यह 18 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को किस पड़ोसी देश के राष्ट्रपति ने अपनी सेना के जनरल की मानद उपाधि दी?
The President of which neighboring country conferred the honorary rank of General upon Army Chief General Dheeraj Seth?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: d. नेपाल
– नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 17 अगस्त 2026 को भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की रैंक प्रदान की।
– यह समारोह काठमांडू के ‘शीतल निवास’ में आयोजित किया गया था।

1950 से है परंपरा
– दोनों देश एक दूसरे की सेना प्रमुख को मानद जनरल का ऑनरेरी टाइटल देते हैं। यह परंपरा है और दोनों सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
– दोनों देशों ने इस परंपरा को 1950 में शुरू किया गया था।
– इसके लिए नेपाल और भारत की थल सेना के चीफ द्वारा एक-दूसरे के देश की यात्राएं करते हैं।
– जनरल के. एम. करिअप्पा को वर्ष 1950 में नेपाल का मानद जनरल की उपाधि मिली थी। – यह परंपरा भारत‑नेपाल के बीच सैन्य सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और क्षेत्रीय स्थिरता का प्रतीक है।
नेपाल आर्मी के साथ चर्चा
– जनरल धीरज सेठ ने सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आपसी हित के मामलों और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
भारत – नेपाल सीमा
– नेपाल पांच भारतीय राज्यों – सिक्किम, पश्चिम बंगाल , बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,751 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करता है।
नेपाल
राजधानी : काठमांडू
प्रधानमंत्री : बलेंद्र शाह
राष्ट्रपति : राम चंद्र पौडेल
————-
2. भारत और किस देश के बीच में सैन्य अभ्यास मैत्री (MAITREE-XV) बीच आयोजित हुआ?
Between India and which country was the military exercise MAITREE-XV conducted?
a. बांग्लादेश
b. थाईलैंड
c. नेपाल
d. चीन
Answer: b. थाईलैंड
– भारत और थाईलैंड के बीच अगस्त 2026 में मैत्री अभ्यास का 15वां संस्करण आयोजित हुआ।
– यह थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावादी रंगसिट शिविर में आयोजित किया गया।
– इसमें दोनों देशों की सेनाओं के 85-85 जवान जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अभियानों का अभ्यास करेंगे।
– भारतीय सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक हैं।
– इस अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।
– यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के अन्तर्गत जंगल और शहरी वातावरण में आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों की क्षमताओं को बढ़ाएगा।
थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– सम्राट : वजिरालोंगकोर्न (राम X)
– प्रधानमंत्री : अनुतिन चर्नविराकुल
– मुद्रा : थाई बात
————–
3. वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों के जेवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट कौन बने?
Who became the second Indian athlete to win a medal in the men’s javelin throw at the World Athletics U20 Championships?
a. नीरज चोपड़ा
b. अरशद नदीम
c. आशीष यादव
d. जूलियन वेबर
Answer: c. आशीष यादव
– भारतीय एथलीट आशीष यादव ने यूजीन (अमेरिका) में आयोजित U20 चैंपियनशिप के 7 अगस्त 2026 को हुए मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता।
– 74.09 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ आशीष ने अपने तीसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया।
– ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद, इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले वह केवल दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट हैं।
– नीरज चोपड़ा ने 2016 में गोल्ड मेडल जीता था।
————-
4. किस राज्य में 68.80 किलोमीटर के बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल, वहां की पहली रिवर इंटरलिंकिंग परियोजना है?
In which state is the 68.80-kilometer Belwa-Minapur link channel the first river interlinking project?
a. पश्चिम बंगाल
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
Answer: d. बिहार
– बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 जुलाई 2026 को शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड में इसका उद्घाटन किया।
– यह नहर बागमती बाढ़ प्रबंधन परियोजना का हिस्सा है।
– यह बाढ़ प्रभावित बागमती नदी को बुद्धि गंडक नदी से जोड़ती है।

परियोजना के बारे में
– राज्य सरकार के अनुसार बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) बिहार राज्य की पहली रिवर-इंटरलिंकिंग (नदी जोड़ो) परियोजना है। (हालांकि कुछ नहरें पहले से हैं, जो पानी को एक नदी से दूसरी नदी में भेजती हैं)
– इसकी कुल लंबाई 68.80 किलोमीटर है।
– लागत : ₹130.88 करोड़
– यह चैनल बागमती नदी को बूढ़ी गंडक नदी से जोड़ता है।
– इसके तहत बागमती नदी के अतिरिक्त (बाढ़ के) पानी को बेलवा (शिवहर) से मीनापुर (मुजफ्फरपुर) होते हुए बूढ़ी गंडक नदी में मोड़ा जाएगा।
– यह परियोजना बिहार जल संसाधन विभाग (Water Resources Department, Bihar) के तहत क्रियान्वित की जा रही है।
– प्रभावित/लाभान्वित जिले: शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण।
उद्देश्य और लाभ:
– बाढ़ नियंत्रण (Flood Control): इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों में बागमती नदी से आने वाली विनाशकारी बाढ़ के प्रभाव को कम करना है।
– सिंचाई सुविधा (Irrigation): बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ यह लिंक चैनल आसपास के इलाकों में कृषि के लिए सिंचाई का पानी भी उपलब्ध कराएगा।
बिहार में नदियों को जोड़ने की कोई अन्य परियोजना है क्या?
– जी हां, बिहार में दो प्रमुख नदी अंतःसंबंध परियोजनाएं हैं, जिनमें से पहली (बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल) पहले ही शुरू हो चुकी है; दूसरी कोसी-मेची लिंक परियोजना है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने बिहार की कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को जल शक्ति मंत्रालय के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (PMKSY-AIBP) के अंतर्गत शामिल करने की मंजूरी दी थी।
————-
5. बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना के तहत निर्मित ‘बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल’ निम्नलिखित में से किन दो प्रमुख नदियों को आपस में जोड़ता है?
The ‘Belwa-Minapur Link Channel’, constructed under Bihar’s first river-linking project, connects which two major rivers?
a. कोसी नदी और कमला नदी
b. बागमती नदी और बूढ़ी गंडक नदी
c. गंडक नदी और घाघरा नदी
d. सोन नदी और पुनपुन नदी
Answer: b. बागमती नदी और बूढ़ी गंडक नदी
– बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (लंबाई: 68.80 किलोमीटर) बिहार की पहली रिवर-इंटरलिंकिंग परियोजना है।
– यह चैनल मानसून के समय बागमती नदी के अतिरिक्त (बाढ़ के) पानी को बूढ़ी गंडक नदी में मोड़ने के लिए बनाया जा रहा है, जिससे शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों को बाढ़ से राहत मिल सके।
—————
6. किस राज्य में भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर (ZOO) और 14-डी थिएटर शुरू हुआ?
In which state were India’s first virtual zoo and 14D theatre launched?
a. उत्तराखंड
b. असम
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. मध्य प्रदेश
– ये वर्चुअल चिड़ियाघर 16 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शुरू हुआ।
– यह 8,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
– सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत लगभग ₹4.5 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित की गई है।
– पूरे प्रोजेक्ट में 14 तरह के इफेक्ट्स शामिल किए गए हैं। – बारिश के दौरान पानी की बूंदें, चेहरे पर हवा के झोंके, कोहरा, बुलबुले, वाइब्रेशन और सीटों की मूवमेंट जैसे इफेक्ट्स स्क्रीन पर चल रहे दृश्यों के साथ बदलेंगे।
– थिएटर की वाटरप्रूफ स्क्रीन साउथ कोरिया से मंगाई है।
– रोज 20-20 मिनट के 16 शो चलेंगे।
सीन के मुताबिक मूव करेंगी थिएटर की सीटें
– 14-D थिएटर में दर्शक 3-D चश्मे के साथ मूविंग सीटों पर बैठेंगे।
– स्क्रीन पर दिखने वाले दृश्यों के अनुसार सीटें आगे-पीछे और ऊपर-नीचे मूव करेंगी।
– लोगों को प्री-हिस्टोरिक एडवेंचर दिखाया जाएगा।
– इसमें दर्शकों को पुराने समय के जंगल और उस दौर के जीवों की दुनिया का वर्चुअल अनुभव मिलेगा।
– थिएटर के बाद दर्शक ग्लो गार्डन का अनुभव ले सकेंगे। – रास्ते में शेर और बोलता हुआ पेड़ उनका स्वागत करेंगे।
भूल-भुलैया में तलाशना होगा रास्ता
– भूल-भुलैया में पहुंचेंगे, जहां कई रास्ते होंगे। बीच-बीच में शेर की दहाड़ और भालू का गुर्राना सुनाई देगा।
– इसके बाद मिरर ब्रिज आएगा, जहां होलोग्राम के जरिए भगवान हनुमान के दर्शन होंगे।
– आगे 3-D वाइल्ड लाइफ इमर्सिव सफारी होगी।
– इसके बाद 3-D डोम में करीब 10 मिनट का वाइल्ड लाइफ शो होगा।
– बड़ी स्क्रीन और 3-D इफेक्ट्स के बीच ऐसा अनुभव होगा, जैसे जंगल चारों तरफ मौजूद हो।
वर्चुअल जू
– एक ऐसा डिजिटल या आभासी चिड़ियाघर है जिसमें वास्तविक (जीवित) जानवरों को पिंजरे में रखने के बजाय कंप्यूटर, वर्चुअल रियलिटी (VR), होलोग्राम या डिजिटल वेबसाइट्स के माध्यम से दिखाया जाता है।
– इसमें दर्शक बिना असली जानवरों के पास गए वीआर हेडसेट, 3D स्क्रीन या डिजिटल प्रोजेक्शन के जरिए उन्हें अपने सामने जंगल में घूमते हुए महसूस करते हैं।
—————
7. विश्व मानवतावादी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Humanitarian Day celebrated?
a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त
Answer: b. 19 अगस्त
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– दरअसल, 19 अगस्त, 2003 को इराक के बगदाद में कैनाल होटल पर एक विनाशकारी बम हमले हुआ था।
– उसमें इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो सहित 22 मानवीय सहायता कर्मियों की जान चली गई थी।
– इसके बाद इस दिन को विश्व मानवतावादी दिवस घोषित किया गया।
—————-
8. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किस बीमारी को ‘अधिसूचित करने योग्य बीमारी’ (Notifiable Disease) घोषित करने का निर्देश दिया?
Which disease did the Supreme Court direct states and Union Territories to declare a ‘notifiable disease’?
a. डायबिटीज
b. कैंसर
c. कोरोना
d. हार्ट अटैक
Answer: b. कैंसर
– 11 अगस्त, 2026 को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश पारित किया।
– पीठ ने यह आदेश तब पारित किया जब उन्हें पता चला कि भारत के 17 राज्य पहले ही कैंसर को “अधिसूचित करने योग्य बीमारी” घोषित कर चुके हैं।
– कोर्ट ने राज्यों को अदालत के समक्ष अनुपालन हलफनामे दाखिल करने का भी आदेश दिया है, जिससे संबंधित सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।
– केंद्र सरकार ने पहले ही कोर्ट को सूचित कर दिया था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और 17 राज्यों ने इस संबंध में पहले ही कदम उठा लिए हैं।
– इसके अलावा, कोर्ट ने देश में कैंसर की जांच लागू करने के लिए कदम उठाने को कहा।
– स्क्रीनिंग की बदौलत शुरुआती निदान संभव है।
– याचिका में कहा गया है कि भारत में कैंसर के बढ़ते मरीजों के बावजूद, इसकी अधिसूचना न देना, संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत राज्य के संवैधानिक कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन है।
– क्योंकि यह समान परिस्थितियों वाले नागरिकों को एक समान उपचार से वंचित करता है।
ऐसा क्यों किया?
– कैंसर को “अधिसूचित करने योग्य बीमारी घोषित” करने से कैंसर रोगियों की रिपोर्टिंग करने में मदद मिलेगी।
– इससे विभिन्न क्षेत्रों से रुझानों की पहचान करने और इसकी रोकथाम, स्क्रीनिंग, निदान और उपचार के लिए नीतियां बनाने में भी मदद मिल सकती है।
अधिसूचित करने योग्य बीमारी
– वह बीमारी है जिसकी जानकारी कानून के तहत डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र को सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होती है।
—————-
9. EWC एस्पोर्ट्स वर्ल्ड चेस कप 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार किसने जीता?
a. मैग्नस कार्लसन
b. अलीरेजा फिरोजा
c. डेनिस लाजाविक
d. डेविड वर्मा
Answer: a. मैग्नस कार्लसन
– कार्लसन ने फाइनल में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया और फाइनल के दोनों सेट कार्लसन ने 3-1 के स्कोर से जीते।
– कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे और एक भी मैच नहीं हारे।
————–
10. सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि की बताइए?
Could you tell me the date of Subhash Chandra Bose’s death anniversary?
a. 23 जनवरी
b. 18 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 10 सितंबर
Answer: b. 18 अगस्त
– सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि 2026, 18 अगस्त को मनाई गई, जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक की मृत्यु के 81 वर्ष पूरे होने का स्मरणोत्सव है।
– नेताजी के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश शासन से भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के समर्थक थे और उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई।
– सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि 2026, 18 अगस्त को मनाई गई, जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक की मृत्यु के 81 वर्ष पूरे होने का स्मरणोत्सव है।
– उन्होंने आज़ाद हिंद सरकार का गठन बोस के जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं। बोस की रहस्यमय मृत्यु आज भी इतिहास में विवाद का विषय बनी हुई है।



