Daily Current Affairs, Current Affairs 17 February 2020, Current Affairs 17 February, Current Affair 17 February 2020 Question, 17 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 17 February 2020,

यह 17 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 17 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में तीसरी बार कब शपथ ली?

a. 14 फरवरी 2020
b. 15 फरवरी 2020
c. 16 फरवरी 2020
d. 17 फरवरी 2020

Answer c. 16 फरवरी 2020

– अरविंद केजरीवाल और उनके अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने 16 फरवरी, 2020 को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ दिलाई।
– पहली बार वर्ष 2013, दूसरी बार वर्ष 2015 और तीसरी बार अब वर्ष 2020 में शपथ ली।
– दिल्‍ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं।

दिल्ली
जिले– 11

——————————
2. दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री के अलावा कितने लोगों ने 16 फरवरी 2020 को मंत्रीपद की शपथ ली?

a. 5
b. 6
c. 7
d. 12

Answer b. 6

– कानून के अनुसार किसी भी राज्‍य में विधानसभा में सदस्‍यों की निर्धारित संख्‍या का दस प्रतिशत मंत्री रह सकता है। यह संख्‍या मुख्‍यमंत्री को लेकर है।
– दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री के अलावा 6 मंत्री हैं। मतलब 7 मंत्री।

– किन मंत्रियों ने शपथ ली – मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम

———————————-
3. छत्‍तीसगढ़ का नए 28वें जिले का नाम बताएं?

a. गौरेला
b. पेंड्रा
c. मरवाही
d. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Answer d. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

– इस नए जिले का उद्घाटन छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 फरवरी 2020 को किया।
– नए जिले में 3 तहसील (तालुका) और 3 विकास खंड हैं जिनका नाम है गौरेला, पेंड्रा और मरवाही।
– नए जिले में 166 ग्राम पंचायतें, 222 गाँव और दो नगर पंचायतें हैं, जिनका क्षेत्रफल 1,68,225 हेक्टेयर है।

छत्तीसगढ़ के बारे में:
राजधानी – रायपुर।
जिले – 28
मुख्यमंत्री (CM) – भूपेश बघेल
राज्यपाल – अनुसुइया उइके।

———————————-
4. अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

a. 14 फरवरी
b. 15 फरवरी
c. 16 फरवरी
d. 17 फरवरी

Answer b. 15 फरवरी

– इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कैंसर के गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए कार्य करना है।

————————————-
5. म्युनिक सुरक्षा सम्मलेन 14 से 16 फरवरी 2020 को जर्मनी में हुआ, इसमें किसके नेतृत्‍व में भारतीय प्रतिनिमंडल ने हिस्‍सा लिया?

a. विदेश मंत्री एस जयशंकर
b. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
c. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण
d. गृह मंत्री अमित शाह

Answer a. विदेश मंत्री एस जयशंकर

म्युनिक सुरक्षा सम्मलेन
– यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर चर्चा के लिए विश्व के अग्रणी फोरम में से एक है।
– इसमें प्रतिवर्ष 70 देशों से 350 से अधिक अधिकारी हिस्सा लेते हैं। इसमें राष्ट्र प्रमुख, सांसद, सशस्त्र बलों के प्रमुख, बिज़नेस व मीडिया प्रमुख भी हिस्सा लेते हैं।
– म्युनिक सुरक्षा सम्मलेन की स्थापना 1963 में की गयी थी।

———————————–
6. भारतीय नौसेना ‘मिलन 2020’ नामक युद्धाभ्‍यास का आयोजन मार्च महीने में कहां करेगी, जिसमें 41 से ज्‍यादा देश हिस्‍सा लेंगे?

a. अंडमान व निकोबार
b. विशाखापत्तनम
c. मुंबई
d. गोवा

Answer b. विशाखापत्तनम

– मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है।
– ‘मिलन 2020’ नौसेना का एक बहुपक्षीय युद्धाभ्‍यास है।
– मिलन एक द्विपक्षीय अभ्यास है, इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी।
– पिछले वर्ष तक इसका आयोजन अंडमान व निकोबार कमांड में आयोजित किया जाता है।
– इस बार इस अभ्यास का आयोजन ईस्टर्न नेवल कमांड में किया जायेगा।
– इस अभ्यास में 41 देशों को आमंत्रित किया गया है

———————————-
7. RBI ने अपना अकाउंटिंग ईयर (लेखा वर्ष) क्‍या रखने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है?

a. अप्रैल-मार्च
b. जुलाई-जून
c. जनवरी-दिसंबर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. अप्रैल-मार्च

– दरअसल, आरबीआई का वित्त वर्ष 01 जुलाई से अगले साल 30 जून तक का होता है।
– जबकि केंद्र सरकार का वित्त वर्ष 01 अप्रैल से अगले साल 31 मार्च तक का होता है।
– विमल जालान समिति ने आरबीआई का वित्त वर्ष सरकार के वित्त वर्ष के समान करने की सिफारिश की थी।
– अब RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी 582वीं बैठक में आरबीआई के वित्तीय वर्ष (जुलाई-जून) को सरकार के वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) की तर्ज पर करने की सिफारिश की है।

—————————-
8. जनवरी 2020 में देश में खुदरा महंगाई दर कितना प्रतिशत रही?

a. 6.39%
b. 7.59%
c. 8.59%
d. 9.59%

Answer b. 7.59%

– यह आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (NSO) ने जारी किया है।
– जनवरी 2020 में खुदरा महंगाई दर 68 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

खुदरा मुद्रास्फीति
– यह खुदरा बाजार में बेचे जाने वाले सामानों की कीमत में वृद्धि है।
– भारत में, खुदरा मूल्य को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) द्वारा मापा जाता है।

——————————-
9. दिसंबर 2019 में देश का औद्योगिक उत्पादन कितना प्रतिशत रहा?

a. 3 प्रतिशत
b. -3 प्रतिशत
c. 4 प्रतिशत
d. -0.3 प्रतिशत

Answer d. -0.3 प्रतिशत

– यह आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (NSO) ने जारी किया है।
– दिसंबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन 0.3% फिसल गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 2.5% की वृद्धि हुई थी।
– इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर में ग्रोथ रेट -1.2% है
– बिजली उत्पादन में ग्रोथ रेट -0.1% है।
– खनन उत्पादन में स्थिति ठीक रही, ग्रोथ रेट 5.4% हुआ।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के बारे में:
स्थापित– 15 अक्टूबर 1999।
मुख्यालय– नई दिल्ली।
राज्य मंत्री (MoS- स्वतंत्र प्रभार)- राव इंद्रजीत सिंह।

——————————-
10. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) का अध्‍यक्ष कौन चुना गया?

a. अजय एच पटेल
b. भरत सिंह चौहान
c. नरेश शर्मा
d. एम अरुण सिंह

Answer a. अजय एच पटेल

– नरेश शर्मा (कोषाध्यक्ष), एम अरूण सिंह (संयुक्त सचिव) और विप्नेश भारद्वाज (उपाध्यक्ष) को भी निर्विरोध चुना गया।
– फरवरी 2020 में ही यह चुनाव हुआ।

——————————
11. अंतर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer a. 12 फरवरी

– उनका जन्म 12 फरवरी, 1809 को श्रेसबरी, श्रॉपशायर, इंग्लैंड में हुआ था।
– साल 1858 में डार्विन ने ‘थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन’ को दुनिया के सामने रखा था.
– इसके अनुसार मानव के पूर्वज भी पहले बंदर हुआ करते थे.
– लेकिन कुछ बंदर अलग जगह अलग तरह से रहने लगे इस कारण धीरे-धीरे जरूरतों के अनुसार उनमें बदलाव आना शुरू हो गए.
– उनमें आए बदलाव उनकी आगे की पीढ़ी में दिखने लगे, जो बदलते वक्त के साथ और बदली.
– इस तरह क्रमिक विकास होते-होते बंदर की प्रजाति मानव जाति बन गई.


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account