यह 16 – 17 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. 52वें G7 शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन फ्रांस के किस शहर में हुआ, जहां PM मोदी अतिथि के तौर पर शामिल हुए?
In which city of France was the 52nd G7 Summit 2026 held, where PM Modi attended as a guest?
a. पेरिस
b. मार्सिले
c. नीस
d. एविओं
Answer: d. एविओं (पूरा नाम : एविओं-ले-बैन)

G7 शिखर सम्मेलन 2026
– संस्करण: 52वाँ शिखर सम्मेलन
– मेजबान देश: फ्रांस (रोटेटिंग प्रेसीडेंसी)
– आयोजन स्थल: एविओं (पूरा नाम : एविओं-ले-बैन) {सावोई क्षेत्र में आल्प्स की पहाड़ियों और लेक बॉर्गेट के किनारे बसा}, फ्रांस
– तिथि: 15-17 जून, 2026
– थीम: प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करना (Working Together to Address Major International Challenges)
– सदस्य देश: कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, UK, USA
– आमंत्रित गेस्ट कंट्री: फ्रांस ने इस वर्ष भारत, ब्राजील, मिस्र, केन्या और दक्षिण कोरिया को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
– भारत की भागीदारी: यह भारत की G7 में 13वीं भागीदारी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार सातवीं भागीदारी है।
G7 समिट 2026 में 6 प्रमुख स्तंभ
1) संतुलित और साझा आर्थिक विकास (Balanced & Sustainable Growth)
2) अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता पर नया सर्वसम्मत ढांचा (New Consensus on International Solidarity)
3) क्रिटिकल मिनरल्स की मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना (Critical Mineral Value Chains)
4) बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा (Protecting Children Online)
5) ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई (Fighting Drug Trafficking)
6) कैंसर के खिलाफ वैश्विक जंग (Fighting Cancer) : G7 के इतिहास में पहली बार कैंसर अनुसंधान, डेटा शेयरिंग और मृत्यु दर को कम करने के लिए दीर्घकालिक लक्ष्यों को मुख्य घोषणापत्र में शामिल किया गया। इसमें विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में होने वाले कैंसर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मुख्य भू-राजनीतिक मुद्दों पर सहमति बनी
– यूक्रेन युद्ध और रूस पर प्रतिबंध: यूक्रेन को दीर्घकालिक वित्तीय और सैन्य सहायता जारी रखने तथा रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने पर सहमति।
– यूएस-इरान शांति समझौता: मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) में स्थिरता लाने के लिए अमेरिका-ईरान कूटनीतिक वार्ताओं पर चर्चा। G7 देशों ने सर्वसम्मति से दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।
– हॉर्मुज़ जलडमरू मध्य (Strait of Hormuz): फ्रांस और ब्रिटेन के नेतृत्व में एक स्वतंत्र, बहुराष्ट्रीय रक्षात्मक पहल को मंजूरी दी गई, ताकि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और समुद्री यातायात को बहाल रखा जा सके।
– क्रिटिकल मिनरल वैल्यू चेन का विविधीकरण: सेमीकंडक्टर, लो-कार्बन टेक्नोलॉजी और बैटरी के लिए आवश्यक रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति श्रृंखला में किसी एक देश (चीन) के एकाधिकार को कम करने (De-risking) के लिए ‘म्युचुअली बेनिफिशियल पार्टनरशिप’ बनाने पर सहमति बनी।
G7 समिट 2026: AI विवाद और अमेरिका का दबदबा
– G7 समिट के आखिरी दिन (17 जून 2026) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और इस पूरी इंडस्ट्री पर अमेरिका के एकतरफा प्रभुत्व को लेकर सदस्य देशों के बीच गंभीर और संवेदनशील बहस हुई।
– विवाद के मुख्य कारण:डिजिटल संप्रभुता (Digital Sovereignty): यूरोपीय संघ (EU) और अन्य देश इस बात से चिंतित हैं कि वैश्विक डेटा, अर्थव्यवस्था और AI तकनीक पर पूरी तरह अमेरिकी कंपनियों का नियंत्रण होता जा रहा है।
– फ्रांस की अगुवाई में G7 देश ‘पेरिस AI एक्शन समिट’ के सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाते हुए एक सख्त वैश्विक नियम (Global Governance Framework) बनाना चाहते हैं, ताकि AI के विकास को सुरक्षित और उत्तरदायी (Responsible AI) बनाया जा सके।
पीएम मोदी ने क्या कहा
– समुद्री सुरक्षा और नाविकों की रक्षा: ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए नाविकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।
– युद्ध नहीं, बातचीत: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का हल केवल संवाद और कूटनीति (Dialogue & Diplomacy) से ही निकल सकता है।
– ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (मानवता प्रथम): प्राकृतिक आपदाओं में भारत की ‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’ (सबसे पहले मदद भेजने वाले) की भूमिका और सौर ऊर्जा (ISA), मिशन LiFe जैसे पर्यावरण अभियानों का उल्लेख किया।
—————–
2. केंद्र सरकार ने ‘औषधि नियम, 1945’ में किए गए संशोधन के तहत, कफ सिरप सहित सभी सिरपों की ओवर-द-काउंटर (OTC) बिक्री पर रोक लगाने के लिए इन्हें किस अनुसूची (Schedule) से बाहर कर दिया?
The Central Government has removed all syrups, including cough syrups, from which Schedule, as part of an amendment to the Drugs Rules, 1945, to prohibit their over-the-counter (OTC) sale?
a. शेड्यूल H
b. शेड्यूल X
c. शेड्यूल K
d. शेड्यूल M
Answer: c. शेड्यूल K
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 जून, 2026 को कफ सिरप सहित सभी सिरपों (Syrups) की ओवर-द-काउंटर (OTC) बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। अब ये केवल डॉक्टर के पर्चे (Prescription) पर मिलेंगे।
– अपवाद: खांसी की गोलियां (Lozenges) और टैबलेट्स अभी भी बिना प्रिस्क्रिप्शन के उपलब्ध रहेंगी।
– कानूनी आधार: यह संशोधन ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 12 और 33 के तहत किया गया है।
– इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 जून, 2026 को औषधि नियम, 1945 में परिवर्तन को अधिसूचित किया।
– इन सशोधित नियमों को ड्रग्स (पांचवां संशोधन) नियम, 2026 कहा जाएगा। (जब भी सरकार इस पुराने नियम के भीतर कोई बदलाव या नया नियम जोड़ती है, तो उसे उस साल का ‘संशोधन नियम’ कहा जाता है।)
– नियामक बदलाव: औषधि नियम, 1945 की ‘शेड्यूल K’ (जो दवाओं को कड़े विनियामक नियंत्रण और लाइसेंसिंग से छूट देती है) से ‘सिरप’ शब्द को हटा दिया गया है।

क्यों किया गया ऐसा
– घरेलू संकट: अक्टूबर 2025 में मप्र और राजस्थान में दूषित कफ सिरप (‘कोल्ड्रिफ’) पीने से 20-25 बच्चों की मृत्यु हुई। जांच में सिरप में ‘डायथिलीन ग्लाइकॉल’ (DEG) नामक विषैला रसायन पाया गया, जिससे ‘एक्यूट रीनल फेलियर’ (किडनी खराब) हुआ था।
– वैश्विक प्रभाव: 2022-23 में गाम्बिया (अफ्रीका) और उज्बेकिस्तान में भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में भारत की छवि प्रभावित हुई थी, जिसके बाद निर्यात नियमों और GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) मानकों को कड़ा किया गया था।
‘शेड्यूल K’ (Schedule K) क्या है?
– यह ‘औषधि नियम, 1945’ के तहत आने वाली एक विशेष अनुसूची (Classification) है।
– इसके अंतर्गत उन दवाओं और श्रेणियों को रखा जाता है, जिन्हें दवाओं की बिक्री (Sale of Drugs) से जुड़े कुछ कड़े नियमों और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं से छूट (Exemption) प्राप्त होती है।
—————
3. ब्रिटेन ने किस आयु वर्ष से कम के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया?
Britain banned social media for all children under what age?
a. 17 वर्ष से कम
b. 16 वर्ष से कम
c. 15 वर्ष से कम
d. 14 वर्ष से कम
Answer: b.16 वर्ष से कम

– ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने 15 जून, 2026 को ये घोषणा की।
– इनमें वो माता-पिता भी शामिल हैं, जिनके बच्चे टिकटॉक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप के हानिकारक प्रभावों से प्रभावित हुए हैं।
– हालांकि, व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप इस प्रतिबंध में शामिल नहीं होंगे।
– लेकिन गेमिंग सेवाओं और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जहां अजनबी बिना किसी रोक-टोक के बच्चों से संपर्क कर सकते हैं, को एक एज वेरिफिकेशन सिस्टम के जरिए बैन किया जाएगा।
– कीर स्टारमर ने कहा कि वे सोशल मीडिया नियमों में व्यापक बदलाव लाएंगे ताकि ऑनलाइन रहते समय बच्चों की भलाई की बेहतर सुरक्षा की जा सके।
– उन्होंने यह भी माना कि दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली तकनीकी कंपनियों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना आसान नहीं होगा। लेकिन बच्चों की खुशी और हेल्थ सबसे ऊपर है।
– ब्रिटेन ने शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से परामर्श किया है।
ये देश पहले ही लगा चुके प्रतिबंध
– ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था।
– जिसने दिसंबर 2025 में उन्हें टिकटॉक, अल्फाबेट के यूट्यूब और मेटा के इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित प्लेटफार्मों से ब्लॉक कर दिया था।
– इंडोनेशिया
– मलेशिया
EU के देशों का आंशिक प्रतिबंध
– जर्मनी
– स्पेन
– इटली
– बेल्जियम
—————
4. PM मोदी को किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ दिया गया?
PM Modi was awarded the highest civilian honour of which country, ‘The Order of the White Double Cross (First Class)’?
a. पोलैंड
b. फ्रांस
c. स्लोवाकिया
d. ऑस्ट्रिया
Answer: c. स्लोवाकिया

– PM नरेंद्र मोदी 14,15 जून 2026 को स्लोवाकिया के दो दिन के दौरे पर गए थे।
– राजधानी ब्रातिस्लावा में उन्हें द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ दिया गया।
– किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा उन्हें दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
– इससे पहले मोदी और स्लोवाकियन पीएम रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत के बाद द्विपक्षीय डिफेंस और ट्रेड डील हुई।
– रॉबर्ट फिको से मुलाकात के बाद मोदी ने फिको को भारत आने का न्योता भी दिया।
स्लोवाकिया
– यह लैंड लॉक्ड देश है।
– मुद्रा: यूरो
– भाषा: “स्लोवाक”
– आबादी: 54.4 लाख
– पड़ोसी देश: पोलैंड, यूक्रेन, हंगरी, ऑस्ट्रिया और चेक गणराज्य।
—————
5. इंडियन नेवी ने किन हेलीकॉप्टरों के प्रतिष्ठित बेड़े (INAS 330 “द हार्पून”) को 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया?
The Indian Navy has decommissioned its iconic fleet of which helicopters (INAS 330 “The Harpoon”) after 36 years of service?
a. MH-60R रोमियो
b. ALH ध्रुव
c. अपाचे
d. सी किंग Mk 42B
Answer: d. सी किंग Mk 42B
– नेवी ने 14 जून 2026 को कोलाबा स्थित पश्चिमी नौसेना कमान बेस, INS शिकरा से एक औपचारिक अंतिम उड़ान के साथ अपने सी किंग ब्रावो हेलीकॉप्टरों को सेवानिवृत्त कर दिया।
– INS शिकरा मुंबई में स्थित नेवी का एयरपोर्ट है जिसका उपयोग हेलीकॉप्टर संचालन के लिए किया जाता है।

हेलीकॉप्टर के बारे में
– 1989 और 1990 के बीच इन हेलीकॉप्टर को नेवी में जहाज-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभियानों के लिए शामिल किया गया था।
– इसे ब्रिटेन की कंपनी GKN वेस्टलैंड द्वारा बनाया गया था।
– बेहतरीन मारक क्षमता और सेंसर के कारण इसे ‘उड़ता हुआ फ्रिगेट’ भी कहा जाता था।
– इसकी जगह अब नेवी में 24 एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टरों को शामिल किया जाएगा।
– इंडियन नेवी ने पाकिस्तानी पनडुब्बियों के खिलाफ अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अप्रैल 1971 में पहली बार सी किंग मार्क हेलीकॉप्टर हासिल किए।
– सी किंग 42 अल्फा वेरिएंट को नीलगिरी श्रेणी के फ्रिगेट पर तैनात किया था।
– सी किंग मार्क 42 और 42 अल्फा वेरिएंट को कई साल पहले सेवामुक्त कर दिया गया था।
—————
6. टाइम मैगजीन की 2026 की खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
Who is the only Indian sportsperson to feature in Time magazine’s 2026 list of the 100 most influential figures in sports?
a. स्मृति मंधाना
b. सानिया मिर्जा
c. हरमनप्रीत कौर
d. साइना नेहवाल
Answer: a. स्मृति मंधाना
– स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज और उपकप्तान हैं।
– टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में वह 41वें नंबर पर हैं।
– इनमें आइकन्स, टाइटंस, इनोवेटर्स और लीडर्स शामिल हैं।
– मंधाना को टाइटंस की लिस्ट में रखा गया है।
– टाइम की यह सूची उन खिलाड़ियों, कोचों, निवेशकों और खेल जगत से जुड़े प्रभावशाली लोगों को सम्मानित करती है, जो मौजूदा दौर में खेलों की दिशा तय कर रहे हैं।
—————
7. भारत के किन दो एयरपोर्ट को प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिक्स वर्साय 2026’ की सूची में शामिल किया गया?
Which two airports of India were included in the list of prestigious award ‘Prix Versailles 2026’?
a. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु
b. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट, असम
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट, असम)
– नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट, गुवाहाटी के टर्मिनल 2 को इस लिस्ट में शामिल किया गया।
– 2026 की इस लिस्ट में वैश्विक स्तर पर केवल सात एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को उनकी बेहतरीन वास्तुकला, सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण अनुकूल डिजाइन के लिए चुना गया है।
– इनमें से दो एयरपोर्ट भारत के हैं।
– दोनों का संचालन गौतम अडानी की कंपनी ‘अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड’ करती है।
अवॉर्ड के बारे में
– ‘प्रिक्स वर्साय’ समकालीन वास्तुकला (Contemporary Architecture) के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
– यह अवॉर्ड ‘प्रिक्स वर्सेल्स सचिवालय’ द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें यूनेस्को एक प्रमुख आधिकारिक भागीदार है।
– इसके विजेताओं की घोषणा और मुख्य समारोह हर साल पेरिस में स्थित यूनेस्को के वैश्विक मुख्यालय में ही आयोजित किया जाता है।

—————
8. भारत के किस राज्य में डाक विभाग ने ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू की?
In which Indian state did the Postal Department launch drone-based postal service?
a. पंजाब
b. हिमाचल प्रदेश
c. लद्दाख
d. जम्मू कश्मीर
Answer: b. हिमाचल प्रदेश

– संचार मंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (DoNER) मंत्री, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने, 12 जून 2026 को राज्य के मंडी हेड पोस्ट ऑफिस और रेहरधर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के बीच ड्रोन आधारित डाक संचरण शुरू की।
– इस सेवा के शुरू होने से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डिलीवरी का समय काफी कम हो जाएगा।
– जिससे डिलीवरी का समय दो घंटे से घटकर मात्र सात मिनट रह गया है।
– और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है।
—————
9. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की शिलालेख शाखा द्वारा किस टाइगर रिजर्व से दूसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 16वीं शताब्दी ईस्वी तक के प्राचीन शिलालेखों का कलेक्शन खोजा गया है?
A collection of ancient inscriptions dating from the 2nd century AD to the 16th century AD has been discovered from which Tiger Reserve by the Inscription Branch of the Archaeological Survey of India (ASI)?
a. नल्लामाला टाइगर रिजर्व
b. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
c. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
d. काजीरंगा टाइगर रिजर्व
Answer: a. नल्लामाला टाइगर रिजर्व

– ASI की शिलालेख शाखा ने 13 जून 2026 को आंध्र प्रदेश के नल्लामाला टाइगर रिजर्व में किए गए सर्वे में 25 प्राचीन शिलालेखों की प्रतिलिपि तैयार की।
– ये शिलालेख लगभग 1,400 वर्षों की अवधि को कवर करते हैं, जो दूसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 16वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं।
– इनमें तेलुगु, कन्नड़, प्राकृत और ब्राह्मी लिपियों में लिखे गए अभिलेख शामिल हैं।
– गाराम पेंटा, मीतोता, पालिता, पोन्नालाबवी और जल्लापडुगु सहित गांवों से आठ शिलालेख मिले।
– इन शिलालेखों से सातवाहन, पूर्वी चालुक्य, कल्याणी चालुक्य, काकतीय, रेड्डी और विजयनगर जैसे प्रमुख राजवंशों के इतिहास और उनकी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर प्रकाश पड़ता है।
नल्लामाला टाइगर रिजर्व के बारे में
– यह मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश (पलनाडू, नश्याम, प्रकाशम, कर्नूल जिलों) और इसके कुछ हिस्से तेलंगाना राज्यों में फैला हुआ है।
– पर्वत श्रृंखला: यह पूर्वी घाट (Eastern Ghats) की नल्लामाला पहाड़ियों (Nallamala Hills) का हिस्सा है।
– नदी: भारत की प्रसिद्ध कृष्णा नदी (Krishna River) इस टाइगर रिजर्व के बीच से होकर बहती है, जिससे यहाँ गहरे गॉर्ज (Gorges) और सुरम्य घाटियों का निर्माण होता है।
– धार्मिक स्थल: इस रिजर्व के भीतर प्रसिद्ध श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर (12 ज्योतिर्लिंगों में से एक) और भ्रमराम्बा देवी मंदिर (अष्टदश शक्तिपीठों में से एक) स्थित हैं।
– इस क्षेत्र में मुख्य रूप से चेन्चू जनजाति (Chenchu Tribe) निवास करती है। यह एक ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (PVTG – Particularly Vulnerable Tribal Group) है।
—————
10. किस यूरोपियन देश ने जनमत संग्रह में अपने देश की आबादी को 2050 तक 10 मिलियन तक सीमित रखने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया?
Which European country has rejected a proposal in a referendum to limit its population to 10 million by 2050?
a. इटली
b. जर्मनी
c. स्विट्जरलैंड
d. ऑस्ट्रिया
Answer: c. स्विट्जरलैंड
– स्विट्जरलैंड में 14 जून 2026 को हुए जनमत संग्रह में अधिकतर लोगों ने आर्थिक स्थिरता और यूरोपीय संघ के साथ देश के संबंधों को प्राथमिकता दी।
– इस पहल को “10 मिलियन की आबादी वाले स्विट्जरलैंड को ना” और “सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव” नाम दिया गया था।
– लगभग 45 प्रतिशत मतदाता प्रस्ताव के पक्ष में और 55 प्रतिशत खिलाफ थे।
– इस जनमत संग्रह की तुलना ब्रिटेन के 2016 के ब्रेक्जिट वोट से की गई।
– स्विट्जरलैंड की मौजूदा आबादी 91 लाख है।
क्यों लाया गया था प्रस्ताव
– प्रस्ताव लाने वाले का तर्क था कि हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी प्रवासियों (Immigrants) की संख्या के कारण देश के बुनियादी ढांचे (Infrastructure), आवास (Housing), परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है।
– अगर यह जनमत संग्रेह पारित हो जाता, तो आबादी को लेकर कड़ा कानून बन जाता है।
– इसके तहत यदि साल 2050 से पहले स्विट्जरलैंड की आबादी 95 लाख (9.5 मिलियन) पार कर जाती, तो सरकार को शरणार्थियों (Asylum) के प्रवेश और परिवार पुनर्मिलन (Family Reunification) जैसे नियमों को बेहद सख्त करना पड़ता।
जनता ने इसे क्यों खारिज किया?
– लगभग 55% मतदाताओं ने इसके खिलाफ वोट किया, जिसके मुख्य दो कारण हैं।
– श्रम बाजार की जरूरत (Labour Shortage): स्विट्जरलैंड वर्तमान में गिरती जन्मदर (Fertility Rate 1.29) और बुजुर्ग होती आबादी (Demographic Winter) से जूझ रहा है। हेल्थकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, फाइनेंस और टेक जैसे क्षेत्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विदेशी कुशल श्रमिकों (Skilled Workers) की भारी जरूरत है।
– आर्थिक स्थिरता: सरकार, संसद और प्रमुख व्यापारिक संगठनों (Business Associations) ने चेतावनी दी थी कि जनसंख्या पर इस तरह का प्रतिबंध लगाने से देश की समृद्धि और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को नुकसान पहुंचेगा।
स्विट्जरलैंड
– राजधानी : घोषित नहीं, लेकिन ‘बर्न’ ही देश की वास्तविक (de facto) संघीय राजधानी के रूप में कार्य कर रहा है।
– राष्ट्रपति : गाय पार्मेलिन
– मुद्रा स्विस : फ़्रैंक
– पड़ोसी देश : जर्मनी, फ्रांस, ऑट्रिया, लिकटेंस्टीन और इटली
————–
11. सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी (टिकाऊ पाककला) डे कब मनाया जाता है?
When is Sustainable Gastronomy Day celebrated?
a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June
Answer: a. 18 June
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने इस दिवस को 21 दिसंबर 2016 को अपनाया था।
– इस दिन का उद्देश्य स्थायी भोजन की खपत से जुड़ी प्रथाओं को पहचानना है।
– गैस्ट्रोनॉमी को भोजन की कला भी कहा जाता है। यह किसी विशेष क्षेत्र से खाना पकाने की शैली का भी उल्लेख कर सकता है।
—————-
12. हेट स्पिच का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Countering Hate Speech observed?
a. 21 जून
b. 20 जून
c. 19 जून
d. 18 जून
Answer: d. 18 जून
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित है।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, हेट स्पीच किसी भी प्रकार का भाषण या लेखन है, जो धर्म, जातीयता, राष्ट्रीयता, नस्ल, रंग, वंश, लिंग, या किसी अन्य पहचान कारक के आधार पर किसी व्यक्ति या समूह पर हमला करता है।

