Daily Current Affairs, Current Affairs 18 November 2019, Current Affairs 18 November, Current Affair 18 November 2019 Question, 18 November 2019 Current Affairs, Current Affairs 18 November 2019,

यह 18 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 18 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. श्रीलंका का नया राष्‍ट्रपति किसे चुना गया?

a. गोटबाया राजपक्षे
b. महिंदा राजपक्षे
c. सजीत प्रेमदासा
d. महिंदा देशप्रिया

Answer: a. गोटबाया राजपक्षे

– श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे को जीत मिली है, जो पूर्व प्रेजिडेंट महिंदा राजपक्षे के ही भाई है। उन्‍होंने सजीत प्रेमदासा को हराया।
– वह मैत्रीपाला सिरिसेना की जगह राष्ट्रपति बनेंगे। उम्‍मीद है कि आज 18 नवंबर को शपथ ले सकते हैं।
– महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल में वह रक्षा सचिव रह चुके हैं।
– गोटबाया की जीत राजपक्षे परिवार को फिर से देश की सत्ता में ले आई है।

चीन समर्थक माने जाते हैं गोटबाया
– भले ही यह घटनाक्रम श्रीलंका की आंतरिक राजनीति का है, लेकिन भारत के लिए भी यह चिंता बढ़ाने वाला है।
– दरअसल, गोटबाया को चीन की तरफ झुकाव रखने वाला माना जाता है।
– कुछ जानकारों का मानना है कि राजपक्षे की चुनावी सफलता चीन के लिए एक बड़ी जीत होगी.

राजपक्षे काल में बढ़ी थी चीन से नजदीकियां
– महिंदा राजपक्षे के सत्ता में रहते हुए यहां 10 वर्षों के दौरान चीन ने अपने निवेश में लगातार बढोतरी की है. राजपक्षे 2015 तक यहां सत्ता में रहे.
– उस वक्‍त महिंदा राजपक्षे ने चीन से अरबों डॉलर का उधार लिया और अपने मुख्य बंदरगाह के द्वार चीनी पनडुब्बियों के लिए खोल दिए.
– अब उनके भाई गोटाबाया के जीतने के बाद श्रीलंका और चीन की नजदीकियां फिर बढ़ सकती हैं।
– इस स्थिति में चीन हिंद महासागर पर अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत कर सकता है। चीन लंबे वक्त से इसकी कोशिशों में लगा है।
– दरअसल महिंदा ख़ुद फिर से राष्ट्रपति बनना चाह​ते थे, लेकिन वहां के संविधान में प्रावधान है कि एक प्रत्याशी अधिकतम दो ही बार इस पद पर रह सकता है.
– उन्होंने अपने छोटे भाई को मैदान में उतारा और राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़वाया.

चीन के नियंत्रण में लंका का हंबनटोटा पोर्ट
– श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारी लोन लिया था।
– फिर लोन चुका न पाने पर उसने यह अहम पोर्ट चीन को 99 साल की लीज पर दे दिया।
– फिलहाल इसपर चीन का ही अधिकार है।
– चीन ने श्रीलंका को एक युद्धपोत भी गिफ्ट किया हुआ है।
– ऐसा दिखाया गया कि यह आपसी संबंध मजबूत करने के लिए हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है।
– दरअसल, ऐसा करके चीन हिंद महासागर में अपनी सैन्य पहुंच बना रहा है।

गेटबाया को श्रीलंका में टर्मिनेटर कहा जाता है
– तमिल हथियारंबद संगठन लिट्टे के खिलाफ जंग के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।
– एक वर्ग मानता है कि उन्होंने बेहद निर्दयता के साथ लिट्टे के खात्मे के लिए अभियान चलाया था।
– उन्हें ‘टर्मिनेटर’ भी कहा जाता है।

वर्तमान प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंहे
– चुनाव परिणाम के बाद उनके पद से हटने की संभावना है।
– हालांकि मौजूदा संसद को कम के कम अगले साल फरवरी से पहले भंग नहीं किया जा सकता।
– विक्रमसिंघे को तब तक पद से हटाया नजीं जा सकता, जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देते।
– ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद गोटबाया राजपक्षे अपने बड़े भाई महिंदा को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।

———————————
2. विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल सुरंगा बावड़ी किस राज्य में स्थित है?

a. ओडीशा
b. कर्नाटक
c. उत्‍तर प्रदेश
d. गुजरात

Answer: b. कर्नाटक

– सुरंगा बावड़ी कर्नाटक के विजयपुरा में स्थित है।
– इस बावड़ी का निर्माण 16वीं शताब्दी में आदिल शाह प्रथम ने करवाया था तथा आदिल शाह प्रथम के उत्तराधिकारी इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय ने इसको मज़बूत करने के लिये इसमें कई संरचनात्मक सुधार किये थे।
– इस बावड़ी का प्रयोग शहर को जलापूर्ति हेतु किया जाता था।

– न्यूयार्क स्थित गैर सरकारी संगठन विश्व स्मारक कोष (World Monuments Fund-WMF) ने प्राचीन भूमिगत जल प्रणाली सुरंगा बावड़ी को विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल किया है।
– इसका चयन ‘दक्कन के पठार की प्राचीन जल प्रणाली’ (Ancient Water System of the Deccan Plateau) की श्रेणी के तहत किया गया है।
– वर्ष 2020 के लिये इस सूची में विश्व के 25 स्थलों का चयन किया गया है।

———————————
3. भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) का सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है?

a. विजय पाटिल
b. अशोक शर्मा
c. अब्‍दुल कयूम अंसारी
d. कमला वर्धन राव

Answer: d. कमला वर्धन राव

– वह 1990 बैच की केरल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।
– भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है।

ITDC के बारे में:
– तथ्य- ITDC मौजूदा होटलों और बाजार होटलों, समुद्र तट रिसॉर्ट्स को बनाने, संभालने और परिवहन, मनोरंजन, खरीदारी, और पारंपरिक सेवाओं आदि का काम करता है।
– स्थापित- अक्टूबर 1966।
– अधिकृत पूंजी- 150 करोड़ रुपये।

———————————
4. किस भारतीय ने ब्रिक्स इनोवेटर प्राइज 2019 (ब्रिक्स-युवा नवोन्मेषक पुरस्कार) जीता?

a. रमेश प्रकाश
b. रवि प्रकाश
c. आनंद भारती
d. विजय मित्‍तल

Answer: b. रवि प्रकाश

– इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं।
– उन्हें यह पुरस्कार छोटे तथा सस्ते ‘मिल्क चिल्लिंग यूनिट’ के अविष्कार के लिए दिया गया है।
– रवि प्रकाश बिहार के रहने वाले हैं।
– वह ICAR-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनडीआरआई) के पीएचडी हैं।
– चौथे ब्रिक्स – युवा वैज्ञानिक मंच, 2019 के लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने उन्‍हें ब्राजील भेजा था।
– इस प्रतिनिधिमंडल में 21 सदस्य थे।
– उनका आविष्‍कार (मिल्‍म चिल्लिंग यूनिट) छोटे व सीमन दुग्ध किसानों के लिए बेहद उपयोग है।
– यह कच्चा दूध को अत्यधिक ठंडा करने वाली वहनीय स्वदेशी इकाई है।
– इस टेक्‍नोलॉजी के जरिये कच्चे दूध का तापमान आधे घंटे में 37 डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। इसके लिए नैनो टेक्‍नोलॉजी का यूज किया गया।

—————————
5. पहले इंडो-रूसी (भारत-रूस) संयुक्त त्रिकोणीय सेवा का नाम बताइये जो 10-19 दिसंबर, 2019 तक भारत में आयोजित किया जाना है?

a. इंद्र 2019
b. अजेय वारियर 2019
c. वज्र प्रहार 2019
d, मैत्री

Answer: a. इंद्र 2019

– लड़ाकू और परिवहन विमान और साथ ही संबंधित सेना, वायु सेना और नौसेना के जहाज इस अभ्यास में भाग लेंगे।

—————————-
6. अमेरिका और भारत के बीच ‘टाइगर ट्राइंफ’ त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास का आयोजन (13 से 21 नवंबर) किस राज्य में किया जा रहा है?

a. गुजरात
b. आंध्र प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. मिजोरम

Answer: b. आंध्र प्रदेश

– इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और काकीनाडा में किया गया है।

—————————–
7. भारत में SCO की कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट 2020 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

a. मुंबई
b. चेन्‍नई
c. नई दिल्‍ली
d. शिमला

Answer: c. नई दिल्‍ली

– पहली बार भारत इस बैठक की मेजबानी करेगा।
– इसकी सूचना शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने दी है।

SCO के बारे में:
– स्थापित- 19 सितंबर 2003
– मुख्यालय- बीजिंग, चीन
– शंघाई सहयोग संगठन के 8 सदस्य- चीन, रूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और किर्गिस्तान।
– 4 ऑब्जर्वर राज्यों- अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया।
– 6 संवाद सहयोगी- अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, नेपाल, तुर्की और श्रीलंका।

———————————
8. इंटरनैशनल असोसिएशन ऑफ ऐथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) का नया नाम बताएं?

a. ऐथलेटिक्स यूनियन
b. वर्ल्ड ऐथलेटिक्स
c. यूनियन ऑफ ऐथलेटिक्स
d. वर्ल्‍ड ऐथलेटिक्स फेडारेशन

Answer: b. वर्ल्ड ऐथलेटिक्स

——————————
9. नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति कौन हैं?

a. जेफ बेजोस
b. बिल गेट्स
c. वॉरेन बफे
d. मार्क जुकरबर्ग

Answer: b. बिल गेट्स

– माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (64) दो साल बाद फिर से दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं।
– अक्टूबर 2017 में गेट्स को पीछे छोड़ने वाले जेफ बेजोस (55) 15 अक्‍टूबर को दूसरे नंबर पर फिसल गए।

– नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़े के मुताबिक बिगेट्स का नेटवर्थ 110 अरब डॉलर (7.89 लाख करोड़ रुपए) हो गया है।
– जबकि जेफ बेजोस का नेटवर्थ 109 अबर डॉलर (7.39 लाख करोड़ रुपए) है।
– तीसरे नंबर पर बर्नाड अरनॉल्‍ट, LVMH, फ्रांस
– चौथे नंबर पर वॉरेन बफेट, बर्कशायर हैथवे
– पांचवे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक

दुनिया के टॉप-5 अमीर
नाम व कंपनी देश नेटवर्थ (डॉलर) नेटवर्थ (रुपए)
बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (यूएस) 110 अरब 7.89 लाख करोड़
जेफ बेजोस, अमेजन (यूएस) 109 अरब 7.82 लाख करोड़
बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलवीएमएच (फ्रांस) 103 अरब 7.39 लाख करोड़
वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे (यूएस) 86.6 अरब 6.21 लाख करोड़
मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (यूएस) 74.5 अरब 5.34 लाख करोड़
(नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक)

———————————
10. विश्व दयालुता दिवस (World Kindness Day) कब मनाया जाता है?

a. 13 नवम्बर
b. 14 नवम्बर
c. 15 नवम्बर
d. 16 नवम्बर

Answer: a. 13 नवम्बर

– इस दिवस की शुरुआत 1998 में ‘वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट’ द्वारा की गयी थी।
– 2009 में, सिंगापुर ने पहली बार दिन मनाया।
– इस विश्व दयालुता दिवस 2019 का विषय एम्पथी, एनकरेजिंग पीपल अक्रोस द ग्लोब तो बेटर अंडरस्टैंड “द पैन ऑफ़ अदर्श” एंड टच दियर लिव्स “पोजिटिवली” हैं।

———————————
11. मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला एशियाई देश कौन बन गया है?

a. बांग्‍लादेश
b. भारत
c. पाकिस्‍तान
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– श्रीलंका की संसद ने ‘खेल से जुड़े हुए अपराध’ नामक बिल पारित किया।
इस बिल को तैयार करने में श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के साथ मिलकर कार्य किया।
– नए कानून के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी खेल में भ्रष्टाचार करते हुए पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष तक की जेल तथा जुर्माना हो सकता है।

– राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे। पूर्व राजधानी कोलम्बो एवं सबसे बड़ा शहर


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account