यह 16th & 17th June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. LAC पर हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद और चीन के 43 सैनिक हताहत हुए, यह घटना 15 जून 2020 को किस जगह हुई?
a. नाकु ला पास
b. पैंगोंग लेक
c. गालवन वैली
d. हॉट स्प्रिंग गोगरा
Answer: c. गालवन वैली
– यह घटना 15 जून 2020 की रात की है।
– इंडियन आर्मी ने कहा है कि कर्नल समेत 20 सैनिक शहीद हुए हैं। जबकि 43 चीनी सैनिक हताहत हुए हैं।
– घटना से एक घंटे पहले तक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू चीनी फौज से बातचीत कर रहे थे, लेकिन चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया और वो भी शहीद हो गए।
– मतलब कि बॉर्डर अब बहुत हीट हो चुकी है।
– दशकों बाद ऐसा हुआ है, जब सैनिक शहीद हुए हों।
– लद्दाख में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से तनाव चल रहा है।
– LAC पर तीन जगहों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी थीं।
– गालवन वैली, पैंगोंग त्से लेक और हॉट स्प्रिंग गोगरा में।
– सैन्य अधिकारियों की बातचीत के बाद गालवन वैली और हॉट स्पिंग गोगरा से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने को राजी हो गईं थी।
– लेकिन चीन ने गालवन वैली में रुकी रही और यहां घटना देखने को मिली है।
—
अब थ्रीडी मैप के थ्रू आपको एग्जैक्ट लोकेशन दिखाते हैं, जहां पर यह घटना हुई है।
– ये रहा गालवन घाटी।
– सबसे पहले बता दूं कि यहां पर ये श्योक रिवर है।
– और इस तरफ गालवन रिवर है।
– इस जगह पर गालवन नदी, श्योक नदी में मिलती है।
– यहां पर आईटीबीपी का कैंप है।
– और LAC यहां से गुजरती है और ये पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 है।
– यहीं पर चीनी सेना यानी PLA और इंडियन आर्मी के बीच स्टैंडऑफ चल रहा था, पिछल एक महीने से।
– सेना का कहना है कि डे-एस्केलेशन (सेनाओं के पीछे हटने) की प्रक्रिया के दौरान दोनों सेनाओं के बीच में यह क्लैशेज हुए।
कैसे हुई घटना?
– इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 जून की शाम मामले को सुलझाने की प्रक्रिया चल रही थी।
– भारत की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू चीनी पक्ष से सेनाएं हटाए जाने को लेकर बीतचीत में शामिल थे। वे झड़प के एक घंटे पहले तक चीनी सेना से बात कर रहे थे।
– 15 जून की सुबह बात चीत में सहमति बनाई गई थी कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र से हट जाएगी।
– शाम को कमांडिंग ऑफिसर करीब 50 जवानों की पार्टी के साथ स्टैंडऑफ पॉइंट का जायजा लेने गए थे।
– वह यह देख रहे थे कि वादे के मुताबिक चीनी सैनिक वापस गए हैं या नहीं लेकिन चीन ने एक बार फिर चालबाजी की।
– भारतीय सेना जब LAC के इस ओर अवैध रूप से बनाए चीनी ढांचे तोड़ रही थी, तभी बड़ी संख्या में चीनी टुकड़ी वापस आ धमकी।
– सूत्रों के मुताबिक करीब 250 चीनी सैनिक पट्रेल पॉइंट 14 पर जमा हो गए। इन लोगों को भारतीय जवानों ने भारत की सीमा में घुसने से रोका। तभी कांटेदार डंडे लेकर चीनी सैनिकों ने उन पर हमला कर दिया।
– दोनों सेनाओं के बीच यह झड़प गलवान नदी के बीच में हो रही थी।
– गलवान नदी इस वक्त में उफान पर है और तेज धारा में बह रही है।
– इस वजह से बड़ी संख्या में सैनिकों की जान चली गई क्योंकि घायल होने पर वे नदी में बह गए।
गोलियां क्यों नहीं चलीं
– क्योंकि इंडिया और चाइना की बीच एग्रीमेंट है कि जब भी सोल्जर्स पेट्रोल करेंगे, तो उस वक्त फायर आर्म्स कैरी नहीं करेंगे, ताकि दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे को नुकसान न पहुंचा पाएं।
– तो इस बात को दोनों साइड ने फॉलो किया है।
– लेकिन अब टेंशन बहुत बढ़ चुकी है।
– तो 15 जून की रात को इस हिसक झड़प में इसमें ऐसी चीज का इसतेमाल किया गया होगा, जो शार्प हो, पत्थर और डंडे।
– हिंसक झड़प इतनी ज्यादा थी कि दोनों तरफ के कई सैनिक गंभीर रूप से हताहत हुए, कई सैनिक गालवन रिवर में गिर गए।
– कुछ घंटे यह घटना हुई।
– 16 जून को दिनभर मीडिया में चल खबर चली कि एक कर्नल बी संतोष बाबू और दो सैनिक शहीद हुए हैं।
– हालांकि इंडियन आर्मी ने 16 जून की रात को बताया कि कुल 20 इंडियन सोल्जर्स शहीद हुए।
– कइयों को नदी से भी निकाला गया है।
चीन के 43 हताहत
– सेना ने जो चीनी बातचीत को इंटरसेप्ट किया, उससे पता चला कि 43 चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं।
– लेकिन कितने चीनी मारे गए, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
– भारत में डेमोक्रेसी है, इसलिए हम बताते हैं, लेकिन चीन में लोकतंत्र नहीं है, उसने रात तक नहीं बताया कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं।
– हालांकि एलएसी पर चीनी हेलीकॉप्टर लगातार आते-जाते रहे, इससे लगता है कि वहां भी अच्छी खासी कैजुअल्टी हुई है।
भारत ने क्या कहा?
– इंडिया में लगातार हाई लेवेल मीटिंग्स हुई।
– भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि चीन ने 6 जून को बनी सहमति का पालन नहीं किया और 15 जून को देर शाम और रात को चीन मुकर गया और उसकी सेना ने वहां यथास्थिति बदलने की कोशिश की जिससे दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई।
– चीन की तरफ से इसे अव्याड किया जा सकता था।
चीन ने क्या कहा?
– लेकिन इस मामले में चीन का रुख अजीब है।
– चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजयन ने उल्टा भारत पर ही आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने एलएसी पार की और हमले को अंजाम दिया।
– इसी दौरान चीन ने फिर से 16 जून को युद्धाभ्यास किए हैं।
——————————-
2. कितने साल बाद 15 जून 2020 को भारत और चीन सीमा (LAC) पर सैनिकों की जान गई?
a. 30 साल
b. 40 साल
c. 45 साल
d. 50 साल
Answer: c. 45 साल
– 1975 के बाद यह पहली बार ऐसी घटना हुई है।
– भारत- चीन के बीच 1962 में युद्ध हुआ था। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक।
– इसके बाद 1967 में सिक्किम के पास नाथु ला में बड़ा ऑपरेशन हुआ था। जिसमें बताया जाता है कि तीन सौ से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे।
– इसके बाद 1975 में अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन के बीच टेंशन हुआ था।
– तब गोलियां चली थीं। इसमें सैनिकों की कैजुअल्टी हुई थी।
– उसी के बाद दोनों देशों ने एग्रीमेंट किया था कि LAC पर पेट्रोलिंग के दोरान सैनिकों के पास फायर आर्म्स (हथियार) नहीं रहेंगे।
– ताकि विवाद होने पर किसी की जान न जाए।
– सिर्फ ऑफिसर्स के पास हथियार होते हैं।
————————
3. गालवन वैली के पास कौन सी सामरिक महत्व की भारतीय सड़क है, जिसके निर्माण पर चीन को आपत्ति है और दोनों देशों में अक्सर तनाव रहता है?
a. गालवन वैली ओल्डी रोड
b. पैंगोंग त्सो लेक दौलत बेग रोड
c. दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड
– यह ऑल वेदर रोड है।
गालवन वैली में इतना हिंसक तनाव के पीछे की वजह?
– तो इसका जवाब आपको मैप में मिलेगा।
– ये सामने श्योक रिवर के किनारे ‘दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड’ (Darbuk-Shyok-Daulat Beg Oldie- DSDBO) है।
– यह सड़क 20 साल में बनकर तैयार हुई है।
– 255 किलोमीटर लंबी सड़क है।
– यह सड़क LAC के लगभग समानांतर है जो 13 हजार फुट से 16 हजार फुट के बीच ऊचाइयों में है।
– यह सड़क लेह को काराकोरम दर्रे से जोड़ती है।
– दौलत बेग ओल्डी (DBO) जगह इंडियन एयरफोर्स के लिए सामरिक रूप से बेहद इंपॉर्टेंट है।
दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पट्टी
– दौलत बेग ओल्डी (DBO) के पास दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पट्टी है, जिसे मूल रूप से 1962 के युद्ध के दौरान बनाया गया था।
– लेकिन 2008 तक इसे छोड़ दिया गया था।
– हालांकि इसके बाद इस एयरपोर्ट को इंडियन एयरफोर्स ने रिवाइव किया।
– 2013 में लॉकहीड मार्टिन C-130J-30 परिवहन विमान को उतारा गया था। तब से यहां एयरफोर्स की एक्टिविटी है।
-अब यहां पर एडवांस लैंडिंग ग्राउंड है।
– डीबीओ के पश्चिम में वह इलाका है, जहां POK का गिलगित-बाल्टिस्तान इलाका है।
– यहीं पर चीन वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का निर्माण कर रहा है, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है।
– यहां पर POK का एक हिस्सा 5180 स्क्वायर किलोमीटर एरिया का, उसे पाकिस्तान ने 1963 में चीन के हवाले कर दिया था।
– ऐसे में इस हवाई पट्टी तक रसद और आर्टिलरी पहुंचाने वाले रोड पर चीन को आपत्ति है।
– वह नहीं चाहता है कि यह सड़क और बाकि जो अन्य सड़कें बन रही हैं वो न बनें।
– इंडिया 61 स्टैटेजिक रोड बना रहा है।
– इसी वजह से LAC पर जो चीनी फौज ने अपना जमावड़ा कर लिया।
ये इस जगह जो पहाड़ है, उसकी ढलान 80 डिग्री तक है।
– वैसे भी जो पहाड़ पर रहेगा, वो हावी रहता है। तो चीनी सेना यहां आ गई है।
– इंडिया ने मिरर डिप्लॉयमेंट किया। मतलब जितना चीन ने किया उतना ही इंडिया ने किया। आर्टलरी, सैनिक, सब कुछ ले आए।
– चीन अगर इस रास्ते को चोक कर देता है, तो ‘दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड’ बंद हो जाएगा और काराकोरम और दौलत बेग ओल्डी में रसद नहीं जा पाएगी।
– इंडियन आर्मी ने यहीं पर डटकर जवाब दिया और हिंसक झड़प हुई।
– जिसमें हमारे 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। जबकि 43 चीनी सोल्जर्स हताहत हुए।
UN ने जताई चिंता
– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हिंसा और मौत की खबरों पर चिंता जताई है और दोनों पक्षों से ‘अधिकतम संयम’ बरतने का आग्रह किया है।
अमेरिका ने क्या कहा?
– अमेरिका के गृह विभाग ने हिंसा में शहीद हुई भारत के जवानों के परिवारों से संवेदना प्रकट की है।
– अमेरिका ने कहा है कि भारत और चीन दोनों ने पीछे हटने की इच्छा जाहिर की थी और हम मौजूदा हालात के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।
चीन का दूसरे देशों को संदेश देने की कोशिश
– अमेरिका के साथ पहले ही चीन के संबंध खास अच्छे नहीं थे, कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के साथ उसके रिश्तों में तनाव पैदा हो चुका है।
– यह भी हो सकता है कि वह भारत के साथ ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए अमेरिका और दूसरे देशों को संदेश देना चाहता हो जो चीन के खिलाफ खड़े हैं।
– हो सकता है कि चीन हॉन्ग-कॉन्ग और आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
——————————–
4. दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड स्ट्रेच बनाने के लिए किस देश की कंपनी ने STEC ने सबसे कम बोली लगाई है?
a. यूएसए
b. भारत
c. चीन
d. फ्रांस
Answer: c. चीन
– STEC – शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाई है।
– यह प्रोजेक्ट 1,126 करोड़ रुपए का है।
– ऐसे समय में जब देश में चीन के खिलाफ माहौल है और चीनी माल के बहिष्कार की बातें की जा रही हैं, तब यह ठेका चीनी कंपनी को मिलने जा रहा है।
– इसके तहत दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच 5.6 किमी तक अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण होना है.
– पूरे प्रोजेक्ट का प्रबंधन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) द्वारा किया जा रहा है.
भारतीय कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो (L&T) ने 1,170 करोड़ रुपये की बोली लगाई.
– एक और भारतीय कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स और एसकेईसी के जेवी ने 1,346 करोड़ रुपये की बोली लगाई.
– जबकि सबसे कम 1,126 करोड़ रुपए की बोली चीनी कंपनी ने लगाई थी।
– स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने भी नरेंद्र मोदी सरकार से इस बोली को रद्द करने की मांग की है.
—————————————-
5. उत्तर कोरिया ने किस देश को दुश्मन बताते हुए उससे अच्छे संबंध कायम करने के लिए बनाया गया कार्यालय बम से उड़ा दिया?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. दक्षिण कोरिया
d. सिंगापुर
Answer: c. दक्षिण कोरिया
– उत्तर कोरिया की सेना ने 16 जून को केयसोंग शहर स्थित ऑफिस को बम से उड़ा दिया।
– यह ऑफिस उ.कोरिया और द.कोरिया के बीच अच्छे संबंध कायम करने के लिए 2018 में खोला गया था।
– स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स से धुआं उठता नजर आया।
– 14 जून को उ. कोरिया के तानाशाह किमजोंग की बहन किम यो ने दक्षिण कोरिया को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी।
– उन्होंने कहा था कि अगर द. कोरिया अपनी जमीन से हमारे खिलाफ हो रहे प्रोपगेंडा नहीं रोकता है तो कार्रवाई की जाएगी।
– द.कोरिया ने इस कार्रवाई को अफसोसजनक बताया है।
– कहा, दोनों देशों के बीच 2018 में हुए पन्मुजोम समझौते के तह ऑफिस बनाया गया था।
– इसे उड़ाने की उ. कोरिया की कार्रवाई एकतरफा है।
————————————–
6. मशहूर लोक गायक हीरा सिंह राणा का 14 जून को निधन हो गया वो किस राज्य के गायक थे?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. उत्तराखंड
d. राजस्थान
Answer: c. उत्तराखंड
– उनका जन्म 1942 में अल्मोड़ा के मनीला दंडोली गाँव में हुआ था।
– हाल ही में उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा गढ़वाल, कुमाऊँनी और जौनसारी अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
– 1980 और 1990 के दशक में, उनके गीत “रंगीले बिन्दी घनघरी कई धोती लाल किनारा यई है-हेयर रे मिजाता” राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय हुए थे।
– उनके गीत “त्यार पहाड-म्यार पहाड होई दुखों को दयार पहाड़” में पहाड़ियों की पलायन समस्या को दर्शाया गया है।
————————————–
7. भारत ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 2.33 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, यह मंदिर किस पड़ोसी देश में स्थित है?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. श्रीलंका
Answer: c. नेपाल
– भारत नेपाल के बीच चल रहे तनाव के दौरान भारत ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर को 2.33 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया।
– इस रकम से स्वच्छता केंद्र की स्थापना होगी।
– यह मंदिर नेपाल में स्थित विश्व प्रसिद्ध है, यहां विश्व भर के लोग घूमने आते है।
– इसके लिए भारतीय दूतावास और नेपाल के संघीय मामला मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर सिग्नेचर किया है।
– यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के तहत भी सूचीबद्ध है।
– पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल को सबसे बड़ा मंदिर परिसर है।
– यह बागमती नदी के दोनो तरफ से दिखता है, यहां पर हर दिन करीब हजारों की संख्या में लोग आते है।
——————————————
8. किस राज्य सरकार ने शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास का नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड नॉमिनेट किया है?
a. छत्तीसगढ़ सरकार
b. ओडीशा सरकार
c. असम सरकार
d. गुजरात सरकार
Answer: c. असम सरकार
– हिमा दास का 2018 में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, असम सरकार ने उन्हें खेल रत्न के लिए नॉमिनेट किया है।
– असम के खेल मंत्रालय को खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने 5 जून को अनुशंसा पत्र भेजा।
– हिमा दास राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी है।
————————————-
9. मरुस्थलीकरण और सूखे के लिए विश्व दिवस (अंतर्राष्ट्रीय) World Day to Combat Desertification and Drought (International) कब मनाया जाता है?
a. 17 जून
b. 16 जून
c. 15 जून
d. 14 जून
Answer: a. 17 जून
—————————————
10. UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी (यूटीआई म्यूचुअल फंड) ने हाल ही में अपना मुख्य कार्यकारी आधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया है?
a. इम्तियाजुर रहमान
b. मुकेश शर्मा
c. अतुल कुमार शर्मा
d. पंकज निगम
Answer: a. इम्तियाजुर रहमान
– यह पद दो साल से खाली था।
– इनसे पहले यूटीआई म्यूचुअल फंड के पूर्व सीईओ लियो पुरी का कार्यकाल 2018 में समाप्त हो गया था।
– तब से ही ये पद खाली पड़ा हुआ था।
————————————
11. बिहार सरकार ने हाल ही में किस बॉलीवुड एक्टर को बिहार खादी मॉल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
a. अक्षय कुमार
b. पंकज त्रिपाठी
c. शाहिद कपूर
d. आयुषमान खुराना
Answer: b. पंकज त्रिपाठी
– पंकज त्रिपाठी बिहार के ही रहने वाले है।
– पंकज त्रिपाठी को बिहार की राजधानी पटना में खोले गये खादी मॉल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
————————————–
12. पूर्व सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल का 14 जून को निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से सांसद रह चुके थे?
a. नासिक
b. अहमदाबाद
c. पूना
d. नागपुर
Answer: a. नासिक
– लोकसभा के पूर्व सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
– पाटिल शरद पवार के प्रबल समर्थक थे और 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठन के बाद पार्टी में शामिल हुए थे।
– उन्होंने 1998 में कांग्रेस के टिकट पर नासिक लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।
————————————
13. फिलीपींस में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. शेखर वाजपेई
b. सुदांशु सोहेल
c. शंभु एस. कुमारन
d.मोरजी देसाई
Answer: c. शंभु एस. कुमारन
– 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।
————————————
14. किस भारतवंशी को इथियोपिया में अमेरिकी दूत बनाया जा रहा है?
a. एंथनी केनेडी
b. गीता पासी
c. रिचर्ड राहुल वर्मा
d. सीमा बत्रा
Answer: b. गीता पासी
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारतवंशी गीता पासी को इथियोपिया में अमेरिकी दूत बना सकते हैं। उन्होंने 14 जून को इसकी घोषणा की।
– 58 साल की पासी अफ्रीकी मामलों में प्रिंसिपल डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी हैं।
– इससे पहले वे चाड और जिबूती में अमेरिकी दूत के रूप में सेवा दे चुकी हैं।
– गीता 1988 में विदेश सेवा से जुड़ीं।
——————————————
15. कोविड-19 के चलते ऑस्कर 2021 अवार्ड समारोह की तारीख बढ़ाकर कब कर दी गई?
a. 28 फरवरी 2021
b. 28 मार्च 2021
c. 25 अप्रैल 2021
d. 25 अगस्त 2021
Answer: c. 25 अप्रैल 2021
– पहले 28 फरवरी 2021 की तारीख तय की गई थी।
– ऑस्कर के लिए नामांकन करने की तारीख भी 31 दिसंबर से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQPDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।