17th & 18th January 2022 Current Affairs

यह 17 to 18 January 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

 1. UAE में ऑयल टैंकर में ड्रोन हमला किसने किया, जिससे दो भारतीयों की मौत हो गई?

a. यमन के हूती विद्रोही
b. यमन के हादी समर्थक
c. अल कायदा
d. तालिबान

Answer: a. यमन के हूती विद्रोही

– संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबुधाबी में 17 जनवरी 2022 को ड्रोन अटैक हुआ।

कहां और कैसे हुआ हमला?
– यह हमला अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास हुआ।
– हूती विद्रोहियों ने एक ड्रोन लिया, उसमें एक्‍सप्‍लोसिव (विस्‍फोटक) लगाए और भेज दिया सुसाइड मिशन पर।
– इससे तीन पेट्रोलियम टैंकरों में हुए भीषण विस्फोट हो गया।
– दो भारतीय और एक पाकिस्तानी की मौत हो गई।
– यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हूती विद्रोहियों ने हमला क्‍यों किया?
– इसे समझने के लिए यमन के गृहयुद्ध को जानना होगा।
– दरअसल, यमन में दो पक्ष हैं एक हूती विद्रोही और दूसरे हैं हादी समर्थक।
– 2015 से यमन में हूती संघर्ष (गृह युद्ध) चल रहा है।
– 2015 में हूतियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और राष्ट्रपति अब्दरबू मंसूर हादी को देश छोड़कर भागना पड़ा था।
– यमन के एक बड़े हिस्‍से पर हूतियों का कब्जा है।
– सऊदी अरब शुरुआत से ही हादी समर्थक रहा है।
– 2015 में सउदी की अगुआई वाली गठबंधन सेना ने हूती विद्रोहियों पर कई हवाई हमले भी किए।
– आज भी यह गठबंधन सेना हूतियों के खिलाफ एक्टिव है।
– जवाब में हूती विद्रोहियों ने भी सऊदी अरब और यूएई पर मिसाइल हमले करता है।
– सितंबर 2019 में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो तेल संयंत्रों पर हमला करने का दावा किया था। तब पूरी दुनिया के तेल बाजार पर असर पड़ा था।

ईरान और सऊदी अरब के टकराव का नतीजा यमन का गृहयुद्ध
– ईरान यह कहता है कि यमन के खास इलाके में डेवलपमेंट नहीं हुए, इसलिए लोगों ने हथियार उठा लिए हैं।
– दरअसल, ईरान और सऊदी अरब के बीच मुख्‍य टकराव का नतीजा यमन में गृह युद्ध है।
– ऐसे में जब हूती विद्रोही हमला करते हैं, तो नुकसान होता है इंडियंस और पाकिस्‍तानी का।
– क्‍योंकि यहां पर ज्‍यादातर वर्कर तो इंडिया- पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश के हैं। सऊदी अरब और यूएई के लोग खुद वर्कर के तौर पर काम नहीं करते हैं।
– हूती का टार्गेट इंडियन नहीं होते हैं, लेकिन इंडियन फंस जाते हैं।
– यूएई में 38 प्रतिशत आबादी भारतीय और 27 प्रतिशत पाकिस्‍तानी है।

हूती विद्रोहियों ने कार्गो शिप पर कब्‍जा किया, इंडियन बंधक
– तीन जनवरी 2022 को हूती विद्रोहियों ने एक कार्गो शिप पर कब्‍जा कर लिया है।
– इसमें सात इंडियन वर्कर और कई और भी देशों के वर्कर हैं।
– इस मामले में इंडिया ने यूएन सिक्‍योरिटी काउंसिल में भी मामला उठाया। लेकिन हूती विद्रोहियों ने यूएन की बात मानने से इनकार कर दिया है।

हूती विद्रोहियों ने कहा- UAE में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया
– यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने UAE में काफी भीतर तक अपने सैन्य अभियान शुरू कर दिए हैं।
– हूती विद्रोही यमन में गठबंधन सेनाओं का भी सामना कर रहे हैं, जिसे UAE का समर्थन मिला हुआ है।
– हालांकि 2019 में UAE ने यमन में अपनी सेनाओं की मौजूदगी काफी घटा दी थी, लेकिन वहां के सैनिकों को ट्रेनिंग और हथियार UAE ने ही दिए हैं।

ड्रोन बना हमला का बड़ा हथियार
– पूरी दुनिया में ड्रोन से हमला एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है।
– क्‍योंकि ड्रोन को रोकना अभी मुश्किल भरा काम है।
– इंडिया में भी एयरफोर्स के जम्‍मू एयरबेस पर ड्रोन हमले हो चुके हैं।

यूएई
प्रेसिडेंट – खलीफा बिन जायद अल नाह्यान
पीएम – मोहम्‍मद बिन राशि अल मखतूम

——————
2. केंद्र सरकार ने कार में कितने एयरबैग अनिवार्य करने के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को मंजूरी दी?

a. 3
b. 4
c. 5
d. 6

Answer: d. 6

– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (The Ministry of Road Transport and Highways)  अब कम से कम 6 एयरबैग को अनिवार्य करने जा रहा है।
– ताकि सड़कों पर गाड़ियों में मौजूद पैसेंजर अधिक सुरक्षित रह सकें।
– इससे पहले तक कार में कम से कम दो एयर बैग अनिवार्य है।
– इसके बारे में केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर नितिन गडकरी ने अनाउंस किया है।

किन कार में 6 एयरबैग अनिवार्य होगा?
– ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार M1 श्रेणी की कार में ऐसा करना अनिवार्य होगा।
– M1 श्रेणी की कार उन्‍हें कहते हैं, जिनमें 8 से अधिक सीट नहीं होती है।
– मतलब इस श्रेणी में 5-8 सीट वाली कारें शामिल हैं। इनमें ऑल्‍टो से लेकर इनोवा तक शामिल है।

कब से लागू होगा नियम
– एक अक्टूबर 2022 से बनने वाली कारों में कंपनियों को 6 एयरबैग लगाना होगा।
– दो साइ़ड एयरबैग और दो साइड कर्टेन/ट्यूब एयरबैंग के अलावा आउटबोर्ड सीटिंग पोजिशंस में बैठने वाले यात्रियों के लिए एक-एक एयरबैग दिए जाएंगे।
– यह नियम इस साल अक्टूबर 2022 से प्रभाव में आ जायेगा।

क्यों लाया जा रहा यह नियम?
– वर्ष 2020 में भारत के एक्सप्रेस वे समेत राष्ट्रीय राजमार्गों में 1.16 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 47,984 लोगों की मौत हुई थी।
– इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओ में लोगो की जान बचाने के लिए यह नियम लागू किया जा रहा हैं।

एयरबैग कैसे सुरक्षा प्रदान करता हैं?
– वाहन टक्कर के दौरान एयरबैग्स वाहन चालाक को स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड, फ्रंट ग्लास और ऑटोमोबाइल के अन्य हिस्सों के संपर्क में आने से रोकता हैं।
– टक्कर के दौरान एयरबैग वाहन के अंदर से बाहर निकाल आता है और चालाक को कवर कर लेता हैं।

——————
3. भारत को साल 2022 के अंत तक कितना विदेशी कर्ज चुकाना हैं?

a. 288 बिलियन डॉलर
b. 256 बिलियन डॉलर
c. 320 बिलियन डॉलर
d. 466 बिलियन डॉलर

Answer: a. 256 बिलियन डॉलर (19.08 लाख करोड़ रुपए)

– फाइनेंस मिनिस्ट्री के डेटा के अनुसार अगले दिसंबर 2022 तक 256 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज मैच्योर हो रहा है।

सरकार के लिए यह बड़ी रकम क्‍यों?
– यह बहुत बड़ी रकम इसलिए भी है कि फाइनेंशियल ईयर (2021-22) में केंद्र सरकार का बजट 34.83 लाख करोड़ रुपए का है।
– जबकि हमें दिसंबर 2022 तक 19 लाख करोड़ रुपए चुकाने हैं।
– वैसे, फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के बजट का 20% हिस्‍सा (लगभग 7 लाख करोड़ रुपए) कर्ज की वापसी और ब्‍याज भुगतान के लिए तय किया हुआ है।

भारत पर कुल कर्ज?
– सितंबर 2021 में टोटल विदेशी कर्ज 596 बिलियन डॉलर था।
– यह कर्ज पिछले पांच-दस-पंद्रह या 20 साल पहले लिया गया है।
– सरकार लगातार कर्ज लेती है, और चुकाती रहती है। इस मामले में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अच्‍छा रहा है।
– भारत के पास फॉरेक्‍स रिजर्व अच्‍छी खासी संख्‍या में है, इसलिए फिलहाल कोई दिक्‍कत नहीं दिख रही है।

कर्ज अच्‍छा है या बुरा?
– देश के विकास और बड़े इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट में लोन बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है।
– दुनिया के तमाम देश लोन लेते हैं और उससे विकास के काम करते हैं।
– लेकिन यह एक हद तक ही ठीक है, क्‍योंकि अगर रीपेमेंट की स्थिति नहीं बनी तो, उदाहरण के तौर पर श्रीलंका मौजूद है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
– देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) सात जनवरी को समाप्त सप्ताह में 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर रह गया है।
– आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार सात जनवरी को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह FCA (Foreign Currency Assets) में कमी आना है।
– FCA कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।
– रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान FCA(Foreign Currency Assets) 49.7 करोड़ डॉलर घटकर 569.392 अरब डॉलर रह गया।
– इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 36 करोड़ डॉलर घटकर 39.044 अरब डॉलर रह गया हैं।

क्या होता हैं विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves)
– एक देश की अर्थव्यवस्था के पास उपलब्ध कुल विदेशी मुद्रा उस देश की विदेशी मुद्रा संपत्ति कहलाती है।
– विदेशी मुद्रा का आरक्षित भंडार (जिसे forex reserve की आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है)
– एक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 4 मुख्य चीजे शामिल होती हैं।
(1)विदेशी परिसंपत्तियाँ (विदेशी कंपनियों के शेयर, डिबेंचर, बाॅण्ड इत्यादि विदेशी मुद्रा में)
(2)स्वर्ण भंडार
(3)विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights-SDR)
(4)IMF के पास रिज़र्व कोष (Reserve Trench)

क्या है FCA(Foreign Currency Assets)?
– एफसीए एक बहु-मुद्रा पोर्टफोलियो है
FCA में प्रमुख मुद्राएं, जैसे यूएस डॉलर, यूरो, पाउंड स्टर्लिंग, जापानी येन इत्यादि शामिल हैं।
– और इनका मूल्य यूएस डॉलर के हिसाब से किया जाता हैं।

——————
4. पंडित बिरजू महाराज का निधन 17 जनवरी 2022 को हो गया, वह किस नृत्‍य शैली के लिए मशहूर थे?

a. कुचिपुडी
b. कथक
c. कथकली
d. भारतनाट्यम

Answer: b. कथक

– उनका निधन हार्टअटैक की वजह से हो गया।
– उन्होंने दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

पंडित बिरजू महाराज का जीवन परिचय
– बिरजू महाराज का जन्म कत्थक नृतक जगन्नाथ महाराज के घर हुआ था, जिन्हें लखनऊ घराने का अच्छन महाराज कहा जाता था।
– बिरजू महाराज को उनके चाचा लच्छू महाराज एवं शंभु महाराज से प्रशिक्षण मिला था।

करियर
– बिरजू महाराज ने मात्र 13 वर्ष की उम्र से ही नई दिल्ली के संगीत भारती में नृत्य की शिक्षा देना आरम्भ कर दिया था।
– उसके बाद उन्होंने दिल्ली में ही भारतीय कला केन्द्र में सिखाना आरम्भ किया।
– कुछ समय बाद इन्होंने कत्थक केन्द्र (संगीत नाटक अकादमी की एक इकाई) में शिक्षण कार्य आरम्भ किया।
– यहां ये संकाय के अध्यक्ष थे तथा निदेशक भी रहे।
– बाद में उन्‍होंने कलाश्रम नाम से दिल्ली में ही एक नाट्य विद्यालय खोला।

– बिरजू महाराज ने सत्यजीत राय की फिल्म शतरंज के खिलाड़ी की संगीत रचना की, तथा उसके दो गानों पर नृत्य के लिये गायन भी किया।
– इसके अलावा वर्ष 2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म देवदास में एक गाने काहे छेड़ छेड़ मोहे का डांस कंपोजीशन (नृत्‍य संयोजन) भी किया।
– इसके अलावा अन्य कई हिन्दी फ़िल्मों जैसे डेढ़ इश्किया, उमराव जान तथा -संजय लीला भन्साली निर्देशित बाजी राव मस्तानी में भी कत्थक नृत्य के संयोजन किये।

पुरस्कार एवं सम्मान
– बिरजू महाराज को अपने क्षेत्र में आरम्भ से ही काफ़ी प्रशंसा एवं सम्मान मिले।
– 1986 में पद्म विभूषण, 1964 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1987 कालिदास सम्मान मिला।
– 2016 में हिन्दी फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में “मोहे रंग दो लाल” गाने पर नृत्य-निर्देशन के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला।
– 2002 में लता मंगेश्कर पुरस्कार।
– भरत मुनि सम्मान
– 2012 मे सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म विश्वरूपम के लिये।

——————-
5. ‘महिला एशिया कप’ के लिए रानी रामपाल की जगह महिला हॉकी टीम की कप्‍तान कौन बनी?

a. सविता पुनिया
b. मनप्रीत कौन
c. लिलिमा मिंज
d. रजनी

Answer: a. सविता पुनिया

– चूंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) बेंगलुरु में चोट से उबर रही हैं, इसलिए सविता पुनिया महिला एशिया कप टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करेंगी।
– यह आयोजन 21-28 जनवरी के बीच है।
– महिला हॉकी एशिया कप 2022 में प्रतिस्पर्धा करने वाली सात अन्य टीमें चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड हैं।

——————-
6. वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने किस राज्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ASP (खेल) के पद पर ज्‍वाइन किया?

a. असम
b. मिजोरम
c. मणिपुर
d. सिक्किम

Answer: c. मणिपुर

– मीराबाई चानू ने 15 जनवरी को पुलिस अधिकारी के तौर पर काम शुरू किया और वर्दी में सीएम एन. बिरेन सिंह को सैल्यूट किया।

Note:- इससे पहले असम सरकार ने भी फरवरी 2021 में धावक (Athletes) हिमा दास को डीएसपी नियुक्‍त किया?

मणिपुर की मीराबाई चानू
– मीराबाई चानू मणिपुर की इंफाल से 200 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं।
– उनका जन्‍म 8 अगस्त 1994 को हुआ था।
– गाँव में ट्रेनिंग सेंटर नहीं था तो 50-60 किलोमीटर दूर ट्रेनिंग के लिए जाया करती थीं।
– ट्रक से लिफ्ट लेकर वह ट्रेनिंग सेंटर तक जाती थीं।
– टोक्‍यो ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने के बाद इनमे से कई ट्रक ड्राइवर्स को ढूंढकर मीराबाई चानू ने उन्‍हें सम्‍मानित किया।
– 11 साल में वो अंडर-15 चैंपियन बन गई थीं और 17 साल में जूनियर चैंपियन।
– शुरुआती दौर में डाइट में रोज़ाना दूध और चिकन चाहिए था, लेकिन एक आम परिवार की मीरा के लिए वो मुमकिन न था। उन्होंने इसे भी आड़े नहीं आने दिया।

चानू ने कब-कब मेडल जीते हैं?
– टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्‍वर मेडेल जीता।
– मीराबाई चानू ने वर्ष 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
– वर्ष 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 49 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था।
– वर्ष 2017 में उन्‍होंने 194 किलोग्राम वजन उठाकर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
– वह वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर हैं।
– 2020 एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक भी जीता।

——————-
7. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन किस राज्‍य में डीएसपी बनीं?

a. असम
b. मिजोरम
c. मणिपुर
d. सिक्किम

Answer: a. असम

– भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
– इसके साथ ही लवलीना ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली असमिया खिलाड़ी बनी थी।
– असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को डीएसपी के पद पर ज्‍वाइन करवाया।

—————–
8. केंद्र सरकार ने ‘राष्‍ट्रीय स्‍टार्ट-अप दिवस’ किस दिन को घोषित किया?

a. 14 January
b. 15 January
c. 16 January
d. 17 January

Answer: c. 16 January

– PM नरेंद्र मोदी ने यह ऐलान किया।
– उन्‍होंने कहा कि 16 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि स्टार्टअप संस्कृति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिल सके।
– आज देश के 625 जिलों में कम से कम एक स्टार्ट-अप है।”
– भारत में 42 यूनिकॉर्न के साथ 60,000 से अधिक स्टार्टअप हैं।

———————-
9. विराट कोहली ने टेस्‍ट टीम के कप्‍तान पद से जनवरी 2022 में इस्‍तीफा दे दिया, वह इस पद पर कितने वक्‍त तक रहे?

a. 5 वर्ष
b. 6 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 8 वर्ष

Answer: c. 7 वर्ष

– उन्होंने पहली बार 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था।
– हालांकि वह टीम में खिलाड़ी के तौर पर बने रहेंगे।
– कोहली ने अपने बयान में पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का भी शुक्रिया अदा किया।
– उनके नेतृत्‍व में भारत ने अच्‍छा प्रदर्शन किया था।
– कोहली ने दिसंबर 2021 में भारत के T20I कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था और बाद में उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ODI कप्तान के रूप में हटा दिया गया था।

BCCI चेयरमैन – सौरभ गांगुली

——————–
10. भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना ने किस जगह जनवरी 2022 में PASSEX अभ्यास किया?

a. कोचीन बंदरगाह
b. कोच्‍ची बंदरगाह
c. पारादीप बंदरगाह
d. चेन्‍नई बंदरगाह

Answer: a. कोचीन बंदरगाह

– भारत और रूस की नेवी ने अरब सागर में कोचीन बंदरगाह पर PASSEX अभ्यास किया।
– इसमें भारत की ओर से आईएनएस कोच्चि (INS Kochi) ने भाग लिया।
– जबकि रूसी नौसेना का प्रतिनिधित्व आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स (RFS Admiral Tributs) ने किया।

PASSEX क्‍या होता है?
– इस नाम से कई देशों की नौसेना के साथ अभ्‍यास होते हैं।
– दरअसल, समुद्र में घूम रहे नौसैनिक जहाज जब, किसी दोस्‍त देश की सीमा के पास आते हैं, तो अक्‍सर यह एक्‍सरसाइज किया जाता है।

भारतीय नौसेना प्रमुख – एडमिरल आर हरी कुमार

———————–
11. केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी 2022) की थीम क्‍या तय की?

Ans: Integrated Approach in S & T for Sustainable Future.

क्‍यों मनाया जाता यह दिवस
– दरअसल, 28 फरवरी 1928 को सीवी रमन ने रमन इफेक्‍ट की खोज का ऐलान किया था।
– इसके लिए उन्‍हें 1930 में नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है।

– राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]