17 अक्‍टूबर 2023 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 17 अक्‍टूबर 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

——————
National Film Awards
——————

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस एक्‍ट्रेस को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ (वर्ष 2021 के लिए) से सम्‍मानित किया?
Which actress was honored with the ‘Dada Saheb Phalke Award’ (for the year 2021) by President Draupadi Murmu?

a. जीनत अमान
b. हेमा मालिनी
c. जया बच्चन
d. वहीदा रहमान

Answer: d. वहीदा रहमान

– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अक्‍टूबर 2023 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह में एक्‍ट्रेस वहीदा रहमान को यह अवॉर्ड दिया।
– यह 53वां दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार है।
– यह अवॉर्ड वर्ष 2021 के लिए है।
– पिछली बार ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2020) एक्‍ट्रेस आशा पारेख को मिला था।

वहीदा रहमान के बारे में
– जन्‍म : 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु में
– फिल्‍मी कॅरियर पांच दशकों को रहा।
– 90 से अधिक फिल्‍मों में काम किया है।
– उन्‍हें फिल्‍म ‘गाइड’, ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ जैसी फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
– उन्‍होंने गाइड और नील कमल (1968) में अपनी भूमिकाओं के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।
– सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार (1971) भी मिला चुका है।
– वर्ष 1972 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्‍मानित किया जा चुका है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया था।
– उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
– फाल्‍के ने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्‍ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।

इन स्‍टार्स को दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2021 – वहीदा रहमान
2020 – आशा पारेख
2019 – रजनीकांत
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)

————–
2. राष्‍ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड किसे दिया?
Who did the President give the Best Actor award at the 69th National Film Awards ceremony?

a. रवि तेजा
b. सलमान खान
c. अल्‍लू अर्जुन
d. अक्षय कुमार

Answer: c. अल्‍लू अर्जुन

– अल्‍लू अर्जुन को तेलुगू फिल्‍म ‘पुष्पा (द राइज़ पार्ट I)’ में बेस्‍ट एक्टिंग के लिए अवॉर्ड मिला।
– ये फिल्‍म वर्ष 2021 में आई थी।

—-
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
– 69वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, वर्ष 2021 के लिए अनाउंस हुआ है।
– इसकी घोषणा 24 अगस्‍त 2023 को हुई।
– यह अवॉर्ड ‘डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल’ की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ के अंतर्गत काम करती है।
– कुछ फिल्‍में वर्ष 2022 में रिलीज हुई थीं, लेकिन उन फिल्‍मों को वर्ष 2021 में ही ‘डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल’ की तरफ से सर्टिफिकेट दे दिया गया था। इसलिए वे सभी फिल्‍म भी 2021 की कैटेगरी में हैं।

—————-
3. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवॉर्ड किसे मिला?
Who received the Best Actress award at the 69th National Film Awards ceremony?

a. अपर्णा बालमुरली और रश्मिका
b. कंगना रनौत और करीना कूपर
c. सारा अली खान और जाह्नवी कपूर
d. आलिया भट्ट और कृति सेनन

Answer: d. आलिया भट्ट और कृति सेनन

– आलिया भट्ट को यह अवॉर्ड हिंदी फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में बेस्‍ट एक्टिंग के लिए मिला है।
– कृति सेनन को यह अवॉर्ड हिंदी फिल्‍म ‘मिमी’ में बेस्‍ट एक्टिंग के लिए मिला है।

—————-
4. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार समारोह में किस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म (Best Feature Film) का अवॉर्ड जीता?
Which film won the Best Feature Film award at the 69th National Film Awards ceremony?

a. आरआरआर
b. सोरारई पोटरू
c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
d. द कश्‍मीर फाइल्‍स

Answer: c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट (हिंदी फिल्‍म)

– यह एक भारतीय जीवनी नाटक फिल्म है।
– जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।
– फिल्‍म के डायरेक्‍टर : आर माधवन
– उन्‍होंने फिल्‍म में मुख्‍य अभिनय की भूमिका निभाई है।

—————-
5. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment award at the 69th National Film Awards?

a. आरआरआर
b. पुष्पा (द राइज़ पार्ट I)
c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
d. द कश्‍मीर फाइल्‍स

Answer: a. आरआरआर

The President of India, Smt. Droupadi Murmu confers National Film Awards for the year 2021 under various categories at the 69th edition of the National Film Awards ceremony at Vigyan Bhavan, in New Delhi on October 17, 2023. The Union Minister for Information & Broadcasting, Youth Affairs and Sports, Shri Anurag Singh Thakur and other dignitaries are also present.

– फिल्‍म RRR मूल रूप से तेलुगू में बनी थी और इसे हिन्‍दी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में लॉन्‍च किया गया था।
– इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर, एस.एस. राजामौली हैं।

RRR फिल्म
– यह एक भारतीय क्रांतिकारियों अल्‍लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका पर आधारित फिल्म है।
– यह वर्ष 1920 के ब्रिटिश शासन पर आधारित है।
– RRR का तेलुगु मीनिंग ‘रौद्रम रानम रुधिरम’ और हिंदी में ‘राइज रोर रिवोल्ट’ है।
– फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR ने लीड रोल निभाया है।

—————-
6. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में किस फिल्‍म ने ‘सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म’ (Best Hindi Film) का अवॉर्ड जीता?
Which film won the ‘Best Hindi Film’ award at the 69th National Film Awards?

a. द कश्‍मीर फाइल्‍स
b. गंगूबाई काठियावाड़ी
c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
d. सरदार उधम

Answer: d. सरदार उधम

– यह एक हिंदी ड्रामा फिल्‍म है।
– यह फिल्‍म पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है।
– फिल्‍म में एक्‍टर विक्‍की कौशल में लीड रोल किया है।
डायरेक्‍टर – शूजीत सरकार
प्रोड्यूस – किनो वर्क एलएलपी (Kino works LLP)

—————-
7. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्‍ट फीचर फिल्‍म अवॉर्ड –
Best Feature Film Award in different languages at the 69th National Film Awards –

भाषा – फिल्म
हिंदी – सरदार उधम
असमी – अनुर (आई ऑन द सनशाइन)
बंगाली – कालकोक्‍खो – हाउस ऑफ टाइम
गुजराती – लास्‍ट फिल्‍म शो (छेलो शो)
कन्‍नड़ – 777 चार्ली
मैथिली – समानांतर (द पैरेलल)
मराठी – एकदा के जाला
मलयालम – होम
मेइतेलोन – एखोएगी यम (आवर होम)
ओडिया – प्रतीक्षया (द वेट)
तमिल – कदैसी विवसायी (द लास्‍ट फार्मर)
तेलुगु – उप्‍पेन (वेव)

—————-
8. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में राष्‍ट्रीय एकता पर किस फीचर फिल्‍म ने ‘नरगिस दत्त अवॉर्ड’ जीता?
Which feature film on national unity won the ‘Nargis Dutt Award’ at the 69th National Film Awards?

a. सरदार उधम
b. द कश्‍मीर फाइल्‍स
c. रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट
d. गंगूबाई काठियावाड़ी

Answer: b. द कश्‍मीर फाइल्‍स

– यह हिंदी फिल्‍म बॉलीवुड फिल्‍मों में ब्‍लॉकबस्‍टर रही थी।
– डायरेक्‍टर : विवेक रंजन अग्निहोत्री (हिंदी फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स)
– यह फिल्‍म कश्‍मीरी पंडितों पर अत्‍याचार की कहानी पर आधारित है।
– राष्‍ट्रपति से इस फिल्‍म के लिए एक्‍ट्रेस पल्‍लवी जोशी ने अवॉर्ड रिसीव किया।

—————-
9. 69वां राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में फीचर फिल्‍म अवॉर्ड –
Feature Film Award at the 69th National Film Awards –

कैटेगरी – विजेता
– बेस्‍ट फीचर फिल्‍म – रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट (हिंदी)
– बेस्‍ट डायरेक्‍शन – निखिल महाजन (गोदावरी द हॉली वाटर)
– बेस्‍ट एक्‍टर – अल्‍लू अर्जुन [पुष्पा (द राइज़ पार्ट I)]
– बेस्‍ट एक्‍ट्रेस – आलिया भट्ट, कृति सैनन (गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी दोनों हिंदी मूवी हैं।)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पंकज त्रिपाठी (हिंदी फिल्‍म ‘मिमी’)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्‍लवी जोशी (हिंदी फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’)
– बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – भाविन रबारी [गुजराती फिल्‍म ‘लास्‍ट फिल्‍म शो (छेलो शो)’]
– बेस्ट मेल प्‍लेबैक सिंगर – काल भैरव (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर में ‘कोमुरम भीमुडो गीत’ के लिए)
– बेस्ट फीमेल प्‍लेबैक सिंगर – श्रेया घोषाल [तमिल फिल्‍म इराविन निजल (शैडो ऑफ द नाईट) में ‘मैयावा चायावा’ गीत के लिए]
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी फिल्‍म – अविक मुखोपाध्‍याय (हिंदी फिल्‍म ‘सरदार उधम’)
– बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले – शाही कबीर नयट्टू (द हंट) के लिए | और संजय लीला भंसाली, उत्‍कार्षिनी वशिष्‍ठ और प्रकाश कपाडि़या को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए
– बेस्‍ट ऑडियोग्राफी – अरूण अशोक और सोनू केपी को मलयालम फिल्‍म ‘चविट्टु’ में | अनीश बसु को बंगाली फिल्‍म झिली (डिसकार्ड) में | सिनॉय जोसफ को हिंदी फिल्‍म सरदार उधम में
– बेस्ट एडिटिंग – संजय लीला भंसाली (हिंदी फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’)
– बेस्‍ट प्रोडक्‍शन डिजाइन – दमित्री मालिच और मानसी ध्रुव मेहता (हिंदी फिल्‍म सरदार उधम)
– बेस्‍ट पोशाक डिजाइनर – वीरा कपूर ई (हिंदी फिल्‍म सरदार उधम)
– बेस्‍ट मेकअप कलाकार – प्रीतिशील सिंह डिसूजा (हिंदी फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’)
– बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन – देवी श्री प्रसाद [तेलुगु फिल्‍म पुष्‍पा (द राइज पार्ट 1) और एम.एम. कीरवानी (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर)]
– बेस्‍ट Lyrics (गीत) – चंद्रबोस (तेलुगु फिल्‍म कोंडा पोलम में गीत धाम धाम धाम के लिए)
– विशेष जूरी पुरस्‍कार – विष्‍णु वर्धन (शेरशाह)
– बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स – वी श्रीनिवास मोहन (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर)
– बेस्‍ट कोरियोग्राफी – प्रेम रक्षित (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर)
– बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्टिंग अवॉर्ड (स्‍टंट कोरियोग्राफी) – राजा सोलोमन (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर)
– इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – विष्‍णु मोहन [मलयालम फिल्‍म ‘मेप्‍पडियन (परसन अबव)]
– संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्‍ट लोक प्रिय फिल्‍म – एस. एस. राजामौली (तेलुगु फिल्‍म आरआरआर)
– राष्‍ट्रीय एकता पर बेस्‍ट फीचर फिल्‍म के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड – डायरेक्‍टर : विवेक रंजन अग्निहोत्री (हिंदी फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स)
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज – डायरेक्‍टर : रीमा बोरा (असमिया फिल्‍म अनुवाद – द रेजोनेंस)
– बेस्‍ट फिल्‍म ऑन एनवायरमेंट कन्सर्वेशन/प्रिजर्वेशन – डायरेक्‍टर : कृषंद और प्रोड्युसर : कृषंद फिल्‍म (मलयालम फिल्‍म आवासावयु हम)
– बेस्‍ट चिल्‍ड्रन फिल्‍म – प्रोड्युसर : एम डी मीडिया कॉर्प और डायरेक्‍टर : मनिस सेनी (गुजराती फिल्‍म गांधी एंड को)

—————-
#नॉन-फीचर फिल्‍म अवॉर्ड#

10. 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म ने सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (Best Film) अवॉर्ड जीता?
Which non-feature film won the Best Film Award at the 69th National Film Awards?

a. एक था गांव
b. पानचिका
c. बियांड ब्‍लास्‍ट
d. आयुष्‍मान

Answer: a. एक था गांव (Ek Tha Gaon)

– प्रोड्युसर एंड डायरेक्‍टर : सृष्टि लखेरा
– 35 वर्षीय सृष्टि लखेरा उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव से हैं।
– यह मूवी गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी है।
– यह मूवी पहाड़ के पलायन का दर्द बताती हैं।
– मूवी में घोस्‍ट विलेज की कहानी है।

—————-
11. 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में महत्‍वपूर्ण नॉन-फीचर फ़िल्म अवॉर्ड
Important Non-Feature Film Award at the 69th National Film Awards

कैटेगरी – विजेता
– बेस्‍ट नॉन-फीचर फिल्‍म – सृष्टि लखेरा (फिल्‍म ‘एक था गांव’)
– बेस्‍ट आर्ट फिल्‍म – वी. पैकिरिसामी (फिल्‍म ‘टी. एन. कृष्‍णन बो स्ट्रिंग टू डिवाइन’)
– बेस्‍ट साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी फिल्‍म – प्रोड्युसर : गणेश प्रोडक्‍शंस और डायरेक्‍टर : अविजीत बनर्जी (फिल्‍म ‘इथोस ऑफ डार्कनेस’)
– बेस्‍ट एन्‍वायरमेंटल फिल्‍म – आर एस प्रदीप (फिल्‍म ‘मुन्‍नम वलावु’)
– बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू – असीम कुमार सिन्‍हा और हिमांशु प्रजापति (फिल्‍म ‘मिठू दी’ और ‘थ्री टू वन’)
– बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म – बी. लेनिन (फिल्‍म ‘सिरपिगलिन सिरपांगल)
– बेस्‍ट इन्‍वेस्टिगेटिव फिल्‍म – बप्‍पा रे (फिल्‍म ‘लुकिंग फॉर चालान’)
– बेस्‍ट एनीमेशन फिल्‍म – आदि थी कृष्‍णदास (फिल्‍म ‘कांजीटुंडु’)
– विशेष्‍ट जूरी अवॉर्ड – शेखर बापू रणखाम्‍बे (फिल्‍म ‘रेखा’)
– बेस्‍ट डायरेक्‍शन – बकुल मतियानी (फिल्‍म ‘स्‍माइल प्‍लीज’)
– बेस्‍ट सिनेमैटोग्राफी – बिट्टू रावत (फिल्‍म ‘पाताल – टी’)
– बेस्‍ट एडिटिंग – अभ्रो बनर्जी (फिल्‍म ‘मेमोरी सर्व्‍स मी राइट’)
– बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन – ईशान दिवेचा (फिल्‍म ‘सकेलेंट’)

—————-
12. राष्‍ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार समारोह में ‘Best Book on Cinema’ का अवॉर्ड किस पुस्‍तक और उसके लेखक को दिया?
To which book and its author did the President give the ‘Best Book on Cinema’ award at the 69th National Film Awards ceremony?

a. Raj Kapoor The Master At Work
b. Music By Laxmikant Pyarelal
c. Guru Dutt: An Unfinished Story
d. Dont Kill Him!

Answer: b. Music By Laxmikant Pyarelal

लेखक – राजीव विजयकर
प्रकाशक – रूपा पब्लिकेशंस इंडिया प्रा. लिमिटेड


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *