यह 19 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने करवाई भारत की इंटरनेशनल बेइज्जती
Galgotias University has brought international disgrace to India.
चीनी रोबोट को अपना बताकर सम्मेलन से बाहर किए जाने के बाद, गलगोटिया विश्वविद्यालय ने ‘भ्रम’ के लिए माफी मांगी
– गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नाम एक अंतरराष्ट्रीय AI Impact Summit से जुड़े विवाद में सामने आया।
– यह मुद्दा केवल एक विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की शैक्षणिक विश्वसनीयता, डिजिटल कूटनीति और सॉफ्ट पावर के नकारात्मक दृष्टि से भी जुड़ता है।
क्या हुआ असल में?

– AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर एक रोबोटिक डॉग दिखाया गया, जिसे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने “Orion” नाम से अपने AI इनोवेशन का प्रोडक्ट बताया।
– यह वीडियो मीडिया में वायरल हुआ जिसमें प्रोफेसर ने दावा किया कि यह यूनिवर्सिटी के ‘Centre of Excellence’ ने विकसित किया है।
– बाद में पता चला कि वह रोबोट वास्तव में चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल ‘Unitree Go2’ है, यानी यह एक आसान-सी खरीदी हुई कमर्शियल रोबोटिक डॉग मशीन थी, न कि यूनिवर्सिटी की अपनी अविष्कार।
– इसी वजह से सोशल मीडिया और तकनीकी समुदाय में तीखी आलोचना शुरू हुई।
– गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बाद में कहा कि उन्होंने कभी दावा नहीं किया कि रोबोट को उन्होंने बनाया है, बल्कि इसे छात्रों के लिए सीखने-अन्वेषण (hands-on learning) के लिए रखा था। प्रोफेसर ने कह दिया कि संचार में गड़बड़ी हो गई।
क्यों उन्हें समिट से बाहर कर दिया गया?

– समिट आयोजकों और सरकारी अधिकारियों ने निर्णय लिया कि एक इंटरनेशनल AI समिट में वास्तविक भारतीय इनोवेशन दिखाने का उद्देश्य था, लेकिन यहाँ एक विदेशी उत्पाद को ‘इनोवेशन’ के रूप में पेश किया गया, जिससे समिट की विश्वसनीयता पर सवाल उठे।
– इस दुर्व्याख्या के कारण आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल खाली करने का निर्देश दिया और पावर भी काट दी गई थी।
इससे भारत की छवि पर क्या असर हुआ?

– यह मामला केवल यूनिवर्सिटी की नाकामी ना रहकर भारत की राष्ट्रीय तकनीकी प्रतिष्ठा से जुड़ गया
– AI Impact Summit भारत ने विश्व स्तर पर AI इनोवेशन को बढ़ावा देने वाला मंच कहा था, लेकिन विवाद के कारण विश्व समुदाय में यह संदेश गया कि “दावा तो बहुत लेकिन वास्तविक शोध कम है।”
– विवाद सिर्फ रोबोटिक डॉग तक नहीं रहा। सोशल मीडिया में ड्रोन और अन्य तकनीकी प्रोटोटाइप पर भी आलोचना हुई कि वे भी आधे-पुर्जों वाले दिख रहे हैं, जिससे संस्थान की तकनीकी क्षमता पर आशंका उत्पन्न हुई।
– इस विवाद ने शिक्षा और तकनीकी प्रदर्शन के बीच ‘Marketing vs Genuine Innovation’ की बड़ी बहस भी जगाई है कि कैसे भारत को तकनीकी मंचों पर अपने असली शोध और क्षमताओं को सही तरीके से पेश करना चाहिए।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी का मालिक कौन है?
– गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फाउंडर, चांसलर और मालिक सुनील गलगोटिया हैं।
– उनके बेटे ध्रुव गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सीईओ हैं।
– यह परिवार 1930 के दशक से किताबों के बिजनेस से जुड़ा रहा है।
————–
2. भारत और फ्रांस ने अपने द्विपक्षीय रिश्ते रणनीति साझेदारी (Strategic Partnership) को विस्तार देते हुए इनमें से क्या नया नाम दिया?
India and France gave which of the following new name while expanding their bilateral relationship Strategic Partnership?
a. विशेष रणनीतिक साझेदारी (Special Strategic Partnership)
b. विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Special Global Strategic Partnership)
c. व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी / Special Global Strategic Partnership

– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में फरवरी 2026 में अहम बैठक हुई।
– इस दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय (India–France) रिश्तों को “Special Global Strategic Partnership” यानी विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के रूप में और ऊपर उठाया (Elevated)
– यानी संबंध पहले से और भी गहरे स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया गया।
– यह साझेदारी सिर्फ भारत-फ्रांस तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता, सुरक्षा, तकनीक, रक्षा उत्पादन, ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्रों तक फैल रही है।
– दोनों देश साझा हित और विश्व स्तर पर नियम-आधारित व्यवस्था को समर्थन दे रहे हैं।
– हालांकि ऐसे मिलते-जुलते स्तर के समझौते अमेरिका, रूस, जापान जैसे देशों के साथ पहले से हैं।
पहले क्या था?
– भारत और फ्रांस ने 1998 में रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) शुरू की थी।
– खास बात है कि पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद फ्रांस उन गिने-चुने देशों में था जिसने भारत से संवाद जारी रखा।
– यह साझेदारी मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में थी: रक्षा सहयोग (राफेल, स्कॉर्पीन पनडुब्बी), परमाणु ऊर्जा (जैसे जैतापुर प्रोजेक्ट), अंतरिक्ष सहयोग, आतंकवाद विरोध
अब क्या बदला?
– फरवरी 2026 में दोनों देशों ने रिश्ते को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” (Special Global Strategic Partnership) का दर्जा दिया।
– इसका मतलब है कि सहयोग सिर्फ द्विपक्षीय (India-France) तक सीमित नहीं रहेगा। इसे वैश्विक स्तर (Indo-Pacific, अफ्रीका, मल्टीपोलर वर्ल्ड, सप्लाई चेन, टेक्नोलॉजी, AI आदि) तक विस्तार दिया गया है। “Special” शब्द यह संकेत देता है कि फ्रांस भारत को अपनी प्राथमिक रणनीतिक साझेदारियों में ऊपर रख रहा है।
– हालांकि ज़मीन पर असली फर्क तब दिखेगा जब रक्षा सह-उत्पादन बढ़े, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हो, व्यापार/निवेश वास्तविक रूप से बढ़े। हालांकि इसपर कदम बढ़ाए गए हैं।
अन्य देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी
– यूएसए : कॉम्प्रहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टरशिप
– रूस : स्पेशल एंड प्रिवलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप
– जापान : स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टरशिप
– ऑस्ट्रेलिया : कॉम्प्रहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टरशिप
– जर्मनी : स्ट्रैटेजिक पार्टरशिप
————–
3. भारत-फ्रांस द्विपक्षीय बैठक (मुंबई में फरवरी 2026 में आयोजित) में दोनों देशों के बीच कितने समझौते हुए?
How many agreements were signed between the two countries at the India-France bilateral meeting (held in Mumbai in February 2026)?
a. 10
b. 15
c. 20
d. 21
Answer: d. 21
21 समझौते: सेक्टर-वाइज
राजनीतिक
1) भारत-फ्रांस संबंधों को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक अपग्रेड करना
2) उन्नत साझेदारी और होराइजन 2047 रोडमैप के कार्यान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए वार्षिक विदेश मंत्रियों के संवाद की स्थापना।
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन
3) भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026
4) भारत-फ्रांस इनोवेशन नेटवर्क का शुभारंभ
रक्षा और सुरक्षा
5) कर्नाटक के वेमागल में एच125 हेलीकॉप्टर की अंतिम असेंबली लाइन का उद्घाटन (एयरबस और टाटा एडवांस लिमिटेड का सहयोग)
6) रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण
7) भारत में हैमर मिसाइलों के उत्पादन के लिए BEL और सफ्रान के बीच संयुक्त उद्यम
8) भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती
रक्षा सहित महत्वपूर्ण और उभरती टेक्नोलॉजी
9) ज्वाइंट एडवांस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप का गठन
10) महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं में सहयोग
11) Centre on Advanced Materials की स्थापना के लिए DST और CNRS के बीच आशय पत्र
अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, अक्षय ऊर्जा और कौशल
12) डबल टैक्सेशन एग्रीमेंट संशोधन
13) टी-हब और नॉर्ड फ्रांस के बीच स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार और प्रौद्योगिकी में रणनीतिक सहयोग के लिए आशय पत्र
14) DST और CNRS के बीच Scientific Collaboration MoU
15) डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर की स्थापना
16) एम्स (दिल्ली) में स्वास्थ्य क्षेत्र में AI के लिए भारत-फ्रांस केंद्र का शुभारंभ
17) संक्रामक रोगों और वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान में सहयोग के लिए DBT और ANRS के बीच आशय पत्र
18) मेटाबोलिक हेल्थ साइंस पर इंडो-फ्रेंच सेंटर की स्थापना
19) नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर स्कीलिंग इन एयरोनॉटिक्स पर आशय पत्र
20) रिन्युएबल एनर्जी सहयोग (ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर और न्यूक्लियर सहयोग)
21) डाक विभाग, संचार मंत्रालय और ला पोस्टे, फ्रांस के बीच आशय पत्र
—————
4. PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत में किस हेलिकॉप्टर की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया, जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने में सक्षम है?
PM Modi and French President Macron inaugurated the assembly line of which helicopter in India, which is capable of flying to the heights of Mount Everest?
a. H125 हेलीकॉप्टर
b. रोबिनसन R22/R44
c. ध्रुव (HAL Dhruv)
d. AH-64E
Answer: a. H125 हेलीकॉप्टर

– H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन कर्नाटक के वेमगल में स्थापित हुई है।
– इसका उद्घाटन PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई से वर्चुअली फरवरी 2026 में किया।
– यह यूरोप की बड़ी कंपनी एयरबस और भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) का जॉइंट वेंचर है।
– यहां H-125 हेलीकॉप्टर बनाए जाएंगे।
– पहला “मेड इन इंडिया” H125 हेलीकॉप्टर 2027 की शुरुआत तक उड़ान भरने की उम्मीद है।
H125 हेलीकॉप्टर की विशेषताएं और उपयोग
– H125 एक लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है जिसे फ्रांस की कंपनी Airbus Helicopters बनाती है।
– यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टरों में से एक है, खासकर हाई-एल्टीट्यूड (ऊँचाई) ऑपरेशन के लिए।
– इस हेलीकॉप्टर का उपयोग नागरिक मिशनों, पर्यटन, आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन में किया जाएगा।
क्या यह सच में “एवरेस्ट के ऊपर” उड़ सकता है?
– 2005 में एक H125 हेलीकॉप्टर ने माउंट एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) पर लैंडिंग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
– इसका मतलब: यह सिर्फ ऊपर से उड़ नहीं सकता, बल्कि अत्यधिक ऊँचाई पर उतरने की क्षमता भी दिखा चुका है (विशेष परिस्थितियों/विशेष पायलटिंग के साथ)।
————–
5. बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर 2025 के लिए किसे चुना गया?
Who has been chosen as the BBC Indian Sports Woman of the Year 2025?
a. स्मृति मंधाना
b. हरमनप्रीत कौर
c. शैफाली वर्मा
d. दीप्ती शर्मा
Answer: a. स्मृति मंधाना
– भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में ये अवार्ड दिया गया।
– उन्होंने भारत की 2025 महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
– इसके अलावा शतरंज की भारतीय स्टार 20 वर्षीय दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
– विजेताओं का चयन लिएंडर पेस, दीपा मलिक और अंजू बॉबी जॉर्ज सहित प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया गया।
अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता
पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर: प्रीति पाल – 2024 पेरिस पैरालंपिक में दो कांस्य पदक (एथलेटिक्स)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: अंजलि भागवत: ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज़
बीबीसी स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर
– भारतीय महिला क्रिकेट टीम- विश्व कप जीतने के लिए
– भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम- विश्व कप जीतने के लिए
– भारतीय महिला कबड्डी टीम- विश्व कप जीतने के लिए
– सिमरन शर्मा, एकता भयान, दीप्ति जीवांजी, प्रीति पाल- विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए
बीबीसी ‘चेंजमेकर्स ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
– भारतीय महिला आइस हॉकी टीम
– राजबीर कौर: भारतीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम के पूर्व कप्तान!
– सविता पूनिया: भारतीय हॉकी खिलाड़ी ।
– पानी देवी: खेल जगत में प्रभावशाली योगदान के लिए।
————–
6. सनाए ताकाइची किस देश की दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं?
Sanae Takaichi became the Prime Minister of which country for the second time?
a. इजरायल
b. मलेशिया
c. चीन
d. जापान
Answer: d. जापान

– जापान की निचली संसद ने 18 फरवरी, 2026 को सनाए ताकाइची को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया।
– 64 वर्षीय ताकाइची अक्टूबर 2025 में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
– 8 फरवरी 2026 को अचानक हुए निचले सदन के चुनावों में उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और उसके गठबंधन सहयोगियों ने 465 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।
– सनाए ताकाइची ने 1993 में जापान में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राजनीति में कदम रखा।
– बाद में वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में शामिल हो गईं।
– जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या बन गई थीं।
– उन्होंने देश की आंतरिक मामलों और संचार मंत्री के रूप में कार्य किया है।
– उन्होंने टेलीविजन पर्सनैलिटी, लेखिका और आलोचक के रूप में काम किया।
————–
7. सी. सुब्रमण्यम पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Who was awarded the C. Subramaniam Award?
a. किशन गोपाल
b. मल्लेपल्ली लक्ष्मैया
c. धर्मदेव पासवान
d. रुकैया बेगम
Answer: b. मल्लेपल्ली लक्ष्मैया
– नई दिल्ली में 16 फरवरी 2026 को नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया (NFI) द्वारा सेंटर फॉर दलित स्टडीज (सीडीएस) के अध्यक्ष मल्लेपल्ली लक्ष्मैया को ये पुरस्कार दिया गया।
– मल्लेपल्ली लक्ष्मैया एक सार्वजनिक बुद्धिजीवी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो दलित और आदिवासी समुदायों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर दशकों से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
सी. सुब्रमण्यम पुरस्कार
– ये पुरस्कार भारत के पूर्व कृषि मंत्री और भारत रत्न से सम्मानित सी. सुब्रमण्यम की स्मृति में दिया जाता है।
– उन्हें “हरित क्रांति” का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।
– ये भारत में जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन लाने वाले सामुदायिक नेताओं और स्वयंसेवकों को दिया जाने वाला एक सम्मान है।
– यह पुरस्कार National Foundation for India (NFI) द्वारा दिया जाता है।
– इसमें ₹100,000 की नकद राशि और एक स्मृति चिन्ह शामिल है।
————–
8. प्रवीना देशपांडे का निधन 17 फरवरी 2026 को हो गया, वह किसलिए जानी जाती थी?
Praveena Deshpande died on 17 February 2026, what was she known for?
a. एक्ट्रेस
b. लेखक
c. मॉडल
d. एंकर
Answer: a. एक्ट्रेस
– एक्ट्रेस के निधन पर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
– प्रवीना देशपांडे कैंसर से जूझ रही थीं।
– 2019 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ था।
– बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान वे 17 दिन आइसोलेशन में रहीं।
– प्रवीना ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रेडी में शालिनी चौधरी का रोल प्ले किया था।
– एक विलेन, गब्बर इज बैक और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्मों में काम किया।
– इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं।
– प्रवीना देशपांडे ने शॉर्ट फिल्म ‘थैंक्स मॉम’ में काम किया था।
—————
9. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने किस देश में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में 6000 लोगों की मौत को मानवता के खिलाफ संभावित अपराधों के बराबर बताया?
In which country, the United Nations (UN) has described the deaths of 6000 people in an attack by Rapid Support Forces as possible crimes against humanity?
a. लीबिया
b. सूडान
c. मिस्र
d. इथियोपिया
Answer: b. सूडान (यह हिंसा अक्टूबर 2025 में हुई थी)
– यह हिंसा अक्टूबर 2025 में हुई थी।
– उस वक्त सूडान के दारफुर क्षेत्र में एक सूडानी अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने हमला करके 6000 लोगों की हत्या कर दी थी।
– इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने जांच रिपोर्ट जारी की है।
– संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार: लगभग 4,400 लोग शहर के अंदर मारे गए। करीब 1,600 लोग शहर से भागते समय मारे गए। वास्तविक मृतकों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार हिंसा की प्रकृति
– नागरिकों की सामूहिक हत्याएँ और बिना मुकदमे के हत्या
– महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन हिंसा और सामूहिक दुष्कर्म
– अपहरण, यातना और अवैध हिरासत
– कई मामलों में हिंसा जातीय आधार (ethnic targeting) पर की गई, विशेषकर गैर-अरब समुदायों के खिलाफ
संयुक्त राष्ट्र ने कहा
– यह घटनाएँ युद्ध अपराध (war crimes) और संभवतः मानवता के विरुद्ध अपराध (crimes against humanity) की श्रेणी में आ सकती हैं।
– जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
RSF
– RSF सूडान का एक शक्तिशाली और विवादास्पद अर्धसैनिक (paramilitary) समूह है, जो मुख्य रूप से दारफुर के पूर्व ‘जंजावीद’ लड़ाकों से विकसित हुआ है।
– 2013 में गठित, यह मूल रूप से विद्रोही समूहों से लड़ने और सीमा की रक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाई गई थी, लेकिन अब यह सूडानी सेना (SAF) के खिलाफ वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।
सूडान में सत्ता किसके पास
– सूडान में सत्ता अभी किसी एक पक्ष के पास पूरी तरह नहीं है, बल्कि दो बड़े सैन्य-बल एक-दूसरे से टकरा रहे हैं और देश कई हिस्सों में विभाजित स्थिति में है। यह संघर्ष साढे़ दो सालों से जारी गृहयुद्ध में बदल गया है।
– सूडानी सेना और RSF लड़ रहे हैं, हालांकि RSF के पास वास्तविक नियंत्रण और प्रभाव राज्य के बड़े हिस्सों पर है। RSF के नेता मोहम्मद हमदान दागलो (Hemedti) हैं।
सूडान
राजधानी: खार्तूम
राष्ट्रपति: उमर अल-बशीर
प्रधानमंत्री: कामिल इदरीस
आबादी: 5 करोड़ (फरवरी 2026)
मुद्रा: सूडानी पाउंड
भाषा: सूडानी अरबी
पड़ोसी देश: मिस्र, लीबिया, इरिट्रिया, इथियोपिया, पश्चिम में चाड और मध्य अफ्रीकी गणराज्य।
—————
10. प्रधानमंत्री ने किस पूर्वोत्तर राज्य के हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) सेवा शुरू की और विमान से वहां उतरे?
On the highway of which North Eastern State did the Prime Minister inaugurate the Emergency Landing Facility (ELF) service and land there by plane?
a. सिक्किम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. असम
d. मणिपुर
Answer: c. असम
– असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी की मौजूदगी में मोरन बाईपास पर 14 फरवरी 2026 को इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) की शुरुआत की गई है।
– इसके निर्माण से आपात के दौरान सेना और नागरिक विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद मिलेगी
– नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरे।
– हाइवे स्थित यह पट्टी वायुसेना के नेटवर्क का हिस्सा बन गई।
– पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस (C-130J Super Hercules) से लैंड किया।
इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी?
– दरअसल, ELF युद्ध और आपात स्थिति में वैकल्पिक रनवे की सुविधा है।
– जहां हाईवे पर पट्टी बनाई जाती है। जो कि युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देती है।
– ELF 40 टन तक के फाइटर विमान और 74 टन तक के अधिकतम टेक-ऑफ भार वाला परिवहन विमान को संभालने में सक्षम है।
– देशभर में 28 ELF की योजना है।
– फिलहाल असम को छोड़कर देश में ऐसे पांच जगह ऐसी सुविधा है। – असम में यह सुविधा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चीन सीमा के काफी पास है।
– जो कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी ELF की सुविधा
– असम के डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास
– राजस्थान के बाड़मेर (NH-925A)
– उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
– उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
– ओडिशा के बालासोर (NH-16)
– आंध्र प्रदेश के नेल्लोर (NH-16)
असम
राजधानी: दिसपुर
राज्यपाल: लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा
आबादी: 3.11 करोड़ (2011)
भाषा: असमिया
पड़ोसी राज्य: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल।
—————
11. अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Child Cancer Day celebrated?
a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी
Answer: d. 15 फरवरी
– यह दिवस पहली बार यह वर्ष 2002 में चाइल्डहुड कैंसर इंटरनेशनल की ओर से मनाया गया था।
– बचपन के कैंसर के सबसे आम प्रकारों में ल्यूकेमिया, मस्तिष्क कैंसर, लिम्फोमा, ठोस ट्यूमर, जैसे कि न्यूरोब्लास्टोमा, विल्म्स ट्यूमर और हड्डी के ट्यूमर शामिल हैं।
नोट : हर साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है.




