16 & 17 April 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 16 & 17 April 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. सुप्रीम कोर्ट के 52वें मुख्‍य न्‍यायाधीश पद के लिए CJI जस्टिस संजीव खन्‍ना ने केंद्र सरकार से किसके नाम की सिफारिश की?
Whose name did CJI Justice Sanjiv Khanna recommend to the Central Government for the post of 52nd Chief Justice of the Supreme Court?

a. जस्टिस अजय रस्‍तोगी
b. जस्टिस बीआर गवई
c. जस्टिस हेमंत गुप्‍ता
d. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

Answer: b. जस्टिस बीआर गवई

– चीफ जस्टिस संजीव खन्‍ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं।
– दरअसल, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने CJI संजीव खन्‍ना से नए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश मांगी थी।
– इसके बाद चीफ जस्टिस खन्‍ना ने 16 अप्रैल 2025 को केंद्र सरकार को भारत के 52 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस बीआर गवई के नाम की सिफारिश की।
– वह 13 मई 2025 को जस्टिस संजीव खन्‍ना के रिटायरमेंट के बाद CJI के रूप में शपथ लेंगे।
– उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक का होगा।

जस्टिस बीआर गवई के बारे में
– वह 25 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रमोट हुए थे।
– उससे पहले वह बॉम्‍बे हाईकोर्ट में जज रह चुके थे।
– प्रमुख फैसले – उनकी सदस्यता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पूर्ववर्ती जम्मू -कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा और चुनावी बांड योजना को भी रद्द कर दिया।

देश के चीफ जस्टिस
51वे : जस्टिस संजीव खन्‍ना (13 मई को रिटायर होंगे)
50वे : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
49वे : जस्टिस UU ललित
48वे : जस्टिस NV रमना
47वे : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे
46वे : जस्टिस रंजन गोगई
भारत के प्रथम CJI: हरिलाल जे. कानिया (1950)

संवैधानिक आधार:
– अनुच्छेद 124(1): भारत के संविधान का अनुच्छेद 124(1) भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की स्थापना और उसमें मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है।

मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति:
– राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करता है।
– परंपरागत रूप से, सीनियरिटी (वरिष्ठता) के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को CJI नियुक्त किया जाता है।
– नियुक्ति की प्रक्रिया कॉलेजियम सिस्टम के अंतर्गत होती है, जिसमें स्वयं CJI और चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने की प्रक्रिया क्‍या है?
– ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर ऑफ अपॉइंटमेंट ऑफ सुप्रीम कोर्ट जजेज’ में कहा गया है कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय में नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश की होनी चाहिए, जिसे पद धारण करने के लिए उपयुक्त माना जाए”।
– नियुक्ति की प्रक्रिया, केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा अगली नियुक्ति के बारे में निवर्तमान CJI की सिफारिश की मांग के साथ शुरू होती है।
– इसके बाद उचित समय पर” CJI की सिफारिश लेनी होती है।
– नियम के अनुसार “भारत के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश प्राप्त होने के बाद, केंद्रीय कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री, प्रधान मंत्री को सिफारिश करेंगे जो नियुक्ति के मामले में राष्ट्रपति को सलाह देंगे”।

योग्यता:
मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए वही योग्यताएँ होती हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए होती हैं:
– भारत का नागरिक हो।
– किसी उच्च न्यायालय में कम से कम 5 वर्षों तक न्यायाधीश रहा हो, या
– उच्च न्यायालय में कम से कम 10 वर्षों तक वकील रहा हो, या
– राष्ट्रपति के मत में एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हो।

कार्यकाल:
– कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है।
– CJI की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।

मुख्य कार्य और जिम्मेदारियाँ:
– सुप्रीम कोर्ट का नेतृत्व करना
– संविधानिक पीठों (Constitution Benches) का गठन करना
– कॉलेजियम सिस्टम के अंतर्गत न्यायाधीशों की नियुक्ति में भाग लेना
– उच्च न्यायपालिका के प्रशासनिक कार्यों की निगरानी
– राष्ट्रपति को न्यायिक नियुक्तियों और तबादलों पर परामर्श देना
– संसद द्वारा महाभियोग (impeachment) की प्रक्रिया शुरू होने पर भूमिका निभाना
– CJI सुप्रीम कोर्ट में “Master of the Roster” कहलाता है – यानी कौन-सा केस किस बेंच को जाएगा, इसका निर्धारण वही करता है।

CJI को हटाया कैसे जा सकता है?
– केवल महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है।
– यह प्रक्रिया बहुत कठिन है: संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित होना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति CJI को पद से हटा सकते हैं।

—————-
2. बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2025 का विजेता कौन रहा?
Who was the winner of Bahrain Grand Prix 2025?

a. युकी त्सुनोदा
b. ऑस्कर पियास्त्री
c. लैंडो नोरिस
d. जॉर्ज रसेल लैप

Answer: b. ऑस्कर पियास्त्री

– ऑस्ट्रेलिया के ऑस्कर पियास्त्री ने 2025 फॉर्मूला 1 सीजन के विजेता रहे।
– 13 अप्रैल को बहरीन में हुए मुकाबले में मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री ने 15.499 सेकंड की मजबूत बढ़त से जीत हासिल की।
– बहरीन सर्किट पर मैकलारेन की ये पहली जीत है।
– जबकि 2025 सीजन की उनकी दूसरी जीत है।
– उन्‍होंने मार्च में चीन में पहली जीत हासिल की थी।
– इसके अलावा मर्सेडीज के जॉर्ज रसेल दूसरे और मैकलारेन के लैंडो नॉरिस तीसरे स्‍थान पर रहे।

————-
3. पद्म विभूषण से सम्मानित कुमुदिनी लाखिया का निधन 12 अप्रैल 2025 को हो गया, वह किसलिए जानी जाती थीं?
Padma Vibhushan awardee Kumudini Lakhia passed away on 12 April 2025, what was she known for?

a. कवियत्रि
b. वीणा वादक
c. कथक नृत्यांगना
d. शास्‍त्रीय संगीत गायिका

Answer: c. कथक नृत्यांगना

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट के ज़रिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
– 95 वर्षीय प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया ने 1973 में कोरियोग्राफी करना शुरू किया।
– हिंदी फिल्म उमराव जान (1981) के लिए कोरियोग्राफी भी की थी।
– वर्ष 1930 में, मुंबई के एक संगीत-प्रेमी परिवार में उनका जन्‍म हुआ।
– जयपुर घराने के पं. सुंदर प्रसाद से कथक की शिक्षा ली।
– पं. शंभू महाराज से किया; पं. बिरजू महाराज के साथ भी सहयोग किया।
– 18 वर्ष की उम्र में नृत्याचार्य राम गोपाल के साथ यूरोप का दौरा किया।
– जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
– 1987 में पद्मश्री, 2010 में पद्म भूषण के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

————-
4. इक्वाडोर का राष्‍ट्रपति चुनाव फिर से किसने जीता?
Who won the Ecuador presidential election again?

a. लुइसा गोंजालेज
b. डेनियल नोबोआ
c. विवियन रॉबर्ट
d. बालमार्ट किंग

Answer: b. डेनियल नोबोआ

– इक्वाडोर की राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद ने 13 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पुनः निर्वाचित हुए – मतगणना के दौरान उन्होंने वामपंथी लुइसा गोंजालेज को हराया।
– अक्टूबर 2023 में हुए आकस्मिक चुनाव में मतदाताओं ने नोबोआ को चुना था।
– वहीं फरवरी 2025 में हुए पहले दौर के चुनाव में नोबोआ को 44.17 प्रतिशत जबकि गोंजालेज को 44 प्रतिशत मत मिले थे।

राजधानी: क्विटो
आबादी: 1 करोड़ (2023)
भाषा: स्पेनिश
मुद्रा: अमेरिकी डॉलर

————-
5. एमी पुरस्‍कार विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री जीन मार्श का निधन हो गया, वह किस देश से थीं?
Emmy Award-winning Hollywood actress Jean Marsh passed away, she was from which country?

a. ब्रिटेन
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. स्‍पेन

Answer: a. ब्रिटेन

– 90 वर्ष की जीन मार्श का निधन 13 अप्रैल 2025 को डिमेंशिया बीमारी के कारण हुआ।
– जीन मार्श को ‘अपस्टेयर्स’ और ‘डाउनस्टेयर्स’ ब्रिटिश ड्रामा के लिए जाना जाता था, जिसमें उन्होंने नौकरानी मिसेज बक की भूमिका निभाई थी।
– इस सीरीज में वो बतौर सह-निर्माता भी थीं।
– वर्ष 1975 में अभिनेत्री को ड्रामा सीरीज में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का एमी पुरस्कार मिला।
– जीन मार्श ने 2022 में ‘विलो’ पर आधारित टेलीविजन सीरीज में एक कैमियो के रूप में अपना योगदान दिया था।
– वर्ष 2012 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाटक के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया था।

————-
6. मकाऊ कॉमेडी फेस्टिवल में किस बॉलीवुड स्‍टार को ‘मास्टर ह्यूमोर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया?
Which Bollywood star was honored with the ‘Master Humor Award’ at the Macau Comedy Festival?

a. शाहरुख खान
b. आमिर खान
c. सलमान खान
d. विक्‍की कौशल

Answer: b. आमिर खान

– बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की कई फिल्में चीन में भारत से कहीं ज़्यादा सफल रही हैं।
– उनकी 2009 की कॉमेडी, राजकुमार हिरानी निर्देशित मूवी 3 इडियट्स, चीन में एक बड़ी हिट थी।
– इसके बाद चीनी बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार हिरानी की 2014 की साइंस-फिक्शन कॉमेडी पीके ब्लॉकबस्टर रही।
– इसके अलावा नितेश तिवारी की 2016 की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार चीन में अच्‍छी हिट रही।
– यही वजह है कि आमिर को चीन के मकाऊ कॉमेडी फेस्टिवल में सम्मानित किया गया।
– आमिर को चीनी फिल्म देखने वाले “अंकल मी ” के नाम से बुलाते हैं।
– मकाऊ कॉमेडी फेस्टिवल 9 से 13 अप्रैल 2025 तक चला।

————-
7. CM योगी आदित्‍यनाथ ने शून्य गरीबी योजना का नाम किस महापुरुष के नाम पर रखने का ऐलान किया?
CM Yogi Adityanath announced to name the Zero Poverty Scheme after which great man?

a. डॉ. बीआर अंबेडकर
b. लाला लाजपत राय
c. अटल बिहारी वाजपेई
d. भगत सिंह

Answer: a. डॉ. बीआर अंबेडकर

– बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर (14 अप्रैल 2025), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की ‘शून्य गरीबी योजना’ को उनके नाम समर्पित किया।
– जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम इस महीने के अंत तक शुरू होने वाला है।
– पहले चरण में 14-15 लाख परिवारों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

शून्य गरीबी योजना – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान’ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 को की गई थी। इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर की थी।
– योजना का उद्देश्‍य राज्य में अत्यधिक गरीबी को समाप्त करना।
– गरीब और वंचित वर्गों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना।

—————-
8. विश्‍व कला दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Art Day celebrated?

a. 14 अप्रैल
b. 15 अप्रैल
c. 16 अप्रैल
d. 17 अप्रैल

Answer: b. 15 अप्रैल

2025 की थीम
– एकता और परिवर्तन के लिए कला
– Art for Unity and Transformation

– वर्ष 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में घोषित किया गया था।
– इस दिवस को, कला के विकास, प्रसार और आनंद को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

– हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस समारोह कलात्मक रचनाओं और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करता है।
– कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करता है।
– और सतत विकास के लिए कलाकारों के योगदान को उजागर करता है।

—————-
9. विश्व आवाज दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Voice Day celebrated?

a. 14 अप्रैल
b. 15 अप्रैल
c. 16 अप्रैल
d. 17 अप्रैल

Answer: c. 16 अप्रैल

– विश्व वॉइस डे का उद्देश्य मुख्य रूप से मानव आवाज की उचित देखभाल और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है!
– इस दिवस की शुरुआत 1999 में ब्राजील में हुई थी. ब्राजील में आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों के ग्रुप ने ही लोगों को जागरूक करने के लिए इस खास दिन की शुरुआत की थी।

—————
10. पॉपुलर सेलिब्रिटी सिंगर का नाम बताएं, जिसने अप्रैल 2025 में अंतरिक्ष यात्रा की?
Name the popular celebrity singer, who traveled to space in April 2025?

a. जॉर्डन डन
b. कैटी पेरी
c. केरियान फ्लिन
d. किम कार्दशियन

Answer: b. कैटी पेरी

– पॉप स्‍टार कैटी पेरी और पांच अन्‍य महिलाएं ने 14 अप्रैल 2025 को ब्‍लू ओरिजिन कंपनी द्वारा संचालित रॉकेट न्‍यू शेपर्ड रॉकेट पर सवार होकर स्‍पेस में गईं। और यह मिशन 11 मिनट तक चला और 100 किलोमीटर से ज्‍यादा ऊपर ले गया।

कैटी पेरी (असली नाम कैथरीन एलिजाबेथ हडसन)
– इनका जन्‍म 25 अक्‍टूबर 1984 कैलिफोर्निया में हुआ था।
– वह अमेरिकी गायिका, गीतकार और टेलीविजन शख्सियत हैं।
– वह पहली बार अंतरिक्ष में जाने वाली सेलिब्रिटी सिंगर है।
– वह इतिहास में सबसे ज्‍यादा बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं। पेरी पॉप संगीत औश्र अपने कैंप स्‍टाइल पर अपने असर के लिए जानी जाती हैं।

—————
11. किस प्राइवेट स्‍पेसक्राफ्ट से सिर्फ महिलाओं के दल ने पहली बार अप्रैल 2025 में अंतरिक्ष यात्रा की?
In which private spacecraft will an all-women team travel to space for the first time in April 2025?

a. एरियन 5
b. न्यू ग्लेन
c. न्‍यू शेपर्ड
d. फाल्कन 9

Answer: c. न्‍यू शेपर्ड (ब्‍लू ओरिजिन कंपनी द्वारा संचालित)

– पॉप स्‍टार कैटी पेरी और पांच अन्‍य महिलाएं ने 14 अप्रैल 2025 को ब्‍लू ओरिजिन कंपनी द्वारा संचालित रॉकेट न्‍यू शेपर्ड रॉकेट पर सवार होकर स्‍पेस में गईं। और यह मिशन 11 मिनट तक चला और 100 किलोमीटर से ज्‍यादा ऊपर ले गया।
– उड़ान ने यात्रियों को करमन रेखा के पार पहुंचाया, जो स्‍पेस के इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त लाइन है।
– रॉकेट ने आना- जाना मिलाकर कुल 212 किलोमीटर का सफर पूरा किया।
– वर्ष 1963 के बाद यह पहला ऑल विमेन अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें सिर्फ महिलाएं शामिल हैं।
– इससे पहले वर्ष 1963 में, रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा अंतरिक्ष की अकेली महिला यात्री बनी थीं।

करमन रेखा (Karman Line)
– करमन रेखा (Karman Line) एक काल्पनिक रेखा है जो पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की सीमा को दर्शाती है।
– इसे समुद्र तल से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) की ऊंचाई पर माना जाता है।

#ऑल वूमेन स्‍पेस मिशन की यात्री#

1. कैटी पेरी (असली नाम कैथरीन एलिजाबेथ हडसन)
– वह अमेरिकी गायिका, गीतकार और टेलीविजन शख्सियत हैं।
– वह पहलीबार अंतरिक्ष में जाने वाली सेलिब्रिटी सिंगर है।

2. लॉरेन सांचेज
– वी टीवी एंकर, हेलिकॉप्‍टर पायलट और जेफ बेजोस की मंगेतर हैं। वह अमेरिका से हैं।

3. गेल किंग
– वह मशहूर अमेरिकी पत्रकार, लेखिका और सीबीएस न्‍यूज के लिए प्रसारण पत्रकार हैं। वह अमेरिका से हैं।

4. आयशा बोवे
– वह पूर्व नासा रॉकेट वैज्ञानिक, एयरोस्‍पेस इंजीनियर और इंटरप्रेन्‍योर (उद्यमी) हैं। वह अमेरिका से हैं।

5. केरियान फ्लिन
– वह फिल्म प्रोड्यूसर, जो स्वतंत्र फिल्मों पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह अमेरिका से हैं।

6. अमांडा न्‍गुयेन (Amanda Nguyen)
– वह अमेरिकी सामाजिक उद्यमी, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और राइज़, इंक. संगठन की संस्‍थापक और सीईओ हैं। यह एक अमेरिकी गैर-सरकारी नागरिक अधिकार संगठन है। ये भी अमेरिका से हैं।

ब्लू ओरिजिन फ्लाइट कौन बुक कर सकता है?
– ब्लू ओरिजिन फ्लाइट (Blue Origin flight) पर कोई भी व्यक्ति अंतरिक्ष की यात्रा बुक कर सकता है, हालांकि इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है. कंपनी की वेबसाइट पर एक रिजर्वेशन पेज है जहां संभावित यात्री अपना नाम, पता और जन्म तिथि जैसी बुनियादी जानकारी डालकर एक फ़ॉर्म भर सकते हैं. इसमें एक ऐसा सेक्शन भी है जहां कंपनी यात्रियों से 500 शब्दों या उससे कम में खुद के बारे में बताने के लिए कहती है. फ़ॉर्म भरने की एकमात्र आवश्यकता यह है कि आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.

अंतरिक्ष यात्रा की लागत क्‍या है?
– अभी अंतरिक्ष पर्यटन केवल बेहद धनी लोगों के लिए सुलभ है।
– आमतौर पर किसी यात्री को बाहरी अंतरिक्ष की यात्रा के लिए कम से कम दस लाख डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।
– उदाहरण के तौर पर, ब्लू ओरिजिन ने भले ही अपनी टिकट की पूरी कीमतें सार्वजनिक न की हों, लेकिन एक सीट आरक्षित करने के लिए 1,50,000 डॉलर की जमा राशि की जरूरत होती है।
– स्‍पेस डॉट कॉम के अनुसार वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष की यात्रा की लागत लगभग 450,000 डॉलर है।

—————–
12. महाराष्ट्र सरकार ने मुगल सम्राट औरंगजेब के मकबरा वाले किस शहर का नाम बदलकर रत्नापुर रखने की घोषणा की है?
The Maharashtra government has announced to rename which city, which houses the tomb of Mughal emperor Aurangzeb, as Ratnapur?

a. खुल्ताबाद
b. शोलापुर
c. अमरावती
d. पुणे

Answer: a. खुल्ताबाद

– महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने इस नए नाम की घोषणा 8 अप्रैल, 2025 को की है।
– दरअसल, खुल्‍ताबाद मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे वाला शहर है जिसे लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया था।
– और उसके बाद नागपुर में दंगे हुए थे।
-‘छत्रपति संभाजीनगर को पहले खड़की के नाम से जाना जाता था। समय के साथ इसका नाम बदलकर औरंगाबाद कर दिया गया।
– इसी तरह खुल्ताबाद का नाम पहले रत्नापुर था। समय के साथ यह खुल्ताबाद हो गया।
– खुलताबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का स्मारक बनाने पर काम चल रहा है।
– इसे मराठों की वीरता और विरासत को उजागर करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

राजधानी: मुंबई
मुख्‍यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
राज्‍यपाल: सीपी राधाकृष्णन
आबादी: 11 करोड़ (2011)
भाषा: मराठी
पड़ोसी राज्‍य: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *