यह 14th to 16th November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस पड़ोसी देश के Army Chief प्रभु राम शर्मा को राष्ट्रपति ने ‘भारतीय सेना के जनरल’ का मानद पद प्रदान किया?
a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. म्यांमार
d. जापान
Answer: b. नेपाल
– भारत और नेपाल के बीच में वर्ष 1950 से परंपरा चल रही है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के सेना प्रमुख को मानद जनरल का पद से सम्मानित करती है।
– नेपाल ने भी नवंबर 2020 में काठमांडू की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (MM Naravane) को ‘नेपाल सेना के जनरल (General of Nepal Army)’ की मानद रैंक प्रदान की थी।
——————–
2. पहले IRS अधिकारी (रिटायर्ड) का नाम बताएं, जो राज्यसभा के महासचिव नियुक्त हुए?
a. आरसी मोदी
b. पीसी मोदी
c. विवेक मोदी
d. किस्लय मोदी
Answer: b. पीसी मोदी
– उन्हें एक साल के लिए इस पद पर तैनात किया गया है।
– वह 1982 बैच के रिटायर्ड IRS अधिकारी हैं।
– वह इससे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes – CBDT) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
– इससे पहले रामाचार्युलु राज्यसभा के महासचिव थे, लेकिन उन्हें मात्र 73 दिनों में ही हटा दिया गया।
– हालांकि उन्हें अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है।
– राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस आशय के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
——————–
3. वाराणसी से लगभग 100 साल पहले चुराई गई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति, भारत को किस देश से मिली?
a. यूएसए
b. जापान
c. चीन
d. कनाडा
Answer: d. कनाडा
– इस मूर्ति को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) की शोभा बढ़ाएगी।
– देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की ऊंचाई 17 सेमी, चौड़ाई 9 सेमी और मोटाई 4 सेमी है।
– यह मूर्ति 1913 के करीब वाराणसी के एक मंदिर से चुरा ली गई थी और कनाडा की रेजिना यूनिवर्सिटी के मैकेंजी आर्ट गैलरी संग्रह का हिस्सा बन गई थी।
– यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भूल सुधार करते हुए पिछले साल ओटावा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को यह मूर्ति सौंपी।
——————–
4. संयुक्त राष्ट्र ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Programme – UN-WFP) के सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नामित किया?
a. डेनियल ब्रुहल
b. शाहरुख खान
c. विवेक मुखर्जी
d. डेनियल पर्ल
Answer: a. डेनियल ब्रुहल
– वह स्पेनिश-जर्मन अभिनेता हैं।
– वह WFP के जीरो हंगर वाली दुनिया (world with Zero Hunger) के मिशन में शामिल हो गए हैं।
– सद्भावना राजदूत के रूप में, वह भूख के मुख्य चालकों के बारे में सूचित करेंगे और भूख के मूल कारणों और तत्काल जरूरतों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र डब्ल्यूएफपी के प्रयासों का प्रदर्शन करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Programme)
– स्थापना: 1961
– मुख्यालय: रोम, इटली
——————–
5. भारतीय नौसेना में चौथी स्कॉर्पियन पनडुब्बी ‘INS वेला’ शामिल हुई, इसे किस प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है?
a. प्रोजेक्ट 62
b. प्रोजेक्ट 70
c. प्रोजेक्ट 72
d. प्रोजेक्ट 75
Answer: d. प्रोजेक्ट 75
– प्रोजेक्ट-75 के तहत मैसर्स नेवल ग्रुप (M/s Naval Group), फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई के द्वारा स्कॉर्पियन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।
– इनमें से चौथी पनडुब्बी को नवंबर 2021 में इंडियन नेवी को सौंप दिया गया।
– INS वेला को उन्नत स्टील्थ और लड़ाकू क्षमताओं के लिए जाना जाता है।
– यह पनडुब्बी सतह-विरोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी एकत्र करना, क्षेत्र की निगरानी आदि जैसे कई मिशनों को अंजाम दे सकती हैं।
——————–
6. विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week – WAAW) वर्ष 2021 में कब से कब तक मनाया गया?
a. 10-17 नवंबर
b. 12-29 नवंबर
c. 18-24 नवंबर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. 18-24 नवंबर
– इस सप्ताह का उद्देश्य वैश्विक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दवाओं के प्रति बैक्टीरिया की रेसिस्टेंस के बारे में भी लोगों के बीच जानकारी बढ़ाना है।
– 2021 की थीम : स्प्रेड अवेयरनेस, स्टॉप रेजिस्टेंस
——————–
7. प्रधानमंत्री ने सरकारी बॉण्ड बाज़ार (Government bond market) खुदरा निवेशकों के लिए खोलने के लिए किस योजना को लांच किया?
a. आरबीआई – खुदरा प्रत्यक्ष योजना
b. एसबीआई – खुदरा योजना
c. पीएनबी – खुदरा प्रत्यक्ष निवेश
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. आरबीआई – खुदरा प्रत्यक्ष योजना
(Reserve Bank of India (RBI)- Retail Direct Scheme)
– इससे आम लोगों को भी सरकारी प्रतिभूतियों (Government securities) या बांड खरीदने की अनुमति मिल गई है।
– इसके लिए फरवरी 2021 में ही RBI ने सरकार को प्रस्ताव दिया था।
– नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे योजना को लांच किया।
– इस योजना के तहत खुदरा निवेशकों (व्यक्तियों) को RBI के साथ ‘खुदरा प्रत्यक्ष गिल्ट खाता’ (Retail Direct Gilt Account) खोलने और बनाए रखने की सुविधा होगी।
– यह योजना भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल करती है जो इस प्रकार सुविधा प्रदान करते हैं।
उद्देश्य
– इस कदम का उद्देश्य सरकारी प्रतिभूति बाज़ार में विविधता लाना है जिसमें बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड जैसे अन्य संस्थागत निवेशकों का वर्चस्व है।
– अभी तक सरकारी प्रतिभूति बाज़ार में छोटे निवेशक वर्ग, वेतनभोगी वर्ग, छोटे व्यापारियों को बैंकों और म्यूचुअल फंड के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से निवेश करना पड़ता था। लेकिन अब खुद निवेश कर सकेंगे।
सरकारी प्रतिभूति (Government Security)
– सरकारी प्रतिभूतियाँ केंद्र सरकार या राज्य सरकारों द्वारा जारी की जाने वाली एक व्यापार योग्य साधन होती हैं।
– ये सरकार के ऋण दायित्व को स्वीकार करती हैं। ऐसी प्रतिभूतियाँ अल्पकालिक (आमतौर पर एक वर्ष से भी कम समय की मेच्योरिटी वाली इन प्रतिभूतियों को ट्रेज़री बिल कहा जाता है जिसे वर्तमान में तीन रूपों में जारी किया जाता है, अर्थात् 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन) या दीर्घकालिक (आमतौर पर एक वर्ष या उससे अधिक की मेच्योरिटी वाली इन प्रतिभूतियों को सरकारी बॉण्ड या दिनांकित प्रतिभूतियाँ कहा जाता है) होती हैं।
– सरकारी प्रतिभूतियों में व्यावहारिक रूप से डिफॉल्ट का कोई जोखिम नहीं होता है, इसलिये इन्हें जोखिम रहित गिल्ट-एज्ड उपकरण भी कहा जाता है।
RBI Governor – शक्तिकांत दास
——————–
8. भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर कौन बन गए?
a. राजन परिहार
b. मित्रभा गुहा
c. हर्षित राजा
d. राजा ऋत्विक
Answer: b. मित्रभा गुहा
– वह कोलकाता के रहने वाले हैं।
ग्रैंड मास्टर
69वां: हर्षित राजा (महाराष्ट्र)
70वां: राजा ऋत्विक (तेलंगाना)
71वां: संकल्प गुप्ता (महाराष्ट्र)
——————–
9. किस राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए सड़क सुरक्षा पहल ‘रक्षक’ शुरू की?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. ओडिशा
Answer: d. ओडिशा
– कार्यक्रम के तहत, 300 मास्टर ट्रेनर दुर्घटना संभावित स्थानों के पास स्थित भोजनालयों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रहने या काम करने वाले 30,000 स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
ओडिशा
– मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
– राज्यपाल गणेशी लाल
——————–
10. किस निजी रॉकेट कंपनी ने 10 नवंबर 2021 को “क्रू 3 (Crew 3)” मिशन लॉन्च किया, जिसमें भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजा चारी इसके मिशन कमांडर थे?
a. लॉकहिड मार्टिन
b. ऑर्बिटल इंसाइट
c. स्पेसएक्स
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. स्पेसएक्स
– राजा चारी, नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं।
– अन्य अंतरिक्ष यात्री नासा के टॉम मार्शबर्न (पायलट), कायला बैरन (मिशन विशेषज्ञ); साथ ही ईएसए (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) अंतरिक्ष यात्री मैथियस मौरर (मिशन विशेषज्ञ) हैं।
– इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अप्रैल 2022 तक छह महीने के विज्ञान मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station – ISS) भेजा गया है।
नासा
– प्रशासक: बिल नेल्सन
– मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., USA
स्थापना: 1 अक्टूबर 1958
स्पेसएक्स
संस्थापक और सीईओ: एलोन मस्क
स्थापना: 2002
मुख्यालय: कैलिफोर्निया, USA
——————–
11. नोबेल पुरस्कार विजेता एफडब्ल्यू डी क्लर्क का निधन 11 नवंबर 2021 को हो गया, वह किस देश के अंतिम श्वेत राष्ट्रपति थे?
a. माली
b. दक्षिण अफ्रीका
c. श्रीलंका
d. अजरबैजान
Answer: b. दक्षिण अफ्रीका
– कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है।
– वह सितंबर 1989 और मई 1994 के बीच दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थे।
– वर्ष 1993 में, डी क्लर्क (De Klerk) और नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) को संयुक्त रूप से रंगभेद को समाप्त करने की दिशा में उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
– उनके बाद नेल्सन मंडेला, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे।
——————–
12. विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 नवंबर
b. 12 नवंबर
c. 13 नवंबर
d. 19 नवंबर
Answer: b. 12 नवंबर
– यह दिवस पहली बार 12 नवंबर 2009 को ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड न्यूमोनिया (Global Coalition against Child Pneumonia) द्वारा मनाया गया था।
——————–
13. लोक सेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day) कब मनाया जाता है?
a. 11 नवंबर
b. 12 नवंबर
c. 13 नवंबर
d. 19 नवंबर
Answer: b. 12 नवंबर
– वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली के स्टूडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली और एकमात्र यात्रा की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है।
——————–
14. किस केंद्र शासित प्रदेश ने ‘श्रमिक मित्र (Shramik Mitra)’ योजना शुरू की?
a. दिल्ली
b. पुदुचेरी
c. जम्मू कश्मीर
d. अंडमान निकोबार
Answer: a. दिल्ली
– योजना के तहत, 800 ‘श्रमिक मित्र’ निर्माण श्रमिकों तक पहुंचेंगे, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
– दिल्ली के सभी वार्डों में कम से कम 3 से 4 श्रमिक मित्र नियुक्त किए जा रहे हैं, जो वार्ड स्तर पर निर्माण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों तक पहुंचेंगे।
दिल्ली
– मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल
– उपराज्यपाल: अनिल बैजल
——————–
15. पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या – नेशनहुड इन अवर टाइम्स’ के लेखक नाम बताएं?
a. प्रदीप बसु
b. सलमान खुर्शीद
c. दिग्विजय सिंह
d. पी चिदंबरम
Answer: b. सलमान खुर्शीद
– इस पुस्तक पर विवाद हुआ है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here