17th & 18th December 2021 Current Affairs

यह 17th & 18th December 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्रीय कैबिनेट ने महिलाओं की शादी की न्‍यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर कितना करने के विधेयक को मंजूरी दी?

a. 19
b. 20
c. 21
d. 22

Answer: c. 21

– केंद्रीय कैबिनेट ने 16 दिसंबर 2021 को विधेयक को मंजूरी दी। अब इसे संसद में पेश किया जाएगा।
– यह कानून लागू हुआ तो सभी धर्मों और वर्गों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बदल जाएगी।
– युवतियों की न्यूनतम उम्र में आखिरी बदलाव 1978 में किया गया था। उस वक्‍त शादी की उम्र 15 से बढ़ा 18 वर्ष की गई थी।

किन एक्ट में होंगे बदलाव?
– हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के सेक्शन 5 (iii),
– स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954
– बाल विवाह निषेध एक्ट, 2006

—————
2. किसकी अध्‍यक्षता में बनी टास्‍क फोर्स के सुझाव पर महिलाओं की शादी की न्‍यूनतम उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष करने के बिल को केंद्र ने मंजूरी दी?

a. सुषमा स्‍वराज
b. जया जेटली
c. माधुरी दीक्षित
d. रेखा शर्मा

Answer: b. जया जेटली

– केंद्र सरकार ने जून 2020 में जया जेटली के नेतृत्‍व में टास्‍क फोर्स बनाया था।
– जया जेटली, समता पार्टी की अध्‍यक्ष रह चुकी हैं।
– इस टास्‍क फोर्स ने मातृ मृत्यु दर (MMR – Maternal mortality rate) को कम करने के उद्देश्य से दिसंबर 2020 में ही अपना सुझाव सरकार को दिया था।
– टास्क फोर्स ने शादी की उम्र समान 21 साल रखने को लेकर 4 कानूनों में संशोधनों की सिफारिश की है। हालांकि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आखिरी बार कब हुआ था शादी की उम्र में बदलाव
– युवतियों की न्यूनतम उम्र में आखिरी बदलाव 1978 में किया गया था।
– इसके लिए शारदा एक्ट 1929 में परिवर्तन कर उम्र 15 से 18 की गई थी।
– इसका असर ये हुआ कि 1951 में देश में प्रति हजार शिशु मृत्यु दर 116 थी, जो 2019-21 में 35 पर आ गई।

कुछ तथ्‍य
– नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 की रिपोर्ट जनवरी 2021 में आई थी।
– देश में 20 से 24 वर्ष की युवतियों से शादी के बारे में पूछा गया, तो पता चला कि 23.3% महिलाओं की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले कर दी गई थी। हालांकि 2015-2016 की तुलना में सुधार हुआ, जो उस वक्‍त 26.8% से सुधार है।
– अगर राज्‍यों की बात करेंगे, तो कई राज्‍यों में अब भी 41 फीसदी लड़कियां बाल विवाह की शिकार होती हैं।
– जैसे, बिहार में 40.8 प्रतिशत, त्रिपुरा में 40.1 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 40.6 प्रतिशत।
– 15 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग में गर्भवति होने मामले – आंध्र प्रदेश (12.6 फीसदी), असम (11.7 फीसदी), बिहार (11 फीसदी), त्रिपुरा (21.9 फीसदी), पश्चिम बंगाल (16.4 फीसदी)।

शिशु मृत्‍यु
– वर्ष 2018 में देश में 7,21,000 शिशुओं की मृत्यु हुई थी, मतलब इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 1,975 शिशुओं की मौत हुई थी।
– इसमें सबसे बड़ा कारण, कम उम्र में युवतियों की शादी और गर्भवति होना है।
– शादी की उम्र बढ़ाने से परिवार, महिलाओं, बच्चों, आर्थिक स्थिति व सामाजिक प्रतिष्ठा पर बहुत सकारात्मक असर पड़ता है।
– अगर शादी देर से होती है तो लड़कियों को उच्च शिक्षा और नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

टास्‍ट फोर्स की प्रमुख जया जेटली ने क्‍या कहा?
– शादी की उम्र 18 साल होने की वजह से उसके कॉलेज जाने का अवसर कम हो जाता है।
– दूसरी ओर पुरुषों के पास 21 साल तक जीवन और कमाई के लिए खुद को तैयार करने का अवसर होता है।
– लेकिन इन दिनों जब लड़कियां इतना कुछ करने में सक्षम हैं और लेकिन उनकी शादी का मुख्य कारण यह है कि वे परिवार के आय कमाने वाली सदस्य नहीं हैं। लेकिन हम उन्हें ऐसी भावना पैदा करने का अवसर क्यों दें?

उम्र बढ़ाने के विरोधी क्‍या कह रहे हैं
– पहले से विवाह की न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष होने का कानून है, जिसका पालन नहीं हो रहा है।
– बाल विवाह की वजह 18 साल नहीं, बल्कि कानून का ठीक से लागू न होना है।
– न्‍यूनतम आयु 21 वर्ष का कानून का दुरुपयोग युवाओं को दंडित करने के लिए हो सकता है, जो खुद विवाह (प्रेम विवाह) करना चाहते हैं।

अभिभावक की अनुमति से युवतियों की शादी की न्‍यूनतम उम्र
– उरुग्‍वे : 12 वर्ष
– यूएसए : 13 साल (हालांकि अलग-अलग राज्‍य में अलग-अलग)
– म्‍यांमार : 14 साल
– अफगानिस्‍तान : 15 साल
– कनाडा : 16 साल
– स्विट्जरलैंड : 16 साल
– पाकिस्‍तान : 16 साल
– रूस : 16 साल
– नेपाल : 18 साल
– भारत : 18 साल (अब 21 साल करने की तैयारी)
– चीन : 20 साल
– सिंगापुर : 21 साल

—————
2. बीसीसीआई ने भारत के दिव्‍यांग क्रिकेटरों के लिए नई कमेटी बनाई है, इसका नाम बताएं?

a. DCBI
b. Differently Abled Cricket Committee
c. PHCI
d. PWDI

Answer: b. Differently Abled Cricket Committee

– डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कमेटी
– यह पहली बार है जब BCCI ने दिव्‍यांग क्रिकेटरों को मान्यता दी है।
– यह कमेटी शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए क्रिकेट की देखभाल करेगी।
– दिव्‍यांगो की इस कमेटी के लिए करीब एक दशक से मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा कर दिया है।
– अब यह बीसीसीआई की एक उप समिति है।
– अब इंडिया की दिव्‍यांग टीम भी बीसीसीआई के तत्‍वावधान में खेलेगी।
– बीसीसीआई के इस अहम फैसले की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।
– बीसीसीआई ने कोलकाता में आयोजित आम बैठक में इस कमेटी को गठन करने का फैसला किया।

लॉन्‍च किया HAP कप-
– बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने HAP कप का दूसरा सत्र भी लॉन्‍च कर दिया है।
– यह टूर्नामेंट भारत में दिव्‍यांगो के लिए सबसे बड़ा है।
– HAP कप आयोजन 28 से 31 दिसंबर को पंचकूला में स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्‍टेडियम में होगा।
– यह चैंपियनशिप दिव्‍यांग खिलाडि़यों के लिए है।

—————–
4. यूनेस्‍को ने किस शहर के दुर्गा पूजा को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ (Intangible Cultural Heritage unesco) की सूची में शामिल किया?

a. पटना
b. गुवाहाटी
c. भोपाल
d. कोलकाता

Answer: d. कोलकाता

– इससे करीब 331 साल पुराने शहर और पश्चिम बंगाल राज्य के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।
– दुर्गा पूजा के शामिल होने से भारत से अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में तत्वों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
– बंगाल में 36,946 सामुदायिक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। – इनमें से करीब 2,500 कोलकाता में आयोजित किए जाते हैं।

दुर्गा पूजा:
दुर्गा पूजा पांच दिवसीय त्योहार है जो नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव की पांचवीं रात से शुरू होता है और दसवें दिन दशमी को समाप्त होता है।
इस समय के दौरान, लोग सामूहिक रूप से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उनका आह्वान करते हैं, जिन्हें ब्रह्मांड की स्त्री ऊर्जा माना जाता है, जिन्हें ‘शक्ति’ भी कहा जाता है ।

यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की सूची
(1) वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा
(3) रामलीला, रामायण का पारंपरिक प्रदर्शन
(3) कुटियाट्टम, संस्कृत थिएटर (केरल)
(4) राममन, गढ़वाल हिमालय के धार्मिक त्योहार और धार्मिक अनुष्ठान (उत्‍तराखंड)
(5) केरल का मुदियेट्टू, अनुष्ठान थियेटर और नृत्य नाटक
(6) राजस्थान के कालबेलिया लोक गीत नृत्य
(7) छऊ नृत्य (ओडीशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड)
(8) लद्दाख का बौद्ध जप: हिमालय के लद्दाख क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर, भारत में पवित्र बौद्ध ग्रंथों का पाठ
(9) मणिपुर का संकीर्तन, पारंपरिक गायन, नगाडे और नृत्य
(10) पंजाब के ठठेरों द्वारा बनाए जाने वाले पीतल और तांबे के बर्तन (11) योग
(12) नवरोज़, नोवरूज़, नोवरोज़, नाउरोज़, नौरोज़, नौरेज़, नूरुज़, नोवरूज़, नवरूज़, नेवरूज़, नोवरूज़
(13) कुंभ मेला
(14) कोलकाता दुर्गा पूजा

—————–
5. भारत में विजय दिवस कब मनाया जाता है?

a. 16 दिसंबर
b. 15 दिसंबर
c. 14 दिसंबर
d. 13 दिसंबर

Answer: a. 16 दिसंबर

– इस दिन भारत ने 1971 में पाकिस्‍तान से युद्ध जीता था।
– इसलिए इस दिवस को वीर जवानों की सेवा, वीरता और बलिदान की स्‍मृति में मनाया जाता है।
– इस दिवस के मौके पर उन सैनिकों को याद किया जाता है, जिन्‍होंने युद्ध में देश मदद की थी।

विजय दिवस के बारे में
– 3 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्‍तान का युद्ध शुरू हुआ और वो लगातार 13 दिनों तक चला था।
– इस युद्ध के लास्‍ट दिन 16 दिसंबर को पाकिस्‍तान सेना के जनरल नियाजी के कुल 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया।
– इसी के साथ ही पाकिस्‍तान से बांग्‍लादेश अलग हुआ था।
– तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सेना की रणनीति के जरिए पाकिस्‍तान को दो टुकड़े कर दिए थे।

पाकिस्‍तान
– पीएम : इमरान खान
– प्रेसिडेंट : आरिफ अल्‍वी

बांग्‍लादेश
– पीएम : शेख हसीना
– प्रेसिडेंट : एम अब्दुल हमीद

—————-
6. भारत सहित 10 से ज्‍यादा देशों में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) कब आयोजित किया जाता है?

a. 15 दिसंबर
b. 16 दिसंबर
c. 17 दिसंबर
d. 18 दिसंबर

Answer: a. 15 दिसंबर

– यह दिवस बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया जैसे देशों में मनाया जाता है।
– हालांकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्‍योंकि अधिकांश चाय उत्पादक देशों में मई में चाय उत्पादन का मौसम शुरू हो जाता है।

चाय क्या है?
– चाय कैमेलिया सिनेंसिस (Camellia Sinensis) के पौधे से बना एक पेय है।
– माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तरी म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक यह नही पता की यह पौधा सबसे पहले कहाँ उगा था।

—————-
7. पुस्‍तक ‘प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री (Pride, Prejudice and Punditry) के लेखक कौन हैं?

a. विशाल सक्‍सेना
b. शशि थरूर
c. ममता बनर्जी
d. राजनाथ सिह

Answer: b. शशि थरूर

– पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शशि थरूर की यह 23वीं पुस्‍तक है।

– 2019 के लिए उन्‍होंने ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award)’ जीता था। यह अवार्ड उनकी पुस्तक – ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस (An Era of Darkness)’ के लिए मिला था।

——————
8. गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?

a. 15 दिसंबर
b. 16 दिसंबर
c. 17 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: d. 19 दिसंबर

– 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों का उपनिवेश किया लेकिन 19 वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेदिवा द्वीप (गोवा का एक हिस्सा) तक सीमित थे ।
– 15 अगस्‍त 1947 को भारत ने पुर्तगाल से यह इलाका खाली करने को कहा, लेनिक उसने मना कर दिया।
– गोवा मुक्ति आंदोलन छोटे पैमाने के विद्रोहों के साथ शुरू हुआ , लेकिन 1940 से 1960 के बीच अपने चरम पर पहुंच गया।
– तब भारतीय सशस्त्र बलों ने 1961 में 450 वर्षों के पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराया था।

गोवा
सीएम – प्रमोद सावंत
गवर्नर – पीएस श्रीधरण पिल्‍लई

——————–
9. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में किस अभ्‍यारण्‍य को इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया?

a. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य
b. भूदेवी वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य
c. गढवाल वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य

– अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना लुप्तप्राय प्रमुख प्रजातियों कस्तूरी मृग और उसके आवास की रक्षा के लिए की गई थी।
– खास तौर पर शहरीकरण और अन्य विकासात्मक गतिविधियों के प्रभाव को कम करने के लिए ऐसा किया गया है।

पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र
– निषिद्ध गतिविधियाँ: वाणिज्यिक खनन, आरा मिल, प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योग (वायु, पानी, मिट्टी, शोर आदि), प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं (HEP) की स्थापना, लकड़ी का व्यावसायिक उपयोग, राष्ट्रीय उद्यान के ऊपर गर्म हवा के गुब्बारे जैसी पर्यटन गतिविधियाँ, निर्वहन अपशिष्ट या कोई ठोस अपशिष्ट या खतरनाक पदार्थों का उत्पादन।

– विनियमित गतिविधियाँ: पेड़ों की कटाई, होटलों और रिसॉर्ट्स की स्थापना, प्राकृतिक पानी का व्यावसायिक उपयोग, बिजली के तारों का निर्माण, कृषि प्रणाली में भारी बदलाव, जैसे भारी प्रौद्योगिकी को अपनाना, कीटनाशक आदि, सड़कों का चौड़ीकरण।

– अनुमति वाली गतिविधियाँ: चल रही कृषि या बागवानी प्रथाएँ, वर्षा जल संचयन, जैविक खेती, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग, सभी गतिविधियों के लिए हरित प्रौद्योगिकी को अपनाना।

उत्‍तराखंड
सीएम – पुष्‍कर सिंह धामी
गवर्नर – लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: भूपेंद्र यादव।

——————-
10. भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

a. 15 दिसंबर
b. 16 दिसंबर
c. 18 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: c. 18 दिसंबर

– अल्पसंख्यक अधिकार दिवस भारत में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities) द्वारा मनाया जाता है।

———
11. पहली बार ‘खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग’ 2021 कहां आयोजित हुई?

a. दिल्‍ली
b. भुवनेश्‍वर
c. लखनऊ
d. भोपाल

Answer: a. दिल्‍ली

– यह आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2021 तक नई दिल्‍ली के मेजर ध्‍यानचंद नेशनल स्‍टेड‍ियम में आयोजित किया जा रहा है।
– इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।
– लीग की विजेता टीम को 30 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा।
– भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया संयुक्त रूप से पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया लीग का आयोजन कर रहे हैं।

——————-
12. ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया’ के नए महानिदेशक कौन हैं?

a. अशोक कुमार
b. अरविंद कुमार
c. विशाल कुमार
d. विवेक कुमार

Answer: b. अरविंद कुमार

– सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
– स्थापना: 1991

——————
13. उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पुस्‍तक ‘राज कपूर: द मास्टर एट वर्क’ (Raj Kapoor: The Master At Work) पुस्‍तक का विमोचन किया, इसके लेखक कौन हैं?

a. अशोक कुमार
b. अरविंद कुमार
c. राहुल रवैल
d. विवेक कुमार

Answer: c. राहुल रवैल

– उपराष्‍ट्रपति ने यह पुस्‍तक की लांचिंग राज कपूर की 97वीं जयंती पर 14 दिसंबर 2021 को की।
– इस पुस्‍तक में राजकपूर के महत्‍वपूर्ण हिस्‍सों का जिक्र है।

——————-
14. टाइम मैगज़ीन ने ‘एथलीट ऑफ द ईयर 2021’ किस खिलाड़ी को चुना?

a. नीरज चोपड़ा
b. तजेंदर सिंह तूर
c. टाइगर वूड्स
d. सिमोन बिलेस

Answer: d. सिमोन बिलेस (Simone Biles)

– वह चार बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं।
– टोक्‍यो ओलंपिक के दौरान वह अपने मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को टॉप प्रायरिटी देते हुए गेम्‍स से हट गई थी। इस बात को लेकर उन्‍हें काफी सराहा गया था।
– वर्ष 24 वर्ष की हैं और अमेरिकी हैं।


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]