यह 19 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 19 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. टोक्या ओलंपिक 2020 का आदर्श वाक्य (Games Motto) क्या है?
a. यूनाइटेड बाय इमोशन
b. हेप्पी गेम्स
c. फ्री गेम्स
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. यूनाइटेड बाय इमोशन (UNITED BY EMOTION)
– इस साल टोक्यो में आयोजित किए जाने ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने इसे हाल ही में जारी किया।
– आधिकारिक ओलंपिक आदर्श वाक्य “Citius, Altius, Fortius” या “Faster, Higher, Stronger” है, लेकिन सभी मेजबान देश खेलों के उस संस्करण के साथ अपने आदर्श वाक्य का चयन करते है।
——————————
2. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 23 फरवरी को किस शहर में किया गया है?
a. बीजिंग
b. दिल्ली
c. कोलंबो
d. शंघाई
Answer b. दिल्ली
– इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 18 फरवरी 2020 को हुआ।
– एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन एशियन एसोसिएटेड रेसलिंग कमेटी (AAWC) द्वारा किया जाता है।
——————————-
3. एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के पहले दिन पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में कौन सा पदक जीता?
a. गोल्ड
b. सिल्वर
c. ब्रॉंज
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. गोल्ड
– सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन कैटेगरी में 27 साल बाद देश के लिए गोल्ड जीता।
——————————
4. दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप में किस देश के पहलवानों ने हिस्सा नहीं लिया?
a. चीन
b. ईरान
c. कोरिया
d. जापान
Answer a. चीन
– चीन में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण भारत सरकार ने उन्हें वीजा जारी नहीं किये हैं.
– इस संक्रमण से अब तक 1500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. यह संक्रमण सबसे अधिक वुहान में फैला है जहां 23 जनवरी से लोगों की आवाजाही पर रोक लगी है.
——————————-
5. संस्कृति मंत्रालय ने मुगल बादशाह शाहजहां के किस बेटे की दिल्ली में कब्र खोजने हेतु पुरातत्व विभाग का पैनल गठित किया है?
a. दारा शिकोह
b. शाह शुजा
c. रोशनारा बेगम
d. औरंग़ज़ेब
Answer a. दारा शिकोह
– दारा शिकोह मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज के सबसे बड़े बेटे थे.
– दारा शिकोह ने सूफीवाद से प्रभावित भगवद्गीता और 52 उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था.
– औरंगज़ेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर क़लम करवा कर भारत के सिंहासन पर अपना अधिकार जमाया था।
– दारा शिकोह की कब्र की सटीक जानकारी जुटाने के लिए एएसआई के निदेशक स्मारक टीजे अलोन के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।
– इसमें सात सदस्य हैं।
– सरकार ने इस काम के लिए टीम को तीन महीने का समय दिया है.
———————————–
6. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने जेवलिन थ्रो खिलाड़ी अमित दहिया पर कितने साल का बैन लगा दिया है?
a. सात साल
b. आठ साल
c. चार साल
d. पांच साल
Answer c. चार साल
– अमित दहिया ने पिछले साल राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेज दिया था.
– अमित दाहिया को 16 जुलाई 2019 को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया था.
– नाडा ने अब दाहिया को अस्थाई निलंबन की तारीख से चार साल तक निलंबित करने का फैसला सुनाया है.
———————————-
7. केरल के मुख्यमंत्री ने ड्रग माफिया से निपटने के लिए कौन सा मोबाइल ऐप की लॉन्च किया?
a. Yodha
b. Yodhov
c. Yodhav
d. None of these
Answer c. Yodhav (योद्धा)
– इस ऐप के जरिए नागरिक पुलिस को नशीली दवाओं के सेवन और इसके बेचे जाने के बारे में सुचना दे सकेंगे।
केरल
राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
राजधानी: तिरुवनंतपुरम
—————————–
8. GoAir का नया CEO किसे बनाया गया है?
a. विनय दूबे
b. अजय दूबे
c. राकेश मारिया
d. जेह वाडिया
Answer a. विनय दूबे
GoAir
प्रबंध निदेशक: जेह वाडिया
मुख्यालय: मुंबई
—————————
9. केन्द्र सरकार ने विश्व बैंक के साथ अटल भूजल योजना के लिए कितने मिलियन US डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया?
a. 650 मिलियन डॉलर
b. 450 मिलियन डॉलर
c. 750 मिलियन डॉलर
d. 950 मिलियन डॉलर
Answer b. 450 मिलियन डॉलर
– यह समझौता भूजल संस्थानों को मजबूत करेगा।
– इससे देश में गिरते भू-जल स्तर को रोकने में मदद मिलेगी।
– विश्व बैंक की ओर से इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) ये ऋण राशि प्रदान करेगा।
—————————
10. केयर्न्स कप शतरंज टूर्नामेंट खिताब को किस भारतीय ने अपने नाम कर लिया?
a. अरुण तिवारी
b. आशा रश्मी
c. कोनेरू हम्पी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer c. कोनेरू हम्पी
– यह आयोजन अमेरिका के सेंट लुई में हुआ।
– विश्व चैंपियन ज्यू वेजॉन 5.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही,
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
Buy eBooks & PDF