यह 16 to 18 January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत की पहली स्वदेशी 9mm मशीन पिस्टल का नाम बताएं, जिसे DRDO और Indian Army ने तैयार किया?
a. रस्मी (RASMI)
b. अस्मी (ASMI)
c. कस्मी (KASMI)
d. वेब्ले (Weble)
Answer: b. अस्मी (ASMI)
– ASMI का अर्थ गर्व, आत्मसम्मान तथा कठिन परिश्रम है।
– मशीन पिस्टल को आप सब-मशीनगन भी कह सकते हैं। छोटा मशीन गन भी कह सकते हैं।
क्या अंतर है मशीन गन और मशीन पिस्टल में?
– मशीन गन – पहले के गन में होते थे, तो ट्रिगर खींचना पड़ता था, तब फायर करना पड़ता था।
– लेकिन मशीन गन में ऑटो लोडिंग फायर आर्म्स होता है। यहां बार-बार आपको ट्रिगर खींचने की जरूरत नहीं है। आपको जस्ट फायर करना है और बुलेट निकलते जाएंगे।
असॉल्ट रायफल और मशीन गन में अंतर?
– असॉल्ट रायफल, ऑटोमेटिक रायफल – छोटे समय में बहुत से गोली दाग सकता है।
– लेकिन मशीन गन लॉंग टर्म में लंबे समय तक बुलेट फायर करते हैं।
– लेकिन मशीन पिस्टल को मशीनगन का छोटा वर्जन कह सकते हैं।
– लाइट वेट होता है। और छोटे रेंज में यह कवर करता है। बहुत ज्यादा दूर नहीं जाता है फायर, लेकिन काफी फायर कर देता है।
किसने निर्माण किया?
– डीआरडीओ की पुणे की फैसेलिटी और इंडियन आर्मी की इंफ्रेंट्री स्कूल, महो ने ज्वाइंटली इसको डेवलप किया है।
– तो ये 9 एमएम मशीन पिस्टल है। मतलब कि इसमें 9 एमएम की बुलेट का यूज होता है।
– यह सस्ता होगा, 40 से 50 हजार, तो इसे एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं।
– यह चार महीने के अंदर दोनों ऑर्गेनाइजेशन ने इसे तैयार किया।
– थ्रीडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।
किसने डिजाइन किया?
– इंडियन आर्मी के इंफेंट्री स्कूल के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद बंसोद ने इसे डिजाइन किया है।
– वैसे अगर आप ध्यान दें तो पता चलेगा कि पूरी दुनिया में ज्यादातर छोटे आर्म्स को सर्विंग मिलिटरी पर्सन ने डिजाइन किया हुए हैं।
– जैसे सोवियत के टैंक कमांडर जनरल मिखाइल कलाशनिकोव ने डिजाइन किया था एके 47 को।
– तो यही बात इंडिया में भी हुई और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद बंसोद ने इसे डिजाइन किया।
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस का प्रेस स्टेटमेंट
– वेपन काफी पोटेंशियल रखता है, कमांडर, ड्राइवर, टैंक, एयरक्राफ्ट क्रू, काउंटर टेररिज्म, पुलिसिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
– इसकी वजह से देश में पुलिसिंग और पैरा मिलिटरी फोर्स और आर्मी के सेकेंड लाइन वॉरियर को नया फायर पावर मिलेगा। यह स्टैंडर्ड 9 एमएम गन को रिप्लेस करेगा।
– इसकी रेंज 100 मीटर रेंज है। 300 राउंड प्रति मिनट फायर कर रहा था।
– लेकिन ध्यान देने की बात है कि यह फ्रंट लाइन सोल्जर्स को नहीं दिया जाएगा।
– इसे सेकेंड लाइन पर्सनल हैं, उन्हें दिया जाएगा।
– शिप में, वीआईपी प्रोटेक्शन, टैंक, सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन, स्टेट पुलिस में काम आएगा।
– आगे आने वाले समय में कोशिश की जा रही है कि इसका लाइटर वर्जन बनाया जाए। यह अभी तीन किलोग्राम का है।
– इसका आधे से कम वेट रख दें, तो फायदा होगा।
– लाइटर वर्जन में 600 राउंड पर मिनट की बात की जा रही है।
———————————–
2. 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड किसके नाम रहा?
a. सौमित्र चटर्जी
b. संजय लीला भंसाली
c. बिस्वजीत चटर्जी
d. रितुपर्णो घोष
Answer: c. बिस्वजीत चटर्जी
– IFFI में पहली बार ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ नाम से नई श्रेणी जोड़ी गई।
– इसमें पहले अवॉर्ड के लिए हिंदी-बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को चुना गया।
– 1975 में बिस्वजीत चटर्जी ने अपनी मूवी कहते हैं मुझको राजा के निर्माता निर्देशक का रोल प्ले किया था।
– बिस्वजीत को हिंदी मूवी बीस साल बाद, कोहरा, अप्रैल फूल, मेरे सनम, जीवन इन नाइट इन लंदन हैं।
– इसके अलावा उनकी बंगाली मूवीज चौरंगी (1968), घर नसीमपुर, कुहेली, श्री मान पृथ्वीराज के लिए जाना जाता है।
– इस बार के IFFI में 224 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं, इनका प्रदर्शन सात थिएटर के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी होगा।
– उद्घाटन डेनमार्क की फिल्म ‘एनदर राउंड’ से हुआ है, यह समारोह 24 जनवरी 2021 तक चलेगा।
———————————-
3. इंटेल कंपनी ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया है?
a. जेमी डिमॉन
b. ब्रायन क्रजानिक
c. शांतनु नारायण
d. पैट गेलसिंजर
Answer: d. पैट गेलसिंजर
– कंपनी ने 13 जनवरी 2021 को इसकी जानकारी दी।
– पैट गेलसिंजर को 15 फ़रवरी , 2021 से CEO का पद संभालेंगे।
– वह बॉब स्वान की जगह लेंगे, जो 15 फरवरी तक सीईओ रहेंगे।
– पैट गेलसिंजर 40 सालों से प्रौद्योगिकी के दिग्गज हैं, जिसमें इंटेल में 30 साल शामिल हैं जहां उन्होंने अपना करियर शुरू किया।
इंटेल
मुख्यालय: सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य.
संस्थापक: गॉर्डन मूर और रॉबर्ट नॉयस.
———————————–
4. शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (SMCB), देश का पहला को-ऑपरेटिव बैंक बना, जिसे RBI ने voluntary transition scheme के तहत अपग्रेड करके स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस दिया, इसका मुख्यालय किस राज्य में है?
a. मध्य प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– उत्तर प्रदेश स्थित शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक त का पहला ऐसा शहरी सहकारी बैंक बन गया है, जिसने RBI से ये लाइसेंस लिया है।
– SMCB ने ये लाइसेंस 6 जनवरी 2021 को प्राप्त किया।
– RBI ने कारोबार शुरू करने के लिए 18 महीने का समय दिया था।
– बैंक अप्रैल 2021 से अपना काम शुरू करेगा।
SMCB के बारे में-
– SFB, 400,000 ग्राहकों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में अपनी 31 शाखाओं और 250 से अधिक बैंकिंग एजेंटों के जरिए संचालन करता है।
– 31 मार्च, 2020 तक, बैंक का कुल जमा आधार 1,140 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम 719 करोड़ रुपये था।
– 31 मार्च 2020 तक बैंक का कुल कारोबार 1,800 करोड़ था।
शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक के एमडी और सीईओ: सुवीर कुमार गुप्ता
बैंक का मुख्यालय: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.
——————————–
5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC- United Nations Human Rights Council) के अध्यक्ष पद के लिए किसे चुना गया है?
a. नज़हत शमीम खान
b. शेफ डी
c. तिजानी मोहम्मद
d. हर्ष भोंसले
Answer: a. नज़हत शमीम खान
– संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने फ़िजी के राजदूत को गुप्त मतदान में 2021 के अध्यक्ष के रूप में चुना।
– जिनेवा में फिजी के राजदूत, नज़हत शमीम खान बने, जिन्होंने वर्ष 2020 में परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
– परिषद की अध्यक्षता हर साल बदलती है, और उम्मीदवार आम तौर पर प्रत्येक क्षेत्रीय समूह के बीच आम सहमति से बनते हैं।
– अध्यक्ष परिषद की बैठकों की देखरेख करते हैं, लेकिन स्वतंत्र विशेषज्ञों की नियुक्ति के प्रभारी भी हैं, जो देशों के अधिकारों के हनन की जांच करते हैं।
UN Human Rights Council
मुख्यालय- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
———————————–
6. खगोलविद वैज्ञानिक और गणितज्ञ प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन का निधन 11 जनवरी 2021 को हो गया, उन्हें पद्म भूषण किस वर्ष में मिला था?
a. वर्ष 2015
b. वर्ष 2014
c. वर्ष 2013
d. वर्ष 2012
Answer: d. वर्ष 2012
– 84 वर्षीय शशिकुमार मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) में एक पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर थे, वहां से 2001 में रिटायर हुए।
– वह एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और होमी भाभा फैलोशिप काउंसिल में मानद कार्यकारी निदेशक भी रहे थे।
– उन्हें वर्ष 2012 में विज्ञान में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
———————————–
7. गुजरात के औद्योगिक विवाद अधिनियम में संशोधन को 9 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वीकृति मिल गई, इसका क्या नाम है?
a. औद्योगिक विवाद (गुजरात संशोधन) विधेयक, 2020
b. श्रम एवं रोजगार विवाद (गुजरात संशोधन) विधेयक, 2020
c. रोजगार (गुजरात संशोधन) विधेयक, 2020
d. श्रमिक रोजगार (गुजरात संशोधन) विधेयक, 2020
Answer: a. औद्योगिक विवाद (गुजरात संशोधन) विधेयक, 2020
– राज्य विधानसभा ने इस विधेयक को 22 सितंबर 2019 को पारित किया था, लेकिन तब राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली थी।
– चूंकि औद्योगिक विवाद अधिनियम एक केंद्रीय कानून है, इसलिए राज्यों को उसमें बदलाव करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी जरूरी है।
– गुजरात राज्य के श्रम एवं रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विपुल मित्रा ने बताया कि संशोधन का उद्देश्य कारोबार को अधिक सुगम बनाना है।
– औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के मुताबिक 100 या इससे अधिक श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों को छंटनी, प्रतिष्ठान बंद करने से पहले राज्य सरकार की पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता होती थी।
– जबकि संशोधन के जरिए श्रमिकों की यह संख्या बढ़ाकर 300 कर दी है।
– इसी तरह छंटनी के मामलों में अब तक श्रमिकों को उनकी हर साल की सेवा के लिए 15 दिनों का वेतन मुआवजे के तौर पर देने की जरूरत होती थी।
– हालांकि, अब श्रमिक मुआवजे के तौर पर अंतिम तीन महीनों के औसत वेतन के बराबर की राशि भी प्राप्त करेंगे।
– पहले छंटनी के लिए श्रमिकों को तीन महीने की नोटिस या नोटिस अवधि के लिए पारिश्रमिक देने की जरूरत होती थी लेकिन विधेयक संशोधन में श्रमिकों को तीन महीने का नोटिस भर देकर प्रतिष्ठान से निकाला जा सकता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री- विजय रूपाणी
राजधानी- गांधी नगर
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
———————————
8. गूगल ने 15 जनवरी 2021 को डूडल के जरिए डॉ जेम्स नाइस्मिथ को सम्मानित किया, वह कौन थे?
a. हॉकी के आविष्कारक
b. बैडमिंटन के आविष्कारक
c. बास्केटबॉल के आविष्कारक
d. शतरंज के आविष्कारक
Answer: c. बास्केटबॉल के आविष्कारक
– डॉ जेम्स नाइस्मिथ ने 1891 में बास्केटबॉल का आविष्कार किया।
– इस गेम की शुरुआत दो आड़ू की टोकरी, एक फुटबॉल की गेंद और सिर्फ दस नियमों के साथ हुई थी।
– डॉ. जेम्स ने छात्रों को व्यस्त रखने के लिए इस खेल का आविष्कार किया।
– इन्होंने स्प्रिंगफील्ड कॉलेज स्कूल न्यूजपेपर The Triangle में इस खेल के नियमों के बारे में लिखा था।
– ऐसे में इन्हें सम्मान देने के लिए गूगल ने उनके लिए डूडल बनाया है।
– बास्केटबॉल को 200 से ज्यादा देशों में खेला जाता है, 1891 में इजाद हुआ यह इंडोर गेम 1936 बर्लिन ओलंपिक खेल का हिस्सा बना।
– डॉ. जेम्स ने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलाराडो से 1898 में मेडिकल डिग्री हासिल की, उनका जन्म 06 नवंबर, 1861 को कनाडा के ओंटारियो में हुआ था।
– वर्ष 1890 में स्प्रिंगफील्ड, मैसाचुसेट्स में YMCA इंटरनेशनल ट्रेनिंग कॉलेज में उन्होंने टीचर के तौर पर काम किया।
क्या है डूडल में-
– डूडल में दो बच्चे बास्केटबॉल खेल रहे हैं, वहीं, डॉ. जेम्स नाइस्मिथ कागज में कुछ डिटेल्स लिख रहे हैं।
– इसके पीछे एक दिवार है जिसपर O आकार की एक खिड़की बनी है, इस खिड़की से गिरती बर्फ को देखा जा सकता है।
– जिससे पता चलता है कि 15 जनवरी जिस दिन इस खेल का आविष्कार हुआ था तब जनवरी का सर्द मौसम था।
———————————–
9. भारत सरकार ने मनीष चौहान को किस देश का नया राजदूत (Ambassador) नियुक्त किया है?
a. इटली
b. नीदरलैंड
c. पुर्तगाल
d. ग्रीस
Answer: c. पुर्तगाल
– विदेश मंत्रालय के सचिव विकास स्वरूप ने 13 जनवरी 2021 को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
– मनीष भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1994 बैच के अधिकारी हैं।
– मनीष विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय (संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक) डिवीजन के साथ काम कर रहे हैं।
पुर्तगाल
– भारत से खाड़ी देश पार करते हुए यूरोप चलेंगे तो स्पेन के पास में यह यूरोपीय देश है।
– इसकी राजधानी लिस्बन है।
– पड़ोसी देश स्पेन है।
– इसने इंडिया से अंग्रेजों के जाने के बाद भी लंबे समय तक गोवा और कुछ अन्य इलाकों पर कब्जा किया हुआ था।
– पुर्तगाल की समुद्री सीमा नॉर्थ अटलांटिक ओसेन से लगती है।
– राष्ट्रपति- मारसेलो रेवेलो डिसूसा
– मुद्रा- यूरो (€)
———————————–
10. दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (TEPC- Telecom Equipment and Services Export Promotion Council) ने अपना नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
a. फहमीदा रियाज
b. सचिन अवस्थी
c. रघुराम गर्ग
d. संदीप अग्रवाल
Answer: d. संदीप अग्रवाल
– दिल्ली स्थित पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक, संदीप अग्रवाल, पूर्व दूरसंचार सचिव श्यामल घोष की जगह लेंगे।
– TEPC एक स्वतंत्र निकाय है जो सरकार द्वारा दूरसंचार उपकरणों और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए स्थापित किया गया है।
– संदीप टेलीकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (TEMA), रेलवे केबल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के अलावा PHDCCI की टेलीकॉम कमेटी के मुख्य मेंटर भी हैं।
———————————–
11. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने किस राज्य के ओलिव रिडले कछुओं की टैगिंग की, जो लुप्तप्राय (Endangered) हैं?
a. ओडिशा
b. केरल
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश
Answer: a. ओडिशा
– ZSI के वैज्ञानिकों ने बंगाल की खाड़ी के गहरे पानी में तैरते हुए 6 ओलिव रिडले कछुओं को टैग करके उन्हें वापस समुद्र में छोड़ दिया है।
– यह उन्हें ट्रैकिंग करने के लिए ये टैग लगाए गए हैं।
– ये टैग एल्यूमीनियम से बने होते हैं, जिन छह कछुओं को टैग किया गया उनमें चार मादा और दो नर शामिल थे।
– बेरहमपुर के प्रभागीय वन अधिकारी अमलान नायक ने बताया वैज्ञानिकों ने इन 6 कछुओं की लंबाई और वजन की जानकारी दर्ज की है।
– ZSI के अनुसार, यह उनके आवागमन और प्रवासन मार्ग (Traffic and Migration Routes) को जानने के लिए 30,000 कछुओं को टैग करेगा।
– यह कछुए फरवरी में अंडे देने के लिए रशिकुल्या समुद्र तट पर आएंगे।
– रुशिकुल्या समुद्र तट कछुओं के लिए सबसे बड़े सामूहिक घोंसले के स्थानों में से एक है।
– ओडिशा तट के साथ-साथ रशिकुल्या नदी के मुहाने, गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य और देवी नदी के मुहाने पर घोंसले के लिए लाखों लुप्तप्राय कछुए आते हैं।
– भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने वर्ष 2002-2010 में प्रवास मार्ग जानने के लिए इसी तरह की स्टडी की थी।
– WII की स्टडी के अनुसार, ओलिव रिडले कछुए, जो तब बड़े पैमाने पर घोंसले के लिए ओडिशा समुद्र तटों पर आए थे, श्रीलंका और यहां तक कि अंडमान द्वीपों के तट पर पाए गए थे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक
राज्यपाल- गनेशी लाल
राजधानी- भुवनेश्वर
———————————–
12. सेना दिवस (Army day) कब मनाया जाता है?
a. 12 जनवरी
b. 13 जनवरी
c. 14 जनवरी
d. 15 जनवरी
Answer: c. 15 जनवरी
– भारत में सेना दिवस, नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को सलाम करने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ष 2021 में हम 73वाँ भारतीय सेना दिवस मना रहे हैं।
– जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने जनरल सर एफआरआर बुचर, 15 जनवरी 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ से सेना की कमान संभाली, उनके सम्मान में ये दिवस मनाया जाता है।
– करिअप्पा स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने।
– भारत-पाक आजादी के वक्त करियप्पा को दोनों देशों की सेनाओं के बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया था।
– अप्रैल 1986 में उन्हें बेहतरीन सैन्य सेवाओं के लिए पंच-सितारा रैंक फील्ड मार्शल से सम्मानित किया गया।
– ये पंच-सितारा रैंक भारतीय सेनाओं में केवल तीन सैन्य अधिकारियों को मिली है- करियप्पा, फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ और मार्शल ऑफ इंडियन एयर फोर्स अर्जन सिंह।
28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने.
———————————–
13. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का स्थापना दिवस (Indian Meteorological Department Establishment Day) कब मनाया जाता है?
a. 17 जनवरी
b. 16 जनवरी
c. 15 जनवरी
d. 14 जनवरी
Answer: c. 15 जनवरी
– 15 जनवरी, 2021 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 146वां स्थापना दिवस था।
– इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी, इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मनाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन है।
– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पांच वेधशालाओं (Observatories) को विश्व मौसम विज्ञान संगठन से मान्यता है-
– यह चेन्नई, मुंबई, पुणे, तिरुवनंतपुरम और पंजिम में हैं।
– मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक सरकारी एजेंसी है।
– इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
———————————–
14. अमेरिका के किस राष्ट्रपति पर एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव US कांग्रेस के एक सदन में पारित हुआ है?
a. डोनाल्ड ट्रंप
b. बराक ओबामा
c. जाह्न केनेडी
d. जोसेफ रॉबिनेट बिडेन
Answer: a. डोनाल्ड ट्रंप
– डेमोक्रेटिक-नियंत्रित अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया है।
– 197 के मुकाबले 232 वोटों से महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया, 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी महाभियोग के पक्ष में वोट दिया।
– अब सीनेट में 19 जनवरी को ये प्रस्ताव लाया जाएगा।
– दरअसलट्रम्प समर्थकों ने यूएस कैपिटल बिल्डिंग पर हमला किया, डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, 2020 में धांधली हुई है।
– इससे पहले बिल क्लिंटन ने 1999 में तथा एंड्रू जॉनसन ने 1868 में इसी प्रकार की स्थिति का सामना किया था।
– डोनाल्ड ट्रम्प पर 2020 के चुनाव के लिए यूक्रेन से सहायता लेने का आरोप लगा था।
अमेरिका में राष्ट्रपति पर महाभियोग
– अमेरिका का संविधान हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव को राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग शुरू करने की शक्ति देता है।
– हाउस ऑफ़ सीनेट में राष्ट्रपति के ऊपर लगाये गये आरोप का ट्रायल किया जाता है, इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करते हैं।
– सीनेट में राष्ट्रपति पर महाभियोग पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत होना चाहिए।
भारत में राष्ट्रपति पर महाभियोग
– भारत के संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए प्रक्रिया का वर्णन किया गया है।
– भारत के राष्ट्रपति पर संविधान के उल्लंघन के कारण महाभियोग लगाया जा सकता है।
—————————————
15. किस देश ने चीन के झिंजियांग प्रांत में उत्पादित कपास और टमाटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. भारत
b. यूएसए
c. जापान
d. रूस
Answer: b. यूएसए
– अमेरिका ने कहा है कि वह जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान के चलते चीन के उइगर क्षेत्र से कपास और टमाटर के आयात पर रोक लगा दी।
– अधिकारियों ने 14 जनवरी 2021 को इसकी जानकारी दी।
– यूएस अधिकारियों का आरोप है कि चीन हिरासत में लिए उइगर मुसलमानों से जबरन श्रम करा रहा है।
– इस संदेह में चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत झिंजियांग से कपास, टमाटर और संबंधित उत्पादों के आयात पर रोक लगाई है।
– झिंजियांग दुनिया में कपास का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है, ऐसे में यह आदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर डाल सकता है।
– ट्रंप प्रशासन पहले श्रम से जुड़ी निजी कंपनियों से आयात पर प्रतिबंद्ध लगा चुका है, अब अमेरिका ने इस अभियान से जुड़े चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
– चीन ने अमेरिका से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है और जबरन श्रम कराने के आरोप को झूठ बताया है।
– चीन ने दुर्व्यवहार की बात से इनकार किया है, उनका कहना है कि वह क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और चरमपंथ को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
चीन
प्रेसिडेंट – शी चिनफिंग
———————————-
16. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मौसम विज्ञान केंद्र के बीच वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है?
a. इजरायल
b. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
c. बांग्लादेश
d. भूटान
Answer: b. यूएई
– प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत और राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, यूएई के बीच ज्ञापन को मंजूरी 13 जनवरी 2021 को दी।
– यूएई और भारत के बीच इस समझौत करने से भूकंपीय, मौसम संबंधी और महासागरीय सेवाओं जैसे उपग्रह, रडार, ज्वार गेज, और मौसम विज्ञान स्टेशनों के लिए डाटा साझाकरण के लिए सुविधा होगी।
– अरब और ओमान सागर के माध्यम से फैलने वाली सुनामी के अधिक तेज पूर्वानुमान के लिए सुनामी मॉडल शोधकर्ताओं की विशेष क्षमताओं के विकास में भी सहयोग होगा।
UAE
राजधानी – अबू धाबी
राष्ट्रपति – खलीफा बिन जाएद अल नाहयान
प्रधानमंत्री – मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
———————————-
17. किस प्राइवेट बैंक ने वेलनेस थीम्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
a. आईसीआईसीआई
b. एचडीएफसी
c. यस बैंक
d. इंडसूइंड बैंक
Answer: c. यस बैंक
– देश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता के लिए Yes Bank ने आदित्य बिड़ला वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर वेलनेस क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं।
– इन कार्ड से दवाओं की खरीद पर 30 रिवॉर्ड पॉइंट समेत लोगों को फ्री मेडिकल चेकअप, योग क्लासेस और ऑफर भी हैं।
– Yes Bank ने ‘यस बैंक वेलनेस’ और ‘यस बैंक वेलनेस प्लस’ नाम से दो क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं।
– दोनों कार्ड से दवाओं की खरीद पर ग्राहकों को प्रत्येक 200 रुपये के खर्च पर 30 रिवॉर्ड पॉइंट तक मिलेंगे।
– जबकि अन्य खर्च पर छह रिवॉर्ड पॉइंट तक कमाए जा सकते हैं।
यस बैंक
सीईओ – प्रशांत कुमार
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।