यह 17th & 18th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्‍याज-आलू (cereals, pulses, oilseeds, edible oils, onion potatoes) को आवश्‍यक वस्‍तुओं की सूची से हटाने संबंधी एक बिल 15 सितंबर को लोकसभा में पारित किया गया, इसका क्‍या नाम है?

a. आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
b. वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
c. वस्तु विधेयक 2020
d. आवश्यक वस्तु विधेयक

Answer: a. आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
(Essential Commodities (Amendment) Bill 2020)

– कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लोकसभा ने यह बिल पास कर दिया।
– इस बिल में खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दालें और प्याज को नियंत्रण मुक्त करने का प्रावधान है।
– हालांकि, विपक्षी दल ने केंद्र सरकार से विधेयक और अध्यादेश वापस लेने की मांग की।
– इस विधेयक के जरिए ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ में बदलाव किया जा रहा है।

क्या है आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
– पहले व्यापारी फसलों को किसानों के औने-पौने दामों में खरीदकर उसका भंडारण कर लेते थे और कालाबाज़ारी करते थे, उसको रोकने के लिए Essential Commodity Act 1955 बनाया गया था।
– इसके तहत व्यापारियों द्वारा कृषि उत्पादों के एक लिमिट से अधिक भंडारण पर रोक लगा दी गयी थी।
– तब से सरकार इस कानून की मदद से आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करती है ताकि ये चीजें उपभोक्ताओं को मुनासिब दाम पर उपलब्ध हों।
– सरकार अगर किसी चीज को आवश्यक वस्तु घोषित कर देती है तो सरकार के पास अधिकार आ जाता है कि वह उस पैकेज्ड प्रॉडक्ट का अधिकतम खुदरा मूल्य तय कर दे।
– उस मूल्य से अधिक दाम पर चीजों को बेचने पर सजा हो सकती है।
– अभी तक इसके दायरे में अनाज, दलहन और तिलहनी फसल आ रहे हैं।

नया कानून बनने पर कीमतें बाजार में तय होगी
– सरकार का तर्क है कि पुराने कानून की वजह से किसानों को अपना उत्पाद MSP दर पर बेचने को मजबूर होना पड़ता था।
– किसी वस्तु की असली कीमत तो बाजार में तय होती है।
ऐसा होता है किसी वस्तु की मांग और आपूर्ति पर।
– जब किसानों को पता चलेगा कि अमुक फसल की मांग ज्यादा है तो उसी को उगाएंगे।

———————————–
2. लोकसभा ने ‘किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक’ (Farmers’ Produce Trade and Commerce (Promotion and Facilitation) Bill) 2020 को पास किया, इनमें क्‍या प्रावधान है?

a. किसानों मंडी से बाहर फ़सल बेच सकेंगे
b. राज्यों को मंडियों के बाहर कृषि उपज की बिक्री और खरीद पर टैक्स लगाने पर रोक
c. राज्य के अंदर और दो राज्यों के बीच कृषि व्यापार को बढ़ावा
d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी

– यह विधेयक राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर की गई कृषि उपज की बिक्री और खरीद पर टैक्स लगाने से रोकता है और किसानों को लाभकारी मूल्य पर अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता देता है।
– सरकार का कहना है कि इस बदलाव के जरिए किसानों और व्यापारियों को किसानों की उपज की बिक्री और खरीद से संबंधित आजादी मिलेगी, जिससे अच्छे माहौल पैदा होगा और दाम भी बेहतर मिलेंगे।
– सरकार का कहना है कि इससे किसान अपनी उपज देश में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेच सकते हैं।
– इस अध्यादेश में कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी मंडियों) के बाहर भी कृषि उत्पाद बेचने और खरीदने की व्यवस्था तैयार करना है।
– इसके जरिये सरकार एक देश, एक बाजार की बात कर रही है।

———————————–
3. केंद्र सरकार ने ‘मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता और कृषि सेवा विधेयक’ (The Farmers (Empowerment and Protection) Agreement of Price Assurance and Farm Services Bill) पास किया, इसमें क्‍या प्रावधान है?

a. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग
b. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर रोक
c. कृषि उत्‍पादन पर रोक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग

– इस विधेयक में कृषि क़रारों पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क का प्रावधान किया गया है।
– यह कदम फसल की बुवाई से पहले किसान को अपनी फसल को तय मानकों और तय कीमत के अनुसार बेचने का अनुबंध करने की सुविधा प्रदान करता है।
– सरकार का पक्ष है कि इससे किसान का जोखिम कम होगा। दूसरे, खरीदार ढूंढने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा।
– केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहते हैं कि इससे बाजार की अनिश्चितता का जोखिम किसानों पर नहीं रहेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

———————————-
किसान क्‍यों कर रहे हैं विरोध
– किसान संगठनों का आरोप है कि नए क़ानून के लागू होते ही कृषि क्षेत्र भी पूँजीपतियों या कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुक़सान किसानों को होगा.
– किसानों को आशंका है कि एमएसपी खत्‍म कर दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने कहा है कि यह खत्‍म नहीं किया जाएगा।

– यह अध्यादेश कहता है कि बड़े कारोबारी सीधे किसानों से उपज खरीद कर सकेंगे, लेकिन ये यह नहीं बताता कि जिन किसानों के पास मोल-भाव करने की क्षमता नहीं है, वे इसका लाभ कैसे उठाऐंगे?
– सरकार एक राष्ट्र, एक मार्केट बनाने की बात कर रही है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि जो किसान अपने जिले में अपनी फसल नहीं बेच पाता है, वह राज्य या दूसरे जिले में कैसे बेच पायेगा। क्या किसानों के पास इतने साधन हैं और दूर मंडियों में ले जाने में खर्च भी तो आयेगा।

– देश के प्रसिद्ध निर्यात नीति विशेषज्ञ और कृषि मामलों के जानकार देविंदर शर्मा कहते हैं, “जिसे सरकार सुधार कह रही है वह अमेरिका, यूरोप जैसे कई देशों में पहले से ही लागू बावजूद इसके वहां के किसानों की आय में कमी आई है।
– अमेरिका कृषि विभाग के मुख्य अर्थशास्त्री का कहना है कि 1960 के दशक से किसानों की आय में गिरावट आई है।
– इन वर्षों में यहां पर अगर खेती बची है तो उसकी वजह बड़े पैमाने पर सब्सिडी के माध्यम से दी गई आर्थिक सहायता है।”

– बिहार में 2006 से एपीएमसी -कृषि उपज विपणन समितियों (मंडी में खरीद व्‍यवस्‍था) नहीं है और इसके कारण होता ये है कि व्यापारी बिहार से सस्ते दाम पर खाद्यान्न खरीदते हैं और उसी चीज को पंजाब और हरियाणा में एमएसपी पर बेच देते हैं।
– क्योंकि यहां पर एपीएमसी मंडियों का जाल बिछा हुआ है।
– यदि सरकार इतना ही किसानों के हित को सोचती है तो उसे एक और अध्यादेश लाना चाहिए जो किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दे दे, जो ये सुनिश्चित करेगा कि एमएसपी के नीचे किसी से खरीद नहीं होगी।
– इससे किसानों का हौसला बुलंद होगा।

– किसानों को यह डर है कि एफ़सीआई अब राज्य की मंडियों से ख़रीद नहीं कर पाएगा, जिससे एजेंटों और आढ़तियों को क़रीब 2.5% के कमीशन का घाटा होगा. साथ ही राज्य भी अपना छह प्रतिशत कमीशन खो देगा, जो वो एजेंसी की ख़रीद पर लगाता आया है.

———————————-
4. कृषि विधेयकों के खिलाफ किस केंद्रीय मंत्री ने इस्‍तीफा दे दिया?

a. सुखबीर सिंह बादल
b. हरसिमरत कौर बादल
c. प्रकाश सिंह बादल
d. रामविलास पासवान

Answer: b. हरसिमरत कौर बादल

– कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब में किसान सड़कों पर हैं। देश भर के कई राज्‍यों में इस बिल का विरोध चल रहा है।
– ऐसे में एनडीए सरकार में भागीदार शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्र‍िमंडल से इस्‍तीफा दे दिया।

————————————-
5. किस राज्‍य के आयुर्वेद संस्थान को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाले आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान विधेयक, 2020 को राज्‍यसभा ने पारित कर दिया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. गुजरात
c. मध्‍य प्रदेश
d. दिल्‍ली

Answer: b. गुजरात

– राज्यसभा ने ”आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान विधेयक,2020 ” को पारित कर दिया गया।
– लोकसभा पिछले सत्र में यह विधेयक पारित कर चुकी है।
– विधेयक में जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न आयुर्वेद संस्थानों का विलय कर राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
– तीन आयुर्वेदिक संस्थानों- स्नातकोत्तर आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान, गुलाबकुंवेरबा आयुर्वेद महाविद्यालय और आयुर्वेद औषधि विज्ञान संस्थान के विलय का विधेयक में प्रस्ताव किया गया है।
– 1956 में स्थापित यह संस्थान इस श्रेणी में सबसे पुराने संस्थानों में से एक है।
– 20 साल में इसने 65 देशों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया है।

————————————-
6. संसद ने सांसदों के वेतन में कितने प्रतिशत कटौती करने का बिल पास किया गया है?

a. 10%
b. 30%
c. 50%
d. 20%

Answer: b. 30%

– सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिए 30 फीसदी कटौती करने के प्रावधान वाले एक विधेयक को 15 सितंबर को मंजूरी दे दी।
– इस धनराशि का इस्तेमाल कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से मुकाबले के लिए किया जाएगा।
– निचले सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी गई।
– यह विधेयक इससे संबंधित ‘संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन अध्यादेश 2020’ के स्थान पर लाया गया है।
– इसके माध्यम से संसद सदस्यों के वेतन, भत्ता एवं पेशन अधिनियम 1954 में संशोधन किया गया है।
– कोरोना वायरस महामारी के बीच इस अध्यादेश को 6 अप्रैल को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी।
– और यह 7 अप्रैल को लागू हुआ था।

——————————–
7. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्‍तीफे के बाद अब वहां नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. योशिहिडे सुगा
b. शीगेरू इशिबा
c. तारा कतसूरा
d. जुनिचिरो कोइज़ुमी

Answer: a. योशिहीडे सुगा

– जापान के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहीडे सुगा को 16 सितंबर को औपचारिक तौर पर देश के अगला प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया।
– 71 साल के योशिहीडे सुगा, शिंजो आबे के भी क़रीबी माने जाते हैं।
– पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के 28 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था।

जापान
किंग – नारुहितो
मुद्रा – जापानी येन
राजधानी: टोक्यो

————————————
8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर को हरियाणा की ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दी है, ये कितने करोड़ की योजना है?

a. 6,600 करोड़ रुपये
b. 4,600 करोड़ रुपये
c. 5,600 करोड़ रुपये
d. 7,600 करोड़ रुपये

Answer: c. 5,600 करोड़ रुपये

– हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट के वित्तीय मामलों की कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई।
– यह रेल लाइन हरियाणा के पलवल से शुरू होकर हरसाना कलां स्टेशन तक जाएगी जो दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर स्थित है।
– परियोजना का काम हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम पूरा करेगी जो रेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार का संयुक्त उपक्रम है।
– इसमें निजी निवेश भी शामिल किया जाएगा।
– परियोजना का काम पांच साल में पूरा किया जाएगा।
– इससे दिल्ली के रेल मार्गों पर यातयात का बोझ कम होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य.

————————————
9. अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस (World Ozone Day) कब मनाया जाता है?

a. 17 सितंबर
b. 16 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 14 सितंबर

Answer: b. 16 सितंबर

– इस दिन को मनाने का उद़देश्‍य लोगों को ओजोन परत के प्रति जागरूक करना है।
– ओजोन परत 10 से 50 किलोमीटर के बीच के वायुमंडल में पाई जाती है।
– ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करती है।
– ओजोन परत के बिगड़ने से जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा मिलता है।
– जिसकी वजह से पृथ्‍वी का टेंपरेचर लगातार बढ़ रहा है।
– जलवायु परिवर्तन से धरती पर तरह तरह की बीमारियां फैल रहीं है।
– दुनियाभर में तरह तरह की बीमारियों को देखते हुए, ओजोन परत की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
– विश्‍व ओजोन दिवस 2020 की थीम “जीवन के लिए ओजोन (Ozone for Life)
– विश्व ओजोन दिवस 2019 की थीम ’32 years and Healing’थी।

– इसी साल अप्रैल महीने की शुरुआत में ओजोन लेयर पर बना सबसे बड़ा छेद अपने आप ठीक होने की खबर भी आई।
– वैज्ञानिकों ने कहा कि आर्कटिक के ऊपर बना दस लाख वर्ग किलोमीटर की परिधि वाला छेद बंद हो गया है।

वर्ल्ड ओजोन डे का इतिहास
– 16 सितंबर, 1987 को संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में ओजोन छिद्र से उत्पन्न चिंता के निवारण के लिए कनाडा के मांट्रियल शहर में दुनिया के 33 देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
– इसे ‘मांट्रियल प्रोटोकॉल’ कहा जाता है।
– इसकी शुरुआत एक जनवरी, 1989 को हुई।
– इस प्रोटोकॉल का लक्ष्य वर्ष 2050 तक ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों पर नियंत्रण करना था।
– यह तय किया गया था कि ओजोन परत का विनाश करने वाले पदार्थ क्लोरो फ्लोरो कार्बन (सीएफसी) के उत्पादन और उपयोग को सीमित किया जाए।
– लेकिन इस पर बहुत ज्यादा अमल नहीं हुआ।
– इसके बाद 19 दिसंबर, 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
– 16 सितंबर 1995 को पहली बार विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।

—————————————–
10. वर्ल्ड बैडमिंटन एसोसिएशन (Badminton World Federation) ने अक्टूबर में होने जा रहे थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट को कब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है?

a. 2022
b. 2020
c. 2023
d. 2021

Answer: d. 2021

– कोविड19 के चलते डेनमार्क में 3 से 11 अक्टूबर तक होने जा रहे थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की है।
– भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों की घोषणा कर दी थी।
– टूर्नामेंट में साइना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला टीम की अगुवाई कर रहे थे।
– जबकि पुरुष टीम में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शामिल थे।
– कोरोना के कारण थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे और अल्जीरिया इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया ने भी नाम वापस ले लिया था।
– महासंघ ने एक बयान में कहा , कई प्रतियोगी टीमों के नाम वापस लेने के कारण यह फैसला किया गया है।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन
मुख्यालय: कुआलालंपुर (मलेशिया)

————————————-
11. मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी (My Family, My Responsibility) अभियान किस राज्‍य में शुरू किया गया है?

a. जम्‍मू एंड कश्‍मीर
b. महाराष्ट्र
c. दिल्‍ली
d. राजस्‍थान

Answer: b. महाराष्ट्र

– मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 15 सितंबर से कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है।
– यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
– पहला चरण 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।
– जबकि दूसरा चरण 12 से 24 अक्टूबर के बीच होगा।
– बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा नागरिकों के बुखार, कम ऑक्सीजन स्तर और अन्य कोविड लक्षणों की जांच करने डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा।
– निजी कार्यालयों के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक दिनों के आधार पर कार्यस्थल पर बुलाएंगे।
– जितना संभव हो सके घर से काम करने के लिए कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे;
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

—————————————
12. Amazon.com Inc ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के लिए किस बॉलीवुड अभिनेता को साइन किया है?

a. अभिषेक बच्‍चन
b. सोनू सूद
c. अमिताभ बच्चन
d. आमिर खान

Answer: c. अमिताभ बच्चन

– बच्चन एलेक्सा (Bachchan Alexa)’ आपको चुटकुले, मौसम का हाल, सलाह, शायरी और कविताएं सुनाते नजर आएंगे।
– इस सर्विस को 2021 से शुरू किया जाएगा।
– जिसके लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा।
– बच्चन एलेक्सा’ से बात करने के लिए आपको बस यह कहना होगा, “Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan.।
– अमिताभ बच्चन ने अमेजन के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर कहा, टेक्नोलॉजी ने हमेशा नए चीजों से जुड़ने का अवसर दिया है।

———————————-
13. पूर्व खिलाड़ी सदाशिव रावजी पाटिल का 15 सितंबर को निधन हो गया, वो किस खेल से जुड़े थे?

a. क्रिकेट
b. हाकी
c. फुटबाल
d. कुश्‍ती

Answer: a. क्रिकेट

– 86 वर्षीय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सदाशिव रावजी पाटिलने 36 फर्स्ट क्लास मैच खेले।
– बीसीसीआई ने उनके निधन पर शोक जताया।
– सदाशिव पाटिल का अंतरराष्ट्रीय करियर तो सिर्फ एक मैच चला था,
– लेकिन घरेलू क्रिकेट में एक दशक से ज्यादा समय तक सक्रिय रहे थे। – 1955 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।
– न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 दिसंबर 1955 को वे मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पहली और आखिरी बार भारत के लिए मैदान पर उतरे थे।
– एक मात्र टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए थे।
– इस मैच को भारत ने पारी और 27 रन से जीता था।

————————————-
14. विश्व जल निगरानी दिवस (World Water Monitoring Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 सितंबर
b. 17 सितंबर
c. 16 सितंबर
d. 15 सितंबर

Answer: b. 18 सितंबर

– वर्ष 2003 से 18 सितंबर को ये दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन दुनिया भर में जल की निगरानी और जल संसाधनों की सुरक्षा में लोगों की जागरूकता के लिए मनाया जाता है।
– इस दिन की शुरुआत साल 2003 में अमेरिका के स्वच्छ जल फाउंडेशन (America’s Clean Water Foundation) द्वारा वैश्विक शैक्षिक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में की गई थी।
– जो नागरिकों को अपने स्थानीय जल निकायों की बुनियादी निगरानी करने के लिए एक साथ लाने का काम करता है।

———————————–
15. इंडिया में YouTube द्वारा शुरू किए गए शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म का नाम बताएं?

a. मीडियम
b. ट्यूब वीडियो
c. स्‍मॉल
d. शॉर्ट्स

Answer: d. शॉर्ट्स

– पिछले कुछ महीनों से कई शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च हुए है।
– हाल ही में यूट्यूब ने एक नया शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म ‘शॉर्ट्स’ को लॉन्‍च किया है।
– यह 15 सेकेंड की वीडियो बनाने और शेयर करने का प्‍लेटफॉर्म है।
– जिसे सबसे पहले भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा।
– इसके बाद दूसरे देशों में उपलब्‍ध होगा।
– YouTube के सीईओ सुसन वोजसिकी है।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

0 Comments

Leave a reply

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account