PDF Download: Click here
1. यूनेस्को ने अपने मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भारत की किन पांडुलिपियों को अप्रैल 2025 में शामिल किया?
Which manuscripts of India were included by UNESCO in its Memory of the World Register in April 2025?
a. भगवद् गीता और नाट्यशास्त्र
b. भरतनाट्यम और महाभारत
c. पुराण और भरतनाट्यम
d. रामायण और भरतनाट्यम
Answer: a. भगवद् गीता और नाट्यशास्त्र (भारत के अब 14 दस्तावेजी विरासत संग्रह हो गए हैं।)
– 17 अप्रैल 2025 को यूनेस्को ने ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ रजिस्टर में 74 नई दस्तावेजी धरोहरों को जोड़ा, जिससे कुल संग्रहों की संख्या बढ़कर 570 हो गई। इस सूची में वर्तमान में भारत के 14 अभिलेख दर्ज हैं।
– 72 देशों और 4 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की प्रविष्टियों में वैज्ञानिक क्रांति, इतिहास में महिलाओं का योगदान और बहुपक्षवाद के प्रमुख मील के पत्थर जैसे विषय शामिल हैं।
भगवद् गीता
– गीता को एक कालातीत दार्शनिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता है, जिसका लगभग 80 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
– श्रेय: ऋषि व्यास को।
– विशेषताएं: कृष्ण और अर्जुन के बीच 700 श्लोकों का संवाद, जो हिंदू विचारधारा के केन्द्र में स्थित गहन आध्यात्मिक, नैतिक और दार्शनिक सिद्धांतों की व्याख्या करता है।
नाट्यशास्त्र
– यह एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो नाटक, प्रदर्शन, सौंदर्यशास्त्र और शास्त्रीय कलाओं से जुड़ा है। यह रंगमंच और प्रदर्शन परंपराओं पर सबसे विस्तृत दस्तावेजों में से एक माना जाता है।
– लेखक: भरत मुनि.
– विशेषताएं: भारतीय शास्त्रीय नृत्य, नाटक, संगीत और मंचकला का विवरण देने वाला एक आधारभूत ग्रन्थ; रस (सौंदर्यात्मक स्वाद) जैसी अवधारणाओं को स्थापित करता है जो भारतीय कलाओं को प्रभावित करना जारी रखती हैं।
2024 में शामिल तीन साहित्यिक कृतियां
– तुलसीदास की रामचरितमानस की सचित्र पांडुलिपियाँ
– सहृदयलोक-स्थान की पांडुलिपि: भारतीय काव्यशास्त्र का मौलिक ग्रंथ
– पंचतंत्र की दंतकथाओं की 15वीं शताब्दी की पांडुलिपि
मेमोरी ऑफ़ द वर्ल्ड रजिस्टर
– यूनेस्को का MOW कार्यक्रम एक अंतरराष्ट्रीय सहयोग रणनीति है।
– जिसका उद्देश्य दुर्लभ और लुप्तप्राय विरासत की सुरक्षा और उपयोग की सुविधा देना है।
– अपने चार्टर के अनुसार, यूनेस्को ने 1992 में पुस्तकालय संग्रहों के संरक्षण और उनके प्रसार के लिए इस पहल शुरू को शुरू किया।
इस सूची में किन संग्रहों को जोड़ा जाता है?
– इस सूची में पुस्तकों, पांडुलिपियों, मानचित्रों, फोटोग्राफों, ध्वनि या वीडियो रिकॉर्डिंग सहित उन दस्तावेजी संग्रहों को जोड़ा जाता है, जो मानवता की साझाा विरासत के साक्षी हैं।
यूनेस्को
स्थाना : 16 नवंबर 1945
महानिदेशक : ऑड्रे अजोले
—————
2. विश्व धरोहर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Heritage Day celebrated?
a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल
Answer: b. 18 अप्रैल
वर्ष 2025 की थीम
– आपदा और संघर्ष से विरासत खतरे में
– Heritage Under Threat from Disaster and Conflicts
– संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से हर वर्ष ये दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस मानव धरोहर (human heritage) को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।
————–
3. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के मामले में दायर याचिकाओं पर क्या अंतरिम फैसला सुनाया?
What interim decision did the Supreme Court give on the petitions filed in the case of Waqf (Amendment) Act 2025?
Answer: 5 मई तक किसी भी वक्फ संपत्ति, जिसमें “उपयोग के आधार पर वक्फ” (waqf by user) भी शामिल है, को डीनोटिफाई नहीं किया जाएगा और न ही केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में किसी प्रकार की नियुक्ति की जाएगी।
– भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की बेंच ने तीन प्रमुख निर्देशों के साथ एक अंतरिम आदेश देने का प्रस्ताव रखा।
वक्फ क्या है?
– वक्फ एक इस्लामी परंपरा है, जिसमें कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति को धार्मिक, सामाजिक या परोपकारी कार्यों के लिए स्थायी रूप से समर्पित कर देता है।
– भारत में वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन किया जाता रहा है। केंद्र सरकार के अधीन एक केंद्रीय वक्फ परिषद और प्रत्येक राज्य में वक्फ बोर्ड होते हैं।
– हालांकि वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत नियमों में बदलाव किया गया है।
नए कानून पर विवाद क्या है?
– बोर्ड में 2 गैर-मुस्लिम सदस्य शामिल होंगे। मुस्लिम समुदाय का कहना है इससे वक्फ की धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रभाव पड़ेगा।
– वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस में किया जाएगा। विरोध करने वालों का कहना है कि इससे सरकार का नियंत्रण बढ़ेगा और वक्फ बोर्ड का संपत्तियों में दखल कम होगा।
– पुराने कानून में किसी जमीन या संपत्ति को “उपयोग के आधार पर वक्फ” (waqf by user) घोषित किया जाता था। तो नए कानून के अनुसार इसके लिए सबूत देना होगा। पुरानी संपत्ति को डिनोटिफाई किया जा सकता है।
याचिकाओं में तीन बड़ी बातें क्या हैं?
– याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 25 (धार्मिक स्वतंत्रता), 26 (धार्मिक मामलों के प्रबंधन की आज़ादी), 29 (अल्पसंख्यकों के अधिकार), और 300A (संपत्ति के अधिकार) का उल्लंघन करता है।
– वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की भागीदारी और ज़िला कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों पर निर्णय लेने का अधिकार देना, सरकारी दखल को बढ़ाता है।
– यह प्रावधान मुस्लिम समुदाय के साथ पक्षपातपूर्ण है, क्योंकि अन्य धर्मों के ट्रस्टों पर ऐसे प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं।
————–
4. भारत और किस देश के बीच सैन्य अभ्यास डस्टलिक का आयोजन पुणे में अप्रैल 2025 में हुआ?
Military exercise Dustlik was held between India and which country in Pune in April 2025?
a. श्रीलंका
b. उज्बेकिस्तान
c. म्यांमार
d. ताजिकिस्तान
Answer: b. उज्बेकिस्तान
डस्टलिक सैन्य अभ्यास
– आयोजन कब : 16 से 28 अप्रैल 2025
– कहां : पुणे, भारत
– संस्करण : छठा
– यह अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो भारत और उज्बेकिस्तान में बारी-बारी आयोजित किया जाता है।
उज्बेकिस्तान
– राजधानी : ताशकंद
– राष्ट्रपति : शौकत मिर्जियोयेव
– प्रधानमंत्री : अब्दुल्ला अरिपोव
– मुद्रा : उज़्बेक सोम
————–
5. केंद्र सरकार ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed by the Central Government as the new Chairman and Managing Director of Mazagon Dock Shipbuilders Limited?
a. कैप्टन आशुतोष
b. कैप्टन जगमोहन
c. कैप्टन अविनाश शर्मा
d. कैप्टन रजत सिंह
Answer: b. कैप्टन जगमोहन (नौसेना के पूर्व कैप्टन)
– रक्षा उत्पादन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 17 अप्रैल 2025 को नियुक्त किया।
– वह वर्तमान में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में कॉर्पोरेट योजना, परियोजनाओं और व्यवसाय विकास के निदेशक हैं।
माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
– यह भारत का अग्रणी शिपयार्ड है। इसका मुख्य कार्य मुंबई एवं न्हावा यार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर पनडुब्बियों एवं युद्धपोत का निर्माण करना है।
– स्थापना : 1934 में
– मुख्यालय : मुंबई महाराष्ट्र
————–
6. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाकर किन दो राज्यों ने अप्रैल 2025 में अनुसूचित जाति (SC) उप-वर्गीकरण आरक्षण को लागू किया?
Based on the Supreme Court’s decision, which two states implemented Scheduled Caste (SC) sub-classification reservation in April 2025?
a. महाराष्ट्र और तेलंगाना
b. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
c. केरल और उत्तर प्रदेश
d. ओडिशा और पंजाब
Answer: b. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
– सबसे पहले तेलंगाना सरकार ने 14 अप्रैल 2025 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर, अनुसूचित जाति उप-वर्गीकरण को औपचारिक रूप से लागू किया। अधिनियम को 8 अप्रैल को राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त हुई।
– इसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इसी तरह का अध्यादेश लागू किया।
– उप-वर्गीकरण मतलब : आरक्षण के भीतर आरक्षण।
– नोटिफिकेशन के अनुसार, दोनों राज्यों में अनुसूचित जातियों को तीन कैटेगरी ग्रुप I, II और III में विभाजित किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्णय दिया था
– सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष 1 अगस्त 2024 को ऐतिहासिक निर्णय दिया था जिसमें अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के उप-वर्गीकरण की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था ताकि इन समुदायों के सबसे हाशिए पर पड़े समूहों को (यानी सबसे ज्यादा पिछड़े और ज़रूरतमंद समूहों को) अलग से कोटा दिया जा सके।
– फैसले में कहा गया कि अनुसूचित जाति को उसमें शामिल जातियों के आधार पर बांटना संविधान के अनुच्छेद-341 के खिलाफ नहीं है।
नोट: हरियाणा पहला राज्य था जिसने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तुरंत बाद 2024 में अनुसूचित जाति आरक्षण में उप-वर्गीकरण की पहल की थी।
– हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी कई साल पहले बिहार में इस तरह उपवर्गीकरण, दलित और महादलित के तहत लागू है।
तेलंगाना
सीएम – रेवंत रेड्डी
गवर्नर – जिष्णु देव वर्मा
राजधानी – हैदराबाद
आंध्र प्रदेश
सीएम – एन चंद्रबाबू नायडु
गवर्नर – एस अब्दुल नजीर
राजधानी – अमरावती
————–
7. ISSF वर्ल्ड कप 2025 ब्यूनस आयर्स में भारत ने चार गोल्ड मेडल सहित कुल कितने मेडल जीते?
How many medals did India win including four gold medals in the ISSF World Cup 2025 Buenos Aires?
a. 15
b. 10
c. 08
d. 06
Answer: c. 08 (चार गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल)
– आठ मेडलों के साथ भारत ISSF वर्ल्ड कप 2025 ब्यूनस आयर्स पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
– पहले स्थान पर चीन रहा, जिसने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज सहित कुल 11 मेडल जीते।
भारत के पदक विजेताओं के नाम
– महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल – सिफ्त कौर समरा
– पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल – रुद्राक्ष पाटिल
– महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल – सुरुचि सिंह
– पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड मेडल – विजयवीर सिद्धू
– महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल – ईशा सिंह
– मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल – आर्य बोरसे/रुद्राक्ष पाटिल
– 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में ब्रॉन्ज मेडल – सौरभ चौधरी/सुरुचि सिंह
– पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल – चैन सिंह
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF):
– ISSF राइफल, पिस्टल और शॉटगन (मिट्टी लक्ष्य) विषयों में ओलंपिक शूटिंग कार्यक्रमों और कई गैर-ओलंपिक शूटिंग खेल आयोजनों का शासी निकाय है।
– 1907 में इंटरनेशनल शूटिंग यूनियन के रूप में स्थापित, और फिर 1998 में अपना नाम बदलकर, ISSF किया।
– ISSF का मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में और प्रेसिडेंट: लुसियानो रॉसी हैं।
————–
8. हाथी बचाओ दिवस कब मनाया जाता है?
When is Save Elephant Day celebrated?
a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल
Answer: d. 16 अप्रैल
– पहली बार इस दिवस को वर्ष 2012 में मनाया गया था।
– हाथियों को जिन खतरों का सामना करना पड़ता है और जीने के लिए उन्हें जिन विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– वर्तमान में अफ़्रीका और एशिया में हाथियों की तीन प्रजातियाँ फैली हुई हैं।
————–
9. विश्व हीमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hemophilia Day observed?
a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल
Answer: c. 17 अप्रैल
2025 की थीम
– Access for all: Women and girls bleed too
– इस दिवस को मनाने का उददेश्य लोगों को इस खतरनाक समस्या के बारे में जागरूक करना है।
– चोट लगने से अक्सर हमारे शरीर से खून निकलने लगता है।
– थोड़ी देर खून निकलने के बाद वहां खून का थक्का जम जाता है।
– इस कारण बहुत ज्यादा खून नहीं निकलता, खून में थक्के बनाने के लिए जरूरी फैक्टर हमारे प्लेटलेट्स में मौजूद रहते हैं।
– जब शरीर में कुछ खास प्रोटीन्स की कमी हो जाती है तब रक्त का थक्का नहीं जमता है, इसे हीमोफीलिया कहते हैं।
– वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया
स्थापना – 1963
मुख्यालय – मॉन्ट्रियल (कनाडा)
—————
10. किस सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बैंक जनार्दन का 17 अप्रैल 2025 को निधन हो गया?
Which cinema’s veteran actor Bank Janardhanan died on 17 April 2025?
a. कन्नड़ सिनेमा
b. तमिल सिनेमा
c. मलयालम सिनेमा
d. हिंदी सिनेमा
Answer: a. कन्नड़ सिनेमा
– ‘बैंक’ जनार्दन का सोमवार (14 अप्रैल रात 2 बजे) तड़के शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
– चार दशकों से भी ज़्यादा समय से सिनेमा का हिस्सा हैं और उन्होंने 500 से ज़्यादा फ़िल्मों और टेलीविज़न शो में काम किया है।
– उन्होंने ‘श्श्श’, ‘तरले नान मगा’, ‘बेलियप्पा बंगारप्पा’ समेत कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है।
————–
11. इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) एथलीट आयोग का अध्यक्ष किसे चुना गया?
Who has been elected as the Chairman of the Indian Weightlifting Federation (IWLF) Athletes Commission?
a. कर्णम मल्लेश्वरी
b. संगीता चानू
c. मीराबाई चानू
d. सोनाली शर्मा
Answer: c. मीराबाई चानू
– जबकि उपाध्यक्ष एस. सतीश कुमार को चुना गया। वह राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं।
– मीराबाई चानू भारत की सबसे सम्मानित भारोत्तोलकों में से एक हैं।
– इन दोनों का कार्यकाल चार वर्ष का होगा।
मीराबाई चानू के बारे में
– मणिपुर में पैदा हुईं चानू ने बचपन में जलावन के लिए लकड़ी इकट्ठा करते हुए वेटलिफ़्टिंग के गुर सीखने शुरू कर दिए थे।
– साल 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग का सिल्वर मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।
– इसके बाद 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने वेटलिफ़्टिंग का गोल्ड मेडल जीता था।
आयोग के बारे में
– इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) एथलीट आयोग (Athletes Commission) एक ऐसा निकाय है जिसे खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने, उनके विचारों को संस्था के निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित किया जाता है।
उद्देश्य:
– वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की आवाज़ को फेडरेशन में प्रतिनिधित्व देना।
– खेल संबंधी नीति निर्माण में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
– खिलाड़ियों के अधिकारों और जरूरतों की रक्षा करना।
संरचना:
– इस आयोग में पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है।
– आमतौर पर सदस्य खिलाड़ियों के चुनाव या नामांकन के जरिए चुने जाते हैं।
महत्त्व:
– यह आयोग खिलाड़ियों और फेडरेशन के बीच सेतु का कार्य करता है।
– प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, कल्याण योजनाओं, डोपिंग रोकथाम जैसे विषयों पर सलाह देने में सहायक होता है।