17 & 18 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 17 & 18 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the new Chairman of the Central Board of Secondary Education (CBSE) by the Central Government?

a. विनीत जोशी
b. निधि छिब्‍बर
c. राहुल सिंह
d. साहिल आहूजा

Answer: c. राहुल सिंह

– उन्‍हें 13 मार्च 2024 को नियुक्‍त किया गया।
– इससे पहले IAS निधि छिब्‍बर CBSE की अध्‍यक्ष थीं।
– अब निधि छिब्बर को नीति आयोग का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
– राहुल सिंह, बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) ऑफिसर हैं।

CBSE
मुख्‍यालय- दिल्ली
स्थापना- 3 नवंबर 1962
अध्‍यक्ष – राहुल सिंह

————–
2. UNCESO ने किन स्‍थलों को विश्‍व धरोहर स्‍थलों की अस्‍थाई सूची में शामिल किया, जिससे भारत में इसकी संख्‍या 57 हो गई?
Which sites were included by UNCESO in the tentative list of World Heritage Sites, taking its number to 57 in India?

a. ग्वालियर किला और खूनी भंडारा, बुरहानपुर
b. चंबल घाटी के रॉक कला स्थल और भोजेश्वर महादेव मंदिर
c. रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक और द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी [ग्वालियर किला, खूनी भंडारा, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, भोजेश्वर महादेव मंदिर, मण्डला के गोंड स्मारक और द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार]

– इन छह विश्‍व धरोहर स्‍थलों को UNCESO की अस्‍थाई सूची में शामिल होने की सूचना मार्च 2024 में प्रकाशित हुई।

नए विश्‍व धरोहर स्‍थल की अस्‍थाई सूची
– ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश 08/02/2024
– खूनी भंडारा, बुरहानपुर 08/02/2024
– चंबल घाटी के रॉक कला स्थल 08/02/2024
– भोजेश्वर महादेव मंदिर, भोजपुर 08/02/2024
– रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक 08/02/2024
– द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार 08/02/2024

ग्वालियर किला
– ग्वालियर किला, भारत के मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक पहाड़ी (‘गोपाचल’ गोप पर्वत) पर स्थित है।
– किले में एक रक्षात्मक संरचना और दो मुख्य महल हैं। 1. मान मंदिर 2. गुजरी महल
– ग्वालियर किले को तोमर राजपूत शासक मान सिंह तोमर (शासनकाल 1486-1516 ई.) ने बनवाया था।

खूनी भंडारा, बुरहानपुर
– खूनी भंडारा एक भूमिगत जल प्रबंधन प्रणाली है
– यह मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में है।
– इस शहर में निर्मित आठ वाटरवर्क्स शामिल हैं।
– इन जल प्रणालियों का निर्माण 1615 ईस्वी में किया गया था।

चंबल घाटी के रॉक कला स्थल
– भारत का मध्य क्षेत्र, बड़ी संख्या में रॉक कला स्थलों का घर है।
– सबसे सीधे शब्दों में कहें तो, रॉक कला प्राकृतिक चट्टान सतहों पर की गई कलाकृति है।
– चंबल नदी मध्‍य प्रदेश में यमुना की सहायक नदी है।
– यह नदी “जानापाव पर्वत ” बांगचु पॉइंट महू से निकलती है।
– इसका प्राचीन नाम “चर्मण्वती ” है।

भोजेश्वर मंदिर
– भोजेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के भोजपुर गांव में स्थित है।
– यह भगवान शिव को समर्पित एक हजार साल पुराना मंदिर है।
– माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में (परमार राजा भोज) ने किया गया था।

रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक
– यह क्षेत्र पहले भारत के मध्य प्रांत के रूप में जाना जाता था।
– वर्तमान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों के कुछ हिस्सों को कवर करता है।
– इसे ऐतिहासिक रूप से गोंडवाना कहा जाता था।
– गढ़ साम्राज्य को गढ़ मंडला या गढ़ कटंगा कहते हैं।
– मण्डला गोंड़ वंश की राजधानी रह चुका है।

धामनार का ऐतिहासिक संग्रह
– धमनार गांव भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में है।
– यहां चट्टानों को काटकर बनाई गई 51 गुफाएं, स्तूप, चैत्य, मार्ग और सघन आवास हैं।
– इसे 7वीं शताब्दी ईस्वी में बनाया गया था।

यूनेस्‍को अस्‍थाई (Tentative) वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 57
– ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश 08/02/2024
– खूनी भंडारा, बुरहानपुर 08/02/2024
– चंबल घाटी के रॉक कला स्थल 08/02/2024
– भोजेश्वर महादेव मंदिर, भोजपुर 08/02/2024
– रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक 08/02/2024
– द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार 08/02/2024
– कोंकण तट, महाराष्ट्र के साथ तटीय किलेबंदी का क्रमिक नामांकन 03/01/2024
– सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक 13/12/2022
– उनाकोटी, उनाकोटी रेंज, उनाकोटी जिले की रॉक-कट मूर्तियां और राहतें 13/12/2022
– वडनगर – एक बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर, गुजरात 13/12/2022
– भारत के कोंकण क्षेत्र की ज्योग्लिफ्स 17/02/2022
– जिंगकिएंग जरी: लिविंग रूट ब्रिज कल्चरल लैंडस्केप्स 17/02/2022
– श्री वीरभद्र मंदिर और अखंड बैल (नंदी), लेपाक्षी (विजयनगर – मूर्तिकला और चित्रकारी कला परंपरा) 17/02/2022
– वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित रिवरफ्रंट 13/04/2021
– कांचीपुरम के मंदिर 13/04/2021
– हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट 13/04/2021
– नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट 13/04/2021
– सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 13/04/2021
– महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला का क्रमिक नामांकन 13/04/2021
– ओरछा की ऐतिहासिक धरोहर 15/04/2019
– गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र (GHCA) 26/07/2018
– केबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र 11/03/2016
– शीत रेगिस्तान सांस्कृतिक परिदृश्य भारत 15/04/2015
– उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म, ग्रैंड ट्रंक रोड के साथ साइटें 15/04/2015
– मंदिर वास्तुकला का विकास – ऐहोल-बादामी-पट्टदकल 09/02/2015
– डेक्कन सल्तनत के स्मारक और किले 15/04/2014
– सेलुलर जेल, अंडमान द्वीप समूह 15/04/2014
– भारत के प्रतिष्ठित साड़ी बुनाई समूह 15/04/2014
– अपातानी सांस्कृतिक परिदृश्य 15/04/2014
– श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम 15/04/2014
– श्रीरंगपटना द्वीप टाउन के स्मारक 15/04/2014
– चिल्का झील 15/04/2014
– पद्मनाभपुरम पैलेस 15/04/2014
– सत्याग्रह के स्थल, भारत का अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन 15/04/2014
– थेम्बंग फोर्टिफाइड विलेज 15/04/2014
– नारकोंडम द्वीप 15/04/2014
– मोइदम्स – अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली 15/04/2014
– एकाम्र क्षेत्र – मंदिरों का शहर, भुवनेश्वर 15/04/2014
– बुर्जहोम की नवपाषाण बस्ती 15/04/2014
– हड़प्पा पोर्ट-टाउन, लोथल के पुरातात्विक अवशेष 15/04/2014
– माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया (एक्सटेंशन) 15/04/2014
– चेट्टीनाड, तमिल व्यापारियों के ग्राम समूह 15/04/2014
– नई दिल्ली में बहाई पूजा घर 15/04/2014
– दिल्ली – एक विरासत शहर 22/05/2012
– कश्मीर में मुगल गार्डन 13/12/2010
– हैदराबाद गोलकोंडा किले के कुतुब शाही स्मारक, कुतुब शाही मकबरे, चारमीनार 10/09/2010
– भारत में सिल्क रोड साइट्स 20/01/2010
– नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान 26/05/2009
– डेजर्ट नेशनल पार्क 26/05/2009
– नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान 15/03/2006
– जंगली गधा अभयारण्य, कच्छ का छोटा रण 15/03/2006
– असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच माजुली का नदी द्वीप 02/03/2004
– श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब 05/01/2004
– बिष्णुपुर, पश्चिम बंगाल में मंदिर 03/07/1998
– मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल 03/07/1998
– मांडू, मध्य प्रदेश में स्मारकों का समूह 03/07/1998
– प्राचीन बौद्ध स्थल, सारनाथ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 03/07/1998

—-
यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 42
– आगरा का किला
– अजंता की गुफाएँ
– एलोरा की गुफाएँ
– ताज महल
– महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
– सूर्य मंदिर, कोणार्क
– काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
– केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
– मानस वन्यजीव अभयारण्य
– गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
– फतेहपुर सीकरी
– हम्पी में स्मारकों का समूह
– खजुराहो स्मारकों का समूह
– एलिफेंटा गुफाएं
– ग्रेट लिविंग चोल मंदिर
– पट्टडकल में स्मारकों का समूह
– सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
– नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
– सांची में बौद्ध स्मारक
– हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
– कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
– भारत के पर्वतीय रेलवे
– बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर
– भीमबेटका के रॉक शेल्टर
– चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क
– छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
– लाल किला परिसर
– जंतर मंतर, जयपुर
– पश्चिमी घाट
– राजस्थान के पहाड़ी किले
– ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंजर्वेशन एरिया
– पाटन, गुजरात में रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी)।
– नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल
– खंगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान
– ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान *
– अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
– मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल
– जयपुर शहर, राजस्थान
– धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर
– काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
– शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
– सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह)

UNESCO
मुख्यालय- पेरिस, फ्रांस
स्थापना- वर्ष 1945
डायरेक्टर जनरल- ऑद्रे अजोले

————–
3. भारत-इटली सैन्‍य सहयोग समूह (MCG) की बैठक का 12वां संस्करण मार्च 2024 में कहां आयोजित हुआ?
Where is the 12th edition of the India-Italy Military Cooperation Group (MCG) meeting held in March 2024?

a. राजस्‍थान
b. नई दिल्‍ली
c. बैंगलोर
d. गुजरात

Answer: b. नई दिल्‍ली

– भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (MCG) की बैठक का 12वां संस्करण 12-13 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
– नोट: भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (MCG) की 11वीं बैठक 31 मई 2022 से 01 जून 22 तक रोम, इटली में आयोजित की गई।

बैठक में चर्चा
– दो दिवसीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर के आदान-प्रदान को और बढ़ाने के लिए नई पहल पर चर्चा की।
– बैठक में प्राथमिक ध्यान भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर था, जो आज के वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है।

इटली के बारे में
– दक्षिणी यूरोप का एक देश है।
– यह भूमध्य सागर के मध्य में स्थित है।
– प्रधानमंत्री : जियोर्जिया मेलोनी
– राष्‍ट्रपति : सर्जियो मैटरेल्ला
– राजधानी – रोम
– मुद्रा: यूरो

—————–

————–
4. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के लिए आरक्षण बढ़ाकर कितना करने की मंजूरी दी?
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha approved increasing the reservation for Scheduled Tribe (ST) communities to how much?

a. 28%
b. 20%
c. 12%
d. 8%

Answer: b. 20%

– इससे पहले ये आरक्षण 10% था।
– इस मंजूरी के साथ ही अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कुल आरक्षण बढ़कर 20% हो गया है।

– यह फैसला उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में मार्च 2024 में किया।
– उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण नियम, 2005 में संशोधन के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

चार नए समुदायों को ST में जोड़ा
1. पद्दारी जनजाति
2. गद्दा ब्राह्मण
3. कोली समुदाय
4. पहाड़ी जातीय समूह

————–
5. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदायों के लिए आरक्षण बढ़ाकर कितना करने की मंजूरी दी?
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha approved increasing the reservation for Other Backward Class (OBC) communities to how much?

a. 8%
b. 6%
c. 5%
d. 3%

Answer: a. 8%

– इससे पहले ये आरक्षण 4% था।
– इस मंजूरी के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल आरक्षण बढ़कर 8% हो गया है।
– साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 15 नई जातियों को जोड़ा है।

वर्तमान में किस जाति कितना आरक्षण
– एससी के लिए 8%
– एसटी के लिए 20%
– ओबीसी के लिए 8%,
– वास्तविक नियंत्रण रेखा/अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निवासियों के लिए 4%
– पिछड़े क्षेत्र के निवासी (RBA) के लिए 10%
– आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWSs) के लिए 10%

जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्यपाल – मनोज सिन्‍हा

————–
6. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस जगह भारतीय नौसेना के पहले मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन मार्च 2024 में किया?
At which place did Defense Minister Rajnath Singh inaugurate the first headquarters of the Indian Navy ‘Nausena Bhawan’ in March 2024?

a. दिल्‍ली
b. मुंबई
c. पटना
d. चेन्नई

Answer: a. दिल्‍ली

– दिल्‍ली में स्थित मुख्यालय का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 मार्च 2024 को किया।
– इसकी आधारशिला तत्कालीन रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने 20 अगस्त 2014 को रखी थी।
– इससे पहले नौसेना को 13 अलग-अलग स्थानों से ऑपरेट किया जाता था।

नौसेना भवन
– यह बिल्डिंग मॉर्डर्न फैसिलिटीज और एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी से लैस है।
– यह नौसना का अपना पहला स्‍वतंत्र मुख्‍यालय है।
– यह दिल्ली छावनी में स्थित है।
– इस बिल्डिंग में एक व्यापक त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली है।
– जिसमें वाहनों की स्वचालित अंडरबेली स्कैनिंग, पावर बाड़(fence), चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे, बोलार्ड, वाहन स्टॉपर्स, एक्सेस कंट्रोल और सुरक्षा कैमरे जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
– इस बिल्डिंग ने एकीकृत आवास मूल्‍यांकन के तहत ग्रीन रेटिंग IV प्राप्‍त की है।

नोट: बोलार्ड मतलब – यातायात को हटाने के लिए रखा गया एक छोटा पोस्ट है।

दिल्‍ली
मुख्‍यमंत्री : अरविंद केजरीवाल
उपराज्‍यपाल : विनय कुमार सक्सेना

—————–

————–
7. भारत निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया, इसके अनुसार मतदान कब होगा?
The Election Commission of India has released the schedule for the 18th Lok Sabha elections. According to this, when will the voting take place?

a. 14 अप्रैल से 1 जून 2024
b. 19 अप्रैल से 1 जून 2024
c. 25 अप्रैल से 1 जून 2024
d. 28 अप्रैल से 1 जून 2024

Answer: b. 19 अप्रैल से 1 जून 2024

– मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने यह घोषणा 16 मार्च 2024 को की।
– 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे देश में 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक सात चरणों में होंगे।
– देश में कुल 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, लेकिन मणिपुर जातीय हिंसा की वजह से निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 544 कर दी गई है। (नीचे डिटेटल है)
– वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी।

– नोट: 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो रहा है।

सात चरणों में कितने निर्वाचन क्षेत्र
– पहला चरण : 102 निर्वाचन क्षेत्र (19 अप्रैल 2024)
– दूसरा चरण : 89 निर्वाचन क्षेत्र (26 अप्रैल 2024)
– तीसरा चरण : 94 निर्वाचन क्षेत्र (7 मई 2024)
– चौथा चरण : 96 निर्वाचन क्षेत्र (13 मई 2024)
– पांचवां चरण : 49 निर्वाचन क्षेत्र (20 मई 2024)
– छठा चरण : 57 निर्वाचन क्षेत्र (25 मई 2024)
– सातवां चरण : 57 निर्वाचन क्षेत्र (1 जून 2024)

– रिजल्‍ट : 4 जून 2024 को आएगा।

वोटरों की संख्या
– कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत वोटर
– महिलाएं वोटर: 47.1 करोड़
– पुरुष वोटर : 49.7 करोड़
– पहली बार : 1.89 करोड़ वोटर्स
– युवा वोटर्स : 19.74 करोड़ (20 से 29 साल के)
– इसके अलावा 01 जनवरी 2024 को जिनकी उम्र 18 साल नहीं हुई थी, उनका भी नाम जोड़ा गया है।
– इसमें 13.4 लाख ऐसे आवेदन है, जो 1 अप्रैल 2024 तक 18 साल के हो जाएंगे और वोट दे सकेंगे।

– दिव्‍यांग : 88.4 लाख
– ट्रांसजेंटर : 48 हज़ार
– 85 साल से अधिक की उम्र के : 82 लाख
– 85 साल से अधिक की उम्र के लोगों के लिए घर से वोट करने की सुविधा की गई है।

पिछली बार का लोकसभा चुनाव
– पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च 2019 को हुई थी और 11 अप्रैल 2019 से सात चरणों में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई 2019 को हुई थी। इस चुनाव में भाजपा की सरकार बनी थी।

आचार संहिता क्या होता है?
– राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए बनायी गयी एक नियमावली है
– जिसका पालन चुनाव के समय आवश्यक है।
– यह चुनाव की तारीख की घोषणा से लागू हो जाती है।
– और मतदान के परिणाम आने पर समाप्त हो जाती है।

आचार संहिता में क्या पाबंदियां लगती है?
– सरकार के द्वारा लोक लुभावन घोषणाओं पर रोक।
– चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न करना।
– राजनीतिक दल और उम्मीद्वारों के द्वारा जाति, धर्म और क्षेत्र से संबंधित मुद्दे न उठाना।
– चुनाव के दौरान धन-बल और बाहू-बल का प्रयोग न करना।
– कोई भी राजनीतिक दल, व्यक्ति/कंपनी/इकाई को एक दिन में ₹10,000 से अधिक का नकद भुगतान नहीं कर सकता है।
– चुनाव के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक नहीं ले जाना चाहिए।
– मतदाताओं को शराब परोसना/वितरित नहीं करना चाहिए।

भारतीय चुनाव आयोग
– स्थापना : 25 जनवरी 1950
– मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
– चुनाव आयुक्त: सुखबीर सिंह संधू
– चुनाव आयुक्त: ज्ञानेश कुमार

————–
8. भारत निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा का चुनाव के साथ किन राज्‍यों के विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की?
Election Commission of India announced to hold assembly elections of which states along with the elections of 18th Lok Sabha?

a. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश
b. सिक्किम, ओडिशा
c. गुजरात, उत्तर प्रदेश
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा)

– लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव और 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे।

चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव की तारीख
– अरुणाचल विधानसभा : 19 अप्रैल 2024
– सिक्किम विधानसभा : 19 अप्रैल 2024
– आंध्रप्रदेश विधानसभा : 13 मई 2024
– ओडिशा विधानसभा : 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून 2024 (चार चरणों में)

इन चार राज्‍यों की विधानसभा सीट
– अरुणाचल प्रदेश विधानसभा : 60
– सिक्किम विधानसभा : 32
– आंध्रप्रदेश विधानसभा : 175
– ओडिशा विधानसभा : 147

————–
9. मुंबई ने किसे हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब जीता?
By defeating whom did Mumbai win the Ranji Trophy 2023-24 title?

a. उत्तर प्रदेश
b. हैदराबाद
c. विदर्भ
d. राजस्‍थान

Answer: c. विदर्भ

– विदर्भ रणजी ट्रॉफी में एक घरेलू क्रिकेट टीम है।
– विदर्भ, महाराष्ट्र का एक क्षेत्र है।

रणजी ट्रॉफी 2023-24
– फाइनल मैच का आयोजन : 10 से 14 मार्च 2024
– किनके बीच : मुंबई और विदर्भ टीम
– मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराया।
– मुंबई ने 42वां रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।
– यह मैच वानखेडे स्‍टेडियम, मुंबई में आयोजित हुआ।
– मुंबई टीम के कप्‍तान : अजिंक्य रहाणे
– विदर्भ टीम के कप्‍तान : अक्षय वाडकर

रणजी ट्रॉफी क्‍या है?
– रणजी ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है।
– रणजी ट्रॉफी में मैचों को 4 और 5 दिन तक खेला जाता है।
– इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रतिवर्ष आयोजित करता है।
– रणजी ट्रॉफी की शुरूआत 1934-35 में हुई थी।
– लेटेस्‍ट सीजन: 2023-24 में हुआ।

————–
10. केंद्र सरकार ने प्रसार भारती का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
Who was appointed as the new Chairman of Prasar Bharati by the Central Government?

a. नवनीत सहगल
b. गौरव द्विवेदी
c. मयंक अग्रवाल
d. मनिंदर कौर द्विवेदी

Answer: a. नवनीत सहगल

– फरवरी 2020 में ए सूर्य प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के बाद से प्रसार भारती के अध्यक्ष का पद खाली था।
– केंद्र सरकार ने 16 मार्च 2024 को पूर्व IAS अधिकारी नवनीत सहगल को ‘प्रसार भारती’ का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– प्रसार भारती के अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष या व्यक्ति के 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होता है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष की नियुक्ति कैसे होती है
– उप राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमेटी, प्रसार भारती के अध्यक्ष का नाम सेलेक्ट करती है।
– सेलेक्टड नाम को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है।
– सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त करते है।
– इसी तरह सीईओ नियुक्‍त होते हैं।

प्रसार भारती
– प्रसार भारती को ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया के नाम से भी जाना जाता है।
– यह भारत की सार्वजनिक प्रसारण संस्था है।
– अध्‍यक्ष : नवनीत सहगल
– स्थापना – 23 नवंबर 1997
– मुख्यालय – नई दिल्ली

————–
11. फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the new Prime Minister of Palestine?

a. मोहम्मद सोहेल
b. महमूद अब्बास
c. मोहम्मद मुस्तफा
d. मोहम्मद रिजवान

Answer: c. मोहम्मद मुस्तफा

– यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्‍मद सातायेह समेत पूरी सरकार के इस्‍तीफे के कुछ दिनों बाद हुई है।
– यहां का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है, जो सरकार बनाने के लिए जिम्मेदार होता है।

मोहम्मद मुस्तफा
– उनका जन्‍म वर्ष 1954 में हुआ। वह 69 वर्ष के हैं।
– गाजा शहर पर 2014 में हुए इजराइल हमले के बाद मुस्तफा ने गाजा में पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
– वह फिलिस्तीनी अथॉरिटी के आर्थिक मामलों के सलाहकार रह चुके हैं।
– उन्होंने विश्व बैंक में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
– उन्होंने पहले उप प्रधान मंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री के रूप में कार्य किया है।
– वह वर्तमान में फिलिस्तीन निवेश कोष के अध्यक्ष हैं।

फिलिस्तीन के बारे में
– फ़िलिस्तीन, आधिकारिक तौर पश्चिम एशिया के दक्षिणी लेवंत क्षेत्र में एक राज्य है।
– प्रधानमंत्री : मोहम्मद मुस्तफा
– राष्‍ट्रपति: महमूद अब्बास
– मुद्रा : मिस्री पाउण्ड
– राजधानी : इजरायल-फिलिस्तीन दोनों ही येरूशलम को अपनी राजधानी बताते हैं. इजरायल ने तो इसे अपनी आधिकारिक राजधानी भी घोषित कर दिया है।

नोट: इजराइल – हमास युद्ध के दौरान भारत सरकार ने 22 अक्‍टूबर 2023 को फिलिस्तीनी शहर गाजा में मानवीय सहायता भेजी थी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *