यह 16 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय का नाम बताएं, जिनका निधन 15 अक्टूबर 2020 को हो गया?
a. सत्यजीत रे
b. भानु अथैया
c. रवि माथुर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. भानु अथैया
– वह ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय थीं।
– उन्हें यह अवार्ड वर्ष 1983 में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए मिला था।
– वह 91 साल की थीं।
———————————-
2. भानु अथैया का निधन 15 अक्टूबर 2020 को हो गया, उन्हें ऑस्कर अवार्ड किस मूवी में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए मिला था?
a. गांधी
b. मदर इंडिया
c. स्लमडॉग मिलेनियर
d. स्वदेश
Answer: a. गांधी
– यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो थे।
– इस फिल्म में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था।
– ऑस्कर अवार्ड उन्हें फिल्म गांधी के लिए जॉन मोलो के साथ संयुक्त रूप से मिला था।
– इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन में आए बदलावों के साथ कपड़ों में बदलाव को बेहतरीन ढंग से दिखाया था।
– भानु अथैया ने कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
– उन्हें कॅरियर का पहला काम गुरु दत्त के साथ 1956 में फिल्म ‘सीआईडी’ के जरिए मिला था।
– जबकि आखिरी बार उन्होंने आमिर की फिल्म लगान और शाहरुख की फिल्म स्वदेस के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।
2012 में लौटा दिया था ऑस्कर
– भानु ने यह अवॉर्ड एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को वापस कर दिया था।
– इसके पीछे वजह उसकी सुरक्षा थी।
– 5 दशक के अपने फिल्मी कॅरियर में भानु ने दो नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते थे।
15 मिनट में भानु को किया था फाइनल
– रिचर्ड ने एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे अपनी ड्रीम फिल्म गांधी बनाने में 17 साल लग गए थे। लेकिन महज 15 मिनट में मेरे दिमाग ने यह फाइनल कर लिया था कि फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भानु ही करेंगी।
– 55वें ऑस्कर अवॉर्ड 11 अप्रैल 1983 को ऑर्गनाइज हुए थे।
ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त थीं
– उन्हें ब्रेन ट्यूमर था।
– 8 साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर डाइग्नोस हुआ था।
– पिछले 3 साल से वे बिस्तर पर ही थीं।
———————————-
3. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘Human Cost of Disasters 2000-2019’ के अनुसार आपदा (disasters) से सबसे प्रभावित देशों में भारत का स्थान बताएं?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. पांचवां
Answer: c. तीसरा
UN की किस एजेंसी ने रिपोर्ट जारी की?
– UNDRR : UN office for Disaster Ris Reduction.
– यह रिपोर्ट इंटरनेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन डे के मौके पर 13 अक्टूबर को जारी हुई।
क्या है इस रिपोर्ट में?
– 20 सालों में (वर्ष 2000-2019) में दुनियाभर में आए डिजास्ट और उससे ह्यूमन को हुए लॉस के बारे में बताया गया है।
आपदा की कैटेगरी?
– सूखा (Drought-ड्राउट),
– भूकंप (Earthquake),
– तापमान में बढ़ोत्तरी (Extreme temperature),
– बाढ (Flood),
– भूस्खलन (Landslide),
– Mass movement (किसी ढाल पर गुरुत्व (gravity) के प्रभाव स्वरूप पदार्थ का नीचे की ओर गिरना। यह विशेषतः वर्षा-जल या बर्फ पिघलने के कारण होता है।),
– तूफान (Storm),
– ज्वालामुखी की सक्रियता (Volcanic activity),
– जंगलों में आग (Wildfire)
– रिपोर्ट में कहा कि दो दशकों में आपदाएं 75 फीसदी बढ़ी हैं।
– इसमें 1980 से 1999 और 2000 से 2019 की तुलना भी बताई गई है।
आपदा से सबसे प्रभावित टॉप 5 देश?
1. चीन : 577 डिजास्टर
2. यूएसए : 467 डिजास्टर
3. भारत : 321 आपदा
4. फिलिपींस : 304 डिजास्टर
5. इंडोनेशिया : 278 आपदा
– भारत तीसरे स्थान पर है, मतलब कि डिजास्टर को लेकर भारत को सतर्क रहने और कदम उठाने की जरूरत है।
किस तरह की आपदा सबसे ज्यादा?
– रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक आपदाएं मौसम से संबंधित हैं।
– बाढ़ (Flood) : 44% (3,254 घटनाएं)
– तूफान (Storm) : 28% (2,043 घटनाएं)
– भूकंप (Earthquake) : 8% (552 घटनाएं)
– तापमान बढ़ोत्तरी (Extreme temperature) : 6% (432 घटनाएं)
– इन आपदाओं में से भूकंप को छोड़ दें, तो बाकियों को मनुष्य कोशिश करके इनमें कमी ला सकता है।
– इसके लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना होगा।
——————————–
4. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘Human Cost of Disasters 2000-2019’ के अनुसार किस आपदा (disasters) में सबसे ज्यादा लोग मारे गए?
a. हिन्द महासागर में 2004 का भूकंप व सुनामी
b. हैती में 2010 में भूकंप
c. म्यांमार में 2008 में तूफान
d. चीन में 2008 में भूकंप
Answer: a. हिन्द महासागर में 2004 का भूकंप व सुनामी
2000-2019 की 10 सबसे घातक आपदाएँ (Ten Deadliest Disasters)
– इंडियन ओसेन में वर्ष 2004 में भूकंप और सुनामी से 2.26 लाख लोग मारे गए थे। (इससे भारत को भी बहुत नुकसान हुआ था। यह सुनामी इंडोनेशिया में आए भूकंप की वजह से पैदा हुआ था।)
– हैती में भूकंप से वर्ष 2010 में 2.22 लाख लोग मारे गए।
– म्यांमार में तूफान से वर्ष 2008 में 1.38 लाख लोगों की मौत हुई।
– चीन में भूकंप से वर्ष 2008 में 87 हजार लोगों की मौत।
– पाकिस्तान में भूकंप से वर्ष 2005 में 73 हजार लोग मारे गए। (भारत पर भी असर हुआ था)
– यूरोप में हीटवेव से 2003 में 72 हजार लोगों की मौत हुई।
– रूस में हीटवेव से 2010 में 55 हजार लोगों मारे गए।
– ईरान में भूकंप से 2003 में 26 हजार लोगों की मौत।
– इंडिया में भूकंप से 2001 में 20 हजार लोगों की मौत।
– सूखा पड़ने से सोमालिया में वर्ष 2010 में 20 हजार लोग मारे गए।
—-
आपदाओं से कितनी मौतें?
– भूकंप से दुनिया भर में 20 सालों में 7.21 लाख लोग मारे गए। यह आपदाओं से हुई मौतों का 58 प्रतिशत है।
– इसके बाद स्थान है तूफान का। इससे 1.99 लाख लोग मारे गए। (आपदाओं से हुई मौतों का 16 प्रतिशत)
– तापमान में बढ़ोत्तरी से 1.65 लाख लोग (आपदाओं से हुई मौतों का 13 प्रतिशत) मारे गए।
– बाढ़ से 1.04 लाख लोगों की मौत (9 पर्सेंट) हुई।
—-
आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या?
– सबसे ज्यादा बाढ़ से दुनिया की 165 करोड़ आबादी प्रभावित हुई। यह आपदा से प्रभावित लोगों की कुल संख्या का 41 प्रतिशत है।
– दूसरा स्थान सूखा का है। इससे 143 करोड़ आबादी प्रभावित हुई। (35%).
– तीसरा स्थान तूफान का है। इससे 72 करोड़ लोग प्रभावित हुए। (18% प्रतिशत).
– चौथा स्थान भूकंप का है। इससे 11 करोड़ लोग प्रभावित हुए। (3%).
————————————
5. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘Human Cost of Disasters 2000-2019’ के अनुसार आपदाओं से दुनिया को कितनी रकम का नुकसान हुआ?
a. 2.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
b. 3.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
c. 4.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
d. 5.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
Answer: a. 2.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
(2.17 लाख अरब रुपया)
आपदा से आर्थिक नुकसान
– महादेश (कांटिनेंट) की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को 45% हुआ।
– एशिया को 43% का नुकसान।
————————————-
6. विश्व खाद्य दिवस (World food day) कब मनाया जाता है?
a. 16 अक्टूबर
b. 15 अक्टूबर
c. 14 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर
Answer: a. 16 अक्टूबर
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के Food and Agriculture Organization (FAO) ने घोषित की थी।
– इसी दिन खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना 16 October 1945 को हुई थी।
– यह दिन भूख से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता फैलाने और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है।
World Food Day 2020 Theme – Grow, Nourish, Sustain.
(ग्रो, नरिश, सस्टेन)
– कोविड-19 के समय में जब दुनिया की बड़ी आबादी भोजन के संकट से परेशान है, ऐसे में यह दिवस महत्वपूर्ण हो जाता है।
————————————
7. PM नरेंद्र मोदी ने खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ और विश्व खाद्य दिवस पर कितने रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया?
a. 500 रुपए
b. 100 रुपए
c. 75 रुपए
d. 50 रुपए
Answer: c. 75 रुपए
– पीएम मोदी ने इसके साथ ही हाल में विकसित 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्में राष्ट्र को समर्पित की.
– इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो लोग कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं.
————————————
8. ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे कब मनाया जाता है?
a. 17 अक्टूबर
b. 16 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 14 अक्टूबर
Answer: c. 15 अक्टूबर
– इसे मनाने का उद्देश्य हाथों को अच्छी तरह से धोने के फायदों और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– डॉक्टर बताते हैं कि हाथ न धोने के कारण सबसे अधिक बीमारियां होती हैं।
– कोरोना वायरस बीमारी हाथों के जरिए भी फैल रही है।
– पहला ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे 2008 में मनाया गया।
————————————-
9. अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब (International Day of Rural Women 2020) कब मनाया जाता है?
a. 16 अक्टूबर
b. 15 अक्टूबर
c. 14 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर
Answer: b. 15 अक्टूबर
– विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएँ कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं तथा खाद्य क्षेत्र से जुड़ी रहती हैं।
– संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 18 दिसंबर 2007 को इस दिन को मान्यता दी थी।
– वर्ष 2008 में यह पहली बार मनाया गया।
– यह दिवस ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता तय करने, ग्रामीण आजीविका में सुधार करने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम : “Building rural women’s resilience (रिज़िल्यन्स ) in the wake of COVID-19”.
————————————-
10. विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day) कब मनाया जाता है?
a. 18 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 16 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर
Answer: d. 15 अक्टूबर
– भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म-दिवस 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
– वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे।
– उनके सम्मान में संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2010 में 15 अक्टूबर को हर साल वर्ल्ड स्टूडेंट डे मनाने का फैसला किया था।
एपीजे अब्दुल कलाम
– उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।
– डॉ. कलाम वर्ष 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
– इससे पहले वह प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार रह चुके थे।
– वह ISRO और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम कर चुके थे।
– उन्होंने ISRO में भारत के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
– अब्दुल कलाम को पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत रत्न (1997) के सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।
————————————-
11. प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन 14 अक्टूबर 2020 को हो गया, वो किस राज्य से थीं?
a. तमिलनाडु
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. केरल
Answer: b. आंध्र प्रदेश
– उनके पति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अर्जुन राव ने बताया कि वो लंबे समय से न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं।
– शोभा नायडू की मुख्य उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य नृत्य-नटिकाओं की कोरियोग्राफी करना शामिल था।
– शोभा नायडू ने सत्यभामा, देव देवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईंबाबा और देवी पार्वती की मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
– उन्हें पद्मश्री मिल चुका है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।