Daily Current Affairs, Current Affairs 17 November 2019, Current Affairs 17 November, Current Affair 17 November 2019 Question, 17 November 2019 Current Affairs, Current Affairs 17 November 2019,

यह 17 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 17 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. 2000 किमी तक हमला करने में सक्षम किस बैलेस्टिक मिसाइल का रात में पहली बार परीक्षण किया गया?

a. पृथ्‍वी 2
b. अग्‍नि 2
c. अग्‍नि 3
d. अग्‍नि 5

Answer: b. अग्‍नि 2

– ओडिशा के बालासोर तट से सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का पहली बार रात में परीक्षण किया गया, जो कामयाब रहा।
– डीआरडीओ ने स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड ने एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से यह परीक्षण किया।
– 15 नवंबर की रात और 16 नवंबर की सुबह से पहले यह परीक्षण हुआ।
– मिसाइल न्यूक्लियर हथियारों के साथ 2000 किमी तक दुश्मन को मार गिराने में सक्षम है।

15 साल पहले सेना में शामिल की गई थी मिसाइल
– अग्नि-2 को 2004 में ही सेना में शामिल कर लिया गया था।
– ये जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल है।
– 20 मीटर लंबी अग्नि मिसाइल को डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी ने तैयार किया है।
– अग्नि को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है।

क्या खास है अग्नि 2 में?
– दो स्टेज की मिसाइल, सॉलिड फ्यूल से चलेगी।
– लंबाई: 20 मीटर
– वॉरहेड: 1000 किलो ले जाने में सक्षम
– रेंज: 2000 किमी
– कौन से उपकरण लगे: सटीक निशाने पर पहुंचने के लिए हाईएक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम।

अग्नि मिसाइल
– अग्‍नि 1 – 700 किलोमीटर (मीडियम रेंज बैलेस्टिक मिसाइल)
– अग्‍नि 2 – 2000 किलोमीटर (इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल)
– अग्‍नि 3 – 3000 किलोमीटर (इंटरमीडिएट बैलेस्टिक मिसाइल)
– अग्‍नि 4 – 3500 किलोमीटर (इंटरमीडिएट बैलेस्टिक मिसाइल)
– अग्‍नि 5 – 5000 किलोमीटर (इंटरकॉंटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल) – यह – मिसाइल दुनिया के आधे हिस्‍से पर हमला कर सकता है।

——————————
2. संसद का शीतकालीन सत्र कब शुरू होगा?

a. 18 नवंबर
b. 19 नवंबर
c. 20 नवंबर
d. 21 नवंबर

Answer: a. 18 नवंबर

– संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा.
– इस सत्र में नागरिकता बिल, जुवेनाइल जस्टिस बिल, निजी डाटा सुरक्षा बिल पेश होने की बात चल रही है।

————————-
3. भारतीय कारपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा घाटा (50,921 करोड़ रुपये) किस कंपनी को हुआ?

a. रिलायंस कम्‍यूनिकेशन्‍स
b. वोडाफोन आयडिया
c. एयरटेल
d. बीएसएनएल

Answer: b. वोडाफोन आयडिया

– वोडाफोन आइडिया को दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2019) में 50,921 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
– जबकि एयरटेल ने कहा है कि उसे 23,045 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है.
– इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये भारत के टेलीकॉम इतिहास का सबसे बड़ा घाटा है.

क्यों हुआ इतना नुकसान?
– देश में लोगों को टेलीकॉम सेवा देने के लिए मोबाइल सेवा कंपनियों सरकार से स्‍पेक्‍ट्रम (अदृष्‍य तरंगें) खरीदना होता है।
– इसके अलावा नियम है कि ये कंपनियां AGR भी देंगी।
– दूर संचार मंत्रालय का कहना है कि एजीआर में फोन सेवाओं से की गई आमदनी के अलावा कंपनियों की ओर से जमा संपत्ति पर ब्याज और बेची गई संपत्ति से हुई आमदनी भी शामिल है.
– कंपनियों को अपने एजीआर का 3 फीसदी स्पेक्ट्रम फीस और 8 फीसदी लाइसेंस फीस के तौर पर देना होता है.
– वर्ष 2005 में कंपनियों ने इसका विरोध किया और मामला अदालत में चला गया।
– अब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इसक फैसला सरकार के पक्ष में सुनाया।

– कोर्ट के आदेश के अनुसार कंपनियों को AGR लगभग 93 हज़ार करोड़ देने हैं।
एयरटेल – 21,682 करोड़ रुपये
वोडाफोन – 19,823 करोड़ रुपये
आइडिया – 8,485 करोड़ रुपये
टाटा टेली – 9,987 करोड़ रुपये
आरकॉम – 16,456 करोड़ रुपये
एयरसेल – 7,852 करोड़ रुपये
टेलीनॉर इंडिया – 1,950 करोड़ रुपये
बीएसएनएल – 2,098 करोड़ रुपये
एमटीएनएल – 2,537 करोड़ रुपये
वीडियोकॉन – 1,032 करोड़ रुपये
रिलायंस जियो – 13 करोड़ रुपये

– ये रकम तीन महीने में चुकाना है।
– इसी बीच वोडाफोन और आइडिया का विलय हो गया.
– इसकी वजह से दोनों का एजीआर देना पड़ेगा।

– ऐसे में इस बकाया रकम को कंपनियों ने दूसरी तिमाही के बैलेंस शीट में प्रोवीजन करना पड़ा। तो टेलिकॉम इंडस्‍ट्री का सबसे बड़ा घाटा सामने आया है।

इससे पहले टाटा मोटर्स को हुआ था सबसे बड़ा नुकसान
– इससे पहले भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान टाटा मोटर्स को दिसंबर 2018 तिमाही हुआ था। तब यह नुसान 26,961 करोड़ था।

—————————
4. उद्योगपति अनिल अंबानी ने हाल ही में किस कंपनी के निदेशक पद से इस्‍तीफा दे दिया?

a. रिलायंस कम्युनिकेशन्स
b. रिलायंस पावर
c. रिलायंस इंफ्रा
d. रिलायंस कैपिटल

Answer: a. रिलायंस कम्युनिकेशन्स

– दूसरी तिमाही में 30,142 करोड़ के भारी भरकम नुकसान के बाद अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।
– लायंस कम्युनिकेशन्स इन्सॉलवेंसी प्रक्रिया से गुजर रही है और कंपनी की असेट बिकने वाली है।

– 2008 में अनिल अंबानी विश्व के छठे सबसे अमीर शख्स थे, लेकिन ऐसी नौबत आ गई कि लगातार घाटे की वजह से उन्हें रिलायंस कम्यूनिकेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
– एक वक्त था जब RCom ने टेलिकॉम की दुनिया में क्रांति ला दी थी, आज कंपनी दिवालिया कानून की प्रक्रिया से गुजर रही है और कर्ज चुकाने के लिए अपनी संपत्तियों को बेचने की नौबत है।
– आरकॉम पर करीब 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

– RCom (रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस) की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2008 में कंपनी की टोटल वैल्यू (मार्केट कैप) 1,65,917 करोड़ थी जो फरवरी 2019 में घटकर मात्र 1,687 करोड़ रह गई।

– 15 नवंबर 2019 को रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने दूसरी तिमाही का नतीजा प्रकाशित किया।
– दूसरी तिमाही में कंपनी को कुल 30,142 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया गया है।
– जबकि पिछले साल दूसरी तिमाही में कंपनी को 1141 करोड़ का फायदा हुआ था।

क्‍यों हुई रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस की यह हालत
– रिलायंस इन्फोकॉम की शुरुआत 2002 में हुई थी।
– अनिल अंबानी ने CDMA टेक्नॉलजी को चुना और कॉम्पिटिटर- एयरटेल, हच मैक्स ने GSM टेक्नॉलजी को चुना।
– CDMA टेक्नॉलजी की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यह केवल 2G और 3G को सपोर्ट करती है, जबकि भारत में 4जी की शुरुआत होने वाली थी।
– अनिल अंबानी के बिजनस के लिए यह बड़ी समस्या थी कि वह बड़े निवेश के बाद भी तकनीक में पिछड़ गए।

—————————
5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्‍य में दिबांग घाटी को सियांग से जोड़ने वाले सिसेरी पुल का उद्घाटन किया?

a. अरूणाचल प्रदेश
b. मिजोरम
c. मणिपुर
d. असम

Answer: a. अरूणाचल प्रदेश

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 नवंबर 2019 को इस पुल का उद्घाटन किया।
– यह 200 मीटर लंबा पुल है। इससे सफर में पांच घंटे की कमी आएगी।
– इस पुल को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की परियोजना ब्रह्मांक के तहत बनाया गया है।

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
राज्‍यपाल – बी डी मिश्रा
राजधानी – ईटानगर

————————–
6. राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव ‘आदि महोत्सव 2019’ का आयोजन (16 नवम्बर से 30 नवम्बर) कहां किया गया है?

a. दिल्‍ली
b. लखनऊ
c. रांची
d. बस्‍तर

Answer: a. दिल्‍ली

– यह आयोजन 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।
– “आदि महोत्सव” का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है।
– इस उत्सव में देश-भर के 27 से राज्यों से 1000 से अधिक जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।

—————————
7. हाल ही में किस राज्‍य के डीजीपी प्रणब नंदा का निधन को हो गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. गोवा

Answer: d. गोवा

– 57 साल के नंदा 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) अधिकारी थे।
– 15 नवंबर की रात और 16 नवंबर की सुबह के बीच हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ।
– उन्‍होंने इसी साल 25 फरवरी को गोवा के डीजीपी का पदभार संभाला था।
– उनकी पत्नी सुंदरा नंदा भी आईपीएस अधिकारी हैं।

—————————–
8. किस राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप्प लांच की?

a. बिहार
b. हरियाणा
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही ही में ई-गन्ना एप्प तथा वेब पोर्टल लांच किया।
– इससे अब चीनी मिलें किसानों को गन्ना आपूर्ति स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध करवाएंगी।

——————————
9. 39वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सहयोगी देश देश कौन सा है?

a. चीन
b. जापान
c. अफगानिस्‍तान
d. दक्षिण कोरिया

Answer: c. अफगानिस्‍तान

– दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया है।
– इस व्यापार मेले की थीम “इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस” पर आधारित है।
– इस मेले में अफ़ग़ानिस्तान पार्टनर देश है, जबकि दक्षिण कोरिया फोकस देश है।

—————————
10. अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

a. पश्चिम बंगाल
b. आंध्र प्रदेश
c. पंजाब
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज सेठी के नाम पर अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
– ओडिशा के गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।
– सूरज के माता पिता- बबुली सेठी और गीतांजलि सेठी ने सूरज की मृत्यु के बाद उसके अंगों को दान करने का फैसला किया था।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account