PDF Download: Click here
1. आर्थिक थिंक टैंक GTRI की रिपोर्ट के अनुसार किस देश को पछाड़कर चीन, भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर (वित्त वर्ष 2023-24) बना?
According to the report by the economic think tank GTRI, which country did China surpass to become India’s largest trade partner (financial year 2023-24)?
a. फ्रांस
b. जापान
c. USA
d. जर्मनी
Answer: c. USA
– वित्तीय वर्ष 2023-24 में चीन संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है।
– आर्थिक थिंक टैंक ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं।
– भारत और चीन के बीच दोतरफा व्यापार 118.4 अरब डॉलर का रहा, जो अमेरिका के साथ 118.3 अरब डॉलर के व्यापार से थोड़ा कम है।
चीन के साथ कितना कारोबार बढ़ा
– वित्त वर्ष 2023-24 में चीन से आयात में वृद्धि हुई है, यह 3.24% बढ़कर 101.7 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया।
– हालाकि भारत का निर्यात भी 8.7% बढ़ा है और यह आंकड़ा अब 16.67 बिलियन डॉलर हो गया।
– इस वृद्धि को चलाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में लौह अयस्क, सूती धागा/कपड़े/मेडअप, हथकरघा, मसाले, फल और सब्जियां, और प्लास्टिक और लिनोलियम शामिल हैं।
– इसके बावजूद आयात और निर्यात घाटा बहुत बड़ा है
अमेरिकी को निर्यात में गिरावट
– 2023-24 में अमेरिका को भारत का निर्यात 1.32% घटकर 77.5 बिलियन डॉलर हो गया।
– जबकि अमेरिका से आयात में लगभग 20% की बड़ी गिरावट देखी गई, जो कि 40.8 बिलियन डॉलर थी।
– निर्यात में गिरावट के बावजूद, अमेरिका के साथ भारत का व्यापार फायदे में है।
– भारत का व्यापार सरप्लस (अधिशेष) बढ़कर 36.74 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
भारत के प्रमुख व्यापार साझेदार
1. चीन : 118.4 अरब डॉलर
2. USA : 118.3 अरब डॉलर
3. रूस : 65.7 अरब डॉलर
4. सऊदी अरब : 43.4 अरब डॉलर
5. सिंगापुर : 35.6 अरब डॉलर
————–
2. WMO की ‘स्टेट ऑफ द क्लाइमेट एशिया 2023’ रिपोर्ट के अनुसार किस भारतीय राज्य की बाढ़ वर्ष 2023 में एशिया की सबसे खराब जलवायु आपदाओं में से एक थी?
According to WMO’s ‘State of the Climate Asia 2023’ report, floods in which Indian state were among Asia’s worst climate disasters in 2023?
a. केरल
b. असम
c. सिक्किम
d. ओडिशा
Answer: c. सिक्किम
————–
3. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द क्लाइमेट एशिया 2023’ के अनुसार एशिया की सबसे खराब जलवायु आपदाओं में से एक इनमें से कौन थी?
According to the World Meteorological Organization (WMO) report ‘State of the Climate Asia 2023’, which of the following was one of the worst climate disasters in Asia?
a. बिहार में बिजली गिरना
b. सिक्किम में हिमनद झील का विस्फोट से बाढ़
c. मुंम्बई में बाढ़
d. हिमाचल प्रदेश में बाढ़ व भूस्खलन
Answer: b. सिक्किम में हिमनद झील का विस्फोट से बाढ़ (ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड)
– रिपोर्ट का नाम : स्टेट ऑफ द क्लाइमेट एशिया 2023
– किसने जारी की : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
– कब जारी की : 23 अप्रैल 2024
एशिया पर जलवायु घटनाओं का प्रभाव
– द हिन्दू न्यूज़ पेपर के अनुसार वर्ष 2023 में पूरे एशिया में चरम जलवायु घटनाओं से 2000 से ज्यादा लोग मारे गए और नौ मिलियन (90 लाख) से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
– इसमें 80% से ज्यादा घटनाएं तूफान और बाढ़ से संबंधित थीं।
– रिपोर्ट में यह भी दिया गया है कि कई हिस्सों में गंभीर गर्मी की लहरें चल रही हैं, जिससे कई मौतें हुईं।
– भारत में, अप्रैल और जून में भीषण गर्मी ने हीट स्ट्रोक से लगभग 110 लोगों की जान ले ली।
– हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ जाता है।
नोट: – गर्मी से संबंधित मृत्यु दर को व्यापक रूप से कम रिपोर्ट किया गया है।
2023 की सिक्किम आपदा
– अक्टूबर 2023 में सिक्किम में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) घटना की वजह से बाढ़ आ गई, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए।
– काफी लोग की मौत भी हो गई थी।
– काफी लंबे समय तक इस बाढ़ का असर रहा।
कौन सी झील बाढ़ का कारण बनी
– सिक्किम के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित दक्षिण ल्होनक झील बाढ़ का कारण बनी। ये ग्लेशियल झील है।
– इस झील में ‘ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड’ घटना हुई, जिसकी वजह से कई चार जिले तबाह हो गए।
– झील उत्तरी सिक्किम में 5,200 मीटर (17,100 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
कौन कौन सी जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त
– 1,200-मेगावाट तीस्ता-III
– 510 मेगावाट की तीस्ता-V
– 500 मेगावाट की तीस्ता- VI
नोट: तीस्ता-III, सिक्किम की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना थी।
– यह परियोजना सिक्किम के चुंगथांग गाँव और उपमंडल स्थित थी।
ग्लेशियल झीलों का विस्तार हो रहा है
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार वर्ष 1984 से 2023 तक भारतीय हिमालयी नदी घाटियों के जलग्रहण क्षेत्रों की भारतीय स्पेस एजेंसी (इसरो) की सैटेलाइट इमेज हिमनद झीलों की व्यापकता में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती हैं।
– 2016 – 2017 में पहचानी गई 10 हेक्टेयर से बड़ी 2,431 झीलों में से 1984 के बाद से 676 झीलों का उल्लेखनीय रूप से विस्तार हुआ है।
इनमें से भारत में कितनी झीले
– इनमें से 130 झीलें भारत के भीतर स्थित हैं।
– सिंधु नदी घाटी में 65 झीलें.
– गंगा नदी घाटी में 7 झीलें.
– ब्रह्मपुत्र नदी घाटी में 58 झीलें.
[इसरो लिंक: https://www.nrsc.gov.in/sites/default/files/pdf/DMSP/Cartosat3-Chungthang%20Dam_13oct2023.pdf ]
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) क्या है?
– GLOF (ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड) एक अचानक तथा संभावित रूप से विनाशकारी बाढ़ या घटना है।
– घटना में ग्लेशियर में मौजूद पानी का एक पिंड पिघलकर बाहर निकल जाता है। यह जोकुलहौप कहलाता है।
– ऐसी घटनाओ के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- भूकंप, अत्यधिक वर्षा और बर्फीले हिमस्खलन आदि।
ग्लेशियर और उनसे झीले कैसे बनती हैं?
– ग्लेशियर बर्फ का बहुत बड़ा भाग होगा हैं, जिसे हिमखंड भी कहते हैं।
– ये नदी की तरह दिखाई देते हैं और बहुत धीमी गति से बहते रहते हैं।
– ग्लेशियरों के बनने में कई साल लगते हैं।
– ऐसी जगहों पर बनते हैं जहाँ बर्फ़ गिरती है मगर गल नहीं पाती।
– कुछ ग्लेशियर छोटे होते हैं जैसे फुटबॉल का एक मैदान
– कुछ बहुत बड़े होत हैं जैसे दर्जनों किलोमीटर से लेकर सैकड़ों किलोमीटर लंबे।
– धरती की कुल भूमि का करीब 10 फीसदी हिस्सा ग्लेशियर और समुद्र का करीब 30 फीसदी।
कितने ग्लेशियर खतरे में
– वर्ष 2022 में यूनाइटेड नेशन द्वारा किए गए अध्ययन में विश्व धरोहर ग्लेशियरों का एक तिहाई खतरे में है।
– द हिंदू न्यूजपेपर के अनुसार अध्ययन में बताया गया कि यदि ग्लोबल तापमान में वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा न हो तो दो तिहाई ग्लेशियरों को बचाना संभव होगा।
किस महाद्वीप पर ग्लेशियर नहीं
– द हिंदू न्यूज पेपर के अनुसार, ग्लेशियर ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं।
– इनमें से अधिकतर हजारों साल पुराने हैं।
– वे संपीड़ित (compressed) बर्फ की परतों से बने होते हैं।
– जो गुरुत्वाकर्षण और चट्टान के सापेक्ष बर्फ की कोमलता के कारण चलती या “बहती” हैं।
सिक्किम
मुख्यमंत्री : प्रेम सिंह तमांग
राज्यपाल : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
राजधानी: गंगटोक
————-
4. इजराइल-हमास युद्ध के बीच किस शहर में पूर्व भारतीय सेना अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले की मौत 13 मई 2024 को हो गई, जो संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे?
In which city, former Indian Army officer Colonel Waibhav Anil Kale, who was working in the United Nations, died on 13 May 2024 amid the Israel-Hamas war?
a. यरूशलेम
b. रामल्ला
c. हेब्रोन
d. रफा
Answer: d. रफा
– पूर्व भारतीय सेना अधिकारी का नाम कर्नल वैभव अनिल काले था। 13 मई 2024 को रफा शहर में उनकी मौत हो गई।
– वह तीन सप्ताह पहले यूएन डीएसएस में सुरक्षा समन्वय अधिकारी के रूप में यूएन में शामिल हुए थे।
– रफा मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप की सीमा से लगे गाजा पट्टी का सबसे दक्षिणी शहर है।
कैसे और कहां हुई घटना
– पूर्व सेना अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (UNDSS) के साथ काम कर रहे थे।
– कर्नल वैभव 13 मई 2024 को UNDSS के एक अन्य घायल स्टाफ सदस्य को रफा शहर में अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान वाहन पर हमला हो गया।
– जिसमे कर्नल वैभव की मौत हो गई और एक कर्मचारी घायल हो गया।
– रफा मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप की सीमा से लगे गाजा पट्टी का सबसे दक्षिणी शहर है।
– वह संयुक्त राष्ट्र के स्टिकर वाली कार में बैठे थे।
एंटोनियो गुटेरेस ने क्या कहा
– उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि गाजा में UN वाहन पर हमला किया गया, जिसमें हमारे एक सहकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
– गाजा में 190 से अधिक संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी मारे गए हैं।
– मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की जानी चाहिए।
– उन्होंने आगे कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा करता हूं और तत्काल मानवीय युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए अपनी तत्काल अपील दोहराता हूं।
कर्नल वैभव अनिल काले
– कर्नल काले नागपुर के रहने वाले थे, लेकिन वर्ष 2022 में वे पुणे में बस गए थे।
– उन्होंने पठानकोट आतंकी हमले को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
– कर्नल काले भारतीय सेना की 11 जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट के एक पैदल सेना अधिकारी थे।
– उन्होंने दो साल पहले समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी जिसके बाद उन्होंने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने से पहले बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो किशोर बच्चे हैं, जो पुणे में रहते हैं।
तीन लाख लोगों ने रफा शहर छोड़ा
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार इजराइल के निकासी आदेशों के बाद वहां शरण लिए हुए 10 लाख से ज्यादा लोगों में से लगभग तीन लाख लोग शहर छोड़कर भाग गए हैं।
– इजराइल की सेना ने 12 मई 2024 को रफा में भीषण मिसाइल हमला शुरू किया।
– रफा शहर को हमास का आखिरी गढ़ माना जाता है।
इजराइल और हमास युद्ध अपडेट
– इजराइल और हमास के बीच पिछले सात महीनों से युद्ध चल रहा है।
– इस युद्ध में इजराइल के 1500 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 35 हजार फिलिस्तीन मारे गए हैं।
– इजराइल हमास को खत्म करने के लिए लगातार हमले कर रहा है।
– गाजा पट्टी में हमास और इजरायल बीच वर्तमान सशस्त्र संघर्ष 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था।
इजरायल
– राजधानी: येरुशलम
– प्रमुख शहर: तेल अवीव
– प्रधानमंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू
– मुद्रा: न्यू शेकेल
फिलिस्तीन
– UN में इसे देश का दर्जा नहीं है। UN ने ऑब्जर्बर स्टेट के रूप दर्जा दिया हुआ है।
– राजधानी: येरुशलम
– प्रशासनिक केंद्र: रमल्ला
– दो हिस्से में देश: वेस्ट बैंक (आबादी करीब 40 लाख) और गाजा (आबादी 20 लाख)
– राष्ट्रपति: महमूद अब्बास
– प्रधानमत्री: मोहम्मद मुस्तफा
– मुद्रा: इजिप्शियन पाउंड, इजराइली न्यू शेकेल, जॉर्डनियन दीनार
————-
5. किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18.41 मीटर गोला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया?
Which Indian female player created a new national record by throwing the shot put 18.41 meters in the National Federation Athletics Championship?
a. सोनिया सिंह
b. आभा खटुआ
c. मनप्रीत कौर
d. किरण ठाकुर
Answer: b. आभा खटुआ (28 वर्षीय)
– आभा खटुआ एक भारतीय पेशेवर शॉट पुटर हैं।
– वह पश्चिम बंगाल से हैं। उनके पिता किसान हैं।
– आभा खटुआ ने 13 मई 2024 को 18.41 मीटर थ्रो फेंककर एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
– उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने 5वें प्रयास में बनाया।
– आभा खटुआ ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
– इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर के साथ संयुक्त रूप से 18.06 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
– कई रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं।
– पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 18.80 मीटर है।
शॉट पुट क्या है?
– शॉट पुट एक ट्रैक और फील्ड इवेंट है।
– जिसमें एक भारी गोलाकार गेंद या शॉट को पुट किया (फेंका) जाता है।
– इस भारी गेंद को जितना संभव हो उतना दूर पुट किया जाता है।
– इसे एक सर्कल में रहते हुए फेंका जाता है।
– पुरुषों के गोलाकार गेंद वजन: 7.26 किलोग्राम (16.0 पाउंड)
– महिलाओं के गोलाकार गेंद वजन: 4 किलोग्राम (8.8 पाउंड)
————–
6. भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण का आयोजन कहां हुआ?
Where was the 7th edition of India-France joint military exercise ‘Shakti’ held?
a. नांत, फ्रांस
b. पेरिस, फ्रांस
c. उमरोई, मेघालय
d. बकलोह, हिमाचल प्रदेश
Answer: c. उमरोई, मेघालय
– इस सैन्य अभ्यास के उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राजदूत महामहिम थियरी मथोउ और 51 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रसन्ना सुधाकर जोशी शामिल हुए।
– शक्ति अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय VII के तहत उप पारंपरिक परिदृश्य में विविध क्षेत्र संचालनों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
– संयुक्त अभ्यास में अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालनों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
– दोनों देशों की टुकड़ी में 90-90 सैन्य कर्मी हैं।
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के बारे में
– आयोजन कब : 13 से 26 मई 2024
– कहां : उमरोई, मेघालय
– संस्करण: सातवां
– किन देशों के बीच : भारत-फ्रांस
– यह युद्धाभ्यास द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
– जो बारी-बारी से भारत और फ्रांस में आयोजित किया जाता है।
– इसका पिछला संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था।
भारत-फ्रांस के बीच अन्य सैन्य अभ्यास
– थल सेना – शक्ति युद्धाभ्यास
– वायु सेना – गरुण युद्धाभ्यास
फ्रांस
राजधानी: पेरिस
मुद्रा: यूरो
प्रेसिडेंट: इमैनुएल मैक्रॉन
————–
7. पंजाबी कवि और लेखक सुरजीत पातर का निधन 11 मई 2024 को हो गया, उन्हें किस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार मिला था?
Punjabi poet and writer Surjit Patar passed away on 11 May 2024, in which year did he receive the Padma Shri award?
a. 2012
b. 2015
c. 2019
d. 2023
Answer: a. 2012 (साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में)
– उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि 11 मई 2024 को पातर की नींद में ही मृत्यु हो गई।
– पातर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
सुरजीत पातर की प्रमुख रचनाएं
– पातर की काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझर दी पाजेब’, ‘लफजान दी दरगाह’ और ‘सुरजमीन’ शामिल हैं।
सुरजीत पातर को सम्मान
– उन्हें 2012 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री प्राप्त हुआ।
– इसके अलावा उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, पंचनद पुरस्कार, सरस्वती सम्मान और कुसुमाग्रज साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
– पातर पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष थे।
– वह पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष भी रहे थे।
————–
8. सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट 2024 किसने जीता है?
Who has won the Superbet Rapid & Blitz Chess Tournament 2024?
a. डी गुकेश
b. अनीश गिरी
c. मैग्नस कार्लसन
d. आर प्रज्ञानानंदा
Answer: c. मैग्नस कार्लसन
– सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट का आयोजन मई 2024 में पोलैंड में हुआ।
– भारत के आर प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। और वह चौथे स्थान पर रहे।
– मैग्नस कार्लसन लास्ट दिन ब्लिट्ज वर्ग में 9 में से 8 अंक प्राप्त कर शीर्ष पर रहे। कुल अंक 26 हैं।
– मैग्नस कार्लसन ने प्रतियोगिता जीतने के लिए 3 भारतीय प्रतिभाओं सहित लगातार सभी 9 खिलाड़ियों को हराया।
– इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने वाले प्लेयर्स को 40000 डॉलर मनी प्राइज मिलता है।
– दूसरे नंबर के प्लेयर्स को 30000 डॉलर मनी प्राइज मिलता है।
————–
9. शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Living Together in Peace celebrated?
a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई
Answer: d. 16 मई
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– दिवस की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी।
————-
10. विश्व दूरसंचार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Telecommunication Day celebrated?
a. 15 May
b. 16 May
c. 17 May
d. 18 May
Answer: c. 17 May
2024 की थीम
– सतत विकास के लिए डिजिटल नवाचार
– Digital Innovation for Sustainable Development.
– यह दिवस 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (इंटरनेशनल टेलिकॉम यूनियन) की स्थापना की याद में विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में जाना जाता था।
PDF Download: Click here