Daily Current Affairs, Current Affairs 17 October 2020, Current Affairs 17 October, Current Affair 17 October 2020 Question, 17 October 2020 Current Affairs, Current Affairs 17 October 2020,

यह 17 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) 2020 में भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 88
b. 90
c. 94
d. 99

Answer: c. 94

ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स कौन जारी करता है?
– कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुन्गेरिल्फे द्वारा संयुक्‍त रूप से।

– 107 देशों में भारत का स्‍थान 94 है।
– ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स में भारत को ‘सीरियस’ कैटेगरी में रखा गया है।
– मतलब भूख के मामले में बहुत ही खराब स्थिति है भारत की।
– भारत में बड़ी आबादी को अपनी भूख मिटाने में मुश्किल हो रही है।

2019 में क्‍या रैंक थी?
– वर्ष 2019 के इंडेक्‍स में 117 देशों में भारत की रैंकिंग 102 थी। उस वक्‍त स्‍कोर 29.3 था।
– जबकि वर्ष 2020 के इंडेक्‍स में 107 देशों में रैंकिंग 94 है और स्‍कोर 27.2 है।
– जितना कम स्‍कोर होगा उतनी ही बेहतर स्थिति मानी जाती है।
– 2018 में 119 देशों में भारत की रैंकिंग 103 थी।

2020 GLOBAL HUNGER INDEX BY SEVERITY (सिवेरिटी)
– ग्रीन कलर वाले ‘लो हंगर’ कैटेगरी में हैं। मतलब वहां भूख की समस्‍या कोई खास नहीं है।
– यलो कलर वाले देश ‘सीरियस हंगर’ कैटेगरी में हैं। इसमें भारत भी शामिल है।
– जबकि डार्क यलो वाले कुछ देश जो अफ्रीका में हैं, वहां हालात ‘अलार्मिंग’ हैं।

Global Hunger Index 2020 टॉप रैंकिंग वाले देश
– इसमें 17 देशों को एक ही रैंकिंग मिली है।
– इन सभी की रैंकिंग 1 से 17 रखी गई है।
– इन सभी का स्‍कोर (अंक) 5 है।
– इन देशों में बेलारूस, बोस्निया, ब्राजील, चिली, चीन, कोस्‍टारिका, क्रोएशिया, क्‍यूबा, एस्‍तोनिया, कुवैत, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, तुर्की, यूक्रेन, उरुग्‍वे, रशियन फेडरेशन, अर्जेंटीना शामिल हैं।
– इस रैंकिंग में अमेरिका और कई यूरोपीय देश शामिल नहीं हैं।

सिर्फ 13 देश भारत से बदतर हालत में हैं- 
– इनमें रवांडा (97), नाइजीरिया (98), अफगानिस्तान (99), लाइबेरिया (102), मोजाम्बिक (103), चाड (107) जैसे देश शामिल हैं।

भारत के पड़ोसी देशों की रैंकिंग
देश और रैंकिंग
– चीन : 1-17
– श्रीलंका : 64
– नेपाल : 73
– बांग्‍लादेश : 75
– म्‍यांमार : 78
– पाकिस्‍तान : 88
– भूटान : उपलब्‍ध नहीं

क्‍या है रिपोर्ट में
– भारत की 14 फीसदी आबादी कुपोषित है।
– देश में child stunting rate 37.4 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। (Stunted children वे होते हैं, जो अपनी उम्र में कम हाइट के होते हैं और कुपोषण को दर्शाते हैं)

इंडेक्‍स का पैमाना क्‍या है?
– तीन कैटेगरी में देश की स्थिति देखी जाती है।
– undernourishment (अंडर-नरिश्मन्ट) [जरूरत से कम भोजन मिलना]
– Child Wasting (चाइल्‍ड वेस्टिंग) [पांच साल के बच्‍चों में बेहद कुपोषण] और Child Stunting [अपनी उम्र में कम हाइट के होते हैं और कुपोषित दिखते हैं]
– Under Five Mortality Rate

——————————————–
2. भारत को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) का अध्‍यक्ष (President) कौन सी बार चुना गया है?

a. दूसरी बार
b. तीसरी बार
c. पहली बार
d. चौथी बार

Answer: a. दूसरी बार

– यह चुनाव 14 अक्टूबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के तीसरे सम्‍मेलन (Assembly) में हुआ।
– यह सम्‍मेलन वर्चुअली आयोजित किया गया था।
– भारत दो साल के लिए दोबारा अध्‍यक्ष बन गया है।
– फ्रांस को भी अगले दो साल के कार्यकाल क लिए सह-अध्‍यक्ष (Vice President) बनाया गया।
– सम्‍मेलन में 53 सदस्य देशों और 5 हस्ताक्षरकर्ता और भावी सदस्य देशों ने हिस्सा लिया।

ISA के चार नए क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष (Vice-Presidents)
– एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए फिजी और नाउरू
– अफ्रीका क्षेत्र के लिए मॉरीशस और नाइजर
– यूरोप और अन्य क्षेत्र के लिए यूके और नीदरलैंड
– लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए क्यूबा और गुयाना

आईएसए मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.

ISA के अब तक के तीन सम्मेलन (Assembly)
– पहला सम्मेलन (Assembly) 2 से 5 अक्टूबर 2018 को ग्रेटर नोएडा में.
– दूसरा सम्मेलन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2019 तक नई दिल्ली में.
– तीसरे सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल तरीके से 14 से 16 अक्टूबर 2020 को.

———————————–
3. ISA हरियाणा कल्‍पना चावला सोलर अवार्ड 2020 किसे मिला?

a. डॉ. भीम सिंह
b. डॉ. आयशा अलनौमी
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. a और b (डॉ. भीम सिंह और डॉ. आयशा अलनौमी)

– डॉ. भीम सिंह : आईआईटी दिल्ली में कार्यरत हैं।
– डॉ. आयशा अलनौमी : दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथॉरिटी (संयुक्त अरब अमीरात) में कार्यरत।

– अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के तीसरे सम्‍मेलन (Assembly) में इस अवार्ड की घोषणा हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।
– पहली बार यह अवार्ड दिया गया है।
– भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर यह अवार्ड है।
– यह पुरस्कार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

——————————-
4. ISA कर्नाटक विश्वेश्वरैया सोलर अवार्ड 2020 किसे मिला?

a. जापान
b. नीदरलैंड
c. श्रीलंका
d. a और b

Answer: d. a और b (जापान और नीदरलैंड)

– एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान को और यूरोप एवं अन्य क्षेत्रों के लिए नीदरलैंड को अवार्ड देने की घोषणा।
– कर्नाटक सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महेन्द्र जैन ने इस अवार्ड की घोषणा की।
– इस पुरस्कार के तहत 12,330 अमेरिकी डॉलर की राशि, एक स्क्रॉल और एक प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

————————————
5. केंद्र सरकार ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) गुरदीप सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. 31 जुलाई 2021
b. 31 जुलाई 2024
c. 31 जुलाई 2025
d. 31 जुलाई 2030

Answer: c. 31 जुलाई 2025

– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने यह फैसला किया है।
– गुरदीप सिंह ने फरवरी 2016 में पहली बार अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला था।
– उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल 4 फरवरी से शुरू होगा और 31 जुलाई 2025 तक रहेगा।
– यह उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।

NTPC का मुख्‍यालय : नई दिल्ली, भारत

————————————-
6. फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को भारत ने कितने डॉलर की मदद दी?

a. 1 मिलियन अमरीकी डॉलर
b. 2 मिलियन अमरीकी डॉलर
c. 1.6 मिलियन अमरीकी डॉलर
d. 3 मिलियन अमरीकी डॉलर

Answer: a. 1 मिलियन अमरीकी डॉलर

– भारत ने 14 अक्टूबर, 2020 को फिलिस्तीन में अपने प्रतिनिधि, सुनील कुमार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA : United Nations Relief and Works Agency) को यह चेक सौंप दिया था।
– UNRWA को, गरीबी रेखा के नीचे रह रहे 5.6 मिलियन फिलिस्तीनी शरणार्थियों के साथ, भारी बजटीय घाटे का सामना करना पड़ रहा है।
– कोविड -19 ने उन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की रीढ़ तोड़ दी है, जहां वे रहते हैं।
– UNRWA में संचार निदेशक, सामी मशाशा ने यह स्वीकार किया है कि, दशकों से भारत फिलिस्तीनी शरणार्थियों का लगातार समर्थक रहा है।
– भारत ने मई, 2020 में UNRWA को 2 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया था।

UNRWA क्या है?
– यह संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक एजेंसी है, जो 5.6 मिलियन फिलिस्तीन शरणार्थियों को सहायता देता है।
– UNRWA की सेवाओं में स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, शिविर के बुनियादी ढांचे, राहत और सामाजिक सेवाओं, और फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए सुरक्षा, सुधार और माइक्रोफाइनेंस की व्यवस्था करना शामिल हैं।

फिलिस्तीन
– 1946 से पहले यह ऐसा दिखता था।
– इसके बाद 1947 में इसी के एक हिस्‍से में इजरायल की स्‍थापना हुई।
– लेकिन धीरे-धीरे इजरायल ने कब्‍जा बढ़ाया।
– अब तो फिलिस्‍तीन ये छोटा सा रह गया है।
– बाकी इजरायल हो गया है।
– मैप में ये रहा।
– इसमें फिलिस्‍तीन के दो हिस्‍से दिख रहे हैं
– एक तरफ वेस्‍ट बैंक और दूसरी तरफ गाजा पट्टी।

————————————
7. कमेंटेटर किशोर भिमानी का 15 अक्‍टूबर को निधन हो गया, वह किस खेल के लिए कमेंट्री करते थे?

a. फुटबॉल
b. क्रिकेट
c. बैडमिंटन
d. कुश्‍ती

Answer: b. क्रिकेट

– 74 वर्षीय किशोर भिमानी खेल पत्रकार भी थे।
– चेन्नई के चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1986 में टाई छूटे मैच के दौरान की कमेंटेटरी के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
– सुनील गावस्कर 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान जब टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे तब भिमानी कमेंट्री कर रहे थे।
– वह 1978 से 1980 तक कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब के अध्यक्ष भी रहे।

—————————————-
8. गायिका कौमुदी मुंशी का निधन 13 अक्‍टूबर 2020 को हो गया, वह किस राज्‍य से थीं?

a. गुजरात
b. महाराष्‍ट्र
c. कर्नाटक
d. बिहार

Answer: a. गुजरात

– वह गुजराती गायिका थी।
– उन्हें ‘‘गुजरात की बुलबुल’’ (नाइटिंगगैल ऑफ गुजरात) भी कहा जाता था।
– उन्हें शास्त्रीय संगीत के साथ ठुमरी, दादरा, चैती, कजरी और लोक विधाओं का भी ज्ञान था।
– उन्होंने 1963 की भोजपुरी फिल्म में बिदेसिया में प्रसिद्ध गायिका गीता दत्त के साथ ‘नीक सैयां बिन’ गाना भी गाया था।
– कौमुदी मुंशी का जन्म वाराणसी में हुआ था।
– उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संगीत में कला की डिग्री के साथ अपनी शिक्षा पूरी की।

——————————-
9. विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप ग्डिनिया (World Athletics Half Marathon Championships Gdynia) 2020 का एम्बेसडर किसे बनाया गया है?

a. मारिया एरिया
b. कांस्टेंटिना डिटा (Constantina Dita)
c. वीरा मोडा
d. शारापोवा

Answer: b. कांस्टेंटिना डिटा (Constantina Dita)

– कांस्टेंटिना डिटा रोमानिया की रहने वाली हैं।
– वह 2008 की ओलंपिक चैंपियन हैं।
– विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप 2020 को पोलैंड के ग्डिनिया में 29 मार्च 2020 के लिए तय किया गया था।
– लेकिन कोरोना के कारण इसे 17 अक्टूबर 2020 तक स्थगित कर दिया गया था।

——————————-
10. किस देश के राष्ट्रपति सोरोनबाई जेनेबकोव ने 15 अक्‍टूबर 2020 को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया?

a. जिम्‍बाम्‍बे
b. चिली
c. किर्गिस्तान
d. मोनैको

Answer: c. किर्गिस्तान

– उन्‍होंने ने चुनाव विवाद की वजह से फैली अशांति के बाद इस्तीफा दे दिया।
– उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों को रोकना चाहते थे।
– वह 2005 के बाद से छोटे मध्य एशियाई राष्ट्र को राजनीतिक रूप से अस्थिर करवाने वाले तीसरे राष्ट्रपति बन गए हैं।

– किर्गिस्तान में 4 अक्तूबर 2020 के संसदीय चुनाव के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था।
– जिसमें जेनेबेकोव सहयोगियों को विजेता घोषित किया था।
– बाद में चुनाव रद्द कर दिया गया था।
– जेनेबकोव ने कहा कि मैंने दोनों पक्षों से आग्रह किया कि वे उकसावे में न आएं।
– जेनेबकोव ने 2017 से 2020 तक किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
– इसके अलावा वह अप्रैल 2016 से अगस्त 2017 तक किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे थे।

किर्गिस्तान राजधानी : बिश्केक
मुद्रा: किर्गिज़स्तानी सोम
– इस देश की सीमा चीन, ताजिकिस्‍तान, अजरबैजान और कजाकिस्‍तान से लगती है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account