Daily Current Affairs, Current Affairs 19 December 2019, Current Affairs 19 December, Current Affair 19 December 2019 Question, 19 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 19 December 2019,

यह 19 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 19 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCALT) ने टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद पर किसे फिर से किसे बहाल करने का आदेश दिया है?

a. रतन टाटा
b. एन चंद्रशेखरन
c. साइरस मिस्‍त्री
d. शापूरजी पलोनजी

Answer: c. साइरस मिस्‍त्री

– नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल – NCALT ने टाटा सन्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से साइ‍रस मिस्त्री के हटाने को अवैध ठहरा दिया है.
– साइरस मिस्त्री, 24 अक्टूबर, 2016 में चेयरमैन पद से हटा दिए गए थे।
– रतन टाटा और साइरस मिस्त्री खेमे में टकराव का था यह नतीजा
– साइरस पर टाटा सन्स बोर्ड ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
– साइरस खेमा इसके खि‍लाफ पहले NCLT और फिर NCALT में पहुंचा।
– NCALT ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से साइ‍रस मिस्त्री के हटाने को अवैध ठहरा दिया है और उन्हें इस पद पर फिर से बहाल करने का आदेश दिया है.
– हालांकि टाटा समूह के पास इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का अभी मौका है.
– इस वक्‍त टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन हैं।

साइरस मिस्री कौन हैं?
– आयरलैंड में पैदा हुए सायरस मिस्त्री ने लंदन बिज़नेस स्कूल से पढ़ाई की.
– पलोनजी शापूरजी के सबसे छोटे बेटे हैं.
– 70,900 करोड़ की थी 2018 में नेटवर्थ
– उनका परिवार आयरलैड के सबसे अमीर भारतीय परिवारों में से एक है.
– सायरस के नेतृत्व में उनकी कंपनी (शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी ) ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, इनमें सबसे ऊंचे रिहायसी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल है.

– मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. मिस्त्री परिवार की टाटा में 18.4 फ़ीसदी हिस्सेदारी है.

– साइरस मिस्री टाटा सन्स के छठे चेयरमैन थे.
– साइरस मिस्त्री को 28 दिसंबर, 2012 में रतन टाटा के रिटायरमेंट के बाद टाटा ग्रुप की कमान मिली थी.
– मिस्त्री शुरू से रतन टाटा की देखरेख में काम कर रहे थे. लेकिन लगता है कि उन्होंने अब ख़ुद ही फ़ैसले लेने शुरू कर दिए थे.
– मिस्त्री को विरासत में जो कंपनियां मिलीं, उनमें से मुनाफ़ा न कमाने वाली कंपनियों को उन्होंने बेचना शुरू कर दिया. कुछ हद तक यह रतन टाटा के फैसलों को पलटने जैसा था.
– विरासत में मिली कुछ समस्याओं से निपटने के क्रम में दोनों के बीच मतभेद कायम हुए-मसलन, टाटा नैनो (जिसके बारे में मिस्त्री का मानना था कि अगर कार के कारोबार को बचाना है तो इसे बंद कर दिया जाना चाहिए),
– इंडियन होटल्स की ओर से देश और विदेश में की गई महंगी खरीदारियां जिन्हें घाटा उठाकर बेचना पड़ा, टाटा स्टील यूके के घाटे से निपटने के तरीके, टाटा डोकोमो का समूचा सौदा और अंततः टाटा पावर की इंडोनेशिया स्थित खदान जैसी कुछ परिसंपत्तियां.

– उन्हें अक्टूबर 2016 में हटा दिया गया था.
– मिस्त्री को जब हटाया गया था तो उन्होंने दावा किया था कि कंपनी एक्ट का उल्लंघन कर उनकी बर्खास्तगी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने टाटा सन्स के प्रबंधन में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया था.
– NCLAT ने यह भी कहा है कि टाटा सन्स का पब्लिक से प्राइवेट कंपनी बनना ग़ैर-क़ानूनी था. NCLAT ने फिर से पब्लिक कंपनी बनने का आदेश दिया है.

————————–
2. अंग्रेजी भाषा में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया?

a. शशि थरूर
b. अनीस सलीम
c. चिन्‍मय गुहा
d. नंद किशोर आचार्य

Answer: a. शशि थरूर

– 18 दिसंबर 2019 को साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार ने यह ऐलान किया।
– साहित्य की दुनिया का बड़ा सम्मान साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार उनके द्वारा ब्रिटिश काल पर लिखी गई ‘An Era of Darkness’ के लिए मिला है.
– ये किताब 2016 में रिलीज हुई थी.

————————–
3. हिन्‍दी भाषा में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया?

a. शशि थरूर
b. अनीस सलीम
c. चिन्‍मय गुहा
d. नंद किशोर आचार्य

Answer: d. नंद किशोर आचार्य

– उन्‍हें कविता ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए दिया गया है।

– यह सम्‍मान 25 फरवरी 2020 को नई दिल्‍ली में दिया जाएगा।
– इस पुरस्‍कार के रूप में एक ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपए की राशि दी जाती है।

———————–

साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2019

– असमिया – जयश्री गोस्‍वामी महंत – चाणक्‍य (उपन्‍यास)
– बाड्ला – चिन्‍मय गुहा – घुमेर दरजा थेले (निबंध)
– बोडो – फुकन चंद्र बसुमतारी – आखाइ आथुमनिफ्राय (कविता)
– डोगरी – ओम शर्मा ‘जन्‍द्रयाड़ी’ – बदरालता दर्पण (निबंध)
– अंग्रेजी – शशि थरूर – एन एरा ऑफ डार्कनेस (कथेतर गद्य)
– गुजराती – रतिलाल बोरीसागर – मोजमा रे वुं रे! (निबंध)
– हिन्‍दी – नंद किशोर आचार्य – छीलते हुए अपने को (कविता)
– कन्‍नड़ – विजया – कुड़ी एसारू (आत्‍मकथा)
– कश्‍मीरी – अब्‍दुल अहद हाजिनी – अख याद अख कयामत (कहानी संग्रह)
– कोंकणी – निलबा आ खांडेकार – ध वर्डस् (कविता)
– मैथिली – कुमार मनीष अरविंद – जिनगीक ओरिआओन करैत (कविता)
– मलयालम् – वी. मधुसूदनन नायर – अचन पिरन्‍ना विदु (कविता)
– मणिपुरी – बेरिल थंगा (एल बिरमंगल सिंह) – ई अमादी अदुनगीगी ईठत (उपन्‍यास)
– मराठी – अनुराधा पाटील – कदाचित अजूनही (कविता)
– ओडिया – तरुण कांति मिश्र – भस्‍वती (कहानी संग्रह)
– पंजाबी – किरपाल कजाक – अंतहीन (कहानी संग्रह)
– राजस्‍थानी – रामस्‍वरूप किसान – बारीक बात (कहानी संग्रह)
– संस्‍कृत – नेन्‍ना-मधुसूदन – प्रज्ञाचाक्षुषम् (कविता)
– संताली – काली चरण हेम्‍ब्रम – सिसिरजली (कहानी संग्रह)
– सिंधी – ईश्‍वर मूरजाणी – जीजल (कहानी संग्रह)
– तमिल – चो. धर्मन – सूल (उपन्‍यास)
– तेलुगु – बंदि नारायणा स्‍वामी – सेप्‍ताभूमि (उपन्‍यास)
– उर्दू – शाफे किदवई – सवनेह-ए-सर सैयद : एक बाजदीद (जीवनी)
– नेपाली भाषा के पुरस्‍कार बाद में घोषित किया जाएगा।

————————–
4. श्रीराम लागू का निधन 17 दिसंबर 2019 को हो गया, वह इनमें से किस क्षेत्र से जुड़े थे?

a. फिल्‍म
b. संगीत
c. खेल
d. राजनीति

Answer: a. फिल्‍म

– हिन्‍दी और मराठी फिल्‍मों में काम किया।
– दिग्गज एक्टर श्रीराम लागू का 17 दिसंबर को निधन हो गया. वे 92 साल के थे.
– उनका निधन पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में हुआ.

—————————
5. गीता सिद्धार्थ का निधन 14 दिसंबर 2019 को हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थीं?

a. फिल्‍म
b. संगीत
c. खेल
d. राजनीति

Answer: a. फिल्‍म

– गीता सिध्दार्थ काका का हाल ही में निधन हुआ।
– उन्होंने गरम हवा, परिचय, शोले, त्रिशूल, डिस्को डांसर, शौक़ीन और अर्थ जैसी फिल्मों में कार्य किया है।

—————————–
6. अल्पसंख्यक अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है?

a. 12 दिसंबर
b. 18 दिसंबर
c. 14 दिसंबर
d. 10 दिसंबर

Answer: b. 18 दिसंबर

– यह दिन अल्पसंख्यक लोगों को आगे लाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है.
– भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैनियों को अल्पसंख्यकों में गिना जाता है.
– इस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं.
– संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 1992 में 18 दिसंबर को इस दिन के लिए चुना था.

—————————
7. दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 किसने जीता?

a. अमिताभ बागची
b. अनीस सलीम
c. चिन्‍मय गुहा
d. नंद किशोर आचार्य

Answer: a. अमिताभ बागची

– उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाईट इज़ गॉन’ के लिए प्रदान किया गया है।
– इस पुरस्कार की घोषणा नेपाल में IME Nepal Literature Festival में की गयी।
– अमिताभ बागची को यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली द्वारा प्रदान किया गया।

दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए DSC पुरस्कार
– इस पुरस्कार की स्थापना 2010 में की गयी थी। यह पुरस्कार दक्षिण एशियाई काल्पनिक लेखन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है।

—————————
8. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2019 (राचेल हेहो-फ्लिंट अवार्ड) के लिए किसे चुना गया?

a. एलिसा हीली
b. एलिस पेरी
c. चनीदा सुथिरुआन्ग
d. स्मृति मंधाना

Answer: b. एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)

—————————
9. ICC विमेंस ODI (वन डे इंटरनेशनल) प्लेयर ऑफ़ द ईयर खिताब के लिए किसे चुना गया?

a. एलिसा हीली
b. एलिस पेरी
c. चनीदा सुथिरुआन्ग
d. स्मृति मंधाना

Answer: b. एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)

—————————
10. ICC विमेंस T20I (टी20 इंटरनेशनल) प्लेयर ऑफ़ द ईयर खिताब के लिए किसे चुना गया?

a. एलिसा हीली
b. एलिस पेरी
c. चनीदा सुथिरुआन्ग
d. स्मृति मंधाना

Answer: a. एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)

—————————
11. ICC विमेंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर खिताब के लिए किसे चुना गया?

a. एलिसा हीली
b. एलिस पेरी
c. चनीदा सुथिरुआन्ग
d. स्मृति मंधाना

Answer: c. चनीदा सुथिरुआन्ग (थाईलैंड)

—————————
12. आईसीसी वुमन वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर (दोनों) में किस भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया गया है?

a. स्मृति मंधाना
b. झूलन गोस्वामी
c. पूनम यादव
d. शिखा पांडेय

Answer: a. स्मृति मंधाना

– भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को आईसीसी वुमन वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया।

– वनडे टीम में गेंदबाज झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडेय को भी शामिल किया गया है।
– टी-20 टीम में मंधाना के साथ दीप्ति शर्मा को जगह मिली।

—————————-
13. ICC वुमन वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ दी ईयर का कप्‍तान किसे चुना गया?

a. स्मृति मंधाना
b. मेग लैनिंग
c. चनीदा सुथिरुआन्ग
d. एलिस पेरी

Answer: b. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

– ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल दोनों टीमों का कप्तान चुना गया है।

—————————-

ICC Women’s ODI Team of the Year (in batting order):

1. Alyssa Healy (wk) – Australia
2. Smriti Mandhana – India
3. Tamsin Beaumont – England
4. Meg Lanning (c) – Australia
5. Stafanie Taylor – West Indies
6. Ellyse Perry – Australia
7. Jess Jonassen – Australia
8. Shikha Pandey – India
9. Jhulan Goswami – India
10. Megan Schutt – Australia
11. Poonam Yadav – India

ICC Women’s T20I Team of the Year (in batting order):

1. Alyssa Healy (wk) – Australia
2. Danielle Wyatt – England
3. Meg Lanning (c) – Australia
4. Smriti Mandhana – India
5. Lizelle Lee – South Africa
6. Ellyse Perry – Australia
7. Deepti Sharma – India
8. Nida Dar – Pakistan
9. Megan Schutt – Australia
10. Shabnim Ismail – South Africa
11. Radha Yadav – India


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account