यह 16 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 16 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. यूनिसेफ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक निमोनिया से बच्चों (5 साल तक के उम्र) की मौतों के मामले में भारत का स्थान कौन सा है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: b. दूसरा
– भारत में वर्ष 2018 में पांच साल से कम उम्र के 1,27,000 बच्चों की मौत हो गई।
– निमोनिया से हर घंटे 14 बच्चों की मौत हो गई।
– निमोनिया के कारण होने वाली लगभग आधी मौतें वायु प्रदूषण से सम्बंधित हैं।
– आउटडोर एयर पॉल्युशन से 27 प्रतिशत और इंडोर एयर पॉल्युशन से 22 प्रतिशत मौतें हुईं।
– वर्ष 2017 में 14 प्रतिशत मौतें निमोनिया की वजह से हुई।
– वर्ष 2018 में दुनियाभर में 802,000 बच्चों की मौत हुई।
मतलब दुनिया भर में हर 39 सेकेंड में एक बच्चे की मौत हो जाती है।
– यह रोग टीकाकरण के द्वारा रोका जा सकता है, परन्तु अभी भी इससे काफी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं।
– 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की 15% मौतें निमोनिया के कारण हुई हैं।
Country Name Estimated number of pneumonia-related deaths in children under five, 2018
1. Nigeria: 162,000
2. India: 127,000
3. Pakistan: 58,000
4. Democratic Republic of the Congo: 40,000
5. Ethiopia: 32,000
6. Indonesia: 19,000
7. China: 18,000
8. Chad: 18,000
9. Angola: 16,000
10. United Republic of Tanzania: 15,000
Global: 802,000
कारण
– वायु प्रदूषण
– अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएँ
– पेयजल की सुविधा का अभाव
– घर के अन्दर वायु प्रदूषण
– कुपोषण
सुझाव
– निमोनिया का सामना करने के लिए अधिक निवेश
– मज़बूत वैश्विक प्रतिबद्धता
UNICEF – United Nations Children’s Fund
विश्व निमोनिया दिवस – 12 नवंबर
—————————
2. टेस्ट मैच में सबसे कम पारी में 2 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
a. मयंक अग्रवाल
b. विराट कोहली
c. रोहित शर्मा
d. चेतेश्वर पुजारा
Answer: a. मयंक अग्रवाल
– उन्होंने यह 12वीं पारी में कर दिखया।
– इंदौर में 15 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में दो शतक लगाए।
– मयंक अग्रवाल ने करियर के 8वें टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया।
– इससे पहले मयंक ने पिछला दोहरा शतक इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था।
– सबसे जल्दी 2 दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी विनोद कांबली हैं।
– अब दूसरे नंबर पर मयंक अग्रवाल बन गए हैं, जिन्होंने 12 पारियों में यह कर दिखाया।
– जबकि तीसरे स्थान पर सर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने 13 पारियों में ऐसा किया था।
कम पारी में दूसरा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
खिलाड़ी | देश | पारी |
---|---|---|
विनोद कांबली | भारत | 5 |
मयंक अग्रवाल | भारत | 12 |
सर डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | 13 |
लॉरेंस रोवे | वेस्टइंडीज | 14 |
ग्रीम स्मिथ | दक्षिण अफ्रीका | 15 |
——————————
3. पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन (15 नवंबर 2019) कहां आयोजित किया गया?
a. मैसूर
b. पटना
c. मुंबई
d. चेन्नई
Answer: a. मैसूर
– आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने 15 नवंबर 2019 को मैसूर, कर्नाटक में अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का उद्घाटन किया।
– इसका आयोजन आयुष मंत्रालय करवाता है।
– 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
—————————–
4. ब्रिक्स व्यापार परिषद् ने अगली शिखर बैठक (2020) तक कितनी राशि के आपसी व्यापार का लक्ष्य बनाया है?
a. 400 अरब डॉलर
b. 50 अरब डॉलर
c. 300 अरब डॉलर
d. 500 अरब डॉलर
Answer: d. 500 अरब डॉलर
– 11वीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 13 व 14 नवंबर को ब्राजील में हुई।
——————————
5. 12वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2020 किस देश में होगा?
a. चीन
b. रूस
c. दक्षिण अफ्रीका
d. भारत
Answer: b. रूस
– जुलाई 2020 में इसका अयोजन होगा।
———————-
6. यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सप्ताह (World Heritage Week) कब आयोजित है?
a. 14 से 20 नवंबर
b. 20 से 24 नवंबर
c. 19 से 25 नवंबर
d. 30 नवंबर से 6 दिसम्बर
Answer: c. 19 से 25 नवंबर
– देश में 38 वर्ल्ड हेरिटेज साइट (विश्व स्मारक स्थल) हैं। इनमें से 30 कल्चरल साइट (सांस्कृतिक स्थल) और सात नेचुरल साइट (प्राकृतिक स्थल) हैं। इसके अलावा एक मिक्स साइट है।
भारत में वर्ल्ड हेरिटेज – सांस्कृतिक स्थल (30)
स्थल और घोषित वर्ष
- आगरा किला (1983)
- अजंता की गुफाएं (1983)
- नालंदा, बिहार के नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल (2016)
- सांची में बौद्ध स्मारक (1989)
- चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क (2004)
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) (2004)
- गोवा के चर्च और कांवेंट्स (1986)
- एलीफेंटा गुफाएँ (1987)
- एलोरा कीव्स (1983)
- फतेहपुर सीकरी (1986)
- ग्रेट लिविंग चोल मंदिर (1987,2004)
- हम्पी में स्मारक समूह (1986)
- महाबलीपुरम में स्मारक समूह (1984)
- पट्टादकल में स्मारकों का समूह (1987)
- राजस्थान के पहाड़ी किले (2013)
- अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर (2017)
- हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली (1993)
- जयपुर सिटी, राजस्थान (2019)
- खजुराहो समूह के स्मारक (1986)
- बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर (2002)
- भारत का पर्वतीय रेलवे (1999,2005,2008)
- कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली (1993)
- पाटन, गुजरात (2014) में रानी-की-वाव (महारानी का स्टेपवेल)
- लाल किला परिसर (2007)
- भीमबेटका के रॉक शेल्टर (2003)
- सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984)
- ताज महल (1983)
- आर्केलॉजिकल वर्क ऑफ La Corbusier (2016)
- जंतर मंतर, जयपुर (2010)
- मुंबई की विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेम्बल (2018)
प्राकृतिक (7)
स्थल और घोषित वर्ष
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (2014)
- काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985)
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985)
- मानस वन्यजीव अभयारण्य (1985)
- नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (1988,2005)
- सुंदरबन नेशनल पार्क (1987)
- पश्चिमी घाट (2012)
मिश्रित (1)
खंगचेंदज़ोंगा नेशनल पार्क (कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान – सिक्किम) (2016)
—————————-
7. केंद्र सरकार ने 2017-18 के लिए कंज्यूमर एक्सपेंडिचर सर्वे (उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण) जारी नहीं करने का फैसला किया है, इस सर्वे को किसने किया है?
a. NSO
b. NTO
c. RBI
d. वित्त मंत्रालय
Answer: a. NSO (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय)
नेशनल स्टैटिक्स ऑफिस
– मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स ऐंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने यह फैसला किया है।
– दरअसल, इसकी रिपोर्ट मीडिया में आ गई।
– इसके अनुसार 2017-18 में देशवासियों का व्यक्तिगत औसत मासिक खर्च घटकर 1,446 रुपये पर पहुंच गया जो 2011-12 में 1,501 रुपये था।
– यह 3.7% की गिरावट है। जबकि हर बार यह बढ़ता ही था।
– यह सर्वे जुलाई 2017 और जून 2018 के बीच किया गया है।
– पिछले 40 साल में पहली बार उपभोक्ता खर्च में कमी आ गई है।
– हालांकि केंद्र सरकार (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स ऐंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन) ने इस रिपोर्ट को गलत बताया है और कहा है कि आंकड़ों का कैल्कुलेशन सही से नहीं किया गया है।
——————————–
8. झारखंड का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 13 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 15 नवंबर
d. 16 नवंबर
Answer: c. 15 नवंबर
– स्थापना: 15 नवंबर 2000
– राजभाषा: हिंदी, संथाली, कुड़मालि
– मुख्यमंत्री: रघुवर दास
– राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
– राजधानी राँची
————————
9. कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन 1-10 दिसम्बर तक किस राज्य में किया जाएगा?
a. असम
b. पंजाब
c. झारखंड
d. हरियाणा
Answer: b. पंजाब
– इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 दिसम्बर को गुरु नानक स्टेडियम, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला ज़िला) में किया जायेगा।
—————————–
10. किस राज्य सरकार ने ‘शिशु सुरक्षा’ मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?
a. असम
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल
Answer: a. असम
– असम राज्य का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल दिवस पर इस एप को लांच किया।
– इस मोबाइल एप्प का उपयोग राज्य में किसी भी नागरिक द्वारा शिकायत करने के लिए किया जा सकता है.
– इसका उद्देश्य राज्य में मौजूद बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाना तथा सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी तय करना है.
————————–
11. किस भारतीय खिलाड़ी का नाम TIME 100 Next सूची में शामिल किया गया है?
a. रोहित शर्मा
b. दुती चंद
c. स्मृति मंधाना
d. पी वी सिंधू
Answer: b. दुती चंद
– इसमें उन लोगों को शामिल किया गया है जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य और विज्ञान में भविष्य बनाने को तैयार हैं.
– दुती चंद ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में एक-एक रजत पदक जीते थे.
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।