंत्री
d. रक्षा मंत्री

Answer: c. विदेश मंत्री

– समिट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
– इस शिखर सम्मेलन 120 से अधिक विकासशील देशों को ऐतिहासिक महत्व के अहम मंच पर एक साथ लाता है।
– भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की मेजबानी में युगांडा के सहयोग के लिए मदद स्वरूप 10 बसें, पांच एम्बुलेंस, 10 ट्रैक्टर और कुछ ध्वज स्तंभ प्रदान किए हैं।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन:
– इसकी शुरुआत अमेरिका और रूस के बीच शीतयुद्ध के दौरान हुई थी।
– गुटनिरपेक्षता का आशय है कि गरीब और विकासशील देशों को किसी महाशक्ति का पिछलग्गू बनने की जरूरत नहीं है। ये देश अपनी स्वतंत्र विदेश नीति अपना सकते हैं।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्‍थापना कैसे हुई:
– गुटनिरपेक्ष आंदोलन की शुरुआत यूगोस्लाविया के जोसेफ ब्रॉश टीटो, भारत के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और मिस्र के गमाल अब्दुल नासिर की दोस्ती से मानी जाती है।
– इन तीनों देशों ने वर्ष 1956 में एक सफल बैठक आयोजित की।
– इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों और घाना के प्रधानमंत्री वामे एनक्रूमा ने इस बैठक को ज़ोरदार समर्थन दिया गया। ये पाँच नेता गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक नेता थे।
– पहला गटुनिरपेक्ष सम्मेलन 1961 में बेलग्रेड (सर्बिया की राजधानी) में आयोजित किया गया था।
– पहले गुटनिरपेक्ष-सम्मेलन में 25 सदस्य-देश शामिल हुए थे।
– समय गुजरने के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन की सदस्य संख्या बढ़ती गई।
– वर्तमान में 120 सदस्य देश, 17 पर्यवेक्षक देश तथा 10 पर्यवेक्षक संगठन शामिल हैं।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शुरुआती उद्देश्य क्‍या था:
– पाँचों संस्थापक देशों (यूगोस्‍लाविया, भारत, मिस्र, इंडोनेशिया और घाना) के बीच सहयोग स्थापित करना;
– शीत युद्ध का प्रसार और इसके बढ़ते हुए दायरे से अलग रहना;
– अंतर्राष्ट्रीय फलक पर बहुत से नव-स्वतंत्र अफ्रीकी देशों का उदय तथा 1960 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में 16 नवीन अफ्रीकी देशों का बतौर सदस्य शामिल होना।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भारत की स्थिति
– गुटनिरपेक्षता के कारण भारत ऐसे अंतर्राष्ट्रीय फैसले ले सका जिससे उसका हित सधता हो न कि महाशक्तियों और उनके खेमे के देशों का।
– अगर भारत को महससू हो कि महाशक्तियों का कोई भी खेमा उसकी अनदेखी कर रहा है या अनुचित दबाव डाल रहा है तो वह दूसरी महाशक्ति की तरफ जा सकता था।
– हालांकि स्‍थापना के कुछ दशकों के बाद भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति ‘सिद्धांतविहीन’ रही, क्योंकि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को साधने के नाम पर प्राय: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर कोई सुनिश्चित पक्ष लेने से बचता रहा।
– भारत के व्यवहार में स्थिरता नहीं है और कई बार भारत की स्थिति विरोधाभासी रही है। भारत ने स्वयं वर्ष 1971 में सोवियत संघ के साथ आपसी मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किये। जिसे कई देशों ने भारत का सोवियत खेमे में शामिल होना माना।
– हालांकि वर्तमान में रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास युद्ध और पश्चिम एशिया (मध्‍य पूर्व) में उभरे संकट के दौरान भारत का रुख गुटनिरपेक्ष का रहा है। अमेरिका, यूरोप और रूस ने भारत को अपने-अपने खेमे में खींचने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन इस खेमेबाजी से बचा रहा। यही नीति गुटनिरपेक्ष की भी है।

NAM की वर्तमान में प्रासंगिकता:
– गुटनिरपेक्षता का आशय है कि गरीब और विकासशील देशों को किसी महाशक्ति का पिछलग्गू बनने की ज़रूरत नहीं है।
– ये देश अपनी स्वतंत्र विदेश नीति अपना सकते हैं।
– अपने आप में ये विचार बुनियादी महत्त्व के हैं और शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद भी प्रासंगिक हैं।

—————-
9. 9वां पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल किस राज्‍य में जनवरी 2024 में आयोजित हुआ?
In which state was the 9th Pakke Paga Hornbill Festival held in January 2024?

a. असम
b. उत्‍तर प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– यह राज्‍य उत्‍सव आयोजन 18 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित हुआ।
– यह फेस्टिवल यह वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित है।
– रिज़र्व में चार हॉर्नबिल प्रजातियाँ हैं – ओरिएंटल पाइड, ग्रेट इंडियन, रूफस-नेक्ड और लुप्तप्राय वेरथेड हॉर्नबिल।
– यह कार्यक्रम इन प्रतिष्ठित पक्षियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करता है।

अरुणाचल प्रदेश
सीएम – पेमा खांडू
गवर्नर – कैवल्य त्रिविक्रम पर्णाईक
राजधानी – ईटानगर

—————-
10. बिहार विधानसभा का बजट सत्र कब शुरू हुआ?
When did the budget session of Bihar Assembly start?

a. 5 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 19 फरवरी
d. 29 फरवरी

Answer: a. 5 फरवरी

– बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से होगा। सत्र 29 फरवरी तक चलेगा।
– बजट सत्र के दौरान 17 बैठकें होंगी।
– राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बजट सत्र आहूत करने के बाद गुरुवार को संसदीय कार्य विभाग ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी।
– इसके अनुसार 5 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
– उसके बाद सदन में बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया जायेगा।
– दूसरे दिन 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा।
– 7 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट विमर्श एवं सरकार का उत्तर होगा।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *