17 और 18 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 17 और 18 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honoured with the 60th Jnanpith Award?

a. आर. वैरामुथु
b. विनोद कुमार शुक्ल
c. जगद्गुरु रामभद्राचार्य
d. दामोदर मौउज़ो

Answer: a. आर. वैरामुथु (उन्‍हें 2025 के लिए अवॉर्ड मिला)

– प्रख्यात तमिल कवि और गीतकार आर. वैरामुथु को 13 को जुलाई 2026 को वर्ष 2025 के लिए 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– आर. वैरामुथु, 24 वर्षों के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार हैं।
– इससे पहले दिवंगत लेखक अखिलन और जयकांतन को यह पुरस्कार मिल चुका है।
– आर. वैरामुथु को 2003 में ‘कल्लिकट्टू इथिकासम’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार
– ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह 1965 से भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं।
– यह भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसकी स्थापना 1944 में हुई थी।
– भारत का कोई भी नागरिक, जो आठवीं अनुसूची में मौजूद 22 भाषाओं में से किसी में भी लिखता है, वह इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
– इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल और 11 लाख रुपये दिए जाते हैं।

अब तक के विजेताओं की लिस्‍ट
वर्ष : विजेता का नाम, भाषा
1965 : जी. शंकर कुरुप, मलयालम
1968 : सुमित्रानंदन पंत, हिंदी
1972 : रामधारी सिंह ‘दिनकर’, हिंदी
1976 : आशापूर्णा देवी, बंगाली
1978 : सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’, हिंदी
1982 : महादेवी वर्मा, हिंदी
1992 : नरेश मेहता, हिंदी11
1999 : निर्मल वर्मा, हिंदी
2005 : कुँवर नारायण, हिंदी
2009 : अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल, हिंदी
2013 : केदारनाथ सिंह, हिंदी
2017 : कृष्णा सोबती, हिंदी
2018 : अमिताव घोष, अंग्रेजी
2019 : अक्कीथम अच्युतन नंबूथिरी, मलयालम
2021 : दामोदर मावजो, कोंकणी
2022 : दामोदर मावजो, कोंकणी
2023 : जगद्गुरु रामभद्राचार्य एवं गुलज़ार, हिंदी और उर्दू
2024 : विनोद कुमार शुक्ल, हिंदी
2025 : आर. वैरामुथु, तमिल

————–
2. विंबलडन 2026 मेंस सिंगल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon 2026 men’s singles title?

a. जानिक सिनर
b. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
c. आर्थर फेरी
d. नोवाक जोकोविच

Answer: a. जानिक सिनर (इटली)

– इटली के जानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।
– यह सिनर के करियर का दूसरा विंबलडन और पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब था।
– 2026 का फाइनल मुकाबला 12 जुलाई 2026 को लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में खेला गया।

विंबलडन
– यह दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट है।
– यह हर वर्ष जून-जुलाई में लंदन के ‘ऑल इंग्लैंड क्लब’ में घास के कोर्ट पर खेला जाता है।

चार ग्रैंड स्लैम
– ऑस्ट्रेलियन ओपन (हार्ड कोर्ट)
– फ्रेंच ओपन (क्ले कोर्ट)
– विंबलडन (ग्रास कोर्ट)
– यूएस ओपन (हार्ड कोर्ट)

—————
3. विंबलडन 2026 विमेंस सिंगल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon 2026 women’s singles title?

a. कोको गॉफ
b. लिंडा नोस्कोवा
c. कैरोलिना मुचोवा
d. मार्टा कोस्त्युक

Answer: b. लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)

– फाइनल में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने अपने ही देश की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा को हराया।
– विंबलडन के इतिहास में यह पहली बार था जब दो चेक खिलाड़ियों के बीच फाइनल मैच खेला गया।
– 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा को यह पहला ग्रैंड स्‍लैम खिताब है।

विंबडलन 2026 की प्राइज मनी (भारतीय रुपए में)
– चैंपियन – 46.08 करोड़
– उपविजेता – 23.04 करोड़
– सेमीफाइनलिस्ट – 11.52 करोड़
– क्वार्टरफाइनलिस्ट – 6.14 करोड़
– राउंड ऑफ 16 – 3.84 करोड़
– राउंड ऑफ 32 – 2.37 करोड़
– राउंड ऑफ 64 – 1.61 करोड़
– राउंड ऑफ 128 (पहला दौर) – 1.02 करोड़

—————
4. विंबलडन 2026 मेंस डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon 2026 men’s doubles title?

a. हैरी हेलियोवारा और थानासी कोकिनाकिस
b. मार्सेलो अवेलारो और माते पाविच
c. हेनरी पैटन और हैरी हेलियोवारा
d. अलेक्जेंडर कोवासेविच और थानासी कोकिनाकिस

Answer: c. हेनरी पैटन (ब्रिटेन) और हैरी हेलियोवारा (फिनलैंड)

– ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा की जोड़ी ने फाइनल में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक की जोड़ी को हराया।
– इस जोडी ने अब तक एक साथ तीन ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते हैं।
– इससे पहले उन्होंने 2024 में विंबलडन और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

—————
5. विंबलडन 2026 विमेंस डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon 2026 women’s doubles title?

a. जियांग ज़िन्यु और ज़ू यिफान
b. ग्रैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफानी
c. ज़ू यिफान और गुओ हान्यू
d. गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लाडेनोविच

Answer: d. गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लाडेनोविच (चीन)

– चीनी जोड़ी गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लाडेनोविच ने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफानी को हराया।

————–
6. विंबलडन 2026 मिक्स्ड डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the Wimbledon 2026 mixed doubles title?

a. मार्सेलो अवेलारो और जेलेना ओस्टापेंको
b. स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स
c. फैनी स्टोलर और मेट पाविच
d. येलेना ओस्टापेंको और शुआई झांग

Answer: a. मार्सेलो अवेलारो (लातविया) और जेलेना ओस्टापेंको (अल सल्वाडोर)

– जेलेना ओस्टापेंको, लातविया और मार्सेलो अरेवालो, अल सल्वाडोर के खिलाड़ी हैं।
– फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया।
– मार्सेलो अरेवालो अल सल्वाडोर के पहले विंबलडन चैंपियन बने।

—————
7. विंबलडन 2026 के विजेताओं की सूची
List of Wimbledon 2026 winners

मेंस सिंगल्‍स
– विजेता: जैनिक सिनर (इटली)
– उप विजेता: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)

विमेंस सिंगल्‍स
– विजेता: लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
– उप विजेता: कैरोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य)

मेंस डबल्‍स
– विजेता: हारी हेलियोवारा (फिनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन)
– उप विजेता: मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) मेट पाविक (क्रोएशिया)

विमेंस डबल्‍स
– विजेता: ओ हान्यू (चीन) और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
– उप विजेता: गैब्रिएला डाब्रोव्स्की कनाडा) लुइसा स्टेफानी (ब्राजील)

मिक्‍स्‍ड डबल्‍स
– विजेता: मार्सेलो एरेवालो (अल साल्वाडोर) और जेलेना ओस्टापेंको (लातविया)
– उप विजेता: स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स (ऑस्ट्रेलिया)

————–
8. डायमंड लीग 2026 में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर कौन बने?
Who became the first Indian high jumper to win a medal at the Diamond League?

a. नीरज चोपड़ा
b. सर्वेश कुशारे
c. अविनाश साबले
d. मुरली श्रीशंकर

Answer: b. सर्वेश कुशारे

– मोनाको में 10 जुलाई, 2026 को हुए मुकाबले में महाराष्ट्र के 31 वर्षीय सर्वेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
– वह डायमंड लीग में पॉडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर और ओवरऑल चौथे भारतीय एथलीट बन गए हैं।
– इससे पहले नीरज चोपड़ा, विकास गौड़ा और मुरली श्रीशंकर ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
– सर्वेश ने 2.26 मीटर की छलांग लगाकर टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुतज एसा बारशिम, इटली के जियानमार्को तांबेरी और अमेरिका के जूवॉन हैरिसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
– यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक (2.32 मीटर) ने गोल्ड और ब्रिटेन के जैक किमनि (2.30 मीटर) ने सिल्वर जीता।

—————
9. गृह मंत्रालय (MHA) के आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में भारत के किस राज्‍य में साइबर धोखाधड़ी की सबसे अधिक शिकायतें मिलीं?
According to data from the Ministry of Home Affairs (MHA), which Indian state received the highest number of cyber fraud complaints in the first half of 2026?

a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. बिहार
d. हरियाणा

Answer: a. उत्तर प्रदेश

– केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में हुई बैठक में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित आंकड़ों और इसे रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
– उत्तर प्रदेश देश में छह महीनों में साइबर धोखाधड़ी की 1.85 लाख शिकायतें दर्ज हुई।
– इन शिकायतों में कई प्रकार के डिजिटल वित्तीय अपराध शामिल हैं, जिससे भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में साइबर अपराध के मौजूदा दृष्टिकोण में बदलाव आया है।
– 1.58 लाख मामलों के साथ दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।
– कर्नाटक में 1.21 लाख, गुजरात में 97,937 और बिहार 93,137 के साथ पांचवे स्‍थान पर है।
– राज्यवार वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के आंकड़ों पर चर्चा की, जिससे पता चला कि 1 जनवरी 2026 से 30 जून के बीच 12.71 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
– इनमें शिकायतकर्ताओं ने 10,178 करोड़ रुपये से अधिक के कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन की सूचना दी।

साइबर धोखाधड़ी पीड़‍ित वाले टॉप 10 राज्‍य
– उत्तर प्रदेश
– महाराष्ट्र
– कर्नाटक
– गुजरात
– बिहार
– राजस्थान
– पश्चिम बंगाल
– दिल्ली
– हरियाणा
– तेलंगाना

किस तरह की धोखाधड़ी शामिल
– डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले
– फर्जी निवेश और व्यापार योजनाएँ
– ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी
– यूपीआई भुगतान घोटाले
– फर्जी ग्राहक सेवा धोखाधड़ी
– नौकरी और घर से काम करने से जुड़े घोटाले
– कूरियर और पार्सल घोटाले
– सोशल मीडिया पर प्रतिरूपण धोखाधड़ी

नागरिक अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं?
– कभी भी OTP, पासवर्ड या बैंकिंग PIN साझा न करना।
– बैंकों या सरकारी एजेंसियों का प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले अज्ञात कॉल करने वालों की पहचान सत्यापित करें।
– SMS, ईमेल या मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से प्राप्त अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
– महत्वपूर्ण खातों पर दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करें।
– किसी भी संदेह की स्थिति में 1930 पर सूचना दें।

—————
10. किस देश के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन (12 जुलाई 2026) पर भारत ने राजकीय शोक घोषित करके एक दिन के लिए तिरंगा झुका दिया?
Which country’s former Emir, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani, passed away on July 12, 2026, following which India declared state mourning and flew the national flag at half-mast for one day?

a. ईरान
b. यूएई
c. कतर
d. सउदी अरब

Answer: c. कतर

– 74 वर्षीय शेख हमद बिन खलीफा अल थानी 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे।
– वर्ष 2013 में उन्होंने सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं।
– यूएई सहित कुछ देशों में अमीर पद राष्‍ट्राध्‍यक्ष का होता है।

भारत ने राजकीय शोक घोषित किया
– भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर के निधन के अगले दिन यानी 13 जुलाई 2026 को राजकीय शोक घोषित किया।
– इस दिन उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है।
– इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन का सरकारी कार्यक्रम आयाजित नहीं किया गया।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के बारे में
– जून 1995 में शेख हमद ने एक रक्तहीन तख्तापलट (bloodless coup) के जरिए अपने पिता खलीफा बिन हमद अल थानी को हटाकर सत्ता संभाली थी, जब उनके पिता विदेश दौरे पर थे।
– उन्हें आधुनिक कतर का निर्माता माना जाता है।
– उनके 18 साल के शासनकाल के दौरान कतर एक छोटे से खाड़ी देश से बदलकर दुनिया के सबसे अमीर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों में शुमार हो गया।

कतर
– राजधानी : दोहा
– अमीर : शेख तमीम बिन हमद अल थानी
– मुद्रा : कतरी रियाल
– पड़ोसी देश : सऊदी अरब
– समुद्र : पशियन गल्‍फ (फारस की खाड़ी)

—————
11. विश्‍व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा किस शहर में निकाली जाती है?
In which city is the world-famous Jagannath Rath Yatra held?

a. राउरकेला
b. पुरी
c. भुवनेश्‍वर
d. कटक

Answer: b. पुरी

– भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा ओडिशा के पुरी शहर में निकाली जाती है।
– हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस दिव्य उत्सव का शुभारंभ होता है।
– 2026 में 16 से 24 जुलाई तक रथयात्रा हुई।

रथयात्रा के बारे में
– रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ ‘नंदीघोष’, बलभद्र के रथ ‘तालध्वज’ और सुभद्रा के रथ ‘दर्पदलन’ को लाखों की संख्या में भक्त खींचते हैं।
– महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं।
– आमतौर पर भक्त भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के गर्भगृह तक जाते हैं, लेकिन जगन्नाथ रथयात्रा एक अनोखी परंपरा है, जहां भगवान स्वयं मंदिर से निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।
– मान्यता है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश मंदिर के अंदर नहीं जा पाते, उनके लिए महाप्रभु खुद सड़क पर आकर दर्शन देते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
– इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा गुंडीचा मंदिर में 9 दिनों तक विराजमान रहते हैं।
– शास्त्रों के अनुसार, यहां भगवान के आड़प दर्शन करने से सौ यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।
– पुरी के श्रीमंदिर से गुंडीचा मंदिर की दूरी करीब 3 किलोमीटर है. इस पूरे रथ मार्ग, जिसे बड़ा डांड कहा जाता है, पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।
– हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं।

—————
12. किस राज्‍य में पश्चिमी घाट में डैम्सेलफ्लाई (Damselfly) की नई प्रजातियां खोजी गई?
In which state were new species of damselfly discovered in the Western Ghats?

a. तमिलनाडु
b. असम
c. केरल
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: c. केरल

– ये ‘ओडोनाटा’ वर्ग का एक उड़ने वाला कीट है, जो ड्रैगनफ्लाई से काफी मिलता-जुलता है।
– केरल के पश्चिमी घाट में डैम्सेलफ्लाई की प्रजातियां ‘यूफेया वायनाडेंसिस’ और अगस्त्यमलाई की ‘मेलानोन्यूरा अगस्त्यमलाइका’ (अगस्त्यमलाई बैंबूटेल) खोजीं।
– पश्चिमी घाट के इस हिस्से में डैम्सेलफ्लाई और ड्रैगनफ्लाई की विविधता बहुत अधिक है।
– यूफेया वायनाडेंसिस अप्रैल में वायनाड के चट्टानी, तेजी से बहने वाले झरनों में खोजी गई यह प्रजाति केरल की 191वीं ओडोनेट प्रजाति है।
– मेलानोन्यूरा अगस्त्यमलाइका तिरुवनंतपुरम के पेप्पारा वन्यजीव अभयारण्य के पास खोजी गई।
– यह प्रजाति बांस के डंठल जैसी दिखाई देती है।

डैम्सेलफ्लाई
– ये ‘ओडोनाटा’ वर्ग का एक उड़ने वाला कीट है, जो ड्रैगनफ्लाई से काफी मिलता-जुलता है।
– ये अक्सर झीलों, तालाबों और नदियों के किनारे पाए जाते हैं।
– ये पर्यावरण में मच्छरों और अन्य छोटे कीड़ों को खाकर उनकी आबादी को नियंत्रित करने में बहुत मदद करते हैं।

—————
13. ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट में किस कंपनी के टायर को भारत का सबसे मूल्यवान और मजबूत टायर ब्रांड घोषित किया?
Which company’s tires were declared India’s most valuable and strongest tire brand in the Brand Finance report?

a. जेके टायर (JK Tyre)
b. अपोलो (Apollo)
c. एमआरएफ (MRF)
d. सिएट (CEAT)

Answer: c. एमआरएफ (MRF)

– चेन्नई स्थित MRF टायर्स ने 100 में से 87.7 के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर के साथ, विश्व स्तर पर तीसरे सबसे मजबूत टायर ब्रांड का दर्जा भी मिला है।
– कंपनी की ब्रांड वैल्यू सालाना 24% बढ़कर 863 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,200 करोड़ रुपये) हो गई है।

इन संकेतकों के आधार पर इंडेक्स में शामिल
– उपभोक्ताओं की वफादारी (Consumer loyalty)
– ब्रांड छवि (brand image)
– विपणन दक्षता (Marketing Efficiency)
– व्यापार प्रदर्शन (brand image)
– ब्रांड में निवेश (Investment in the brand)

MRF
– यह कंपनी 1946 में स्थापित हुई थी और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है।
– भारत में टायरों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक एमआरएफ (मद्रास रबर फैक्ट्री) लिमिटेड है।

इन वाहनों के टायर बनाती है कंपनी
– कारें
– ट्रक
– बाइक
– बसों
– ट्रेलरों
– कृषि मशीनें
– हवाई जहाज

—————
14. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Day for International Justice celebrated?

a. 17 July
b. 16 July
c. 15 July
d. 14 July

Answer: a. 17 July

– इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है।
– यह दिन मौलिक मानवाधिकारों की वकालत और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– दरअसल, 17 जुलाई 1998 को कई देशों ने इंटरनेशनल ट्रीटी ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट’ साइन किया था।
– इसी संधि के आधार पर 17 जुलाई 1998 को अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय (ICC- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) की स्‍थापना हुई थी।
– इसी वजह से 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।

इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC) के बारे में
– मुख्‍यालय : द हेग, नीदरलैंड
– यह अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) से अलग है।
– स्‍थापना : 1 जुलाई 2002
– यह कोर्ट, इंटरनेशनल ट्रीटी ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट’ के तहत बना, जो 17 जुलाई 1998 को साइन किया गया था)
– सदस्‍य देश : 123 (भारत सदस्‍य नहीं, ट्रीटी साइन नहीं किया)

ICC के अधिकार क्षेत्र
– केवल उन्‍हीं देशों में जिसने ‘रोम स्टैचूट ऑफ द इंटरनेशन क्रिमनल कोर्ट’ ट्रीटी पर साइन और रेटिफाई किया हुआ है।
– कुल सदस्‍य देश 123 हैं।

किस तरह के अपराध के लिए ICC
(1) नरसंहार
(2) मानवता के खिलाफ अपराध
(3) युद्ध अपराध
(4) आक्रामकता का अपराध
(genocide, crimes against humanity, war crimes, and the crime of aggression)

—————
15. अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Nelson Mandela Day observed?

a. 10 जुलाई
b. 15 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 19 अगस्त

Answer: c. 18 जुलाई

2026 की थीम
– गरीबी और असमानता से लड़ना अभी भी हमारे हाथ में है।
– It’s still in our hands to combat poverty and inequity

दिवस के बारे में
– यह दिन दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले अश्‍वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के रंगभेद पर न्याय के लिए उनकी लंबी लड़ाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

नेल्सन मंडेला
– उनका जन्म वर्ष 1918 में दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में हुआ था।
– वह ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता, वकील, शांति के इंटरनेशनल प्रमोटर थे।
– उन्हें अक्टूबर 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– वर्ष 2013 में 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

————–
16. अमेरिका ने भारत के निवेश वाले किस देश में स्थित चाबहार पोर्ट पर हमला कर क्षतिग्रस्‍त कर दिया?
The US attacked and damaged the Chabahar Port located in which country where India has invested?

a. कुवैत
b. ईरान
c. वेनेजुएला
d. इराक

Answer: b. ईरान

– अमेरिका ने 17 जुलाई 2026 को ईरान के चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया।
– एयरस्‍ट्राइक करके अमेरिका ने पोर्ट के कंट्रोल (निगरानी) टावर को नुकसान पहुंचा है।
– अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कंट्रोल टावर के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी शेयर की है।
– अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ये 16 जुलाई को चाबहार पोर्ट पर शाहिद कलांतरी पोर्ट सर्विलांस टॉवर को उड़ाए जाने का वीडियो है। इस टॉवर का इस्तेमाल होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों पर हमले के लिए किया जाता था।
– दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमले की रिपोर्ट देखी है पर टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।
– भारत ने चाबहार पोर्ट के विकास में निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) कर रही थी।
– हालांकि ईरान – अमेरिका युद्ध शुरू होने से ठीक पहले भारत ने संचालन ईरान को सौंप दिया था।
– यह पोर्ट भारत को पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक व्यापारिक पहुंच उपलब्ध कराता है।

2016 में चाबहार पोर्ट विकास समझौता हुआ
– भारत-ईरान और अफगानिस्‍तान के बीच 2016 में चाबहार पोर्ट विकास समझौता हुआ।
– भारत ने इसमें 12 करोड़ निवेश और 25 करोड़ डॉलर तक की वित्‍तीय सहायता का वादा किया।
– भारत की सरकारी कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) शाहिद बेहेश्‍ती टर्मिनल चलाती है।
– शाहिद बेहेश्‍ती टर्मिनल, ईरान के दक्षिण-पूर्वी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित चाबहार बंदरगाह का एक प्रमुख गहरे पानी का समुद्री टर्मिनल है।
– वर्ष 2024 में दोनों देशों ने पोर्ट के संचालन के लिए 10 साल का समझौता किया।
– इससे पाकिस्‍तान को बायपास कर भारत को अफगानिस्‍तान, सेंट्रल एशिया और रुस तक सीधी पहुंच मिलती है।

भारत पर प्रभाव?

रणनीतिक प्रभाव
– चाबहार पोर्ट के माध्यम से भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच मिलती थी।
– अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत की यह रणनीतिक महत्वाकांक्षा प्रभावित होगी।
– पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के मुकाबले चाबहार एक वैकल्पिक मार्ग था, जिसका महत्व अब और बढ़ गया है।

आर्थिक निवेश पर प्रभाव
– भारत ने पोर्ट में लगभग 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
– अमेरिकी निर्णय से इस निवेश की सुरक्षा और भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

वाणिज्यिक और कनेक्टिविटी पर प्रभाव
– भारत की अफगानिस्तान और मध्य एशिया के साथ व्यापारिक कनेक्टिविटी में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
– भारत को वैकल्पिक मार्गों और साझेदारी विकल्पों पर विचार करना होगा।

पहलू प्रभाव
– रणनीतिक महत्व : अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच में बाधा
– आर्थिक निवेश : 500 मिलियन डॉलर के निवेश की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न
– वाणिज्यिक कनेक्टिविटी : पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के मुकाबले विकल्प की कमी
– संभावित प्रतिक्रियाएँ : कूटनीतिक संवाद, वैकल्पिक साझेदारी की तलाश, विकास योजनाओं की समीक्षा


PDF Download: Click here