16 to 18 May 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 16 to 18 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर मामले पर वैश्विक कूटनीतिक संपर्क के लिए सर्वदलीय सांसदों के कितने डेलिगेशन बनाए?
How many delegations of all-party MPs did the Central Government form for global diplomatic contact on the Operation Sindoor case?

a. 5
b. 7
c 8
d. 12

Answer: b. 7

– ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा करेगा।
– ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया के बड़े देशों और संगठनों को ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताएंगे।
– वैश्विक कूटनीतिक संपर्क के जरिए ये डेलिगेशन आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे।

7 प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व ये करेंगे
1) शशि थरूर, कांग्रेस
2) रवि शंकर प्रसाद, बीजेपी
3) संजय कुमार झा, जदयू
4) बैजयंत पांडा, बीजेपी
5) कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
6) सुप्रीया सुले, एनसीपी
7) श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना

पिछली सरकारों ने भी अपना पक्ष रखने के लिए डेलिगेशन विदेश भेजे-
– 1994: विपक्ष के नेता वाजपेयी ने UNHRC में भारत का पक्ष रखा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखने के लिए विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC) भेजा था।
– 2008: मुंबई हमलों के बाद मनमोहन सरकार ने डेलिगेशन विदेश भेजा था।

—————
2. 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता का नाम बताएं, जिन्‍हें राष्‍ट्रपति ने सम्‍मानित किया?
Name the 58th Jnanpith Award winner, who was honored by the President?

a. गुलजार
b. जगद्गुरु रामभद्राचार्य
c. प्रतिभा राय
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य)

– भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 मई, 2025 को संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
– इस पुरस्‍कार के दूसरे विजेता मशहूर कवि व शायर गुलजार अस्‍वस्‍थता के कारण समारोह में मौजूद नहीं थे। लेकिन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुमू ने कहा – इस समारोह में गुलजार साहब उपस्थित नहीं हो पाए। मैं उनको भी ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए बधाई देती हूँ। मैं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ कि वे शीघ्र ही पूर्णतया स्वस्थ और सक्रिय होकर कला, साहित्य, समाज और देश को निरंतर योगदान देते रहें।
– इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। यह पुरस्कार 2023 के लिए दिया गया है।

नोट:
– 27 मई 2023 को 57वां ज्ञानपीठ पुरस्‍कार गोवा के दामोदर मौज़ो को मिला था।
– 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए विनोद कुमार शुक्ल को चुना गया है।

गुलजार (संपूर्ण सिंह कालरा)
– कवि गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। लेकिन वह गुलजार के नाम से ज्‍यादा फेमस हैं।
– गुलजार, प्रसिद्ध उर्दू कवि और बॉलीवुड लेखक और निर्देशक है।
– उनका जन्‍म 18 अगस्‍त 1934 में हुआ। वह 89 वर्ष के हैं।
– उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संगीत निर्देशक एस.डी. बर्मन के साथ की।
– उन्‍होंने 1963 की फिल्म ‘बंदिनी’ में एक गीतकार के रूप में काम किया।
– इसके अलावा उन्‍होंने कई कई संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है।
– उन्होंने 1970 के दशक में आंधी और मौसम जैसी फिल्मों और 1980 के दशक में टीवी श्रृंखला ‘मिर्जा गालिब’ का निर्देशन किया।
– 1993 में भारतीय टीवी श्रृंखला ‘किरदार’ का निर्देशन किया।

गुलजार को कौन कौन से अवॉर्ड मिले हैं?
– उनके काम के लिए उन्‍हें कई अवॉर्ड मिले।
– 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार
– 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार
– 2004 में पद्म भूषण पुरस्‍कार
– कम से कम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं।
– फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए उनके गीत “जय हो” को 2009 में ऑस्कर और 2010 में ग्रैमी पुरस्कार मिला।
– 2024 में 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना। और मई 2025 में अवॉर्ड मिला।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य
– रामभद्राचार्य, एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और चार महाकाव्यों सहित 240 से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों के लेखक हैं।
– उनका जन्‍म 14 जनवरी 1950 को हुआ। वह 74 वर्ष के हैं।
– वह मध्य प्रदेश के चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख भी हैं।

ज्ञानपीठ पुरस्कार
– ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह 1965 से भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं।
– यह भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसकी स्थापना 1944 में हुई थी।
– भारत का कोई भी नागरिक, जो आठवीं अनुसूची में मौजूद 22 भाषाओं में से किसी में भी लिखता है, वह इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
– इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल और 11 लाख रुपये दिए जाते हैं।

—————-

3. भारतीय सेना ने मई 2025 में किस राज्‍य के तीस्‍ता फील्‍ड फायरिंग रेंज में तीस्‍ता प्रहार अभ्‍यास का आयोजन किया?
The Indian Army conducted the Teesta Prahar exercise in May 2025 at the Teesta Field Firing Range in which state?

a. पश्चिम बंगाल
b. उत्तर प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. राजस्‍थान

Answer: a. पश्चिम बंगाल

– इस अभ्‍यास में कई अलग-अलग इकाइयों ने भाग लिया। इसमें पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, तोपखाना, टैंक यूनिट, अर्ध विशेष बल, सेना की विमानन इकाई, इंजीनियरिंग और संचार (सिग्नल) इकाई शामिल थीं।
– यह अभ्यास ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी तैयारियों और रणनीतियों को मजबूत करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है।

उद्देश्‍य
– तीस्ता प्रहार अभ्यास में सामरिक अभ्यास, युद्ध कौशल का प्रदर्शन और अनुकूलन क्षमता बढ़ाने वाले युद्धाभ्यास शामिल थे, जिनका उद्देश्य बदलते युद्ध हालात में तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देना था।

—————-
4. भारत के 86वें ग्रैंडमास्‍टर कौन बने?
Who became the 86th Grandmaster of India?

a. सायंतन दास
b. एलआर श्रीहरि
c. विज्ञनेष एनआर
d. कौस्‍तुव चटर्जी

Answer: b. एलआर श्रीहरि

– वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
– वह 19 वर्ष के हैं।
– 85वें ग्रैंडमास्‍टर तमिलनाडु के पी श्‍यामनिखिल थे।

ग्रैंडमास्टर बनने का सफर
– ग्रैंडमास्टर बनने के लिए किसी भी पुरुष शतरंज खिलाड़ी को दो जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं – पहली, उसकी रेटिंग 2500 या उससे ज्यादा होनी चाहिए और दूसरी, उसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तीन बार ग्रैंडमास्टर स्तर का प्रदर्शन (जिसे नॉर्म कहा जाता है) करना होता है।
– तमिलनाडु के एलआर श्रीहरि ने 2024 दुबई ओपन में 2500 की जरूरी रेटिंग पार कर ली थी। उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अगस्त 2023 में हंगरी के बुडापेस्ट में, दूसरा अक्टूबर 2023 में कतर मास्टर्स टूर्नामेंट में हासिल किया।
– इसके बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में हुई एशियन इंडिविजुअल शतरंज चैंपियनशिप में अपना तीसरा और आखिरी नॉर्म भी पूरा कर लिया। इसी के साथ उनका ग्रैंडमास्टर बनने का सपना पूरा हुआ।

ग्रैंडमास्‍टर की लिस्‍ट
86वें ग्रैंडमास्‍टर : एलआर श्रीहरि
85वें ग्रैंडमास्‍टर : पी श्‍यामनिखिल
84वें ग्रैंडमास्‍टर : आर. वैशाली
83वें ग्रैंडमास्‍टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्‍टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्‍टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्‍टर : विज्ञनेष एनआर
79वें ग्रैंडमास्‍टर : प्रणेष एम
78वें ग्रैंडमास्‍टर : कौस्‍तुव चटर्जी

पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन थे ?
– विश्वनाथन आनंद
– उन्‍होंने 1988 में खिताब जीता था।
– वे पांच बार के विश्व चैंपियन हैं।

ग्रैंडमास्टर क्‍या है?
– ग्रैंडमास्टर विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दी जाने वाली एक उपाधि है।
– विश्व चैंपियन के अलावा, ग्रैंडमास्टर एक शतरंज खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की जाने वाली सर्वोच्च उपाधि है।

—————
5. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Nurses Day celebrated?

a. 11 May
b. 12 May
c. 13 May
d. 14 May

Answer: b. 12 May

2025 की थीम :
– हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है
– Our Nurses. Our Future. Caring for nurses strengthens economies

– इस दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की जयंती है।
– उन्हें ‘लेडी विद द लैंप (Lady with the Lamp)’ के नाम से भी जाना जाता था।
– उनका जन्‍म 12 मई 1820 को हुआ था।

—————
6. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 में किस राज्‍य ने पहला स्‍थान प्राप्‍त किया?
Which state secured first place in Khelo India Youth Games (KIYG) 2025?

a. महाराष्‍ट्र
b. हरियाणा
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान

Answer: a. महाराष्‍ट्र

– भारत सरकार की खेलों इंडिया पहल के तहत प्रमुख आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का सातवां संस्‍करण 15 मई को समापन हुआ।
– यह आयोजन बिहार में हुआ था।

टॉप टीम लिस्‍ट
1. महाराष्ट्र (158) – गोल्ड (58), सिल्वर (47), ब्रॉन्ज (53)
2. हरियाणा (117) – गोल्ड (39), सिल्वर (27), ब्रॉन्ज (51)
3. राजस्‍थान (60) – गोल्ड (24), सिल्वर (12), ब्रॉन्ज (24)
4. कर्नाटक (58) – गोल्ड (17), सिल्वर (26), ब्रॉन्ज (15)
5. दिल्‍ली (68) – गोल्ड (16), सिल्वर (20), ब्रॉन्ज (32)
15. बिहार (36) – गोल्ड (7), सिल्वर (11), ब्रॉन्ज (18)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025
– कब आयोजन : 4 मई से 15 मई 2025
– उद्घाटनकर्ता : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी
– देश भर से करीब 5000 से ज्‍यादा युवा खिलाडि़यों ने हिस्सा लेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स
– खेलो इंडिया का उद्देश्य भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच प्रोवाइड कराना है।
– साथ ही इसे देश में खेल के स्तर को बेहतर करने के लिए शुरू किया गया।
– इसका आयोजन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय मिलकर करते है।
– इसकी शुरूआत वर्ष 2018 से हुई थी।
– पहले संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA)
– अध्‍यक्ष: पीटी उषा
– स्‍थापना : 1927
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

—————-
7. सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी किस राज्‍य ने की?
Which state hosted the 7th Khelo India Youth Games?

a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. तमिलनाडु
d. राजस्थान

Answer: b. बिहार

– 4 से 15 मई 2025 तक बिहार ने अधिकांश प्रतियोगिताओं की मेज़बानी की और प्रतियोगिताएं पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित की गईं।
– नई दिल्ली ने शूटिंग, जिम्नास्टिक और ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं की मेज़बानी की।
– पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स का आयोजन बिहार में हुआ।

—————-
8. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का थीम सॉन्‍ग क्‍या थी?
What was the theme song of Khelo India Youth Games (KIYG) 2025?

a. खेल के रंग, बिहार के संग
b. खेल खेल में युवा उमंग
c. यूथ हैं हम, बिहार के रंग
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: a. खेल के रंग, बिहार के संग

थीम सॉन्ग:
– शीर्षक: “खेल के रंग, बिहार के संग”
– संदेश: एकता, युवाशक्ति और राष्ट्रीय खेलों में बिहार की भूमिका को उजागर करता है।

—————
9. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का शुभंकर क्‍या था?
What was the mascot of Khelo India Youth Games (KIYG) 2025?

a. गौरैयासिंह
b. पीपल
c. गजसिंह
d. बोधिवृक्ष

Answer: c. गजसिंह

– शुभंकर: ‘गजसिंह’, एक पौराणिक प्राणी (हाथी और शेर का मिश्रण), जिसकी प्रेरणा नालंदा और बोधगया के पालकालीन मंदिरों से ली गई है। इसने आधिकारिक खेलो इंडिया लोगो के साथ चमकीली नीली और सफेद जर्सी पहने और भारत के राष्ट्रीय गौरव को दर्शाने वाले तिरंगे रिस्टबैंड पहना हुआ है।
– लोगो के रंग: केसरिया और हरा – सांस्कृतिक जीवंतता का प्रतीक।

लोगो का डिजाइन तत्व:
– महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय – ऐतिहासिक और बौद्धिक गौरव का प्रतीक
– पीपल का पेड़, गौरैया, गंगा डॉल्फिन – पर्यावरण जागरूकता का संदेश
– मधुबनी पेंटिंग और छठ पूजा – बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान

—————–
10. बिहार में आयोजित सातवें ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स’ का उद्घाटन किसने किया था?
Who inaugurated the seventh ‘Khelo India Youth Games’ held in Bihar?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. नरेंद्र मोदी
c. नीतीश कुमार
d. अमित शाह

Answer: b. नरेंद्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई 2025 को वर्चुअल माध्‍यम से सातवें ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स’ का उद्घाटन किया।
– उद्घाटन समारोह पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर आयोजित हुआ।
– बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स पहली बार आयोजित किया गया।

—————-
11. मातृ दिवस कब मनाया जाता है?
When is Mother’s Day celebrated?

a. मई का पहला रविवार
b. मई का दूसरा रविवार
c. मई का तीसरा रविवार
d. मई का चौथा रविवार

Answer: b. मई का दूसरा रविवार (2025 में 11 मई)

– दुनिया भर में मातृत्व के प्रति प्रशंसा और प्यार दिखाने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है।

—————-
12. अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Light celebrated?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: d. 16 मई

2025 की थीम
– प्रकाश, नवाचार, समाज
– Light, Innovation, Society

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, थियोडोर मैमन (Theodore Maiman) द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

—————-
13. नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में कितना मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया?
Neeraj Chopra created a new record by breaking his own national record by throwing the javelin how many meters away in the Doha Diamond League?

a. 90.23 मीटर
b. 90.01 मीटर
c. 91.06 मीटर
d. 85.64 मीटर

Answer: a. 90.23 मीटर

– भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जून 2025 में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका।
– उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया।
– इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।
– हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे।
– जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

————–
14. अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Families celebrated?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: c. 15 मई

2025 की थीम :
– सतत विकास के लिए परिवार-उन्मुख नीतियां: सामाजिक विकास के लिए द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन की ओर
– Family-Oriented Policies for Sustainable Development: Towards the Second World Summit for Social Development

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– यह थीम इसलिए है क्‍योंकि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 से 6 नवंबर 2025 तक कतर राज्य में “सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन” शीर्षक के तहत विश्व सामाजिक शिखर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है।


PDF Download: Click here 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *