Daily Current Affairs, Current Affairs 15 March 2021, Current Affairs 15 March 2021, Current Affair 16 March 2021 Question, Current Affairs 16 March 2021, Current Affairs 15 March 2021, 16 March 2021 Current Affairs, 16 March 2021 Current Affairs,

यह 15 & 16 March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत के किस पड़ोसी देश ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध और 1000 मदरसा बंद करने का फैसला किया?

a. भारत
b. भूटान
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत वीरशेखरा ने 13 मार्च 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बुर्का पहनने पर बैन लगाया गया है।
– इसके साथ ही देश भर में 1 हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कूलों (मदरसा) को भी बंद करने का भी फैसला किया गया है।
– 2019 में ईस्टर पर चर्च और होटलों पर हुए आतंकी हमलों के बाद बौद्ध धर्म को मानने वाले इस देश ने बुर्का पहनने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी।
– इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
– वीरशेखरा ने कहा कि सरकार 1 हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कूलों पर रोक लगाने की योजना बना रही है।
– सरकार का मानना है कि ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मजाक बना रहे हैं।
– उन्होंने कहा, ‘कोई भी अपनी मर्जी से स्कूल नहीं खोल सकता और कुछ भी नहीं पढ़ा सकता।’
– आपको बता दें कि श्रीलंका सरकार ने वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से मरने वाले मुस्लिमों को दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था।
– अमेरिका के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने इसकी आलोचना की थी।
– हालांकि वर्ष 2021 की शुरुआत में यह फैसला वापस ले लिया गया।

श्रीलंका
राजधानी – श्री जयवर्धने कोट्टे
प्रेसिडेंट – गोयाबाटा राजपक्षे
प्राइम मिनिस्‍टर – महिंदा राजपक्षे

आबादी : दो करोड़ 18 लाख
किस धर्म के मानने वाले की कितना प्रतिशत आबादी?
– Buddhism : 70.2%
– Hinduism : 12.6%
– Islam : 9.7%
– Christianity : 7.4%
– Other/None : 0.1%

———————————-
2. किस देश ने अंतरिक्ष में दुनिया का पहला सैन्य अभ्यास (military exercise) किया?

a. भारत
b. रूस
c. चीन
d. फ्रांस

Answer: d. फ्रांस

– फ्रांस ने अंतरिक्ष में मिलिटरी एक्‍सरसाइज 8 से 12 मार्च तक किया।
– इस मिलिटरी एक्‍सरसाइज का नाम एस्टरएक्स-2021 रखा गया था।
– यह नाम वर्ष 1965 में छोड़ी गई फ्रांस की पहली सैटेलाइट के नाम पर है।
– इस अभ्यास में जर्मनी और अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया।
– दरअसल, फ्रांस अंतरिक्ष में अभ्यास कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्पेस पावर बनाना चाहता है।
– इस अभ्यास में फ्रांस की सेना (French Army) अंतरिक्ष में मौजूद अपने उपकरणों पर किसी अन्य देश से होने वाले संभावित खतरे के बारे में पता लगाया।
– हालांकि ऐसा नहीं था कि फ्रांसीसी मिलिटरी के सोल्‍जर्स अंतरिक्ष में गए थे, बल्कि यह सब तकनीक के आधारित था।
– इसके तहत उसने स्पेस में जासूसी और एंटी सैटेलाइट्स का पता लगाया।
– अभ्यास के दौरान 18 अंतरिक्ष मिशन (Space Mission) की टेस्टिंग की गई।
– अभ्यास का मकसद अंतरिक्ष में मौजूद अपने उपकरणों पर किसी अन्य देश या स्पेस की घटनाओं से होने वाले खतरे की आशंका का पता लगाना था।
– फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पैली ने कहा, ‘हमारे सहयोगी और विरोधी अंतरिक्ष का सैन्यीकरण (Militarization of space) कर रहे हैं।
– इसलिए फ्रांस ने रूस और अमेरिका के साथ अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए एंटी-सैटेलाइट लेजर हथियार विकसित करने की योजना बनाई है।
– इस एक्‍सरसाइज का उद्देश्य किसी हमले की स्थिति में अपने अंतरिक्ष उपग्रहों (Space satellites) और अन्य उपकरणों की रक्षा के लिए अपने अंतरिक्ष कमान की क्षमता का आकलन करना है।

भविष्‍य में हो सकता है स्‍पेस वॉर
– आज तकनीक हमारे जीवन का बहुत ही महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है और यह सब अंतरिक्ष से जुड़ा है।
– बहुत सारे काम सैटेलाइट से थ्रू हो रहे हैं।
– अगर कोई देश सैटेलाइट को ही तबाह कर दे, तो इससे वह देश तकनीक‍ि तौर पर बर्बाद हो सकता है।
– इस वजह से तमाम बड़े देश अंतरिक्ष में अपनी हैसियत बढ़ाना और वहां सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस रखना चाह रहे हैं।

फ्रांस, रूस पर सैटेलाइट से जासूसी का आरोप लगा चुका है-
– वर्ष 2017 में रूस की ‘जासूसी सैटेलाइट’ ने फ्रांको-इटैलियन सैटेलाइट तक पहुंच बनाने की कोशिश की थी, जिसे पैरिस ने ‘जासूसी करना’ करार दिया था।
– रूस की Olymp-K सैटेलाइट के जरिए Athena-Fidus सैटेलाइट का ट्रांसमिशन रोकने की कोशिश की गई थी, ये वो सैटेलाइट है, जिसका इस्तेमाल बेहतर संपर्क के लिए इटली और फ्रांस की सेना करती हैं।
– वर्ष 2020 में अमेरिका ने भी रूस पर ‘अंतरिक्ष से एंटी-सैटेलाइट हथियार का गैर-विनाशकारी परीक्षण करने’ का आरोप लगाया था।

37 हजार करोड़ का इन्‍वेस्‍टमेंट होगा
– फ्रांस की स्पेस फोर्सेज कमांड, कमांडेंट डी एल’ईस्पेस (सीडीई) का गठन 2019 में किया गया था।
– 2025 तक इसमें 500 कर्मियों को अंतरिक्ष में तैनात किया जाएगा।
– फ्रांस 2025 तक अंतरिक्ष कार्यक्रम में 4.3 अरब यूरो (37,305 करोड़ रुपए) निवेश करेगा।

फ्रांस
प्रेसिडेंट – इमेन्‍युअल मैक्रों
कैपिटल – पेरिस
करंसी – यूरो

———————————–
3. हरियाणा के बाद अब किस राज्‍य की कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिए निजी नौकरी में 75% आरक्षण को मंजूरी दी?

a. झारखंड
b. उत्‍तराखंड
c. बिहार
d. पंजाब

Answer: a. झारखंड

– हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 13 मार्च 2021 को इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी।
– उद्योगों, कंपनियों में 30 हजार रुपए सैलरी तक वाले पदों पर ये नियम लागू किया जाएगा।
– मुख्यमंत्री 17 मार्च 2021 को असेंबली सेशन में इसकी घोषणा करेंगे।
– मुख्यमंत्री ने यह निर्णय झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति, 2021 के मसौदे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा करने के बाद लिया।
– झारखंड से पहले हरियाणा ने मार्च 2021 में ये बिल पास किया।
– वहां पर 50 हजार रुपए तक की सैलरी वाले पद को इस आरक्षण के दायरे में रखा गया है।

झारखंड में बेरोजगारी
– जनवरी 2021 में झारखंड में बेरोजगारी दर गिरकर 11.3 प्रतिशत हो गई थी।
– आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, कोविड-19 महामारी के मामलों में बेरोजगारी दर मई 2020 के महीने में बढ़कर 59.2% हो गई थी।
– जनवरी 2020 के महीने में बेरोजगारी दर 10.6% थी।

निजी आरक्षण लागू करने में हैं मुश्किलें –
– सरकार ने हवाला दिया था कि स्थानीय आरक्षण नीति के लागू होने से बड़ी समस्या लाभार्थियों की पहचान करना है।
– क्‍योंकि झारखंड में 32 जनजातियाँ निवास करती हैं।
– ऐसे में तय करना मुश्किल है लोकल कौन होगा।
– वहां की स्‍थानीय परिभाषा ही तय नहीं है।
– इसके चलते लोकल किसे माना जाएगा ये तय करना मुश्किल है।
– वर्ष 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के इस्तीफे के बाद से ये समस्‍या और बढ़ गई थी।
– उन्‍होंने 1985 के पहले जो आ गए थे उन्‍हें स्‍थानीय माना।
– झारखंड ने वर्ष 2016 में (फिर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के शासन में) रिलैक्स्ड डोमिसाइल पॉलिसी को अधिसूचित (Notified) किया था।
– नई नीति में छह तरीकों को सूचीबद्ध (Listed) किया गया था, जिसे झारखंड के अधिवास (Domicile of Jharkhand) के रूप में माना जा सकता है।
– लेकिन नीति की आलोचना की गई क्योंकि यह आदिवासियों को प्राथमिकता नहीं दे रही थी।
– इसके लिए ये कहा गया था कि एक उप समिति बनाई जाएगी जो तय करेगी किसे झारखंडी माना जाए उसके आधार पर ही आरक्षण तय होगा।

——————————
4. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World consumer day) कब मनाया जाता है?

a. 17 मार्च
b. 16 मार्च
c. 15 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: c. 15 मार्च

– जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, नापतोल में गड़बड़ी, मनमाने दाम वसूलना, बगैर मानक वस्तुओं की बिक्री जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे मनाया जाता है।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर 9 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पारित किया गया, जिसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद देशभर में लागू किया गया।
– पिछले कई सालों से भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।
– जबकि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से परिचित कराने के लिए 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- ‘Tackling Plastic Pollution’।

——————————
5. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने (7 मार्च 2021 को) 112 सबसे प्रदूषित स्थलों की सूची जारी की। इसमें सबसे प्रदूषित जगह किस राज्‍य में है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. तमिलनाडु
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

टॉप तीन प्रदूषित जगहों वाले राज्‍य
1 – ओडिशा (23 प्रदूषित जगह)
2 – उत्‍तर प्रदेश (21 प्रदूषित जगह)
3 – दिल्‍ली (11 प्रदूषित जगह)

– दिल्ली के भलस्वा और गाजीपुर की लैंडफिल साइटों सहित झिलमिल, वजीरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिलशाद गार्डन और लॉरेंस रोड में ये प्रदूषित स्थल चिह्नित किए गए हैं।
– इन स्थलों पर विषैले और हानिकारक पदार्थ अधिक मात्रा में पाए गए हैं।
– पर्यावरणविदों के अनुसार इन स्थलों के प्रदूषित होने की एक अहम वजह ई कचरा भी है।

प्रदूषित स्थल
– पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार प्रदूषित स्थल ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कूड़े-कचरों में विषैले और खतरनाक पदार्थों की मात्रा अत्यधिक होने से आसपास रहने वालों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
– दूषित साइटों में उत्पादन क्षेत्र, लैंडफिल, डंप, अपशिष्ट भंडारण (waste storage) और उपचार स्थल, माइन टेलिंग साइट, स्पिल साइट, रासायनिक अपशिष्ट हैंडलर और भंडारण स्थल शामिल हैं।

14 प्रदूषित स्थलों को सुधारने का काम शुरू
– राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की पहल पर सात राज्यों के 14 प्रदूषित स्थलों को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है।
– इनमें गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं। प्रदूषित स्थलों को दुरुस्त बनाने के लिए यहां मिट्टी, जमीन के भीतर का जल, सतह का जल और गाद की सफाई का काम किया जाएगा।

CPCB
चेयरमैन – शिव दास मीणा

———————————-
6. फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा गोल दागने वाले दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a क्रिस्टियानो रोनाल्डो
b. लियोनल मैसी
c. प्लेयर नेमार
d. पेले

Answer: a क्रिस्टियानो रोनाल्डो

– पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 14 मार्च 2021 को इटेलियन लीग सीरी-A में कैगिलियरी के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
– इसी के साथ उन्होंने ब्राजील के लेजेंड प्लेयर पेले को ओवरऑल गोल के मामले में पीछे छोड़ दिया।
– रोनाल्डो के अब 770 गोल हो चुके हैं। जबकि, पेले के ऑफिशियल अकाउंट के मुताबिक उन्होंने 767 गोल दागे थे

————————————
7. हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कितनी रकम खर्च करने का बजट विधानसभा में पेश किया?

a. 1,55,645 करोड़ रुपए
b. 15,645 करोड़ रुपए
c. 1,44,645 करोड़ रुपए
d. 1,65,645 करोड़ रुपए

Answer: a. 1,55,645 करोड़ रुपए

– बजट को ऑनलाइन पेश किया गया।
– पिछले वर्ष के बजट से 13 फीसदी अधिक है।
– बजट का 25 प्रतिशत पूंजीगत खर्च और 75 फीसदी राजस्व व्यय होगा।
– बजट में मुख्‍य रूप से शिक्षा और कृषि पर फोकस किया गया है।
– मुख्‍यमंत्री के पास ही वित्‍त विभाग है।
– राज्य में नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए 192 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।
– इसके साथ सरकारी स्कूलों में IT शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर डिजिटल क्लासरूम के लिए 700 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है।

बजट के बिंदु-
– निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को न्‍यूनतम 50 हजार नौकरियों की व्‍यवस्‍था।
– इसके अलावा विशेष शिक्षा क्षेत्र (SEZ) बनाकर केवल छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 114.52 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
– इसमें किताबी पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षा में अब संस्कार, ट्रेनिंग और रोजगार भी शामिल होगा।
– राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 18,140 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिसमें से 9014 करोड़ प्राथमिक शिक्षा, 5,899 करोड़ रुपये माध्यमिक और 2,793 करोड़ रुपये उच्च शिक्षा पर खर्च होंगे।
– इसके अलावा 705 करोड़ रुपये का प्रावधान तकनीकी शिक्षा (Technical Education) के लिए किया गया है।

एक ही जगह मिलेगा सबकुछ
– बच्चे नर्सरी (KG) से स्नातकोत्तर (PG) तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे ले सकें, ऐसा सिस्टम तैयार करने के लिए कुरुक्षेत्र और रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को 20 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
– इससे छात्र एक ही संस्थान में शिक्षा के सभी स्तरों तक पहुंच सकते हैं, जो छात्रों का विकास करने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को भी कम करेगा।
– इन सबके साथ हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर में कम से कम 50 हजार युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया गया है।

चिकित्‍सकों के 410 नए पद
– सीएम मनोहरलाल खटटर ने घोषणा की, कि हरियाणा में 350 नए चिकित्सा अधिकारियों व 60 दंत चिकित्सकों के नए पद सृजित होंगे।
– 1000 हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे, इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए 124 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
– हरियाणा रोडवेज बेड़े में भी बसों की संख्या 5000 से अधिक होंगी।

हरियाणा
मुख्‍यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर
राज्‍यपाल – सत्‍यदेव नारायण आर्य

————————————
8. दिल्‍ली सरकार ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए कितनी रकम का बजट पेश किया?

a. 69,000 करोड़
b. 79,000 करोड़
c. 68,000 करोड़
d. 70,000 करोड़

Answer: a. 69,000 करोड़

– दिल्‍ली के वित्‍त मंत्री मनीष सिसौदिया ने ये बजट पेश किया।
– कोविड-19 के कारण यह बजट डिजिटल से पेश किया गया।
– देश की आजादी के 75वें साल में पेश होने की वजह से दिल्ली सरकार ने इस बजट को ‘देशभक्ति बजट’ के रूप में नामित किया है।
– मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष ने केंद्र समेत सभी राज्य सरकारों ने घाटे का बजट पेश किया है, दिल्ली अकेला राज्य है, जिसने फायदे का बजट पेश किया।

बजट के बिंदु-
– 69000 करोड़ के बजट में शिक्षा के लिए 16,377 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 9,934 करोड़, आधारभूत ढांचे के लिए 9,394 करोड़ हैं।
– इसके अलावा आवास विकास योजना पर 5,328 करोड़ और अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 1,150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
– दिल्ली सरकार 75 हफ्ते ‘देशभक्ति महोत्सव’ मनाएगी, इसमें भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित होंगे।
– पूरी दिल्ली में 500 झंडे लगाए जाएंगे जिसके लिए बजट में 45 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
– स्कूल में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा जिसके तहत एक क्लास देशभक्ति की होगी।
– मेंटरशिप वॉलंटियर और यूथ फॉर एजुकेशन कार्यक्रम शुरू होंगे।
– लोगों की मांग पर विभिन्न कॉलोनियों में योगा प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके लिए बजट में 25 करोड़ का प्रावधान है।
– दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालो में फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे।
– इसके लिए 50 करोड़ का बजट दिया जा रहा है।

बिजली-
– दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले लोगों को बिजली की सब्सिडी मिलती रहेगी, वहीं 1984 दंगों के पीड़ितों को 400 यूनिट तक 100 प्रतिशत सब्सिडी मिलती रहेगी।

पानी-
– पहले की तरह ही मुफ्त में 20 हजार लीटर पानी प्रतिमाह मिलता रहेगा।

पर्यावरण
– हर निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन लगेंगे, पराली के लिए पूसा इंस्टीट्यूट के केमिकल का इस्तेमाल कर जलाने से रोका जाएगा।
– लक्ष्य है कि 2024 तक दिल्ली के 25 प्रतिशत वाहन ई-वाहन हों।

पर्यटन-
– पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेल्ही हेरिटेज प्रमोशन और डेल्ही टूरिज्म सर्किट नाम से दो स्कीम बनाई है।
– महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे – अंधेरी जगहों को एलईडी लाइट से रोशन किया जाएगा।

————————————
9. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का अध्‍यक्ष दोबारा किसे चुना गया?

a. यू जैकिंग
b. थॉमस बाक
c. नरिंदर बत्रा
d. कैथी सुलवान

Answer: b. थॉमस बाक

– थॉमस बाक को IOC सदस्यों की 10 मार्च 2021 को आयोजित ऑनलाइन बैठक के दौरान मतदान से चुना गया।
– वह चार साल यानि वर्ष 2025 तक के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष दोबारा चुने गए हैं।
– उनका ध्यान 23 जुलाई 2021 में शुरू हो रहे टोक्यो खेलों पर होगा।
– थॉमस का मौजूदा कार्यकाल 8 अगस्‍त 2021 को टोक्‍यो ओलंपिक खेलों के समापन दिवस पर खत्‍म होगा।
– इसके बाद 9 अगस्‍त से दूसरा कार्यकाल शुरू होगा।

———————————-
10. बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2020 का अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता?

a. दुती चंद
b. मनु भाकर
c. रानी धर्मपाल
d. कोनेरू हम्‍पी

Answer: d. कोनेरू हम्‍पी

– महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2021 को विजेता के नाम की घोषणा वर्चुली की गई है।
– भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्‍पी का जन्म 31 मार्च 1987 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में हुआ।
– वह वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप (शतरंज प्रतियोगिता) की मौजूदा विजेता हैं।
– साथ ही हम्पी शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र की ग्रैंडमास्टर हैं।
वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप उन्होंने साल 2019 में दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद जीता था।
– इसके अलावा वह केयर्न्स कप 2020 की भी विजेता हैं।

——————————
11. बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2020 ईवेंट में भारत की किस एथलीट को ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया?

a. हिमा दास
b. अंजू बॉबी जॉर्ज
c. दुती चंद
d. पीटी फषा

Answer: b. अंजू बॉबी जॉर्ज

– भारत की पूर्व लॉन्ग जंपर एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
– अंजू का जन्‍म 19 अप्रैल 1977 में केरल में हुआ।
– इस अवार्ड की महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2021 को की गई है।
– अंजू बाबी इस आयोजन से वाीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहीं।
– यह अवॉर्ड भारतीय खेलों में उनके योगदान और खेलों की दुनिया में नाम कमाने की हसरत रखने वाले खिलाडि़यों को प्रेरित करने के लिए दिया गया।
– वो भारत की एकमात्र एथलीट हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता।

BBC की ओर से इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड किसे मिला?
– निशानेबाज़ मनु भाकर

——————————
12. चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन 14 मार्च 2021 को हो गया, उन्‍हें कौन सा सम्‍मान मिला था?

a. ललित कला अकादमी पुरस्कार
b. पद्म श्री
c. पद्म भूषण
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– 95 वर्षीय लक्ष्मण पाई का गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया।
– उनके निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शोक जताया है।
– उन्होंने गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
– इसके अलावा उन्‍हें नेहरू पुरस्‍कार भी मिला है।

——————————
13. किस प्रदेश की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सड़क किनारे की धार्मिक संरचनाओं (Religious structures) को हटाने का आदेश जारी किया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. दिल्‍ली
d. पंजाब

Answer: a. उत्‍तर प्रदेश

– प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 11 मार्च 2021 को यह आदेश जारी किया है।
– गृह विभाग (Home department) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया है कि सार्वजनिक सड़कों, गलियों, सड़क के किनारे या फुटपाथ पर धार्मिक प्रकृति की किसी निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और डीएम को पत्र लिखा है।
– आदेश में कहा गया है कि कोई निर्माण कार्य एक जनवरी 2011 या उसके बाद कराया गया है तो उसे तत्काल हटाया जाए।
– एक जनवरी 2011 से पूर्व कराए गए ऐसे निर्माण कार्य को योजना बनाकर उसका प्रबंधन कर रहे लोगों की ओर से प्रस्तावित निजी भूमि पर छह माह के भीतर स्थानान्तरित (shift) कराया जाए।

– आपको बता दें कि अप्रैल 2016 में, सुप्रीम कोर्ट ने अवैध धार्मिक संरचनाओं के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए राज्यों को सवालों के घेरे में रखा था।
– अदालत ने कहा था कि सड़कों पर या नालियों के पास इस तरह के अनधिकृत धार्मिक ढांचे (Unauthorized religious structure) भगवान का अपमान है।

उत्‍तर प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – योगी आदित्‍यनाथ
राज्‍यपाल – आनंदी बेन पटेल

———————————-
14. भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी किस महिला को फोर्ब्स वुमन अफ्रीका ‘यंग अचीवर्स’ का पुरस्कार मिला है?

a. आमिना कसालिया
b. राबिया घूर
c. मंजरी कुचेलिया
d. राइना

Answer: b. राबिया घूर

– दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर की भारतीय मूल की 21 वर्षीय राबिया, सौंदर्य उत्पाद (Beauty Products) उद्यमी हैं।
– आपको बता दें कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो अपनी नेतृत्वकारी क्षमता से भविष्य को नया आकार देते हैं।
– इस पुरस्कार की घोषणा 8-9 मार्च 2021 को हुए वर्चुअल फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में की गई है।
– राबिया घूर ने 14 साल की उम्र में ‘स्विच ब्यूटी की शुरुआत की, जो उनका मेकअप और स्किनकेयर का ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर है।
– दो साल बाद स्कूल से बाहर निकलकर वह कारोबार पर पूरा समय केंद्रित करने के लिए प्रेरित हुईं।

——————————
15. भारतीय मूल की किस दक्षिण अफ्रीकी महिला को 2021 की टाइम्स-100 की सूची में शामिल किया गया है?

a. सुमैया वैली
b. राइना मोंटी
c. रोशनी नाडर
d. मिथ्‍या

Answer: a. सुमैया वैली

– 8 और 9 मार्च 2021 को हुए वर्चुअल फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में यंग अचीवर्स अवार्ड देने के साथ ही टाइम्‍स-100 की सूची में भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिला को भी शामिल किया गया ।
– 30 वर्षीय वास्तुकार (Architect) सुमैया वैली 2021 की टाइम्‍स-100 की सूची में शामिल होने वाली सबसे कब उम्र की आर्कीटेक्‍ट बन गई हैं।
– सुमैया ने लंदन की सर्पेन्टाइन गैलरियों के लिए पैवेलियन के डिजाइन में अपनी भूमिका के लिए टाइम्स-100 लिस्ट में जगह बनाई है।

– दूसरी ओर वर्चुअल फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में यंग अचीवर्स अवार्ड देने के साथ ही टाइम्‍स-100 की सूची में भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिला सुमैया वैली को शामिल किया गया।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account