16 & 17 October 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 16 & 17 अक्‍टूबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अंटार्कटिका में भारत के चौथे रिसर्च सेंटर का नाम बताएं, जिसें केंद्र सरकार ने मंजूरी दी?
Name the fourth research centre of India in Antarctica, which has been approved by the Central Government?

a. दक्षिण गंगोत्री
b. मैत्री I
c. मैत्री II
d. भारती

Answer: c. मैत्री II (जिसे अक्‍टूबर 2025 में मंजूरी मिली)

Icy wilderness मतलब : बर्फीला और वीरान इलाका (जहाँ कोई चहल-पहल नहीं हो)

– यह जनवरी 2029 तक निर्मित और तैयार हो जाने पर, मैत्री II बर्फीले महाद्वीप पर भारत का चौथा रिसर्च सेंटर बन जाएगा।

पहला रिसर्च सेंटर कौन सा है?
1. दक्षिण गंगोत्री (कुछ वर्षों तक संचालित रहा।) [बर्फ में दब जाने के कारण बंद कर दिया गया था।]
2. मैत्री (जो 1989 से कार्यरत है।)
3. भारती (जो 2012 से कार्यरत है।)
4. मैत्री II (जिसे अक्‍टूबर 2025 में मंजूरी मिली)

– ये रिसर्च सेंटर अंटार्कटिका के वन्य क्षेत्रों से संबंधित विशिष्ट डेटा इकट्ठा करने में भारत के वैज्ञानिक समुदाय की मदद करते हैं।

मैत्री II के बारे में कुछ याद करने योग्‍य पॉइंट
– निर्माण कहां : पूर्वी अंटार्कटिका में
– कब तक : जनवरी 2029 तक (सात वर्ष)
– खर्च : 2000 करोड़

मैत्री के बारे में
– मैत्री एक भारतीय रिसर्च स्टेशन है, जो 1989 से वैज्ञानिकों को काम करने की जगह देता आ रहा है।
– यह पूर्वी अंटार्कटिका में शिर्माखर ओएसिस नाम की जगह पर बना है, जो 20 किलोमीटर लंबा एक बर्फ से खाली इलाका है, लेकिन इसके चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है।
– मैत्री समुद्र तट से करीब 100 किलोमीटर अंदर और समुद्र तल से लगभग 50 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। इसमें मुख्य इमारत, ईंधन रखने और भरने की जगह, झील से पानी लाने का पंप हाउस, गर्मियों के लिए शिविर और कई छोटे कंटेनर जैसे कमरे शामिल हैं।
– मुख्य भवन में नियमित बिजली आपूर्ति, स्वचालित हीटिंग, भस्मक शौचालय, कोल्ड स्टोरेज, साथ ही रहने, भोजन कक्ष, लाउंज और प्रयोगशाला स्थान उपलब्ध हैं।
– मिशन की ज़रूरतों और मौसम के अनुसार, मैत्री स्टेशन में 25 से 40 वैज्ञानिकों के ठहरने की सुविधा है। इसे मूल रूप से 10 वर्षों की उपयोग अवधि को ध्यान में रखकर बनाया गया था।

अंटार्कटिका के बीच सम्रदी यात्रा में कितना समय
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका के बीच समुद्री यात्रा, मार्ग के आधार पर, लगभग एक से तीन सप्ताह तक चलती है।
– यदि मौसम अनुकूल हो, तो जहाज एक सप्ताह में मैत्री तक पहुँच सकते हैं, लेकिन भारती रिसर्च सेंटर तक यात्रा में अधिक समय लगता है।
– गर्मी और सर्दी दोनों अभियानों में भारत के मौसम विज्ञानी, वायुमंडलीय वैज्ञानिक, भूवैज्ञानिक, हिमनद विज्ञानी, वनस्पति विज्ञानी, प्राणी विज्ञानी और भूकंप विज्ञानी भाग लेते हैं।

अंटार्कटिका का कितना प्रतिशत हिस्‍सा मोटी बर्फ से ढका
– वर्ष 1980 के दशक की शुरुआत से भारत अंटार्कटिका में रिसर्च कर रहा है।
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार यहां 1.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैले इस महाद्वीप का लगभग 98% हिस्सा मोटी बर्फ की चादरों से ढका है, माना जाता है कि ये बर्फ की चादरें 2.5 करोड़ साल पहले बनी थीं।
– इस बर्फीले भूभाग में धरती के मीठे पानी के भंडार का लगभग 75% हिस्सा मौजूद है।

अनदेखे क्षेत्रों पर शोध करने के लिए सबसे आकर्षक है अंटार्कटिका
– अंटार्कटिका दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है।
– यहाँ का मौसम बेहद ठंडा, सूखा और तेज़ हवाओं वाला होता है, और यहाँ खास तरह के वन्यजीव पाए जाते हैं।
– इन्हीं कारणों से अंटार्कटिका अनदेखे क्षेत्रों पर शोध करने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक माना जाता है।


आर्कटिक क्षेत्र से संबंधित प्रश्‍न

किस द्वीप पर भारत का आर्कटिक रिसर्च सेंटर ‘हिमाद्रि’ अब पूरे वर्ष चालू रहेगा?
Answer: a. न्यु-एलेसुंड (नार्वे की सीमा में स्थित)

————–
2. हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स 2025 (अक्‍टूबर में जारी) में भारत की रैंक बताएं?
What is the rank of India in the Henley Passport Index 2025 (released in October)?

a. 77
b. 70
c. 85
d. 88

Answer: c. 85 (अक्‍टूबर 2025)

– जुलाई 2025 में 77 रैंक
– जनवरी 2025 में 85 रैंक)

– किसने रैंकिंग जारी की : हेनले एंड पार्टनर्स (नागरिकता सलाहकार फर्म)
– इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– कितने देशों में भारतीयों की वीजा फ्री यात्रा : 57
– इंडेक्‍स (अक्‍टूबर 2025) में भारत के साथ एक अन्य देश- मॉरिटानिया भी 85वें स्थान पर है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
– यह एक वैश्विक रैंकिंग है, जो पासपोर्ट की ताकत को मापता है, ये दिखाता है कि कितने देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के प्रवेश मिल सकता है।
– इसे हेनले एंड पार्टनर्स और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है.

पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– अफगानिस्‍तान : 106
– पाकिस्‍तान : 103
– नेपाल : 101
– बांग्‍लादेश : 100
– श्रीलंका : 98
– म्‍यांमार : 96
– चीन : 64

भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश
– अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, जिबूती, डोमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाती, लाओस, मकाऊ (चीन), मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइलैंड्स, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मॉन्टसेराट, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, न्यूई, पलाउ आइलैंड्स, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुआतु और ज़िम्बाब्वे।

————-
3. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 (अक्‍टूबर में जारी) के अनुसार दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान किसे मिला?
According to the Henley Passport Index 2025 (released in October) which country got the first place in the list of the world’s most powerful passports?

a. इटली
b. सिंगापुर
c. डेनमार्क
d. फिनलैंड

Answer: b. सिंगापुर

– सिंगापुर पहले नंबर पर है, जहां के नागरिक 193 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
– दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर है और जापान तीसरे स्थान पर।
– दक्षिण कोरिया के लोग बिना वीजा के 190 देशों में जा सकते हैं, और
जापान के लोग बिना वीजा के 189 देशों में जा सकते हैं।

शीर्ष 5 रैंक वाले देश
रैंक – देश – देशों में वीजा फ्री यात्रा
1st – सिंगापुर – 193
2nd – दक्षिण कोरिया – 190
3rd – जापान – 189
4th – जर्मनी – 188
4th – इटली – 188
4th – लक्ज़मबर्ग – 188
4th – स्पेन – 188
4th – स्विट्ज़रलैंड – 188
5th – ऑस्ट्रिया – 187
5th – बेल्जियम – 187
5th – डेनमार्क – 187
5th – फ़िनलैंड- 187
5th – फ़्रांस – 187
5th – आयरलैंड – 187

 


————–
4. सितंबर 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर (retail inflation) कितनी रही?
What was the retail inflation rate in the country in September 2025?

a. 1.54%
b. 2.07%
c. 3.22%
d. 4.48%

Answer: a. 1.54%

– अगस्‍त 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर  2.07%
– सितंबर 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर 1.54% थी।
– अगस्त, 2025 की तुलना में सितंबर, 2025 की हेडलाइन मुद्रास्फीति में 53 आधार अंकों की कमी है। यह जून 2017 के बाद सबसे कम है

– सितंबर, 2025 के महीने के दौरान हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, तेल और वसा, फलों, दालों और उत्पादों, अनाज और उत्पादों, अंडे, ईंधन और प्रकाश आदि की मुद्रास्फीति में गिरावट के कारण है।

– हेडलाइन मुद्रास्फीति : वस्तुओं और सेवाओं की औसत कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसमें सभी तरह की चीजें शामिल होती हैं, जैसे खाना, ईंधन, कपड़े, परिवहन, और बिजली आदि।

– खाद्य मुद्रास्फीति : जो केवल खाने-पीने की चीजों, जैसे सब्जियां, फल, दाल, अनाज, तेल, दूध, अंडे आदि की कीमतों में बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह हेडलाइन मुद्रास्फीति का एक हिस्सा है, लेकिन इसमें सिर्फ खाद्य पदार्थों पर ध्यान दिया जाता है।

गांवों और शहरों में मुद्रास्फीति
– देश के ग्रामीण भारत में मुद्रास्फीति सितंबर 2025 में घटकर 1.07% है, जो अगस्त 1.69% थी।
– सितंबर 2025 में शहरी इलाकों में 2.04% रही और अगस्‍त 2025 में यह 2.47 प्रतिशत थी।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

————
5. भारत की थोक महंगाई दर सितंबर 2025 में कितनी थी?
What was India’s wholesale inflation rate in September 2025?

a. – 0.58%
b. 0.13%
c. 1.89%
d. 0.52%

Answer: b. 0.13%

– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 14 अक्‍टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 0.13 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त में 0.52 प्रतिशत थी ।
– थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर और अगस्‍त में क्रमशः (-) 0.13% और (-) 0.52% रही। पिछले साल सितंबर में यह 1.91% थी।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्‍स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स से तय होता है)

———-
6. महिला वनडे विश्‍व कप में सबसे तेज 5000 रन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय कौन बनीं?
Who became the second fastest Indian to reach the 5000-run mark in the Women’s ODI World Cup?

a. हरमनप्रीत कौर
b. मिताली राज
c. स्मृति मंधाना
d. प्रतिका रावल

Answer: c. स्मृति मंधाना (पहली भारतीय मिताली राज हैं। जिसने सबसे तेज 5000 रन बनाए। )

– स्मृति मंधाना महिला वनडे में 5,000 रन भी पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पांचवीं और मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गईं।
– 12 अक्टूबर, 2025 को विशाखापत्तनम में यह मैच हुआ।
– इसमें स्मृति मंधाना ने 66 गेंद में 80 रन बनाएं।
– लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया।

महिला क्रिकेट में सबसे तेज 5000 वनडे रन
टीम – खिलाड़ी – पारी
इंडिया – स्‍मृति मंधाना – 112
वेस्‍टइंडीज – स्‍टेफनी – 129
न्‍यूजीलैंड – सूजी बेट्स – 136
इंडिया – मिताली राज – 144
इंग्‍लैंड – शार्लोट एडवर्ड्स – 156

———
7. एक कैलेंडर वर्ष में महिला वनडे में 1,000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी कौन बन गईं?
Who became the first player to score 1,000 runs in women’s ODIs in a calendar year?

a. हरमनप्रीत कौर
b. मिताली राज
c. स्मृति मंधाना
d. प्रतिका रावल

Answer: c. स्मृति मंधाना

– इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 12 अक्टूबर, 2025 को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के हाई-प्रोफाइल महिला विश्व कप ग्रुप मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
– उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का 1997 में बनाया गया 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्‍यादा रन
टीम – खिलाड़ी – रन – वर्ष
इंडिया – स्‍मृति मंधाना – 1062 – 2025
ऑस्‍ट्रेलिया – बेलिंडा क्‍लार्क – 970 – 1997
साउथ अफ्रीका – लौरा वोल्‍वार्ट – 882 – 2022
न्‍यूजीलैंड – डी. ए.हॉकली – 880 – 1997

स्‍मृति मंधाना
– स्मृति मंधाना एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो राष्ट्रीय टीम के लिए खेलती हैं।
– घरेलू क्रिकेट में, वह महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
– मंधाना ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अर्जुन पुरस्‍कार सहित कई ICC पुरस्कार जीते हैं।

प्रमुख उपलब्धियां (एग्‍जाम्‍स के लिए महत्‍वपूर्ण)
– T20I क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
– वनडे में 4,000 रन सबसे तेज बनाने वाली भारतीय महिला
– भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे तेज़ शतक (सिर्फ 50 गेंदों में)
– एक साल में सबसे ज्यादा (4) वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
– क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, T20I) में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
– एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
– महिला वनडे में एक साल में 1000 से ज़्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी
– सबसे कम उम्र में 5000 रन पूरे करने वाली महिला वनडे खिलाड़ी
– महिला वनडे में सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाली खिलाड़ी

————-
8. गूगल, अडानी समूह के साथ मिलकर भारत का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर किस राज्य में स्थापित करेगा?
Google in collaboration with Adani Group will set up India’s largest AI data centre in which state?

a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश

Answer: d. आंध्र प्रदेश

– अक्‍टूबर 2025 में नई दिल्ली में गूगल द्वारा होस्ट किए गए ‘भारत AI शक्ति’ इवेंट में की इसकी घोषणा गई।
– गूगल अगले पांच वर्षों (2026-2030) में लगभग 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा, , जो देश में उसका अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।
– यह साझेदारी AdaniConneX (अडानी एंटरप्राइजेज की जॉइंट वेंचर कंपनी) और गूगल के बीच है, जिसमें Airtel जैसे पार्टनर भी शामिल हैं।

अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा हब
– आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थापित एआई हब, अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा हब होगा और इसमें 1 गीगावाट का डाटा सेंटर परिसर, नए बड़े पैमाने के ऊर्जा स्रोत और विस्तारित फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क शामिल होगा।

उद्देश्य और प्रभाव: यह हब AI वर्कलोड्स को सपोर्ट करेगा, जो भारत में एंटरप्राइजेज, यूजर्स, बिजनेस, रिसर्चर्स और क्रिएटर्स को AI इनोवेशन में तेजी लाने में मदद करेगा।

आंध्र प्रदेश
राज्यपाल : सैयद अब्दुल नज़ीर
मुख्‍यमत्री : एन. चंद्रबाबू नायडू
राजधानी : अमरावती

—————
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के किस जिलें में एकीकृत एक्वा पार्क की आधारशिला रखी, जो नागालैंड का पहला एक्‍वा पार्क है?
In which district of Nagaland did Prime Minister Narendra Modi lay the foundation stone of Integrated Aqua Park, which is the first Aqua Park of Nagaland?

a. कोहिमा
b. मोकोकचुंग
c. तुएनसांग
d. लोंगलेंग

Answer: b. मोकोकचुंग

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्‍टूबर 2025 को वर्चुअली (ऑनलाइन माध्यम से) नागालैंड के मोकोकचुंग ज़िले के त्ज़ुडीकोंग में एकीकृत एक्वा पार्क की आधारशिला रखी। यह मत्‍स्‍य संपदा योजना के तहत है।
– ये पार्क मत्‍स्‍य पालन से संबंधित विकास गतिविधियो का केंद्र बनेगा।
– इसका फोकस मछली और बीज उत्‍पादन पर रहेगा।
– यह नागालैंड के मत्स्य पालन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने में मदद करेगा।
– इससे मत्स्य पालन क्षेत्र में सतत (सस्टेनेबल) विकास को बढ़ावा मिलेगा।

नगालैंड
राजधानी : कोहिमा
राज्‍यपाल : अजय कुमार भल्ला (अतिरिक्त कार्यभार)
मुख्‍यमंत्री: नेफियू रियो

————-
10. स्वदेशी काउंटर मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड का नाम बताएं, जिसकी खरीद भारतीय सेना ने शुरू की?
Name the indigenous counter unmanned aerial system (UAS) grid, the procurement of which has been initiated by the Indian Army?

a. अक्षय
b. सक्षम
c. अभय
d. रुद्रम

Answer: b. सक्षम

– इसकी जानकारी अक्‍टूबर 2025 में मिली।
– यह एक अत्‍याधुनिक कमांड और नियंत्रण नेटवर्क है, जिसे वास्‍तविक समय में दुश्‍मन के ड्रोन का पता लगान, ट्रैक करने, पहचानने और उसे बेअसर करने के लिए डिजाइन किया जाता है।
– SAKSHAM (सिचुएशनल अवेयरनेस फॉर काइनेटिक सॉफ्ट एंड हार्ड किल ऐसेट्स मैनेजमेंट) एकीकृत वायुसंपदा नियंत्रण में एक बड़ा कदम है।

SAKSHAM सिस्‍टम क्‍या क्‍या करता है?
– SAKSHAM एक ऐसा सिस्टम है जो कई तरह के ड्रोन-रोधी हथियारों और सेंसरों को आपस में जोड़ता है।
– यह रडार, कैमरे और दूसरे उपकरणों से मिले डेटा को एक साथ मिलाकर तुरंत खतरे की जानकारी और जवाब देने के तरीके दिखाता है।
– यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से खतरे का विश्लेषण करता है और फैसले लेने की प्रक्रिया को अपने आप पूरा करता है, जिससे दुश्मन के हवाई हमलों को ज़्यादा सटीकता से रोका जा सके।

यह प्रणाली किस कंपनी के सहयोग से विकसित
– भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गाजियाबाद के सहयोग से विकसित यह प्रणाली सुरक्षित आर्मी डेटा नेटवर्क (ADN) पर काम करती है और नव परिभाषित सामरिक युद्धक्षेत्र स्थान (TBS) में एकीकृत “मान्यता प्राप्त UAS चित्र” प्रदान करती है – यह डोमेन जमीनी स्तर से 3,000 मीटर (10,000 फीट) तक फैला हुआ है।
नोट – TBS का कंसेप्‍ट या अवधारणा ऑपरेशन सिंदूर के बाद विकसित हुई।

किस पहल के तहत स्‍वदेशी
– अधिकारियों ने बताया कि यह पूर्णतः स्वदेशी प्लेटफ़ॉर्म रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर भारत पहल के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फ़ास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (FTP) के तहत मंज़ूरी मिलने के बाद, SAKSHAM को एक साल के भीतर मैदान में तैनात किया जाएगा।

—————-
11. विश्व मानक दिवस (World Standards Day) कब मनाया जाता है?
When is World Standards Day celebrated?

a. 13 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 16 अक्टूबर

Answer: b. 14 अक्टूबर

2025 की थीम
– बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण: बदलती जलवायु के लिए मानक
– Shared Vision for a Better World: Standards for the Changing Climate

– विश्व मानक दिवस का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व को बताना है।
– उपभोक्तओं, नियामकों और उद्योग के बीच जागरूकता पैदा करने, महत्व, और विश्व अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की आवश्यकता के बारे जागूकता पैदा करना।
– भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने भी एक राष्ट्र एक मानक के सिद्धान्त पर जोर दिया।
– विश्व मानक दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई।

—————
12. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Migratory Bird Day celebrated?

a. 10 मई
b. 11 अक्टूबर
c. 17 अक्‍टूबर
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (10 मई और 11 अक्टूबर 2025)

2025 की थीम
– पक्षी-अनुकूल शहर और समुदाय बनाना
– Creating bird-friendly cities & communities

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा घोषित है।

—————
13. विश्व सफेद छड़ी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World White Cane Day celebrated?

a. 13 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 16 अक्टूबर

Answer: c. 15 अक्टूबर

2025 की थीम
– एक सीमाहीन दुनिया: इंद्रियों की खोज
– A World Without Limits: Exploring the Senses

– यह दिवस दृष्टिबाधित के लिए समर्पित हैं।
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दृष्टि बाधित बच्चों में जोश और उमंग भरना है।
– सफेद छड़ी एक ऐसा उपकरण है जो नेत्रहीन लोगों को सड़कों पर चलने में मदद करता है।
– यह उपयोगकर्ता के कौशल और प्रतिभा, गतिशीलता और स्वतंत्रता का भी प्रतीक है।
– आजकल सफेद छड़ियों के कई प्रकार उपलब्ध हैं. इनमें साधारण सफेद छड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक छड़ियां भी शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक छड़ियों में सेंसर लगे होते हैं जो बाधाओं का पता लगाते हैं और ध्वनि या कंपन के माध्यम से उपयोगकर्ता को सूचित करते हैं.

—————
14. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Food Day celebrated?

a. 13 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 16 अक्टूबर

Answer: d. 16 अक्टूबर

वर्ष 2025 की थीम:
– बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ मिलाएँ!
– Hand in hand for better food and a better future!

– 1945 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN FAO) के स्थापना दिवस की याद में हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
– FAO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी की समाप्ति के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
– यह दिवस विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष के द्वारा मनाया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *